overloaded vehicles - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जरा संभल कर...सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड यमदूत
कोटा। ओवरलोड भूसे से भरे वाहनों से सड़क हादसे होने के बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा हैं। शहर के विभिन्न मार्गों पर इन दिनों काफी संख्या में ओवरलोड भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से दौड़ऩे लगे हैं। यह ओवरलोड वाहन रात के समय अधिक तेज चलते है। सड़कों को घेर कर चलते हुए समय हादसे को निमंत्रण देते रहते हैं। इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से शहर के विभिन्न मार्गो पर इनका धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। ऐसे में सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है।

अधिक कमाई की चाहत में नियम दरकिनार
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में किसानों ने अब भूसा बेचना शुरू कर दिया है। इस समय अधिकांश स्थानों पर भूसे का संकट बना हुआ है। इस कारण राजस्थान के किसान पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश से भूसा मंगवा रहे हैं। यह भूसा ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ही ट्रकों और अन्य वाहनों में राजस्थान के कई शहरों में भेजा जा रहा है। मध्यप्रदेश से आने वाले भूसे से भरे कई ओवरलोड वाहन इन दिनों से कोटा से गुजर रहे हैं। कमाई के लालच में कई वाहन चालक नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे है और क्षमता से अधिक भूसे का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे में दुपहिया वाहन सहित अन्य वाहन चालकों को हादसों का खतरा बना हुआ है।

ओवरलोड को ओवरटेक करना काफी खतरनाक
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आए दिन सरकार व प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे भूसे से भरे ओवरलोड वाहनों पर किसी जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं है। निर्धारित वजन से अधिक भूसा इन वाहनों में भरा रहता है। वाहनों में भूसा भरने के बाद हालत यह होती है कि दोनों तरफ और पीछे कई फिट बाहर तक उसका हिस्सा निकला रहता है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को सामने कुछ भी नजर नहीं आ पाता है। इसी दौरान ओवरलोड वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कई बार सड़क दुर्घटना तक हो जाती है। इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

सुबह व रात के समय अधिक संचालन
कोटा शहर में दिन के समय ओवरलोड वाहनों की एंट्री बंद हैं। इस कारण भूसे का परिवहन सुबह जल्दी और रात के समय अधिक होता है। इन दिनों से मध्यप्रदेश से भूसा लेकर आने वाले वाहन रायपुरा, देवली अरब और बोरखेड़ा मार्ग से रात के समय गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक सुबह व रात को वाहन का संचालन करते हैं। इन वाहनों में पीछे व साइडों में तिरपाल लगाकर इतना भूसा भर दिया जाता है कि पीछे से आने वाला वाहन या उसके होर्न की आवाज तक सुनाई नहीं देती है। वहीं साइडों से निकल रहे भूसे से वाहन चालकों के टकराकर गिरने की आशंका रहती है।

रायपुरा चौराहे से देवली अरब रोड पर इन दिनों काफी संख्या में भूसे से भरे ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। इन वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति तक हो जाती है। वहीं पीछे चलने वाले वाहन चालकों को सामने कुछ नजर नहीं आता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
-सुरेश जांगिड, दुपहिया वाहन चालक

इन दिनों भूसे से भरे ओवरलोड वाहन हमारी कॉलोनी के सामने से रोजाना निकल रहे हैं। कई वाहनों से भूसा उड़ता रहता है, जो हमारे मकानों तक में घुस जाता है। इससे सफाई में काफी परेशानी होती है। पुलिस को इनके संचालन पर रोक लगानी चाहिए।
-रोशनी देवी, निवासी रायपुरा

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित रूप से यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। इनके चालान भी बनाए जाते हैं। अब भूसे से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रायपुरा से देवली अरब रोड पर लगातार चैकिंग की जाएगी।
-पूरण सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कोटा

यमदूत बन कर दौड़ रहे भूसे से भरे ओवरलोड वाहन
सुल्तानपुर। नगर सहित क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों भूसे से भरे ओवरलोड वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना  का खतरा बना रहता है। वहीं मुख्य बाजार में दिनभर जाम लगा रहता है। जिससे राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार से होकर निकलते हैं, तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने व रास्ता सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है। सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के पुलिस थाने के सामने से व मुख्य बाजार से होकर इन दिनों सड़कों पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बाइक चालकों को होती है परेशानी : ग्रामीणों ने बताया कि कई ओवरलोड वाहनों में भरा हुआ भूसा हवा में उड़ता रहता है। जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हवा में उड़ता भूसा बाइक चालकों की आंखों के सामने बाइक के असंतुलित होकर गिरने की आशंका बनी रहती है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले अन्य चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं। जिस कारण भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

