illegal parking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : अवैध पार्किंग पर चला प्रशासन का शिकंजा, ढाई लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया
नमाना रोड। नेशनल हाईवे-52 एवं लिंक रोड पर फैक्ट्री में जाने वाले ओवरलोड वाहनों की अवैध पार्किंग से आमजन को हो रहीं परेशानी को लेकर 10 मई के अंक में दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर तालेड़ा पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई - करते हुए अवैध पार्किंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक ओवरलोडं डंपर एवं छह ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को नियमों के उल्लंघन एवं ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर तालेड़ा थाने में खड़ा करवाया गया। परिवहन विभाग ने इन वाहनों पर कुल ढाई लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

हाईवे पर जाम और हादसों से मिलेगी बड़ी राहत
गौरतलब है कि हाईवे एवं फैक्ट्री क्षेत्र के बाहर अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। पुलिस एवं परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध पार्किंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा। अचानक हुई कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों एवं अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया।

कार्रवाई में परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
अभियान में तालेड़ा सीओ राजेश कुमार टेलर, परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर, थानाधिकारी देशराज सिंह, परिवहन विभाग उड़नदस्ता गार्ड रामराज मीणा एवं रघुवीर सिंह हाड़ा शामिल रहे।

जहां मन किया वहीं स्टॉप : कुचले जा रहे ट्रैफिक रूल, सर्विस-लेन को खा गई वाहनों की अवैध पार्किंग
जयपुर। राजधानी में प्रमुख मार्गों पर बने बस स्टॉप के पास सर्विस लाइन में बनी अवैध वाहन पार्किंग से ना सिर्फ सड़क पर अतिक्रमण के हालात पैदा हो रहे हैं, जगह नहीं होने के कारण सड़क के बीचोबीच सवारी गाड़ियों को रोक कर सवारियां  बैठाने और अचानक से वाहन रोकने के कारण पीछे से एक के बाद एक वाहन के टकराने के मामले बढ़ रहे हैं। जब नवज्योति टीम ने वाहन चालकों से सुरक्षित यातायात की समझाइश की तो उन्होंने नवज्योति को अपनी पीड़ा बताई। बस स्टॉप के पास अवैध पार्किंग सिर्फ  जाम नहीं, बल्कि चेन रिएक्शन दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रही है। अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं की तो बड़े हादसों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

यातायात के प्रमुख नियम जिनका पालन जरूरी है
बस, मिनी बस और ई-रिक्शा को निर्धारित बस स्टॉप पर ही रोकना अनिवार्य है।
सर्विस लेन-बस स्टॉप पर निजी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित है।
सड़क पर अचानक वाहन रोकना या सवारी चढ़ाना-उतारना मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122/177 के तहत दंडनीय अपराध है।
बस स्टॉप से 20 मीटर पहले और बाद में नो-पार्किंग जोन होता है।

केस एक : टोंक रोड पर स्थित एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर बने बस स्टॉप पर वाहन नहीं रोक कर सड़क के बीच में रोकने पर जब मिनी बस के चालक से साइड में बस रोकने की बात कही तो उसने कहा कि वह भी स्टैण्ड पर रोकना चाहता है, लेकिन सफेद लाइन के अन्दर बनी अवैध पार्किंग के चलते वह सड़क पर वाहन रोक कर सवारियां बैठाने को मजबूर है। दरअसल जहां बस रोकने की जगह है वहां निजी एम्बुलेंस खड़ी रहती है।

केस दो : यातायात उपायुक्त कार्यालय के बाहर अचानक आए ई-रिक्शा चालक  का बिना स्टैण्ड सड़क पर वाहन रोकना और सवारियां बैठाना यातायात जागरूकता की पोल खोलता नजर आ रहा है। ई-रिक्शा चालक से जब यातायात नियमों के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो वह खुद के गरीब होने और परिवार का भरणपोषण करने की बात बोल वहां से चला गया।

