overloading - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला : नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पटना। पटना में नदियों में नावों की ओवरलोडिंग और अवैध परिचालन पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पटना के ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को तय मानकों का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ज़िलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.ने स्पष्ट कहा कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग या बिना अनुमति नाव संचालन करने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैँ कि वे नावों के निबंधन से जुड़ी शर्तों जैसे निर्धारित क्षमता (कैरियिंग कैपेसिटी), सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

डॉ. त्यागराजन एस.एम.ने कहा कि नदियों में सुरक्षित नाव संचालन के लिए सभी नावों का निबंधन अनिवार्य है। निबंधन से पहले मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) द्वारा नावों की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यह जरूरी है कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री न बैठें और लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों का उल्लंघन करने वाले नाव स्वामियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे नाव यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारियों को इस संबंध में नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उत्तरी नाइजीरिया में भीषण हादसा, नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, 14 अन्य लापता
अबूजा। नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में योबे नदी पर स्थानीय मछुआरों और किसानों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य अभी भी लापता हैं। आपातकालीन सेवाओं और पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। योबे राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद गोजे ने एक बयान में कहा कि शनिवार शाम को नगुरु स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गरबी कस्बे में नाव पलटने के बाद 13 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया।

गोजे ने बताया कि लकड़ी की नाव उत्तर-पश्चिमी राज्य जिगावा के पड़ोसी कस्बे अदियानी से उत्तरी राज्य योबे जा रही थी, तभी रास्ते में पलट गई। उन्होंने पुष्टि की, कि आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय सामुदायिक स्वयंसेवकों ने पीड़तिों को बचाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जिगावा पुलिस के प्रवक्ता लावान शिसु ने रविवार को फोन पर बताया कि शनिवार शाम को जब नाव अडियानी गांव से रवाना हुई तो उसमें कम से कम 52 लोग सवार थे और वह नाव पूरी तरह से भरी हुई थी। इसके आगे शिसु ने बताया कि शुरुआती तौर पर मृतकों की संख्या 14 थी, लेकिन बचाव अभियान के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर अधिक भार, खराब मौसम और परिचालन संबंधी त्रुटियों के कारण होती हैं।

शहर में धड़ल्ले से दौड़ रही ओवरलोडिंग वाहन
कोटा। किसी भी शहर में कहीं आने जाने के लिए निजी वाहनों के अलावा ऑटो व मैजिक टैक्सी सबसे बड़ा साधन होते हैं, जिनमें शहर के लाखों लोग हर दिन सफर करते हैं। लेकिन शहर के कुछ ऑटो व मैजिक टैक्सी वाले चंद रुपए की ज्यादा कमाई करने के लिए अपनी सवारियों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इनके मालिक तीन सवारी वाले ऑटो में 5 से 7 सवारी बैठाकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। दूसरी ओर नियमित रूट पर चलने वाले मैजिक टैक्सी में भी भेड़ बकरियों की तरह लोग बिठाए जा रहे हैं। वहीं सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनों से बेखबर प्रशासन भी कारवाई करने में लचीला प्रतीत हो रहा है। शहर के छोटे मार्गों से लेकर बड़े चौराहों तक आप इन वाहनों को आसानी से देख सकते हैं।

सुरक्षा का बिल्कुल नहीं रख रहे ध्यान
शहर में चल रहे ये टैक्सी वाहन और मैजिक चालक सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रख रहे हैं। तीन सवारी वाले ऑटो में 5 से 7 सवारी बिठा रहे हैं, तो मैजिक टैक्सी वाले 7 सीटर में 10 से 12 लोग बिठाकर सड़कों पर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। इसके अलावा ऑटो में पीछे जगह नहीं होने पर चालक सवारी को सुरक्षा को बिल्कुल नजर अंदाज करते हुए अपने साथ अपनी सीट पर बिठा रहा है। ऐसे में वाहन असंतुलित भी होकर पलट भी सकता है जिससे हमेशा एक बड़े हादसे की संभावना बनी रहती है। इसी तरह सड़कों पर दौड़ते मैजिक में सवारियां दरवाजे पर बैठकर सफर कर रही हैं। जहां जरा सी चूक से एक बड़ी घटना घटित हो सकती है। वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर यातायात और परिवहन नियमों को तो तोड़ ही रहे हैं साथ ही खुदके साथ दुसरों के लिए भी मृत्यु का कारण बन रहे हैं।

