Jaipur Nagar Nigam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आदर्श नगर के 17 वार्डों में समस्याओं का जाल कहीं सड़क तो कहीं पानी-कचरे की मार
जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में नए परिसीमन के बाद वार्ड 116 से 132 तक 17 वार्ड हैं। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवर, सफाई, अतिक्रमण, बिजली और अपराध जैसी समस्याएं अलग अलग इलाकों में लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नगर निगम के समस्या समाधान शिविर में भी इस जोन से स्ट्रीट लाइट, घर घर कचरा संग्रहण और सीवर से जुड़ी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। आदर्श नगर के कई हिस्सों में समस्याएं नई नहीं हैं। पहले भी क्षेत्र में साफ  पानी, सफाई, सड़क और पार्क जैसी सुविधाओं को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। वहीं अतिक्रमण और जलभराव जैसे मुद्दे भी विधानसभा स्तर पर उठते रहे हैं। ऐसे में 17 वार्डों में सड़क, पानी, सीवर, कचरा, अतिक्रमण के साथ बिजली, स्मार्ट मीटर और कानून-व्यवस्था को लेकर वार्डवार स्थायी समाधान की जरूरत है।

वार्ड 116 : सड़क किनारे गंदगी और कचरा उठाव की शिकायतें प्रमुख हैं। कई गलियों में सड़क मरम्मत और नालियों की सफाई की जरूरत है।
वार्ड 117 : पुरानी बस्तियों में सीवर लाइन और सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती है। संकरी गलियों में कचरा वाहन पहुंचने में भी दिक्कत होती है।
वार्ड 118 : घाटगेट और आसपास के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात दबाव प्रमुख समस्या है। फुटपाथ और सड़क पर कब्जे से पैदल चलना मुश्किल होता है।
वार्ड 119 : पुरानी आबादी में पेयजल आपूर्ति, सीवर और सड़क की समस्या सामने आती है। बरसात में जलभराव की परेशानी बढ़ती है।
वार्ड 120: आंतरिक कॉलोनियों में सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें हैं। कुछ जगह कचरा नियमित नहीं उठने से परेशानी होती है।
वार्ड 121: पानी की नियमितता और सीवर की सफाई प्रमुख मुद्दे हैं। गलियों में अतिक्रमण के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है।
वार्ड 122: पुरानी सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और कचरा उठाव लोगों की प्रमुख मांगों में हैं।
वार्ड 123: बाजार और रिहायशी हिस्सों में अतिक्रमण व पार्किंग की समस्या है। सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है।
वार्ड 124: पेयजल आपूर्ति और सीवर की समस्या के साथ कुछ क्षेत्रों में सड़क की स्थिति चिंता का विषय है। स्मार्ट मीटर को लेकर भी उपभोक्ताओं में बिल बढ़ने की आशंका और जानकारी की कमी देखी जा रही है।
वार्ड 125: सफाई व्यवस्था, खाली प्लॉटों में कचरा और सड़क मरम्मत प्रमुख स्थानीय मुद्दे हैं। स्ट्रीट लाइट की शिकायतें भी सामने आती हैं।
वार्ड 126: कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल हैं। बरसात में नालियों की सफाई नहीं होने पर जलभराव बढ़ता है।
वार्ड 127: अतिक्रमण और पार्किंग के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं। सफाई और कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
वार्ड 128: सड़क, सीवर और पेयजल तीनों प्रमुख समस्याएं हैं। स्थानीय स्तर पर स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी रहती है।
वार्ड 129: आंतरिक सड़कों की मरम्मत और जल निकासी प्रमुख मुद्दे हैं। कुछ इलाकों में कचरा और आवारा पशुओं से भी परेशानी है।
वार्ड 130: पानी की आपूर्ति, सीवर लाइन और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें हैं। रात के समय कुछ हिस्सों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की जरूरत है।
वार्ड 131: अतिक्रमण, सड़क और कचरा प्रमुख मुद्दे हैं। भीड़भाड़ वाले हिस्सों में पार्किंग व्यवस्था की कमी से लोगों को परेशानी होती है।
वार्ड 132: यह क्षेत्र अपेक्षाकृत बाहरी हिस्सों से जुड़ता है, जहां सड़क, पानी और जल निकासी की समस्या प्रमुख है। खाली जमीन पर कचरा डालने की शिकायत भी सामने आती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- कोटा और जोधपुर निगमों को एक करना अदूरदर्शी और राजनीतिक स्वार्थ से लिया फैसला
जयपुर। राज्य सरकार के जयपुर के बाद जोधपुर और कोटा नगर निगम को दो की जगह एक करने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा शहरों के बेहतर विकास एवं रखरखाव की दृष्टि से बनाए गए नए नगर निगमों को खत्म कर जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो नगर निगमों का विलय कर एक नगर निगम कर दिया है। यह एक बेहद अदूरदर्शी एवं राजनीतिक स्वार्थ से लिया गया फैसला है। छोटी प्रशासनिक इकाइयों से प्रशासनिक नियंत्रण एवं विकास बेहतर हो सकता है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयपेयी की सरकार द्वारा वर्ष 2000 में बनाए गए 3 नए राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तराखंड एवं झारखंड की रजत जयंती थी।