कुछ नहीं हो रहा, फिर भी कार्रवाई का दावा
जा गरूकता के लिए समझाइश भी की जा रही है। सभी यूनियन के सीएमडी और प्रबंधकों के साथ मीटिंग कर उन्हंे यातायात नियमों की पालना सुनिश्चत कराने के लिए और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। नियम भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
-सुमित मेहरड़ा,
पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर

कोटा उत्तर वार्ड 10 - सब्जीमंडी में सफाई व्यवस्था लाचार, नालियां जाम; पुल के नीचे अवैध पार्किंग से बढ़ रही परेशानी
कोटा। शहर की पहचान साफ-सुथरे और व्यवस्थित नगर के रूप में बनी रहे, इसके लिए नगर निगम हर वार्ड में सफाई व्यवस्था सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने का दावा करता है। लेकिन कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की तस्वीर इन दावों से बिलकुल उलट दिखाई देती है। वार्ड की गलियां, नालियां और सार्वजनिक स्थल अव्यवस्था और गंदगी की चपेट में हैं, जिससे आमजन त्रस्त हैं। वार्ड क्षेत्र में न पार्क है, न सामुदायिक भवन, जहां लोग किसी प्रकार के सामाजिक या सांस्कृतिक आयोजन कर सकें। इस वजह से वार्ड के निवासियों को छोटे-मोटे पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी निजी स्थान किराए पर लेने पड़ते हैं। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था ठप
वार्ड के अंतर्गत आने वाली सब्जी मंडी की स्थिति बेहद दयनीय है। जगह-जगह सब्जियों का सड़ा हुआ कचरा, पॉलीथिन और गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सफाईकर्मी कई-कई दिनों तक नहीं आते, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह स्थिति न केवल दुकानदारों बल्कि खरीददारों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुकी है।

वार्ड का एरिया
मन्ना कॉलोनी, शमशान, सुलभ कॉम्प्लेक्स, गणेश नगर, सरकारी स्कूल, अमृत कॉलोनी, खारा कुआं, बालाजी की बगीची, मस्जिद  व मिलेट्री का क्षेत्र शामिल है।

नालियां जाम, गंदगी से अटी गलियां
मन्ना कॉलोनी में स्थिति और भी गंभीर है। यहां की नालियां महीनों से जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। दुर्गंध फैलती रहती है, जिससे आस-पास के लोग बीमारियों के डर से परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- द्रौपदी मेवाड़ा, वार्डवासी

पुल के नीचे अवैध पार्किंग का अड्डा
वार्ड के मुख्य मार्ग पर बने पुल के नीचे का क्षेत्र अवैध पार्किंग स्थल बन चुका है। यहां ट्रक, टैक्सी और निजी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस दोनों ही इस समस्या से आंख मूंदे बैठे हैं।
- दीपक, वार्डवासी

वार्ड में एक सामुदायिक भवन और छोटा पार्क बनाया जाए, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भी कुछ राहत मिले। वार्ड 10 की समस्याएं वर्षों से जस की तस हैं। चुनावी समय में वादे तो बहुत किए, परंतु जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदले। वार्डवासी अब उम्मीद कर रहे हैं कि नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देकर जल्द सुधारात्मक कदम उठाएं, ताकि वार्ड 10 वास्तव में स्मार्ट सिटी कोटा का हिस्सा कहलाने योग्य बन सके।
- नासिर हुसैन, वार्डवासी

मेरे वार्ड में अब तक 32 करोड़ रुपए के विकास कार्य सम्पन्न किए गए हैं, लेकिन नई सरकार के बाद नगर निगम के अधिकारी हमारी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी पूरी तरह से नहीं मिल रही हैं, और अधिकारी अपने स्वार्थ में कर्मचारियों को निजी आवासों में तैनात कर चुके हैं। राजनीतिक भेदभाव का सीधा असर हमारे वार्डवासियों पर पड़ रहा है।
- युनूस मोहम्मद, पार्षद

फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग, हादसों की आशंका
कोटा। कोटा शहर में स्टेशन से अनंतपुरा तक की सबसे व्यस्तम सड़क है, जिस पर एक दिन में हजारों वाहनों का आना जाना रहता है। शहर की सबसे प्रमुख सड़क होने से कोटा का लगभग हर इलाका इससे जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस मार्ग पर यातायात का सुगम प्रवाह बना रहना जरूरी है लेकिन इस मार्ग पर विज्ञान नगर और एयरोड्राम चौराहे पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। जिससे लोगों के आवाजाही में भी समस्या उत्पन्न होती है। साथ ही हादसों की आंशका भी बढ़ जाती है। चार लेन की सड़क होने के बावजूद अवैध पार्किंग के चलते इस मार्ग की चौड़ाई केवल दो लेन की रह जाती है।

कई बार हो चुके हादसे
विज्ञान फ्लाईओवर के नीचे निजी अस्पताल वालों ने अपनी पार्किंग बनाई हुई है। जहां अस्पतालों में आने वाले लोग अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं लेकिन वाहन के शुल्क के चलते ये वाहन मालिक अपने वाहनों को स्टैंड पर खड़ा करने के स्थान पर सड़क पर ही लगा देते हैं। ऐसे में रोड की चौड़ाई कम तो होने से वाहनों को निकलने के लिए कम जगह होने से कई हादसे हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस मार्ग पर आने दिन छोटे हादसे देखने को मिलते हैं साथ ही कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। वर्ष 2022 में भी छावनी निवासी युवक को एक कार चालक ने पीछे समय टक्कर मार दी थी जिसमें युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। हादसे में कार चालक गाड़ी को सड़क पर खड़ी करने के लिए पीछे ले रहा था तब ये हादसा हुआ। वहीं पिछले साल भी आॅटो और कार की टक्कर हो गई थी। जिसमें भी आॅटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सर्विस रोड की जगह मुख्य रोड पर खड़े वाहन
सड़क के दोनों और वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग तो बनी ही है इसके साथ ही दोनों तरफ सर्विस रोड भी मौजूद है। जहां वाहनों के लिए पार्किंग के लिए जगह मौजूद है। लेकिन वाहन चालक र्इंधन बचाने और लंबे रस्ते से बचने के चक्कर में मुख्य सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं।

इनका कहना है
इस मार्ग पर आाप कभी भी आओ आपको हमेशा वाहन खड़े मिलते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या कारों की है, इतना ही नहीं ये सभी वाहन वहां खड़े होते हैं जहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है।
- हरिओम नागर, विज्ञान नगर

यातायात पुलिस की गाड़ी अगर सही से कारवाई करे तो यहां वाहन खड़े होना बंद हो सकता है लेकिन उनकी कारवाई नहीं होने के चलते ये बेझिझक अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
- आसिफ अहमद, विज्ञान नगर

अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों पर निरंतर कारवाई की जा रही है। विज्ञान नगर स्थित फ्लाई ओवर के नीचे भी लगातार कारवाई की जाती है। वर्तमान में अगर वाहन फिर से खड़े हो रहे होंगे तो उन पर कारवाई की जाएगी और अवैध पार्किंग को निषेद किया जाएगा।
- कमलाप्रसाद मीणा, उपअधीक्षक यातायात, कोटा शहर

अवैध पार्किंग, जगह जगह बन जाते हैं जाम के हालात
कोटा। एक शहर की खुबसूरती उसकी सड़कों से बनती है जितनी चौड़ी और साफ सड़कें होती है शहर उतना ही सुंदर नजर आता है। लेकिन कोटा की सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग इस सुंदरता पर बट्टा लगा रही है। शहर ऐसा कोई प्रमुख मार्ग नहीं जहां अवैध पार्किंग ना होती हो, शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां सुबह से लेकर रात तक भारी तादाद में वाहन निकलते हैं लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध रुप से खड़े होने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस भी कमजोर दिखाई पड़ती है जो कुछ एक वाहनों का चालान बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझती है।

