atishi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कपिल मिश्रा का गंभीर आरोप, बोलें-आतिशी ने की गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के लिए जो शब्द बोले गये वह बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था। मिश्रा ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा में एक अभूतपूर्व और गंभीर पाप हुआ। गुरु तेग बहादुर जी, भाई सतीदास जी, भाई मतीदास जी और भाई दयाला जी की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने पर चल रही चर्चा के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा बोले गए शब्द बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद आतिशी मीडिया, जनता और विधानसभा से लगातार अनुपस्थित रहीं। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद उन्होंने  सदन में आकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर इस मामले को दबाने के लिए पंजाब सरकार के संसाधनों और पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया गया। इस मामले में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और डराने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि यह मामला राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था और सदन की गरिमा से जुड़ा विषय बताया गया। इस मामले में पूर्व सीएम केजरीवाल को चाहिए था कि वह आतिशी से माफी मंगवाते। पंजाब पुलिस को इस पूरे मामले से दूर रखा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आतिशी को भागने या छुपने के बजाय मीडिया और जनता के सामने आना चाहिए। उन्हें विधानसभा की विशेषाधिकार समिति  और कानूनी प्रक्रिया का सामना चाहिए।

कपिल मिश्रा ने कहा कि सात जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वीडियो का शब्दश: सदन में पढ़ा गया, जिस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। इसके बावजूद बाहर जाकर पंजाब पुलिस से झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने पंजाब पुलिस को राजनीतिक कार्यों के बजाय राज्य की सुरक्षा में लगाने की अपील की गई।

आतिशी के बयान पर विधानसभा में हंगामा : कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, भाजपा ने लगाया सिख गुरुओं के अपमान का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के सिख गुरुओं पर दिए एक बयान को लेकर बुधवार को हंगामा बढ़ने पर कोई कामकाज नहीं हुआ और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने आतिशी पर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप लगाकर उनसे माफ़ी मांगने को कहा। सत्तापक्ष के नेता, इसे लेकर विधानसभा में हंगामा करने लगे जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी एक घंटे के भीतर सदन में अपना पक्ष रखें। इसके बाद इस पर फैसला किया जाएगा। दो बार के स्थगन के बाद जब कार्यवाही शुरू हुई, तो गुप्ता ने कहा कि मौका देने के बावजूद सुश्री आतिशी ने कोई सूचना नहीं दी। इस पर आम आदमी पार्टी विधायक मुकेश अहलावत ने सदन को बताया कि वह गोवा चली गई हैं। इस अध्यक्ष ने कहा कि कल वह प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रही थीं और आज गोवा चली गईं। यह गंभीर मामला है। हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अरविंदर सिंह लवली और विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने आतिशी पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सदन में गुरुओं के सम्मान में चल रही चर्चा में विपक्ष ने भद्दी टिप्पणी कर सदन की मर्यादा को तोड़ने का काम किया है। आम आदमी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। श्री सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के सम्मान पर चर्चा हो रही थी, तब जिस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल विपक्ष ने किया, उसे दोहराया नहीं जा सकता है। गुरु का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें अपमान करने का अधिकार नहीं है।

आतिशी का दिल्ली सरकार पर आरोप : शिक्षा मंत्री ने स्कूल मालिकों को फीस बढ़ाने की छूट का दिया भरोसा, आश्वासन देते हुए कहा- उनके खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की निजी स्कूलों के मालिकों के साथ मुलाकात का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने स्कूल मालिकों को फीस बढ़ाने की छूट देने का भरोसा दिया है। आतिशी ने कहा कि 6 अप्रैल को शिक्षा मंत्री के घर पर हुई इस बैठक में स्कूल मालिकों को भरोसा दिया गया कि उन्हें हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि 6 अप्रैल को दोपहर एक बजे आशीष सूद के निवास पर उनकी निजी स्कूल के मालिकों के साथ बैठक हुई है।

इसमें निजी स्कूल के मालिकों को आश्वासन दिया गया है कि उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होगी। उनको बोला गया कि अभी माता-पिता के प्रदर्शन और आम आदमी पार्टी की ओर से मुद्दा उठाए जाने की वजह से मुद्दा गरम है, जैसे ही ठंडा होगा एक आदेश दिल्ली सरकार की ओर से निकाला जाएगा जिसमें दिल्ली के हर निजी स्कूल को हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में कभी भी ऐसी छूट निजी स्कूलों को नहीं दी गई। 10 साल से आम आदमी पार्टी इन निजी स्कूलों के खिलाफ लड़ रही थी। उनकी फीस नियंत्रित करके रखी थी। इनसे कोर्ट में लड़ रही थी और ऑडिट करवा रही थी। अब आश्वासन दिया जा रहा है कि जैसे ही मामला ठंडा होगा, निजी स्कूलों को खुली छूट दी जाएगी। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ़ हो जाता है कि भाजपा की निजी स्कूलों के साथ साठगांठ है। उन्होंने कहा कि श्री सूद को बताना चाहिए कि उन्होंने इन निजी स्कूलों से कितने पैसे लिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि क्या उनके आवास पर स्कूल मालिकों के साथ बैठक हुई थी।