क्षमता से कई गुना भरा रहता है चारा
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी हैं। उसमें से निकलने वाले भूसे को क्षमता से कई गुना अधिक भर लिया जाता है। जिससे ये ओवरलोड वाहन पूरी सड़क को घेरे में ले लेते हैं। इस कारण इन वाहनों को ओवरटेक करते समय वाहन चालक के सामने से आ रहे वाहन से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सामने से आ रहे वाहन चालक को भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है। क्योंकि अपनी क्षमता से कई गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है।

ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए। जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए, जब सड़कों पर अधिक वाहन न हों।
- रवि शर्मा, वार्ड पार्षद

रात्रि के समय कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
- संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

सुल्तानपुर से गुजर रहे स्टेट हाइवे-70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है। जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में भूसे से भरे ओवरलोड वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।
- अजहरूद्दीन खान, स्थानीय निवासी

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए। जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हों और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
- नरेंद्र दाधीच, देहात महासचिव, कांग्रेस

ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है। साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है।
- सत्यनारायण मालव, थानाधिकारी, सुल्तानपुर

खतरा : आबादी क्षेत्र से बेखौफ होकर गुजर रहे भूसे से भरे ओवरलोड वाहन, वाहन चालक हो रहे दुर्घटना के शिकार
राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र में इन दिनों गेहूं, सरसों, चना, धनिया की फसल कटने के बाद नरवाई से भूसा बनाने का काम भी किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी मात्रा में भूसे का कारोबार चल रहा है। जिसे लाने-ले जाने के लिए ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग किया जा रहा है। इससे एक ही बार में अधिक से अधिक भूसा ले जाने के चक्कर में वाहनों में ओवरलोड भूसा भरा जा रहा है। इससे यह वाहन सड़क पर चलते ही कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में किसान भूसा बना रहे हैं। ऐसे में वह अपने उपयोग के हिसाब से भूसे को रख लेते हैं बाकी भूसा बेचकर अपनी फसल में लगाई गई लागत को निकालने के लिए भूसा को बेच देते हैं। अभी भूसे का बड़े स्तर पर बेचा जा रहा है। इससे जिले एवं उससे बाहर के भूसा कारोबारी इसे खरीद कर आने वाले महीनों में बेचने के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। भूसा कारोबारी एक बार में अधिक से अधिक भूसा ले जाने के लिए ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियों में बड़ी मात्रा में भूसा भर लेते हैं। वह इनमें क्षमता से अधिक ओवरलोड भूसा भरते हैं। इससे इन वाहनों को चलाने में चालक को भी काफी परेशानी होती है। फिर भी वह व्यापारी के दबाव में ओवरलोड वाहन को बीच आबादी क्षेत्र से ले जाते हैं। यह वाहन अक्सर सड़क पर पलट जाते हैं या फिर गर्मी के कारण इनके टायर फट जाते हैं।

आए दिन हो रहे हादसे
ओवरलोडिंग भूसा भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक आबादी क्षेत्र से बेखौफ होकर गुजर रहे हैं। इनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के चलते आए दिन इनकी चपेट में आने से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं।

इमरजेंसी वाहनों को नहीं देते साइड
दिन रात भूसा लेकर जाने वाले वाहन चालक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे 27 और आबादी क्षेत्र की सड़कों पर बेखौफ होकर चलते रहते हैं कोई इमरजेंसी वाहन आता है तो उनको साइड भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में एंबुलेंस चालकों को भी रास्ते में जाम के हालात का सामना करना पड़ता है और कई किलोमीटर तक यह भूसे से भरे ओवरलोडिंग वाहन छोटे वाहन चालकों को साइड भी नहीं देते हैं। सचिन शुक्ला, जितेंद्र राठौर, रोहित खत्री आदि ने पुलिस प्रशासन से ऐसे ओवरलोडिंग भूसे से भरे वाहनों से उचित यातायात नियमों का पालन करवाने की अपील की है।

