playing field - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल मैदान पर भूमाफियाओं का कब्जा
कोटपूतली। ग्राम पंचायत शुक्लावास स्थित राजकीय उमावि के खेल मैदान की करीब 12 बीघा भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कथित तौर पर कब्जा कर तारबन्दी की गई तो ग्रामीणों द्वारा एसडीएम कोर्ट में परिवाद दायर करने पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया गया है।पं सरपंच सचिन यादव व समाजसेवी राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर भूमि का राजस्व रिकॉर्ड एकत्रित किया गया। पूर्व में शिक्षा विभाग के नाम से विद्यालय खेल मैदान के नाम दर्ज भूमि को कूटरचित दस्तावेजों से मिलीभगत कर निजी खातेदारी में तब्दील किया गया है। पूर्व में ग्रामीणों को इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी। खेल मैदान की भूमि खसरा नम्बर 171 से 175 व 180 से 182 की करीब 12 बीघा पक्की जमीन को ग्रामीण स्व. रूड़मल वैद्य द्वारा अपने नाम करवा लिया गया था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने पर सभी ने निन्दा करते हुए संयुक्त मेजरनामा लिखकर करीब 250 ग्रामीणों ने विद्यालय की भूमि बचाने के लिए कानूनी कार्यवाही का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत की बैठक में सरपंच सचिन यादव की अध्यक्षता में जमाबंदी रिकॉर्ड को दुरूस्त करवाकर विद्यालय का मैदान बचाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मामले में सरपंच सचिन यादव, उप सरपंच नाहरसिंह मीणा, पंच राहुल सोनी, नत्थुराम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास, पूर्व सरपंच ओमकार सिंह यादव आदि के द्वारा एसडीएम कोर्ट, कोटपूतली में परिवाद दायर किया गया। जिसके बाद न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी किया है।

क्या है पूरा मामला

ग्रामीणों के मुताबिक, संवत् 2025 तक उक्त भूमि जमाबंदी खतौनी व गिरदावरी में स्कूल फील्ड के नाम दर्ज चली आ रही थी। जिसके बाद राजस्व व सेटलमेंट विभाग से मिलीभगत कर उक्त सामलाती भूमि को स्व.रूड़मल वैद्य द्वारा अपने नाम करवा लिया गया। जिसे रूड़मल की मृत्यु के बाद योगेश कुमार शर्मा, दिल्ली को बेचान किया गया। वहीं बार-बार उक्त भूमि को खरीद फरोख्त कर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद ग्राम मीरापुर (द्वारिकपुरा) निवासी लीलाराम व खेमचन्द, हरिराम, रामपाल व छाजूराम द्वारा अपने नाम बेचान नामा करवाकर स्कूल फील्ड में पिलर व जाल लगाए गए हैं।

धमकी देने का आरोप

उक्त मामले में ग्रामीणों ने जहां विरोध दर्ज करवाते हुए न्यायालय की शरण ली है तो वहीं मामले में न्यायालय द्वारा स्थगन जारी करने के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास ने डीएसपी डॉ.संध्या यादव को परिवाद देकर जमीन को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहे भूमाफियाओं पर जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि परिवाद की जांच की जा रही है।

आज नेशनल सिविल सर्विसेज डे: प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल मैदान पर भी चमके हैं कई अधिकारी
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई ऐसे अधिकारी राजस्थान में तैनात हैं, जिन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन महाजन लम्बे समय से टेनिस से जुड़े हैं। नवीन महाजन ने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस में 45+ वर्ग में गोल्ड जीता, वहीं पुणे में 2019 में ओपन वर्ग में महाजन जयपुर के ही जगदीश तंवर के साथ रजत पदक विजेता रहे। महाजन ने बताया कि फाइनल में तब वे सूद ब्रदर्स की जोड़ी से हारे, जो यंग प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और कई आईटीए खिताब जीत चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते महाजन पिछले दो साल से किसी टूर्नामेंट में तो नहीं उतरे लेकिन खेल के मैदान से उनका जुड़ाव नियमित रहता है। सुबह पांच बजे उठना और टेनिस कोर्ट पर पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि टेनिस खेलने से उन्हें थकान नहीं बल्कि मोटिवेशन मिलता है।

शुरू कराया सीएस चैलेंज कप
करीब दस-ग्यारह साल पहले महाजन जब जयपुर कलक्टर थे, तब ही उन्होंने जयपुर में शानदार आयोजन के साथ राजस्थान में सीएस चैलेंजर्स कप की शुरुआत कराई। तब टेनिस और बैडमिंटन में कुछ ही टीमें खेलती थीं, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की 16 से 18 टीमें शिरकत करती हैं। महाजन सीएस चैलेंज कप में शुरू से ही आईएएस टीम के कप्तान हैं और टेनिस के अब तक हर संस्करण में खिताब आईएस टीम के पास ही रहा है। इसके अलावा इंटर क्लब टेनिस में महाजन जय क्लब के लिए पिछले दस साल से खिताब जीतते रहे हैं।

खिलाड़ियों के चहेते हैं विष्णु चरण
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस की टीम स्पर्धा में इसी साल चंडीगढ़ में रजत और पिछले साल दिल्ली में कांस्य पदक विजेता विष्णु चरण मलिक अपने सरल स्वभाव के चलते खिलाड़ियों के चहेते अफसर हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मलिक करौली, झालावाड़, जोधपुर और उदयपुर के कलक्टर रह चुके हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय में जनगणना निदेशक राजस्थान के पद पर तैनात हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम और जयक्लब टेनिस कोर्ट्स पर मलिक को खेलते और युवा खिलाड़ियों को खेल में मदद करते देखा जा सकता है। मलिक ने बताया कि वे राजस्थान से आईएएस टीम से खेले और अब केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों की टीम में खेल रहे हैं। राजस्थान के सीएस चैलेंज कप में भी चैंपियन बनी आईएएस टीम के पांच बार हिस्सा रह चुके हैं।

चार बार डेविस कप का आयोजन
पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त दिलीप शिवपुरी की पहचान खिलाड़ी से ज्यादा खेल प्रशासक के रूप में रही है। लम्बे समय से राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की कमान संभाले शिवपुरी ने प्रतिष्ठित डेविस कप का आयोजन चार बार जयक्लब कोर्ट्स पर कराया। शिवपुरी ने 1991 में इंडोनेशिया, 1994 में हालैंड, 1996 में दक्षिण अफ्रीका और 2005 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत का डेविस कप मुकाबला जयपुर में कराया।