Shivdaspura Police Station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : अवैध मादक पदार्थ से पकड़ा भरा ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी, दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से की जा रही थी तस्करी
जयपुर। राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता दिलाई है। एजीटीएफ की टीम ने जयपुर दक्षिण के चाकसू थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 424 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार करवाया। इससे कुछ समय पहले टीम ने शिवदासपुरा टोल पर नाकाबंदी कर ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो समेत गैंग के सरगना सहित तीन जनों को पकड़ लिया था। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड रुपए आंकी गई है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एम एन ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को मादक पदार्थ की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिन्हें थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमेर मीणा पुत्र रामचन्द्र (48), नानगराम बलाई पुत्र चौथु राम (55), नरेंद्र सिंह जाट पुत्र धर्मपाल (45) और दीपक गुर्जर पुत्र मोगा राम (38) निवासी खोराबिसल, जयपुर पश्चिम) के साथ-साथ हिमांशू माटा पुत्र प्रेम चन्द (29) निवासी करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। इनके पास से गांजे के साथ-साथ 2 वाहन एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो भी जब्त किए गए हैं।

तस्करों के नेटवर्क पर एजीटीएफ का शिकंजा
एडीजी दिनेश एम एन के कड़े निर्देशों के तहत एजीटीएफ की टीम लगातार सक्रिय रह कर इनामी अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में गठित टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल शर्मा एवं हेड कांस्टेबल कमल सिंह व शशिकांत को बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से जयपुर में गांजा तस्करी किए जाने की खुफिया सूचना मिली थी।

पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह के कुशल नेतृत्व में एजीटीएफ की 17 सदस्यीय टीम ने इस सूचना को तकनीकी संसाधनों और गहन आसूचना संकलन के माध्यम से विकसित किया गया, जिसके बाद इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इस कार्रवाई ने राज्य में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के एजीटीएफ के इरादों को और मजबूत किया है।

शिवदासपुरा टोल पर पकड़ी एस्कोर्ट कर रही स्कार्पियो
छत्तीसगढ़ से मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर लाये जाने की पुख्ता सूचना पर एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर शिवदासपुरा टोल पर नाकाबन्दी कर तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमे 3 व्यक्ति सुमेर मीणा, नरेंद्र और नानग राम सवार थे। जिन्होंने पीछे आ रहे एक मिनी ट्रक को एस्कॉर्ट करना बताया।

चाकसू में पकड़ा अवैध मादक पदार्थ से भरा ट्रक
ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप थी। दोनों गाड़ियां जीपीएस से कनेक्ट थी, इस वजह से स्कॉर्पियो पकड़े जाने का अंदेशा होते ही ट्रक चालक दीपक और हिमांशु चाकसू इलाके में ट्रक को रोक खेतों में होकर भागने लगे, इन दोनों को भी एजीटीएफ की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस को साथ लेकर घेर कर पकड़ लिया।

दवाइयां की आड़ में छत्तीसगढ़ से की जा रही थी तस्करी
टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें दवाइयां के बॉक्स रखे हुए थे, जिसकी आड़ में आरोपी तस्कर नशे की तस्करी कर रहे थे। इस गैंग का सरगना सुमेर मीणा है। जो पहले भी दो बार छत्तीसगढ़ से मादक पदार्थ तस्करी कर जयपुर लेकर आया था, तीसरी बार एजीटीएफ की सतर्कता से पकड़ा गया। गिरोह का सरगना सुमेर मीणा खुद आगे रहकर स्कॉर्पियो से ट्रक को छत्तीसगढ़ से ही एस्कॉर्ट कर रहा था।

टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई शंकर दयाल शर्मा और हैड कांस्टेबल कमल सिंह और शशिकांत की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने सूचना संकलन और ऑपरेशन को अंजाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एएसआई शैलेंद्र शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मदन लाल, अरुण कुमार, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, बृजेश शर्मा, संदीप, सुरेश, हरीश, राजवीर और चालक सुरेश कुमार का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्रवाई में एसएचओ चाकसू मनोहर लाल मय टीम एवं थाना शिवदासपुरा से उप निरीक्षक लेखराज व कांस्टेबल मेघराज मय टीम शामिल थे।
एजीटीएफ की इस कार्रवाई से नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस के अभियान को एक नई गति मिली है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि राज्य को मादक पदार्थों से मुक्त किया जा सके।

