nadda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विपक्ष को तार्किक सोच से रोक रही है राजवंशों की अभिजात्य मानसिकता : नड्डा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को नये संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होने के लिए विपक्षी दलों की यह कहते हुए आलोचना की कि वंशवाद की अभिजात्य मानसिकता उन्हें (विपक्ष) तार्किक सोच से रोक रही है। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत के लोग देख रहे हैं कि किस तरह ये पार्टियां देश के ऊपर राजनीति कर रही हैं। इन दलों को उनकी पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए जनता फिर से दंडित करेगी।

नड्डा ने कांग्रेस, टीएमसी, आप सहित 19 विपक्षी दलों और अन्य ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला करने के बाद ये टिप्पणी की। विपक्षी दलों का  तर्क है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना 'संविधान का गंभीर अपमान और लोकतंत्र पर सीधा हमला' है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वंशवादी पार्टियां , विशेष रूप से कांग्रेस और नेहरू-गांधी वंश  एक साधारण से तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि देश की जनता ने एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति पर अपना विश्वास जताया है।  इन्हीं राजवंशों की अभिजात्य मानसिकता उन्हें तार्किक सोच से रोक रही है।

उन्होंने कहा कि नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली अधिकांश पार्टियों का जोड़ क्या है।  इसका उत्तर सरल है कि ये वंश द्वारा संचालित राजनीतिक दल हैं, जिनके राजशाही तरीके हमारे देश में गणतंत्रवाद और संविधान में लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत हैं। उन्होंने दावा कि 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर 25 राजनीतिक दल भाग लेंगे।

नड्डा ने भाजपा के दस नवनिर्मित कार्यालयों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को हनुमानगढ़ में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय सहित प्रदेश के दस जिलों में पार्टी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया। नड्डा ने हनुमानगढ़ को छोड़कर अन्य नौ जिलों में नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने चार जिलों में बनने वाले पार्टी कार्यालयों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की आधुनिक पार्टी कार्यालय बनाने की सोच थी और आज देश में 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित हैं। इसमें 227 बनकर तैयार हो गए हैं।

विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है: नड्डा

उन्होंने कहा कि ये कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और इससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन कार्यालयों में मंत्रणा करें, योजनाएं बनाएं और प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने कहा कि आज हमारे विरोधी भी हमारी पार्टी का परिचय देश की सबसे पार्टी बताते हुए देते है।

भाजपा संगठन मजबूत होगा: पूनियां
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कि आज हनुमानगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के साथ प्रदेश के 10 कार्यालयों  का शुभारंभ और चार कार्यालयों का शिलान्यास भाजपा परिवार के मुखिया जेपी नड्डा के कर कमलों द्वारा हुआ। भाजपा राजस्थान के लिए यह अहम पड़ाव है, इससे प्रदेश का भाजपा संगठन मजबूत होगा।

गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर पहुंचाई चोट-नड्डा
भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजस्थान के मान-सम्मान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है और वह जनता के मर्म और विषयों को भी नहीं समझती है।  उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान संस्कार, संतोष, शांति और विकास के लिए जाना जाता था। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान के मान-सम्मान पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उन्हें दुख हैं कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं अधिक हो रही है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने विधानसभा में हल्का बयान दिया गया जो कांग्रेस और श्री गहलोत की मानसिकता दर्शाता है। उन्होंने कहा ''राजस्थान के कार्यकर्ताओं से मैं निवेदन करने आया हूं कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को स्टार्टअप शुरु करने के लिए प्रेरित किया था। उस समय भारत में करीब 500 स्टार्टअप थे। आज करीब 68 हजार स्टार्ट अप भारत में चल रहे हैं। इसमें से 100 स्टार्टअप ऐसे हैं जिनका नाम यूनिकॉर्न में है। ये बदलता हुआ भारत है।

कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम

नड्डा ने कहा कि कुर्सी पाना, एमएलए बनना, एमपी बनना हमारे लिए जनता की सेवा करने का माध्यम है। हम राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। हम राष्ट्र को मजबूत करने के लिए आए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धराशायी किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 190 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है।

कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी संख्या लाख में होती थी। लेकिन आज हर कोई हमारा परिचय देता है, तो कहता है कि 18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी के सदस्यों की संख्या करीब 70 लाख है और 80 हजार से ऊपर सक्रिय सदस्य हैं। राजस्थान में 13 कार्यालय बनकर तैयार हो गए हैं, नौ पर कार्य चल रहा है और सात कार्यालयों के नर्माण के लिए जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा ''मैं बार-बार शब्द कार्यालय कहता हूं ऑफिस क्यों नहीं कहता हूं, ऑफिस इसलिए नहीं कहता क्योंकि ऑफिस दस से पांच बजे तक चलता है और कार्यालय ऐसा होता है कि जिसका पट कभी भी बंद नहीं होता। कार्यालय ऊर्जा, संस्कार एवं एक नयी चेतना देने और योजनाओं को क्रियान्वित करने का केंद्र होता है।  उन्होंने बताया कि देश में पार्टी के 512 पार्टी कार्यालय बनाना प्रस्तावित है जिनमें 227 बनकर तैयार हो गए और 173 पर काम चल रहा है।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन सियोल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री भजन लाल सांसद निहालचंद एवं बाबा बालकनाथ आदि मौजूद थे। इसके अलावा अलग अलग जगहों से पार्टी नेता जुड़े जिनमें केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, राज्य में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राम लाल शर्मा आदि शामिल थे।

मिशन मरुधरा: दिल्ली में मंथन
नई दिल्ली। राजस्थान बीजेपी नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई। राजस्थान भाजपा को लेकर सुबह दस बजे से शुरू हुई बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर मंथन हुआ। नड्डा के आवास पर करीब चार घंटे बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बीएल संतोष , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ बैठक में मौजूद रहें। नड्डा ने प्रदेश के नेताओं से राज्य के राजनितिक हालात का जायजा लिया।

बैठक में राजस्थान के बीजेपी नेताओं को नड्डा मंत्र दिया गया, जिसमें प्रदेश में एकजुटता के साथ अगले विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि परिवर्तन यात्रा अभी नहीं निकाली जाएगी। बीजेपी पूरी तैयारी के साथ समय आने पर परिवर्तन यात्रा निकालेगी। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर शिर्ष नेतृत्व की ओर से साफ नहीं किया गया है। संभवत: चुनाव के दो चार माह पहले सीएम फेस का ऐलान होगा। शिर्ष नेतृत्व तय करेगा कि आगे किसी का नाम करना है या नहीं। वहीं जेपी नड्डा ने प्रदेश बीजेपी के सभी नेताओं को साथ चलने का मंत्र दिया। हाल ही में नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने राजस्थान का दौरा किया है ।