Education News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RBSE 12वीं परिणाम: जयपुर की वर्षा शर्मा 99.20% के साथ चमकी, कॉमर्स में दो जुड़वां भाइयों ने मारी बाज़ी
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वे राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। खास बात यह रही कि वर्षा ने केमिस्ट्री और मैथ्स दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स में जुड़वा भाइयों का शानदार प्रदर्शन

जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने कॉमर्स स्ट्रीम में बेहतरीन सफलता हासिल की। आयुष अग्रवाल ने 97 प्रतिशत और उनके भाई पियूष अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों छात्र किस्टल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी हैं और उनकी सफलता से परिवार व स्कूल में खुशी का माहौल है।

चाकसू और रेनवाल के विद्यार्थियों ने भी लहराया परचम

चाकसू निवासी अनुराधा शर्मा ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रेनवाल की प्रगति ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जिलेभर में खुशी की लहर

RBSE 12वीं के परिणाम जारी होते ही जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने एक बार फिर शानदार परिणाम दिए हैं। परिवारजन और शिक्षक सभी सफल छात्रों को बधाई दे रहे हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम अब अगले सप्ताह से पहले संभव नहीं हो सकेगा। हालांकि, बोर्ड प्रशासन ने 20 मार्च तक दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन अभी तक करीब 200 उत्तर पुस्तिकाओं को जचने वाले परीक्षक द्वारा जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं के अंक ही बोर्ड को ऑनलाइन नहीं भिजवाए है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा स्कूलों को भी सत्रांक भेजने के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया था।

ऐसी स्थिति में बोर्ड की खुद की परीक्षा परिणाम जारी करने की समस्त तैयारी पूरी नहीं हुई थी। अब शुक्रवार को चेटीचंड का अवकाश शनिवार को ईद का अवकाश और रविवार को राजकीय अवकाश के बाद सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह के दौरान ही बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किया जा सकेगा। शुक्रवार को चेटीचंड के अवकाश के बावजूद बोर्ड में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी सहायक निदेशक को निर्देशित किया है, कि अभी तक जिन भी परीक्षक द्वारा ऑनलाइन बोर्ड को अंक नहीं भेजे गए हैं। उन्हें तुरंत निर्देशित करते हुए अंक मंगवा जाएं ताकि परिणाम में बिना वजह देरी नहीं हो।

नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के आत्महत्या करने से जुडेÞ मामले में सीबीएसई के गत 23 फरवरी के उस आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है, जिसके तहत बोर्ड ने स्कूल की कक्षा 11 व 12 की संबद्धता को दो साल के लिए वापस ले लिया था। अदालत ने कहा है कि इसके लिए स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन बोर्ड की ओर से गत 3 नवंबर को बताई सभी कमियों को एक माह में दुरुस्त करेगा।

अदालत ने कहा कि बोर्ड 45 दिन बाद स्कूल का निरीक्षण करेगा और यदि कोई कमी पाई जाती है तो अदालत में उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र पेश किया जा सकता है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश नीरजा मोदी स्कूल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने बोर्ड को कहा है कि वह आगामी सुनवाई पर उन स्कूलों की सूची पेश करें, जिनमें वह याचिकाकर्ता के छात्रों को शिफ्ट करना चाहता है। इसके साथ ही इन संस्थानों की सत्यापन रिपोर्ट पेश कर बताया जाए कि इनमें बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार कोई कमी नहीं है।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एके शर्मा और अधिवक्ता रचित शर्मा ने कहा कि घटना के बाद संबंधित शिक्षक को हटा दिया गया है। सीबीएसई की ओर से बताई कमियों को भी दूर कर लिया गया है। शेष कमियों को एक माह में ठीक कर लिया जाएगा। याचिका में कहा गया कि सीबीएसई के आदेश से छात्रों के बीच अनिश्चितता पैदा हो गई है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सीबीएसई ने साल 2024 में स्कूल की मान्यता को मार्च, 2029 तक बढ़ाया था।

इसका विरोध करते हुए सीबीएसई के वकील एमएस राघव ने कहा कि स्कूल ने मान्यता संबंधी प्रावधानों की अवहेलना की है। ऐसे बोर्ड की कार्रवाई सही है। मृतक छात्रा के परिजनों की ओर से अधिवक्ता एसएस होरा ने कहा कि प्रावधानों की अवहेलना पर सीबीएसई को कार्रवाई का अधिकार है। याचिकाकर्ता स्कूल तय दिशा-निर्देशों की पालना नहीं कर रही है। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने सीबीएसई के गत 23 फरवरी के आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है।

सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूलों, पर्यवेक्षकों और बाहरी परीक्षकों को भुगतान करने के लिए एकीकृत भुगतान प्रणाली यानी इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम शुरू किया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर संयम भारद्वाज के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए कार्मिकों के पारिश्रमिक, परिवहन, जलपान और अन्य संबंधित खचों की दरों में इस बार संशोधन किया है। ये दरें बोर्ड परीक्षा 2026 से लागू होंगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक डेटा प्रतिष्टि पूरी करें और अपने डेटा को फ्रीज करें ताकि विभिन्न कार्मिकों को भुगतान तुरंत जारी किया जा सके।

बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि बैंक खाता विवरण सही ढंग से दर्ज किए गए हैं। इधर प्रभानाचायों को कहा है कि  इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम पोर्टल पर डेटा को अंतिम रूप देने और फ्रीज करने से पहले व्यक्तिगत रूप से उसकी समीक्षा करे ताकि बाद में किसी भी प्रकार की  असुविधा से बचा जा सके । उल्लेखनीय है कि बोर्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा में विभिन्न कार्मिकों की ड्यूटी लगाता है और बाद में उसका उन्हें भुगतान किया जाता है। इसके लिए कुछ साल पहले ही बोर्ड ने ऑनलाइन सिस्टम इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम को लांच किया था।

सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर कई पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

बोर्ड ने रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द रहेंगी। नोटिस में कहा गया कि एक मार्च, तीन मार्च, पांच मार्च, सात मार्च और नौ मार्च को पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि इन खाड़ी देशों के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इससे पहले, नौ मार्च को जारी एक आदेश में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मानसिक तनाव और क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए 12 मार्च की परीक्षा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले 14 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
अजमेर। एनटीए की आगामी 3 मई को देश-विदेश में आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन विवरण में रही गलतियों व अशुद्धियों में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च होगी। एनटीए के परीक्षा उप निदेशक के अनुसार इसके लिए करेक्शन विंडो 14 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।

इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सचेत किया गया है कि सुधार का मौका एक बार ही मिलेगा, इसीलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतें। आवेदन विवरण के किन बिंदुओं में सुधार किया जा सकेगा, इसकी जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। ज्ञात रहे कि पूर्व में आवेदन विवरण में सुधार की तिथि 10 से 12 मार्च तक थी, लेकिन आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण इस तिथि में बदलाव किया गया। उल्लेखनीय है कि परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक एक पारी में होगी। मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
नई दिल्ली। इस समय देश में सभी जगह कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और सभी छात्र छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं। सोमवार 9 मार्च को सीबीएसई की कक्षा 12वीं का गणित का पेपर था, इसमें एक खास चीज देखने को मिली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई। इस चीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चा हो रही है कि कक्षा 12वीं के गणित के प्रश्न पत्र में मौजूद क्यूआर कोड को जब स्केन किया गया तो एक गाना बज रहा है। इसी बात को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब हमने गणित के प्रश्न पत्र में मौजूद इस क्यूआर कोड़ को स्केन किया तो एक गाना बजने लगा, नीचे वाला क्यूआर कोड एक RICKROLL है।

इस क्यूआर कोड़ को लेकर एक छात्रों के ​द्वारा दावा किया जा रहा है कि जैसे क्यूआर कोड को स्केन किया जा रहा है तो यूट्यूब का वीडियो खुल रहा था और उस वीडियो का टाइटल है रिकरोल। इस वीडियो में एक युवक को गाता हुआ देखा जा रहा है जिसमें वो अपने कपड़े बदलकर गाना गा रहा है। इस वीडियो को करीब 4 साल पहले अपलोड किया गया था और उस समय इस पर करीब 10 लाख से ज्यादा व्यूज आए थे। इस वीडियो को @everythingistroll9607 चैनल ने अपलोड किया है।

इस क्यूआर कोड को लेकर कई यूजर्स ने लिखा है कि जैसे ही उन्होंने इस कोड को स्केन किया तो गाना बजने लगा, लेकिन इसके विपरित कई यूजर्स ने लिखा है कि जब हमने इसको स्केन किया तो हमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई दिया और हमें तो सिर्फ 65/1/3, 65/4/2 जैस ही टैक्सट दिखाई दिए।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश : 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन के लिए अभ्यास सत्र पूरा करना अनिवार्य, नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस साल 12वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के अभ्यास सत्र अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द पूरे करने होंगे। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों के प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें। जिससे कि ओएसएम अभ्यास सत्र की गतिविधियों पर बारीकी से नजर ने रखी जा सके। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार स्कूल प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा 11वीं र व 12वीं को पढ़ाने वाले सभी शिक्षक ई अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द अभ्यास सत्र पूरा करें, जिससे कि वे ओएसएम न पोर्टल के तहत आगामी मुख्य मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