मारपीट के बाद युवक का अपहरण, पुलिस ने 35 किमी पीछा कर पकड़ा
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में मारपीट कर युवक का अपहरण करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 35 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश मीणा गांव कोलाहेड़ा बूंदी और रामकेश धानुगांव बूंदी के रहने वाले है।

थानाप्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि प्रागपुरा निवासी नरेन्द्र यादव रिश्तेदार मनीष कुमार के साथ 29 जनवरी की रात रिंग रोड सर्विस लाइन के पास खाली प्लॉट में बैठा था। तभी कार लेकर आए बदमाश नीचे उतरे और नशापूर्ति करने के लिए दोनों के साथ मारपीट कर रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर नरेन्द्र को जबरन कार में डालकर ले गए। उसके बाद मनीष को फोन कर नरेन्द्र को छोड़ने के बदले छह लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इस पर मनीष ने नरेन्द्र के फोन पे पर 15 हजार रुपए डाल दिए लेकिन बदमाशों ने उसे नहीं छोड़ा।

पुलिस के प्राइवेट वाहन टक्कर मारी
अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने तकनीकी आधार पर जब बदमाशों को पीछा करना शुरू किया तो उनकी लोकेशन कौथून लालसोट रोड पर आई। जब पुलिस वहां पहुंची तो बदमाश कार हरभावता गांव जाने वाले रोड की तरफ भगाकर ले गए। इस बीच पुलिस ने बदमाशों की कार के आगे अपनी कार लगा दी। लेकिन बदमाश नहीं रूके और पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर नरेन्द को छोड़कर खेतों में भाग गए। तभी पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया। मामले में एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ईलू गैंग का सदस्य मायाराम गिरफ्तार
जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को ईलू गैंग के सदस्य मायाराम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मायाराम (20) पुत्र भंवरलाल बड़ागांव पीपलू टोंक हाल काचरिया टोडारायसिंह टोंक का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि 30 मई 2022 को परिवादी रामसिंह मीणा ने रिपोर्ट दी कि वह 24 मई शाम करीब छह बजे के आसपास गोनेर मोड़ के पास खड़ा था, जहां 4-5 लोग एक कार में आए और उसे उठाकर ले गए। उसके साथ मारपीट कर सिर पर बन्दूक लगाकार मेरे से 2.70 लाख रुपए अलग-अलग खातों में डलवा लिए। उससे चांदी की चेन ले ली और अश्लील वीडियो बना लिया। पूरी रात मुझे अपने साथ घुमाते रहे और सुबह चार बजे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर गठित टीम ने आरोपी मायाराम को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे आया पकड़ में

गोयल ने बताया कि टीम ने वारदात के बाद आस-पास के दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। वारदात के लिए काम में लिए गए वाहन के नम्बर मिल गए। ईलू गैंग के बदमाशों का शामिल होना पाया। टीम ने इस गैंग के सरगना मोहम्मद इमरान उर्फ ईलू व देशराज यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मायाराम की तलाशी शुरू हुई। यह पीड़ित पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। टीम ने टोंक जिले के विभिन्न थानों में कैम्प कर मायाराम का पुलिस टीम से आमना सामना होने पर खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश भी की।

ऐसे की थी वारदात
परिवादी के अपहरण व लूट के लिए मायाराम गुर्जर जो परिवादी का पूर्व से परिचित था। उसने ईलू गैंग के सरगना से सम्पर्क किया। उस गैंग ने 24 मई को प्लानिंग के तहत परिवादी को गोनेर मोड़ के पास पतासी खाने के लिए रुकते समय मारपीट की और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ मारपीट कर भय दिखाकर उसके रिश्तेदारों से 2.60 हजार रुपए अपने बैंक खाते व फोन पे अकाउंट में डलवा लिए।

जयपुर: शिवदासपुरा थाना इलाके में कुएं में डूबने से युवती की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
जयपुर। राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में शनिवार को अलसुबह 4:30 बजे एक युवती कुएं में गिर गई। घटना देवकीनंदन पुरा गांव के बैरवो की ढाणी की है। घटना का पता उस वक्त चला जब उसके पिता मुकेश को वह घर में गायब मिली। अपनी बेटी को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते मुकेश कुएं के पास पहुंचा तो उसे अपनी बेटी कुएं में डूबती नजर आई। सूचना मिलने के बाद शिवदासपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 70 फीट गहरे कुएं से युवती को बाहर निकाला, लेकिन उससे पहले ही युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मृतका युवती का नाम लक्ष्मी है और उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।