इन 25 वर्षों में बड़े राज्यों से अलग होकर बने इन नए राज्यों के विकास के पैमान मूल बड़े राज्यों से बेहतर हो गए हैं। बेंगलुरू शहर की आबादी लगभग डेढ़ करोड़ हो गई है। इस शहर के विस्तार को देखते हुए वहां की नगर निगम बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका को 5 अलग-अलग नगर निगमों में विभाजित कर दिया जिससे हर नगर निगम के पास कम प्रशासनिक क्षेत्र हो एवं विकास कार्य की बेहतर क्रियन्वति हो। पहले भाजपा सरकार ने 9 नए जिलों को खत्म किया और अब 3 नगर निगमों का विलय कर दिया। हमारी सरकार ने यह फैसला शहरी विकास के विशेषज्ञों की राय लेकर किया था। जयपुर की आबादी अब 60 लाख के पार जा चुकी है। केवल एक नगर निगम से यहां का प्रबंधन बेहद मुश्किल है। यही स्थिति कमोबेश जोधपुर व कोटा की है जिनका विस्तार बेहद तेजी से हो रहा है। यदि हमारे इस फैसले में कोई कमी थी तो उसे दूर करने का प्रयास कर इसे बेहतर करना चाहिए था परन्तु इन नगर निगमों को केवल राजनीतिक कारणों से विलय करना उचित नहीं है।

ग्रेटर और हैरिटेज समाप्त, अब जयपुर में होगा एक ही नगर निगम, 150 वार्डों की सीमा तय
जयपुर। जयपुर में अब दो निगमों की जगह एक ही निगम बनने जा रहा है। आगामी निगम चुनाव में शहरी इलाके का हेरिटेज (100 वार्ड) और बाहरी इलाके का ग्रेटर नगर निगम (150 वार्ड) समाप्त हो जाएंगे। केवल एक ही जयपुर नगर निगम बनेगा। इसके लिए वार्डों का परिसीमन कर दिया गया है। जहां पहले दोनों निगमों के मिलाकर कुल 250 वार्ड थे। अब फिर से एक हुए निगम में 150 वार्ड ही होंगे। इन वार्डों की सीमाएं तय कर दी गई है। सरकार ने इस साल की शुरुआत में दोनों निगमों को समाप्त कर एक निगम बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी। अब परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। पांच माह पहले जब वार्डों की ड्राफ्ट प्लानिंग की गई थी। इसके बाद परिसीमन का काम शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम में वार्ड 135 (जोरावर सिंह गेट से आमेर रोड पर उत्तर की ओर पूर्वी भाग, आबादी करीब 32,272) सबसे बड़ा और वार्ड 31 सबसे छोटा (खातीपुरा रोड से सिरसी रोड तक, आबादी करीब 13499) वार्ड होगा। दोनों निगमों का कार्यकाल नवम्बर-दिसम्बर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रस्तावित हैं।

वार्डों में आरक्षण श्रेणी का प्रावधान होगा
वार्डों के निर्धारण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब निर्वाचन विभाग को इसकी फैक्ट फाइल भेजी जाएगी। यहां वार्डों में आरक्षण श्रेणी का प्रावधान होगा। जहां आरक्षित जातियों की संख्या ज्यादा होगी, उन वार्डों को आरक्षित किए जाने की योजना है। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग और निर्वाचन विभाग वार्डों की लॉटरी के माध्यम से ओबीसी और महिला वार्डों का निर्धारण करेंगे।

निगम ग्रेटर ने अस्थाई अतिक्रमण हटाए
जयपुर। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ नगर निगम जयपुर ग्रेटर की सतर्कता शाखा ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

इस दौरान चार कैंटर सामान जब्त करने के साथ ही 17 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में इण्डिया गेट, बम्बाला पुलिया, सीतापुरा पुलिया एवं टोंक रोड से सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया।

निगम हेरिटेज की कार्यवाहक महापौर कुसुम का कार्यकाल 60 दिन बढ़ाया
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव को कार्यकाल राज्य सरकार ने अब 60 दिन और बढ़ा दिया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी किए।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज की तत्कालीन महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर एवं उसके दो साथियों को पट्टा प्रकरण में रिश्वत लेने के संबंध में एसीबी ने पकड़ा था और महापौर मुनेश गुर्जर को भी इसमें आरोपी माना था। इसके बाद सरकार ने पार्षद एवं महापौर पद से मुनेश को हटा दिया गया था। मुनेश के हटने के बाद 24 सितंबर को कुसुम यादव को 60 दिन के लिए कार्यवाहक महापौर बनाया था और उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग ने यादव का कार्यकाल फिर से 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है।