चोटिल होने की संभावना बनी रहती है
सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के कारण राहगीरों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसमें जाम तो है ही इसके अलावा वाहनों के कारण दूर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इन इलाकों से राहगिरों के चोटिल होने और छोटी मोटी दुर्घटना होने की खबरें आती रहती हैं। अवैध पार्किंग से सड़कों की चौड़ाई कम होने से वाहनों के आपस में टकराने का जोखिम रहता है। अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम के कारण लाखों करोड़ों रुपयों का र्इंधन यूं ही जल जाता है साथ ही वाहनों का मेंटिनेंस भी बढ़ जाता है।

प्रमुख मार्गों पर खड़े रहते हैं वाहन
शहर में गली मौहल्लों को छोड़ दें तो प्रमुख मार्गों पर बेतहाशा रुप से अवैध पार्किंग हो रही है। शहर के गुमानपुरा फ्लाईओवर के नीचे मौजूद मोबाइल की और अन्य सामानों की दुकानों के मालिक  फ्लाई ओवर के नीचे मौजूद पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करने के स्थान पर फ्लाईओवर से सटाकर खड़ा कर रहे हैं और मालिकों ने इस सड़क को एक स्थाई पार्किंग बना लिया है। एक ओर मालिकों के वाहन दूसरी ओर ग्राहकों के वाहनों के खड़े होने से सड़क बिल्कुल संकरी हो जाती है जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं रात के समय में स्थिति और बिगड़ जाती है। शहर में इसी तरह एरोड्रॉम सर्किल, विज्ञान फ्लाई ओवर के नीचे, घोड़ा वाला चौराहा, मोहन टॉकिज रोड और गुमानपुरा मार्केट में सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों से जाम के हालात बने रहते हैं। यातायात पुलिस भी कुछ स्थानों पर तो कारवाई कर देती है लेकिन शहर के इतने मुख्य मार्गों पर रोज सैंकड़ों की संख्या में खड़े होने वाले वाहनों पर कोई कारवाई नहीं करती जिस कारण इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

लोगों का कहना है
सड़क पर वाहन खड़ा करना बिल्कुल गलत है इनसे वाहन निकालने में भी समस्या आती है और कई बार जाम तक लग जाता है। अवैध वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कारवाई की आवश्यकता है।
- सुनील प्रजापति, छावनी

शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर अवैध रुप से पार्किंग होती है कोई इन्हें रोकने वाला नहीं है ट्रैफिक पुलिस भी अपनी मर्जी से कहीं कारवाई कर लेती है और कहीं पर नहीं। जबकी सब जगहों से अवैध पार्किंग बंद होनी चाहिए।
- अवदेश मालव, विज्ञान नगर

अभी हेमलेट ना पहनने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है लेकिन इन अवैध खड़े होने वाले वाहनों पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है। जबकी जाम लगाने वाले इन वाहनों पर कारवाई होनी चाहिए।
-अशीष बसवाल, प्रेम नगर

अवैध रूप से मुख्य मार्ग पर खड़े वाहन बने परेशानी का सबब
रावतभाटा। रावतभाटा के मुख्य चेतक मार्केट में अवैध रूप से वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लोगों से मुख्य सड़क पर रोजाना दिन में कई बार जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। जानकारी के अनुसार कोटा बैरियर से बालाराम चौराहे तक सड़क चौड़ाई करण तथा पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ाई करण के नाम पर बीच में खाली पड़े स्थानों पर वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से बेतरतीब तरीके से पार्किंग कर नियाज होटल से लेकर कोटा बैरियर चौराहे तक मुख्य चेतक मार्केट रोड को बाधित किया जा रहा है। अवैध पार्किंग कर वाहन चालक अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते हैं। कुछ मुख्य स्थान पर तो वाहन चालकों द्वारा दिन-रात गाड़ियां पार्किंग की जा रही हैं। जिससे मुख्य सड़क मार्ग बाधित होता है। इसी मुख्य सड़क मार्ग पर बड़े ट्रेलर, ट्रक, लोडिंग वाहन, रेती, बजरी और विद्यालयों के वाहन भी निकलते हैं। प्रशासन तथा आम जनता भी मुख्य मार्ग का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन खड़े हुए अवैध वाहनों के कारण कई बार दुर्घटना का भय निरंतर बना रहता है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के अलावा भी मुख्य सड़क मार्ग पर ही दुकानों का सामान जमा कर रोड को छोटा करने का प्रयास किया है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्यौहारों के समय को देखते हुए मुख्य चेतक मार्केट से सभी अवैध खड़े हुए वाहनों के मुख्य सड़क पर लगाए गए सामान को हटवाया जाए। जिससे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो उससे पहले व्यवस्था की जाए।