आतिशी ने भाजपा पर लगाए झूठ छुपाने के आरोप, कहा- भाजपा अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की कर रही है हत्या
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आतिशी ने एक्स पर कहा कि ''भाजपा अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज नियम 280 के तहत 'महिला समृद्धि योजना' पर वक्तव्य चयनित हुआ, लिस्ट ऑफ बिज़नेस में प्रकाशित भी हुआ, लेकिन जब 'आप' विधायक ने मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो उन्हें स्पीकर ने बोलने ही नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि ''भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झूठ बेनकाब न हो जाए इसलिए सदन में आप विधायकों की आवाज़ दबाई जा रही है। इसलिए महिलाओं के हक़ की लड़ाई में हमने विरोध दर्ज कराते हुए वॉकआउट किया। जब तक दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए नहीं मिलते तब तक सड़क से लेकर सदन तक ये लड़ाई जारी रहेगी।''

आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यह साबित हो गया कि प्रधानमंत्री ने गारंटी के नाम पर दिल्ली को धोखा दिया। महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए आठ मार्च की तारीख प्रधानमंत्री ने तय की थी लेकिन 5 मार्च जा चुकी है लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। दिल्ली की महिलाएं यही चाहती है कि उनको खीर न मिले बल्कि उनके 2500 मिल जाएं।

महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा कब पूरा करेगी भाजपा : झूठी साबित हुई मोदी की गांरटी, आतिशी ने कहा- दिल्ली की महिलाओं को मिला झुनझुना
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि भाजपा की विपदा सरकार महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा कब पूरा करेगी। आतिशी ने कहा कि 20 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार ने शपथ ली थी। भाजपा की सरकार बने आज एक माह हो गए हैं। एक महीने बाद भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली की महिलाओं को किया गया वादा पूरा नहीं हुआ है। भाजपा और प्रधानमंत्री ने वादा था कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2,500 रुपए की राशि आएगी, लेकिन यह वादा एक माह बाद भी पूरा नहीं हुआ है।

चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 2,500 रुपए की योजना पारित होगी, लेकिन नहीं हुई। मोदी ने यह भी कहा था कि 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के खाते में ढाई हजार रुपए की राशि जमा हो जाएगी, लेकिन यह गारंटी भी झूठी साबित हुई। दिल्ली की महिलाओं को एक झुनझुना मिल गया। चार मंत्रियों की एक कमेटी बन गई, आगे वह कमेटी फैसला करेगी।

इस देश में हर व्यक्ति जानता है कि कमेटी बनाना किसी भी चीज को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है। वह कमेटी सालों तक उस मुद्दे को लेकर बैठी रहेगी।  आप नेता ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार के पास बस एक ही काम है, उन्हें सुबह से लेकर शाम तक अरङ्क्षवद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गाली देनी है। इसके लिए उनके पास बहुत समय है।

आतिशी ने रेखा गुप्ता को लिखा पत्र : दिल्ली की महिलाएं 2500 रुपए का बेसब्री से कर रही है इंतजार, महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए खातों में पैसे करें ट्रांसफर
नई दिल्ली। विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखकर महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा करने की माँग की। आतिशी ने गुप्ता को एक पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली की लाखों माताओं-बहनों की ओर से आपको यह पत्र लिख रही हूं और आपको याद दिलाना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना पारित होगी और महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

आतिशी ने कहा कि सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ लें, ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे, तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि 8 मार्च से उनके अकाउंट में पहली किस्त आनी शुरू हो जाएगी, जैसा कि भाजपा ने वादा किया था।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री, दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की हर महिला आपकी ओर देख रही है, उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल दिल्ली की हमारी माताओं-बहनों को उनके खातों में 2500 रुपए मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर जरूर आएगा।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होगी आतिशी : आप पार्टी की विधायक दल की बैठक में लिया फैसला, कहा - दिल्ली वालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज आप के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना। राय ने कहा कि आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उन पर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कामों की रक्षा करना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनता से किए वादों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी होगी।

आतिशी ने नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सभी विधायकों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाजपा ने जो भी वादे किए, विपक्ष के नाते हम उन सभी वादों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी निभायेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी है और हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा सरकार दिल्लीवालों से किए अपने सभी वादे पूरे करें।

चुनाव के दौरान मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये महीना देने की गारंटी दी थी। हम भाजपा सरकार से यह वादा जरूर पूरा करवायेंगे। आप जनता के मुद्दों को सदन में पूरी ताकत से उठाएगी। दिल्ली और दिल्लीवालों के हक की लड़ाई जारी रहेगी।

