naveen mahajan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार के निर्वाचकों से अपील, प्रारूप सूची से नाम विलोपन पर कर सकते है दावा
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने राजस्थान में अस्थायी तौर पर आए हुए बिहार के मतदाताओं से अपील की है कि अगर उनका नाम बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची मे आने से वंचित रह गया है, तो वे नाम विलोपन पर दावा कर सकते हैं। महाजन ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा अपील की गयी है कि ऐसे निर्वाचक जिनका नाम वर्ष 2025 (प्रारूप प्रकाशन से पूर्व) की निर्वाचक सूची में सम्मिलित है, किंतु दिनांक 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में नहीं है, उनके नामों की सूची बिहार राज्य के संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा सभी विधानसभा और मतदान केन्द्रों पर प्रकाशित कर दी गई है।

यह सूची बिहार राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बिहार राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचकों से अनुरोध किया है कि वे अपने पंजीकरण की स्थिति की निर्वाचन विभाग बिहार की वेबसाइट से जाँच करें। असंतुस्ट व्यक्ति अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ बिहार में अपने संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

राजस्थान उपचुनाव: मतदान केन्द्र और निर्वाचन प्रक्रिया होगी पर्यावरण अनुकूल: महाजन
जयपुर। राजस्थान में 13 नवंबर को 7 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के दौरान पूरी मतदान प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत चुनाव के दौरान क्रियान्वित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को पर्यावरणीय अनुकूलता के मापदंडों के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। इसमें मतदान दलों को दी जाने वाली चुनावी सामग्री की पैकेजिंग प्लास्टिक-फ्री मैटेरियल से की जाएगी। साथ ही खाने-नाश्ते के लिए कागज के पैकेट एवं दोने-पत्तल, पेयजल के लिए प्लास्टिक बोतल की जगह घड़े से पानी और चाय आदि के लिए केतली एवं कुल्हड़ का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग उपचुनाव के दौरान निष्पक्ष, निर्भीक एवं पारदर्शी चुनाव के लिए वेबकास्ट प्रक्रिया का अधिक विस्तार करेगा। इस क्रम में मतदान कक्ष से मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी फीड के साथ ही कक्ष के बाहर से भी लाइव कवरेज की मदद से मतदाताओं की कतार और $कानून-व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही पूरी मतदान पक्रिया को इको-फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

महाजन ने बताया कि इस नवाचार के लिए मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त कैमरा स्थापित किए जाएंगे और वेबकास्ट कवरेज के लाइव स्ट्रीमिंग पर निगरानी और विश्लेषण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलों के अभय कमांड केसेंटर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और निर्वाचन आयोग के स्तर तक सतत निगरानी के लिए विशेष टीवी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इन टीवी स्क्रीन पर लाइव वीडियो कवरेज में मतदान कक्ष के बाहर मतदाताओं की कतारों पर नजर रखी जाएगी। मतदाताओं की कम संख्या या अनुपस्थिति वाले मतदान केन्द्रों की पहचान कर स्थानीय स्वीप टीम को सूचना भेजी जाएगी, जिससे हेला टोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। कतार लम्बी होने, धीमी गति से मतदान होने, मतदान केन्द्र पर अधिक भीड़ जमा होने या कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका पर बेहतर निगरानी कर उसका प्रबंधन भी अविलंब किया जा सकेगा।

महाजन ने कहा कि इको-फ्रेंडली चुनाव के तहत आवश्यकता होने पर पोस्टर-बैनर आदि की छपाई कागज पर की जाएगी। मतदान दलों के रवानगी केन्द्रों, मतदान और मतगणना केन्द्रों आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' तथा तम्बाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाएगा, जिसके तहत यहां बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला आदि के उपयोग पर प्रतिबन्ध रहेगा। इससे इन स्थानों पर खाली पाऊच आदि के कचरे से बचाव हो सकेगा. मतदान केन्द्र आदि को 'क्लीन एवं ग्रीन' रखने के लिए कचरा प्रबंधन पर फोकस करते हुए यहां गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग होगा। डाक मतपत्रों की गणना के लिए रियूजेबल ट्रे और कंटेनर का उपयोग होगा।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों के पास वाहनों के नम्बर, लोकेशन, ड्राइवर एवं सेक्टर अधिकारी आदि का विवरण फोन पर उपलब्ध होगा, जिससे कागज के अनावश्यक उपयोग से बचा जा सकेगा। मतदान केन्द्रों पर प्लास्टिक-फ्री सेल्फी-पॉइंट तैयार किए जाएंगे और मतदान केन्द्र परिसर में विशेष मतदाताओं, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग, नवमतदाता आदि से पौधारोपण करवाया जाएगा। इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी।

