examinee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

अपने स्थान पर डमी परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने वाला गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रीट परीक्षा में अपनी जगह डमी परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार (26) गुमनाणियों की ढाणी छोटू आरजीटी नगर बाड़मेर का रहने वाला है। यह छह माह से फरार चल रहा था। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि गत 26 सितम्बर 2021 को परिवादी हेमंत सैनी ने रिपोर्ट दी कि हमारे परीक्षा केन्द्र महात्मा ज्योतिबा फुले सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुर्गा विहार सांगानेर पर रीट लेवल 1 द्वितीय पारी ढाई से पांच बजे के दौरान रूम नंबर 24 में वीक्षक अजय सिंह और कुमकुम बासोटिया ने परीक्षार्थिंयों की फोटो आईडी एवं हस्ताक्षर जांच किए तो एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। जब वीक्षक ने उससे जानकारी चाही तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका। इसकी जानकारी वीक्षक ने मुझे दी। इसके बाद एएसआई यमनेश को साथ लेकर परीक्षा कक्ष में चैक किया तो उसने खुद को डमी अभ्यर्थी बताया। उसने अपना वास्तविक नाम मोहन बताया और आईडी में काटछांट कर सुरेश कुमार बनकर उसके स्थान पर परीक्षा देने आ गया था। इस पर मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सुरेश फरार हो गया था। मोहन सरकारी अध्यापक है।

अब तक पचास अभियुक्त गिरफ्तार
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने रीट परीक्षा प्रकरण में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अब तक टीम कुल 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी के एडीजी ने बताया कि मंगलवार को टीम ने हनुमानाराम निवासी करड़ा जालौर एवं सुशीला निवासी थली का बेरा डिगांव करड़ा जालौर को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने जोधपुर में रीट परीक्षा का प्रश्न-पत्र अन्य अभियुक्तों के साथ परीक्षा से पूर्व लिया था।