भाजपा विधायकों में एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं : 10 दिनों में भी सीएम नहीं चुन पाई भाजपा, सरकार चलाने के लिए इनके पास चेहरा नहीं ; दिल्ली में सरकार को लेकर क्या बोली अतिशी?
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि चुनाव परिणाम के दस दिन बाद भी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का चयन नहीं कर पाई है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर सोमवार को कहा कि पिछले 10 दिन से मुख्यमंत्री को चयन नहीं कर पाने से यह साबित हो गई कि भाजपा के विधायकों में से एक भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई लेकिन भाजपा मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। अगर उनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही नहीं है तो सरकार कैसे चलाएंगे। आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए जिसमें भाजपा को 48 सीटें मिली जबकि सत्तरुढ आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है।

आतिशी ने वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा भंग
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना इस्तीफा राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया। आतिशी ने यहां उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा चुनाव में हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को हासिल किया है।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 7वीं विधानसभा को भी भंग कर दिया है।

दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार : आतिशी बोली... यह जीत का समय नहीं, भाजपा के खिलाफ जारी रहेगी जंग
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए कहा कि वह अवश्य जीत गई हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली की जनता के लिए जारी रहेगा। आतिशी ने कहा कि जनता का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहती हूं, जो बाहुबल, गुंडागर्दी, मार पिटाई का सामना करते हुए जमीनी मेहनत कर जनता तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। मैं अपनी सीट जीती हूं, लेकिन यह जीत का समय नहीं है। यह जंग जारी रहेगी। भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी।

दिल्ली : आतिशी ने लोगों से लगाई चंदे की गुहार, कहा- आप लोगों के डोनेशन से ही लडूंगी विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की गुहार लगाई। आतिशी ने कहा कि वह चुनाव लड़ रही है और इसमें लाखों रपुए खर्च करने है। उन्होंने लोगों से चंदे की गुहार लगाते हुए कहा कि गलत तरीके से चुनाव लड़ना आसान है। दिल्ली का 77000 करोड़ बजट है। अगर हम गलत तरीके से पैसे इकट्ठा करना चाहे तो 40 लाख रुपये इकट्ठा करने में एक दिन भी नहीं लगेगा, लेकिन आप लोगों के ही डोनेशन से मैं विधानसभा चुनाव लडूंगी।

उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है, तब से दिल्ली के आम लोगों ने हमारी पार्टी को समर्थन किया और चंदे दिए। 2013 में जब पहला चुनाव लड़े थे, घर-घर जाते थे, लोग छोटे-छोटे डोनेशन देते थे। लोग 10 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये उसमें डालते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की ईमानदारी की राजनीति इसलिए हो पाई है कि हम बड़े-बड़े उद्योगपतियों  से चंदा नहीं लेते थे। जिन दलों ने उद्योगपतियों से पैसा लिया फिर उनकी सरकारें उद्योगपतियों के लिए काम करती हैं। मैं अपने चुनाव के लिए एक क्राउड फंडिंग की शुरुआत कर रही हूं। 40 लाख रुपये मुझे चाहिए चुनाव लडऩे के लिए। दिल्ली और देश के लोगों से अपील है कि मुझे डोनेट करेंगे।

उन्होंने कहा कि लिंक पर आप डोनेट कर सकते हैं। आप चाहे तो 100 रुपये डोनेट करें। हजार रुपये डोनेट करें या उससे ज्यादा डोनेट करें, लेकिन आप लोगों के ही डोनेशन से मैं विधानसभा चुनाव लडूंगी। गलत तरीके से चुनाव लड़ना आसान है, 40 लाख रुपये मुख्यमंत्री के लिए इकट्ठा ा करना गलत तरीके से आसान है।

आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सभी सड़कों की मरम्मत करने का काम जल्द से जल्द और युद्धस्तर पर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

आतिशी ने एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद विस्तार, मथुरा रोड, आश्रम चौक और आश्रम अंडरपास की सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सड़कें जर्जर हालत में है। कई स्थानों पर पाइपलाइन या बिजली की तारें डालने के लिए सड़कें काटी गई लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे है। उन्होंने अधिकारियों की निर्देश दिया कि इन सभी सड़कों की मरम्मत करने का काम जल्द से जल्द और युद्धस्तर पर किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सड़कें मिल सकें।

उन्होंने एक्स पर कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण किया है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है कि दीपावली तक सभी दिल्लीवालों को गड्ढामुक्त सड़कें मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन तक लगातार आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उन्होंने यहाँ के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि दिल्ली की सड़कें बुरी हालत में है और जगह-जगह से टूटी हुई है।

आतिशी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री गोपाल राय ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री कैलाश गहलोत ने पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली की जिम्मेदारी ली है। मंत्री इमरान हुसैन ने केंद्रीय और नई दिल्ली की जिम्मेदारी ली है जबकि मंत्री मुकेश अहलावत ने उत्तर और उत्तर पश्चिम दिल्ली की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कहा कि, एक सप्ताह में दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर की सड़कों के एक-एक इंच का निरीक्षण होगा। जहाँ भी गड्ढे है, सड़क टूटी है, मरम्मत की जरूरत है, उनका निरीक्षण होगा और आने वाले 3-4 सप्ताह में सभी सड़कों को बनाया जाएगा।