महाजन ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के तहत उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों के साथ भी प्लास्टिक-मुक्त प्रचार सामग्री के उपयोग के लिए समझाइश की जानी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के यहां जलपान, खाने अथवा पानी के लिए एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग अनुमत नहीं करने पर भी विचार किया जा सकता है। निर्वाचन विभाग द्वारा विभिन्न स्तर पर चुनावी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण सामग्री सॉफ्ट कॉपी में साझा किया जाए। सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दल को प्रशिक्षण के दौरान ही ग्रीन एवं क्लीन पोङ्क्षलग बूथ की संकल्पना की जानकारी दी जाए तथा इसे साकार करने के लिए स्थानीय एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विधार्थियों के माध्यम से जागरूकता और इको-फ्रेंडली मतदान के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए।

उपचुनाव के दौरान लाइव वेबकास्ट के विस्तार की योजना और पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रबंधन के लिए सभी सम्बंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग को भी इस बारे में रिपोर्ट भेजी गई है। आयोग ने राजस्थान में की जा रही पहलों को अन्य राज्यों में अपनाने के क्रम में इन नवाचारों की कार्य योजनाएं साझा करने को कहा है। निर्वाचन विभाग ने इस विषय में आयोग के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर दी है।

निर्वाचन अधिकारी महाजन ने उपचुनाव सीटों की समीक्षा की
जयपुर। निर्वाचन विभाग राजस्थान प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने उपचुनाव वाले 7 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों रजिस्टरीकरण और सहायक निर्वाचन अधिकारियों सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में महाजन ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारियों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, क्रियाकलापों के विषय में प्रस्तुतिकरण दिए।

आज नेशनल सिविल सर्विसेज डे: प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल मैदान पर भी चमके हैं कई अधिकारी
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई ऐसे अधिकारी राजस्थान में तैनात हैं, जिन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता के साथ खेल के मैदान पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नवीन महाजन लम्बे समय से टेनिस से जुड़े हैं। नवीन महाजन ने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस में 45+ वर्ग में गोल्ड जीता, वहीं पुणे में 2019 में ओपन वर्ग में महाजन जयपुर के ही जगदीश तंवर के साथ रजत पदक विजेता रहे। महाजन ने बताया कि फाइनल में तब वे सूद ब्रदर्स की जोड़ी से हारे, जो यंग प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और कई आईटीए खिताब जीत चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते महाजन पिछले दो साल से किसी टूर्नामेंट में तो नहीं उतरे लेकिन खेल के मैदान से उनका जुड़ाव नियमित रहता है। सुबह पांच बजे उठना और टेनिस कोर्ट पर पहुंचना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि टेनिस खेलने से उन्हें थकान नहीं बल्कि मोटिवेशन मिलता है।

शुरू कराया सीएस चैलेंज कप
करीब दस-ग्यारह साल पहले महाजन जब जयपुर कलक्टर थे, तब ही उन्होंने जयपुर में शानदार आयोजन के साथ राजस्थान में सीएस चैलेंजर्स कप की शुरुआत कराई। तब टेनिस और बैडमिंटन में कुछ ही टीमें खेलती थीं, लेकिन अब इस टूर्नामेंट में विभिन्न विभागों की 16 से 18 टीमें शिरकत करती हैं। महाजन सीएस चैलेंज कप में शुरू से ही आईएएस टीम के कप्तान हैं और टेनिस के अब तक हर संस्करण में खिताब आईएस टीम के पास ही रहा है। इसके अलावा इंटर क्लब टेनिस में महाजन जय क्लब के लिए पिछले दस साल से खिताब जीतते रहे हैं।

खिलाड़ियों के चहेते हैं विष्णु चरण
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टेनिस की टीम स्पर्धा में इसी साल चंडीगढ़ में रजत और पिछले साल दिल्ली में कांस्य पदक विजेता विष्णु चरण मलिक अपने सरल स्वभाव के चलते खिलाड़ियों के चहेते अफसर हैं। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मलिक करौली, झालावाड़, जोधपुर और उदयपुर के कलक्टर रह चुके हैं और फिलहाल डेपुटेशन पर केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय में जनगणना निदेशक राजस्थान के पद पर तैनात हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम और जयक्लब टेनिस कोर्ट्स पर मलिक को खेलते और युवा खिलाड़ियों को खेल में मदद करते देखा जा सकता है। मलिक ने बताया कि वे राजस्थान से आईएएस टीम से खेले और अब केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों की टीम में खेल रहे हैं। राजस्थान के सीएस चैलेंज कप में भी चैंपियन बनी आईएएस टीम के पांच बार हिस्सा रह चुके हैं।

चार बार डेविस कप का आयोजन
पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त दिलीप शिवपुरी की पहचान खिलाड़ी से ज्यादा खेल प्रशासक के रूप में रही है। लम्बे समय से राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की कमान संभाले शिवपुरी ने प्रतिष्ठित डेविस कप का आयोजन चार बार जयक्लब कोर्ट्स पर कराया। शिवपुरी ने 1991 में इंडोनेशिया, 1994 में हालैंड, 1996 में दक्षिण अफ्रीका और 2005 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत का डेविस कप मुकाबला जयपुर में कराया।