उल्लेखनीय है कि इस साल से ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने ओएसएम पोर्टल लॉंच किया है। पोर्टल पर डेटा सही कराएं शिक्षक को ओएएसआईएस पोर्टल पर लॉग इन भारद्वाज के अनुसार बोर्ड ने सभी शिक्षकों करके अभ्यास सत्र यानि मॉक मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर लॉग इन फ्रेंडेशियल और ओएएसआईएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों को ईमेल मिल चुके हैं। लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्हें ईमेल नहीं मिल पा रहे हैं। क्योंकि ओएएसआईएस में उनकी ईमेल आईडी सही नहीं है। इसीलिए वे ओएसआईएस में अपना डेटा सही कराएं।

बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सख्त, लगातार मिल रही थी शिकायतें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं व 12वीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर सख्त है। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सुबह 10.15 बजे तक प्रश्न पत्र का छात्रों में वितरण कर दिया जाए। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय सुबह 10.30 बजे तक दिया जाना है।

इसके बाद छात्र निर्धारित समय तक प्रश्न पत्र को हल करेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों से कहा है कि बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र का सुबह 10.15 बजे वितरित किया जाना है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 होंगे। मिनट का समय (सुबह 10.15 से 10.30 बजे) तक दिया जाना है। इसके बाद प्रश्न पत्र हल करने की अनुमति है। लेकिन कुछ स्कूलों में प्रश्न पत्र वितरण में देरी की शिकायतें मिली हैं।

इसीलिए स्कूल निर्धारित समय में प्रश्न पत्रों का वितरण करें। अगर देरी हुई तो लें अंडरटेकिंग बोर्ड ने कहा है कि जहां प्रश्न पत्र के वितरण में देरी हुई है तो कम से कम दो छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाए कि उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने और पूरा करने के लिए पूरा समय दिया गया है। विलंब के कारण और केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और उस पर सहायक, अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षार हों।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय में धौलपुर के राजाखेड़ा में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, दूसरे परीक्षार्थी की जगह देने आया था परीक्षा
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया।

उक्त कैंडिडेट मोहित कसाना एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था, जिसे परीक्षा केंद्र के रक्षक ने प्रवेश पत्र पर साइन करवाते वक्त फोटो मैच नहीं होने पर आशंका जताते हुए जनता से पूछताछ की तो फर्जी कैंडिडेट कसाना टूट गया और उसने असलियत बता दी प्रेषित ने केंद्र अधीक्षक को अवगत कराते हुए रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवा दी गई है शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के एक विषय की परीक्षा हुई

बीपीएड-एमपीएड-2024 की द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया
जयपुर। प्रदेश के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान बीपीएड की 138 और एमपीएड की 29 सीटें रिक्त रह गई है, जिसके लिए अब बीपीएड-एमपीएड-2024 की द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार तक ऑनलाइन माध्यम से होगी। आवेदन के लिए केवल ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल रहे हैं और प्रथम काउंसलिंग में वंचित रह गए हैं। सीटों का आवंटन वरीयता के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई लिंक पर क्लिक करके वांछित जानकारी भरने के पश्चात महाविद्यालय के लिए वरीयता क्रम का चयन करना होगा तथा शेष बचा प्रवेश शुल्क 17370 रुपए जमा कराने होंगे। जिन महाविद्यालयों में सीट रिक्त है केवल उन्हीं महाविद्यालयों का चयन अभ्यर्थी कर सकेंगे। महाविद्यालय के आवंटन की सूचना 6 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। महाविद्यालय आवंटन के पश्चात् अभ्यर्थियों को 7 से 9 दिसंबर तक सांय 5 बजे तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग करना होगा। निर्धारित तिथि तक रिपोर्टिंग नहीं करने पर अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।

इनका कहना है....
प्री.बी.पी.एड./ प्री.एम.पी.एड.-2024 कार्यालय समन्वयक डॉ. कपिल गौतम ने कहा कि प्रथम काउंसलिंग के पश्चात महाविद्यालयों में बी.पी.एड. की 138 सीटें रिक्त हैं तथा एम.पी.एड. की 29 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के आवंटन के लिए द्वितीय काउंसलिंग के लिए मंगलवार से ऑनलाइन खोल दिया है, जो बुधवार को बंद हो जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को मात्र दो दिन में आवेदन करना होगा।

देश के साथ ही प्रदेश में बढ़ रहा 'दर्शन' शिक्षा का दायरा
जयपुर। आज के समय में हर तरफ दर्शनशास्त्र की बात की जा रही है और देश के साथ ही प्रदेश में दर्शन का दायरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये करीब 3500 साल पुराना शास्त्र है, जिसको कुछ लोग अध्यात्म का पूरक मानते हैं। लेकिन दर्शनशास्त्र में कई भाव निहित होते है। राजस्थान विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र में वेद और उपनिषदों की शिक्षा दी रही है। जिसमें बताया गया है, कि दर्शनशास्त्र सिर्फ अध्यात्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का व्यवहार है और किसी विषय के गहन चिंतन को फिलॉसफी कहा गया है। फिलॉसफी सिर्फ अध्यात्म नहीं, बल्कि किसी भी विषय में दी जाने वाली सर्वोच्च उपाधि को डॉक्टरेट इन फिलॉसफी भी कहा गया है। यानी किसी विषय के गहन चिंतन को फिलॉसफी कहा गया है।

