anti-encroachment campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली हाईवे पर अस्थाई अतिक्रमण हटाए
अलवर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रामगढ़ नगर पालिका ने 2 दिन पूर्व ही लाउड स्पीकर के द्वारा लोगों को अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया था। यह यात्रा अलवर दिल्ली हाइवे रोड से होते हुए  रामगढ़ पहुंचेगी। यहां कस्बे के बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। इसके बाद बीजवा गांव में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रहेगा। राहुल की इस यात्रा को लेकर सोमवार को रामगढ़ तहसीलदार धीरेंद्र कर्दम व नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ अलवर दिल्ली हाईवे रोड से अस्थाई अतिक्रमण को हटाने कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से दुकानों के आगे बने चबुतरो को हटाया और कुछ दुकानों के आगे रखे सामानों को जब्त किया गया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

इस दौरान दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए। बस स्टैंड पर अस्थाई अतिक्रमणकारियों ने हाईवे रोड बिल्कुल जाम कर रखा था। अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड पर आए दिन हादसे होते आ रहे हैं। नगर पालिका द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को सूचित करने के बाद आज जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया। रामगढ़ रेलवे फाटक से लेकर गोविंदगढ़ मोड़ तक दुकानों के आगे लगे चबुतरों को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद ना हो इसलिए पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। नगर पालिका के जेईएन देवीलाल चौधरी का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पहले ही लोगों को सूचित कर दिया था कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी हाइवे रोड से होकर बीजवा में रात्रि विश्राम करेंगे। नगर पालिका द्वारा यह कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार चलती रहेगी।
अलवर फोटो नंबर दो।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की, जिसे देखते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। आम तौर पर इस तरह की कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाती है लेकिन इस बार एनडीएमसी ने कई घंटों पहले एक पत्र जारी कर घोषणा कर दी कि क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। चौकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई को मध्य प्रदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 45 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल गुरूवार तक सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

बता दे कि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने आदेश आने के बाद बीती रात अपना सामान समेटकर इलाका खाली करने की कोशिश की। इनमें से ज्यादातर कबाड़ी वाले या ऐसे लोग हैं जो थोक विक्रेताओं से सामान खरीदकर उसे रेहड़ी-पटरी पर बेचते हैं। इलाके के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है लेकिन हिंसा जरूर नई थी। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में पीढिय़ों से हमेशा सद्भावना के साथ रहे हैं। यह एक बार की घटना है जिसे शरारती तत्वों द्वारा गलत मंशा से अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एनडीएमसी के महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार लोगों द्वारा 'अवैध अतिक्रमण' और निर्माण की पहचान कर उनका विध्वंस करने की मांग की थी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, था कि जैसा कि आप जानते हैं, हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने उस पर पथराव किया। इन असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद का समर्थन प्राप्त है। इसके परिणामस्वरूप इन लोगों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है इसलिए, इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और इसके ऊपर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए।

इलाके में 16 अप्रैल की सांप्रदायिक हिंसा के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान सोमवार को अपराध शाखा के अधिकारियों को पथराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शासित नागरिक निकाय ने दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था संभालने के लिए 400 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और एक पुलिस उप-निरीक्षक को गोली भी लगी थी।