brabourne - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच
मुम्बई। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल की  सुबह कैपिटल्स के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होने के बाद ही मैच को हरी झंडी मिलेगी। यदि मैच 20 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है, तो आईपीएल इस मैच को पुनर्निर्धारित करेगा। क्रिकइंफो को पता चला है कि आईपीएल प्रबंधन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के कई सदस्यों के पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

मार्श अस्पताल में भर्ती
कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्श के अलावा, दो सहायक स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में आईपीएल प्रबंधन बायो बबल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए टीमों को यात्रा करने देने के पक्ष में नहीं है।

5 दिन में 4 सदस्य पॉजिटिव आए
आईपीएल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली की टीम के पांच सदस्य पिछले चार दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के अलावा इसमें आॅल राउंडर मार्श, मसियूज चेतन कुमार, टीम के चिकित्सक डॉ. अभिजीत सालवी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाश माने शामिल हैं। कैपिटल्स की पूरी टीम का मंगलवार की सुबह टेस्ट किया गया। इसके नतीजे के अनुसार सभी सदस्य निगेटिव आए हैं। बुधवार सुबह खिलाड़ियों की एक ताजा राउंड में टेस्टिंग की जाएगी।

चहल V/S अय्यर
मुम्बई। हैट्रिक सहित पांच विकेटों की बदौलत प्लेयर ऑफ़ द मैच बने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच के बाद कहा कि मैं जानता था कि मुझे उस ओवर में विकेट लेने थे। इसलिए मैंने ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद रखने की योजना बनाई। मैंने कल ही कोच और कप्तान से बातचीत की थी। हैट्रिक गेंद पर मैं जानता था कि कमिंस गुगली का इंतजार कर रहे थे। गुगली गेंद पर मुझे छक्का लगा था और मैं जोखिम नहीं लेना चाहता था। मैं बस डॉट गेंद डालना चाहता था। (लखनऊ के खिलाफ़ हैट्रिक गेंद पर छूटे कैच पर) यह क्रिकेट में होता  रहता है।

आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं: संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सात रन से आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहकर भरोसा रखने की जरूरत है। आपको मैच के रुख को समझना होता है और सही मौक़ों को अपने पक्ष में करना होता है। कोलकाता एक मजबूत टीम है। हमें कभी नहीं लगा कि हम मैच में आगे थे। सारी दुनिया जानती है कि युजवेंद्र और अश्विन क्या कर सकते हैं। हालांकि मैं रसेल  के खलिाफ़ अश्विन की वह जादुई गेंद और देवदत्त की बल्लेबाजी की सराहना करना चाहता हूं। ओबेद जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और मुझे उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

आखिरी ओवर डालने वाले तेज गेंदबाज ओबेद मकॉए ने कहा कि यह पिछले साल की चोट के बाद मेरा पहला मैच था। मैं पिछले कुछ महीनों में मेहनत कर रहा था और इसका मुझे फल मिला। मैंने अपनी ताक़त पर भरोसा किया। भले ही मैंने मैच नहीं खेलें लेकिन मैं नेट में मैच की ही तरह अभ्यास करता था। मैं जानता था कि बल्लेबाज ताक़त का इस्तेमाल करेंगे और इसलिए मैं लेग साइड पर धीमी गति की गेंद डालना चाहता था। हेत्माएर मुझे सलाह दे रहे थे।

ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है: अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स से मिली सात रन की हार के बाद सोमवार को कहा कि हमें जो शुरुआत मिली,'हम आवश्यक रन रेट के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे थे। फ़िंच ने बढिय़ा बल्लेबाजी की। इसके बाद हम धीमे होते चले गए और मैच हमारे हाथों से फिसलता चला गया।

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि मैं अंत तक खेलना चाहता था और प्लान ये था कि दूसरे छोर से बल्लेबाज जोखिम उठाएंगे। युजवेंद्र के विरुद्ध मेरा मैच अप था लेकिन मैं दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से आउट हो गया। बटलर एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। वह गेंद को चारों दिशाओं में मारते हैं। उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी की। मुझे नहीं लगा कि ओस ने ज्यादा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पिच थी और ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है। जब आप इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आप पर दबाव होता है। मैं पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहता था। कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों ना हो, मुझे आत्मविश्वास था कि अगर विपक्षी टीम यह स्कोर बना सकती हैं तो मैं भी यह स्कोर बना सकता हूं।