इन जगहों पर सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग
वैसे तो शहर के हर इलाके में ऑटों चालकों द्वारा ओवरलोडिंग की तस्वीरें आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन कुछ इलाके ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा ओवरलोड़िग हो रही है। शहर में पूरानी सब्जी मंडी से श्रीराम नगर तक चलने वाले नियमित मैजिक, पूरानी सब्जी मंडी से ही विज्ञान नगर तक चलने वाले मैजिक और एरोड्रॉम से अनंतपुरा तक चलने वाले मैजिकों में लगभग एक जैसे हालात हैं। जो क्षमता से ज्यदा सवारियां लादकर चल रहे हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में लगे हुए ऑटो भी बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह ठूंस कर सड़कों पर बेझिझक दौड़ रहे हैं। सवारी ऑटो को छोड़ भी दें, तो स्कूलों में लगे हुए ऑटो मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

मैं जेडीबी कॉलेज में पढ़ती हूं, और रोज मैजिक से आना जाना होता है। मैजिक वाले जब तक ऑटो नहीं भरता चलते नहीं वहीं बीच बीच से भी सवारियां बिठा लेते हैं। जिस कारण 4 की जगह पर जबरदस्ती 5 लोगों को बैठना पड़ता है।
- शिल्पा कुमारी, कंसुआ

आने जाने के लिए मैजिक ऑटो ही सबसे बढ़िया
साधन है और ये आसानी से मिल जाते हैं इसलिए इनका ही उपयोग करने से मैजिक चालक मनमानी करते हैं। विरोध करो तो उतरने को बोल देते हैं।
- मनोज नागर, गोविंद नगर

कई बार ओवर लोडिंग मैजिक में बैठा हूं स्थिति बहुत खराब हो जाती है, वहीं ऑटो बड़े चौराहों से निकलता है जहां पुलिस भी खड़ी रहती है लेकिन कोई कारवाई नहीं होती। क्षमता से ज्यादा बिठाना बिल्कुल गलत है।
- देवेंद्र नागर, डीसीएम

ओवरलोडिंग वाले वाहनों को पकड़कर निरंतर कारवाई जारी है। बडेÞ चौराहों पर भी ऐसे वाहनों का चालान बनाया जाता है। आगे भी ऐसे वहन दिखने पर उचित कारवाई की जाएगी।
- पूरण सिंह मीणा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

ओवरलोडिंग और बेकार हेलमेट की बिक्री पर लगाए प्रभावी रोक : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए इनकी रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। गहलोत ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों और अन्य राज्यों में हुए नवाचारों का उपयोग करते हुए ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने आदि पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही बेकार हेलमेट की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस पूरे परीक्षण के बाद ही जारी किया जाए। गहलोत ने कहा कि सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन संचालन को सुरक्षित बनाने की दिशा में पहल की जाए। लोगों को नियमों की पालना के लिए जागरूक किया जाए। गहलोत सीएमआर पर सड़क हादसों में कमी लाने तथा इससे होने वाली जनहानि रोकने के लिए उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

एसीएस परिवहन अभय कुमार ने प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि राज्य में वर्ष 2021 में 20 हजार 951 सड़क हादसों में 10 हजार 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 82 प्रतिशत तेज गति से वाहन चलाने, 5 प्रतिशत गलत दिशा में वाहन चलाने एवं 13 प्रतिशत मौतें नशे एवं मोबाइल फोन के उपयोग सहित अन्य कारणों से हुई हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में भी जानकारी दी।