double storey - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खबर का असर...आखिर न्यास को 25 फीसदी कम करनी पड़ी पार्किंग ठेके की राशि
कोटा । नगर विकास न्यास के अधिकारियों को आखिरकार शहर में बनी दो बहुमंजिला पार्किंग के ठेकों की  टेंडर राशि 25 फीसदी कम करनी पड़ी। इससे अब दोनों पार्किंग के ठेकों के टेंडर चौथी बार नए सिरे से जारी होंगे।
न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल व रामपुरा स्थित जयपुर गोल्डन में बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है। जी प्लस थ्री इन पार्किंग में सीसी टीवी व लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। हालांकि ये दोनों पार्किंग बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं होने से इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

इसका कारण है इनके ठेके की राशि अधिक होना। न्यास द्वारा मल्टीपरपज स्कूल में 15.19 करोड़ रुपए की लागत से और जयपुर गोल्डन में 12.79 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग बनाई है। अब उनका संचालन करने के लिए उन्हें ठेके पर देना है। लेकिन मल्टीपरपज स्कूल की पार्किंग का ठेका 65 लाख रुपए और जयपुर गोल्डन की पार्किंग का ठेका 32 लाख रुपए में दो साल के लिए बताया जा रहा है। न्यास द्वारा ठेके के लिए तीन बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक एक बार भी किसी फर्म ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। जिससे अभी तक भी इनका ठेका नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को न्यास अधिकारियों व समिति की बैठक हुई। जिसमें दोनों पार्किंग का ठेका नहीं होने पर चर्चा की गई। जिसमें इसकी टेंडर राशि को कम करने का प्रस्ताव रखा। जिसमें 25 से 30 फीसदी राशि कम करने के सुझाव दिए गए। समिति ने 25 फीसदी राशि कम करने का अनुमोदन किया। जिससे दोनों पार्किंग की ठेका राशि अब 25 फीसदी कम की जाएगी। न्यास सूत्रों के अनुसार अब नए सिरे से एक दो दिन में टेंडर जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग का ठेका भी तीस फीसदी राशि कम करने के बाद ही हुआ। निगम की भीतरिया कुंड, चम्बल गार्डन व हाड़ौती उद्यान और नयापुरा स्थित बस स्टैंड पर पार्किंग है। यहां तीन साल से ठेका नहीं होने से निगम के कर्मचारी ही स्टैंड संभाल रहे थे।

दैनिक नवज्योति ने जताई थी संभावना
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रैल के अंक में ‘अब न्यास भी कम कर सकता है पार्किंग ठेके की राशि’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि दोनों पार्किंग के ठेकों की राशि अधिक होने से उनका ठेका नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब उनकी ठेका राशि कम की जा सकती है। सोमवार को हुई न्यास अधिकारियों की बैठक में दोनों पार्किंग के ठेकों की राशि 25 फीसदी कम करके अधिकारियों ने दैनिक नवज्योति की खबर पर मुहर लगा दी है।