दर्शन के मूल तत्व को आत्मा माना

राजस्थान विश्वविद्यालय में करपात्री महाराज की दो किताबों को सिलेबस में शामिल किया गया है। जिससे विद्यार्थियों को और अधिक दर्शनशास्त्र की शिक्षा मिलेगी। जब हम दर्शनशास्त्र की बात करते हैं तो हमारी धुरी केवल धर्म, अध्यात्म और दर्शन तक सिमट कर रह जाती है तो क्या फिलॉसफी सिर्फ अध्यात्म तक सिमटा हुआ है।

राजस्थान विश्वविद्यालय

खुद की चेतना को ही ब्रह्म माना गया: यूनेस्को ने 2002 में वर्ल्ड फिलॉसफी डे की शुरुआत की थी, जिसका मूल अर्थ किसी भी विषय को गहनता से जानने से है, उसमें जैसे अध्यात्म भी एक विषय है, यानी की फिलॉसफी आॅफ स्पिरिट, फिलॉसोफी के सोल की जब बात करेंगे तो अध्यात्म की बात की जाएगी।

हजारों छात्रों की पढ़ाई

प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान यूनिवर्सिटी में दर्शनशासत्र विभाग सन् 1950 से अभी तक नियमित रूप से चल रहा है। इसमें अभी स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्स के प्रथम इयर में 60 सीटे है। जिनमें अभी प्रथम व द्वितीय ईयर में 120 छात्र पढ़ रहे हैं, तो 16 रिसर्च स्कॉलर शोध कर रहे हैं। जबकि अभी तक सैकड़ों की संख्या में छात्र शोध कर चुके हंै।

भारतीय परंपरा ने महत्वपूर्ण माना

भारतीय परंपरा ने दर्शनशास्त्र विषय को सबसे महत्वपूर्ण माना है। ऐसे में यहां दर्शन का अर्थ अध्यात्म ज्यादा हो गया है। हालांकि, दर्शनशास्त्र के प्रमुख 9 स्कूल माने गए हैं, उनमें पांच स्कूल तो ईश्वर को ही नकार रहे हैं। ये सभी स्कूल निरीश्वरवादी हैं, लेकिन आत्मा को माना गया है। भारत का सबसे बड़ा दर्शनशास्त्र अद्वैत वेदांत भी जब अल्टीमेट ट्रुथ की बात करते हैं, तो वहां भी ईश्वर की बात गौण हो जाती है और उसमें व्यक्ति के स्वभाव या फिर खुद की चेतना को ही ब्रह्म माना गया है।

आत्मा का अर्थ पारलौकिक नहीं

आत्मा का अर्थ पारलौकिक नहीं, बल्कि जीवन को नैतिक रूप से जीना  है। इस पर विचार करना ही अध्यात्म है। भारतीय दर्शन में दर्शन को जीवन जीने के एक व्यवहार के रूप में देखा गया है। कॉलेज-यूनिवर्सिटी लेवल पर भी वेद उपनिषद दर्शनशास्त्र का हिस्सा है ंऔर अब तो करपात्री महाराज की दो पुस्तकों को भी इसमें जोड़ा गया है, उनका ये मानना है कि हर परंपरा की विशेष बात होती है और भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी विशेषता ही अध्यात्म है। सभी विद्यार्थी ये जानें कि भारतीय परंपरा वास्तव में क्या है।

फिलॉसफी जीवन जीने का व्यवहार है। इसे आध्यात्म नहीं बल्कि किसी भी विषय की आत्मा कहा जा सकता है। केवल फिलॉसफी की ही अगर बात करें तो विश्व पटल पर इसे सिर्फ अध्यात्म के रूप में नहीं देखा जाता, इसे ज्ञान के प्रति प्रेम के तौर पर देखा जाता है और यहीं परिभाषा दुनिया भर में मान्य है। जहां तक आध्यात्म का प्रश्न है तो भारतीय परंपरा में दर्शन के मूल तत्व को आत्मा को माना गया है।
-प्रो. अरविन्द विक्रम सिंह,
हैड, दर्शान शास्त्र और डीन, कला संकाय, आरयू

आज के दौर को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को धर्मार्थता के बारे में सीखने और पढ़ाने का कम कर रहा है। जिससे छात्र धर्म के बारे में पढ़ सकेंगे।
-प्रो. अल्पना कटेजा,
कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।