निगम के RRR केन्द्रों पर कलेक्शन ड्राइव शुरू
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के मध्यनजर प्रतिदिन नवाचार किए जा रहे है, जिसके तहत प्रत्येक जोन एवं मुख्यालय पर 8 स्थानों पर आरआरआर केन्द्र स्थापित किए गए है।

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने इन केन्द्र पर घर से लाए हुए कपड़े, जूते, खिलौने सहित अनुपयोगी सामान जमा करवाया। मौके पर ही जरूरतमंद लोगों को भी वितरित किया। बुधवार को हुए कलेक्शन ड्राइव में मौके पर ही 20 लोगों ने अनुपयोगी सामान जमा करवाया। पांच लोगों ने उपयोगी सामान भी लिया। मुरलीपुरा जोन में 24 लोगों ने अनुपयोगी एवं 16 लोगों ने उपयोगी सामान लिया। मानसरोवर जोन में भी पार्षद भारती लख्यानी एवं पार्षद अभय पुरोहित ने भी अनुपयोगी सामान जमा करवाया।

शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, अस्थाई अतिक्रमणों की भरमार आमजन पर भारी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 अभियान के दौरान भी शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों और चारदीवारी के बाजारों के बरामदों एवं उनके बाहर अस्थाई अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को चौपट कर रखा है और चारदीवारी में जाम की स्थिति बनी रहती है।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज में महापौर मुनेश गुर्जर को लेकर चल रहे विवाद के साथ ही विधायकों के टिकट की जुगत में लगने से अधिकारियों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके चलते सफाई की मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए अधिकारी भी नियमित मॉनिटरिंग नहीं कर पाते हैं और समय पर सफाई नहीं होती है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था नियमित नहीं होने से घरों का कचरा सड़कों पर जमा हो जाता है।

निगम हेरिटेज में सफाई कार्य में करीब 3900 सफाई कर्मचारियों के साथ ही अधिकारी सफाई व्यवस्था से जुड़े हैं, जिसमें जमादार, एसआई, सीएसआई, जोन उपायुक्त, स्वास्थ उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों पर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी होने के बाद भी आमजन को गंदगी, दुर्गन्ध एवं बदबू में जीना पड़ रहा है।

शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही चारदीवारी के बाजारों के बरामदों में अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के लिए पिछले लगभग तीन महीने से नियमित अभियान चलाने के बाद भी अस्थाई अतिक्रमण नहीं हट रहे हैं। इससे बाजारों में यातयात जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही बरामदों में पैदल यात्रियों का सफर भी मुश्किलों भरा रहता है। इसके साथ ही शहर के बाहरी इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण नहीं हट रहे हैं। कार्रवाई के बाद फिर से थड़ी-ठेले लग जाते हैं।

जयपुर: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस के रिसाव से मची दहशत, दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ी
जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गैस का यह रिसाव नगर निगम द्वारा संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में रात पौने तीन बजे हुआ। गैस रिसाव की वजह से प्लांट में मौजूद 2 कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई, जिनको सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार गोविंद नगर ब्रह्मपुरी इलाके में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में रात पौने तीन बजे अचानक गैस का रिसाव हो गया। इससे घरों में सो रहे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोग अफरा-तफरी में घर छोड़कर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी इलाके में आमेर रोड पर स्थित गोविंद नगर में नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करीब 900 लीटर क्लोरीन गैस से भरे दो बड़े सिलेंडर है, जो सीवरेज की सफाई में काम आते है। रात करीब 2.45 बजे एक सिलेंडर में लीकेज हो गया, जिससे तेजी से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। कुछ ही देर में गैस गोविंद नगर, नगर निगम कॉलोनी, शंकर नगर कॉलोनी तक फैलने लगी। इससे घरों में सो रही आंखों में जलन होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने आस-पास के लोगों को जगाया।

पुलिस ने खाली करवाए मकान
गैस के रिसाव के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीमें भी मौके पर पहूंची। बड़ी संख्या में लोग आसपास के घरों से निकलकर दूर चले गए। वहीं बाकी अन्य घरों से लोगों को पुलिस ने बाहर निकलवाकर खाली कराया। इस दौरान बड़ी देर तक एहतियात के तौर पर पुलिस भी काम करती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस के रिसाव के चलते कई घंटे तक घरों से दूर सार्वजनिक पार्क और सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में लीकेज से गैस रिसाव होना बताया जा रहा है।