जाम जैसे बन जाते है हालात
साथ ही कई बार तो ओवरलोडिंग भूसे से भारी वाहन पंचर हो जाते हैं तो बीच रास्ते में ही जाम जैसे हालात बन जाते है। ऐसे में रोड पर से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही सड़क मार्ग पर भूसे से भारी वाहन से भूसा उड़ता हुआ चलता है। ऐसे में पीछे से चल रहे वाहन चालकों की आंखों में भूसा चला जाता है और वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं।

ओवरलोडिंग भूसे से भरे वाहन कभी-कभी  बिजली के तारों से टकरा जाते हैं। ऐसे में इन वाहनों आग भी लग जाती है। जिससे आबादी क्षेत्र की बिजली सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।
- राजकुमार, भारत सिंह, कस्बेवासी।

बीते साल भी भूसे के वाहनों से बड़े-बड़े हादसे हो चुके हैं। ऐसे में कभी भी क्षेत्र से गुजरने वाले यह भूसे के ओवरलोड वाहन हादसे की वजह बन सकते हैं।
- रामदयाल, राहुल कुमार, डेबिट भार्गव।

भूसे का कारोबार करने वाले लोग वाहनों को ओवरलोड नहीं भरे और भूसे के वाहनों को तिरपाल से ढककर ले जाएं ताकि रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं हो समस्त थाना प्रभारी को दिशा निर्देश देकर भूसे से भरे वाहन चालकों के साथ समझाइस की जाएगी और अगर यातायात नियमों का कोई वाहन चालक पालन नहीं करेगा तो फिर पुलिस प्रशासन को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।
- रिछपाल मीना, डीएसपी, शाहाबाद।

ओवरलोड वाहनों से बाजार में लग जाता है जाम, बना रहता है दुर्घटना का खतरा
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवर लोडवाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है। दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है, इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार से होकर यहाँ इन दिनों सड़को पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है। इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी है, उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर के ले जाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है क्योंकि अपनी क्षमता से कहीं गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती है ओवरटेक करते समय भी इन वाहनों समस्याएं आती है।

ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है, साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है ।
- हरलाल मीणा, थाना अधिकारी सुल्तानपुर

ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए, जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हो।
- रवि शर्मा वार्ड पार्षद

सुल्तानपुर नगर से गुजर रहे स्टेट हाइवे 70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है ऐसे में ऐसे वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।
- अजरूद्दीन खान, ग्रामीण

रात्रि के समय  कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाए होती रहती है , दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में दुर्घटनाएं होती है।
- संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
- दिलीप शर्मा, महासचिव कांग्रेस देहात

यमदूत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
सुल्तानपुर।नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड वाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे है, ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है। दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है, सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के  पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार से होकर यहाँ इन दिनों सड़को पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है । इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है।

वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी है, उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर के ले जाया जा रहा है, सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है क्योंकि अपनी क्षमता से कहीं गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है, ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती है, ओवरटेक करते समय भी इन वाहनों समस्याएं आती है।

इनका कहना है
ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए, जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए, जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हो।
- रवि शर्मा, ग्रामीण

सुल्तानपुर कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाइवे 70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है, जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है ऐसे में ऐसे वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।
-अजरूद्दीन खान

रात्रि के समय कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाएं होती रहती है, दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में दुर्घटनाएं होती है।
-संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
- दिलीप शर्मा, महासचिव कांग्रेस देहात

ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है ।
-संदीप बिश्नोई, थाना अधिकारी

खुले आम घूम रहे शहर में ‘यमदूत’
कोटा । किसी वाहन के पीछे सरिए लटक रहे हैं तो किसी पर इतना सामान लदा है कि वाहन नजर ही नहीं आ रहा है। शहर की सड़कों पर ऐसा नजारा अब आम हो चुका है। यूं कहें कि यह वाहन यमदूत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। लोडिंग वाहन चालकों की लापरवाही और यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की अनदेखी राहगीरों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। हाल ही जयपुर में ऐसे ही एक केस में सोमवार को एक चिकित्सक की मौत हुी है।

केस 1- शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 जून को स्कूटी से घर लौट रहे बल्लभबाड़ी निवासी अरुण दीक्षित को रास्ते में डम्पर ने टक्कर मार दी थी। गम्भीर घायल दीक्षित को उपचार को लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बाद में उनकी मौत हो गई थी।

केस 2-उद्योग नगर थाना क्षेत्र में 4 जुलाई को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी रघुराज सिंह को रात के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गम्भीर घायल होने के बाद रात को ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोटा शहर में यह दो केस तो बानगी भर हैं। शहर में यातायात नियमों की पालना किए बिना दौड़ते इस तरह के यमदूतों ं से निरन्तर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग गम्भीर नहीं हैं।

धड़ल्ले से संचालन, रोक नहीं
शहर में इस समय चारों तरफ सौंदर्यीकरण के कार्य चल रहे हैं। इसी के तहत निर्माण सामग्री से भरे वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। चालक वाहनों में निर्माण सामग्री को ओवरलोड भर लेते हैं। जिससे शहर के व्यस्ततम मार्ग पर निकलते समय यह वाहन कई बार दुपहिया वाहन सवारों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। इन हादसों में दुपहिया वाहन सवार को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। इस दौरान कई चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी खड़े रहते है, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। वहीं परिवहन विभाग की फ्लाइंग भी कई जगह मौजूद रहती है। इसके बावजूद फ्लाइंग के कर्मचारी अनदेखा कर देते हैं।

ऐसे ले जाते हैं सरिया
वाहनों में निर्माण सामग्री को ले जाने के लिए कुछ नियम बना रखे हैं, लेकिन वाहन चालक इन नियमों की पालना नहीं करते हैं। लोडिंग टैम्पो और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सरियों को बाहर तक लटका दिया जाता है। मंगलवार को भी शहर के कई मार्गों पर इस तरह का नजारा देखने को मिला। लोडिंग वाहनों में सरियों को बाहर तक लटका रखा था। ऐसे में इन वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही हादसों का कारण बन जाती है।

यह हैं नियम और कार्रवाई
सरिया या एंगल ले जाने वाले वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर या लाल कपड़ा लगाना जरूरी होता है। भवन निर्माण से जुड़ा सामान बंद गाड़ी या फिर पूरी तरह से कवर करके ले जाना चाहिए। यातायात पुलिस इस तरह के ओवरलोड व ओवरवेट वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 194 के तहत कार्रवाई कर सकती है। इसमें पांच हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।

परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसके लिए विभाग की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लाइंग भी तैनात की जाती है। पूर्व में भूसे से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
-रजनीश विद्यार्थी, परिवहन निरीक्षक

ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग प्रदेश में ओवरलोड एवं ओवर क्राउडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी इसके लिए अभियान चलाएगा। विभाग के एसीएस अभय कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा कोष से पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित अनुमोदित गतिविधियों पर व्यय एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। वीसी के जरिए बैठक में उन्होंने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने, नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क हादसों में कमी लाने के लिए निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश में ओवरलोडिंग और ओवरक्राउडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बड़े व्यावसायिक वाहन संचालकों को अपने चालक-परिचालकों से नियमों की पालना कराने के लिए पाबंद किया जाए।

सीएचसी को किया जाए प्राइमरी ट्रॉमा सेंटर
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कहा कि प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राइमरी ट्रॉमा सेंटर में अपग्रेड किया जाए ताकि सड़क हादसे में घायलों का तुरंत उपचार हो सकें। सड़क हादसे होने पर मौके पर चिकित्साकर्मी का पहुंचना भी सुनिश्चित किया जाए। एनएचएआई की ओर से एडवांस लाइफ सपोर्ट टेक्नोलॉजी बेस्ड एंबुलेंस ही इस्तेमाल में लाने के निर्देश दिए।

घायल को अस्पताल लाने वाले होंगे सम्मानित
एसीएस ने सड़क हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाने वाले गुड सेमेरिटन (भले मददगार) को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित करने के लिए कहा। बैठक में परिवहन आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने अधिकारियों को सभी विषयों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) वीके सिंह ने कहा कि हमें मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित हेलमेट ही वाहन चालक इस्तेमाल में लें। इसके लिए पुलिस और परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।