इनका कहना है
मुख्य सड़क मार्ग पर कई वाहन अवैध रूप से खड़े हैं। जिससे आए दिन हादसे का अंदेशा बना रहता है।
-ताराचंद फूलवानी, दुकानदार

इस मुख्य मार्ग पर विद्यालय के वाहन भी निकालते हैं। बड़े वाहन भी दोपहर में निकलते हैं। जिससे इन अवैध वाहनों के कारण रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन इसकी समुचित व्यवस्था कर इन अवैध वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाए।
-अजय सिंह, दुकानदार

मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े बेतरतीब वाहनों के खिलाफ समुचित कार्यवाही की जाएगी।
-सुनीता गुर्जर, थानाधिकारी, रावतभाटा

शहर में 200 से अधिक स्थानों पर अवैध पार्किंग
जयपुर। बढ़ती आबादी के साथ वाहनों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इसका फायदा अवैध पार्किंग संचालक उठा रहे हैं। ये अवैध पार्किंग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था खराब हो रही है। शहर में कोई भी मॉल, अर्पाटमेंट या अन्य बड़ी बिल्डिंगों के बाहर सड़क पर पार्किंग का प्रावधान नहीं है। इसी का लाभ लेकर करीब दो सौ से अधिक स्थानों पर अवैध पार्किंग चल रही है, जहां प्रत्येक माह पांच करोड़ से अधिक राशि की अवैध वसूली की जा रही है। यहा पार्किंग माफिया वाहन चालकों से बदसलूकी करने के साथ मारपीट तक कर देते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी इनको पार्किंग माफिया घोषित कर रखा है। अवैध पार्किंग से नगर निगम जयपुर ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज दोनों को ही राजस्व नहीं मिल रहा है।

सात में से एक ही जोन में पार्किंग
निगम ग्रेटर में एकमात्र मालवीय नगर जोन क्षेत्र में ही पार्किंग है। जबकि जगतपुरा, सांगानेर, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर और मानसरोवर जोन में स्वीकृत पार्किंग एक भी नहीं है। जबकि निगम ग्रेटर के सभी जोन में बड़े-बड़े बाजार हैं। अवैध पार्किंग के चलते वाहन चालक तो दूर पैदल यात्रियों का चलना तक मुश्किल होता है।

ग्रेटर निगम से पार्किग स्थल पर हो पर्याप्त सूचनाएं
स्वीकृत पार्किंग स्थलों पर एक बोर्ड लगा होना चाहिए जिसमें संवेदक का नाम, संबंधित अधिकारी का नाम, पार्किंग की दरें सहित अन्य जानकारी होनी चाहिए, लेकिन अवैध वसूली के चलते ठेकेदार इन सूचनाओं को छुपाता है।

यह है स्वीकृत दरें
नगर निगम जयुपर ग्रेटर प्रशासन ने संचालित छह पार्किंग में वाहनों की दर निर्धारित कर रखी है। इसमें पहले तीन घंटे के लिए साइकिल के पांच रुपए, दुपहिया के 10 व चौपहिया वाहन के 20 रुपए,  3 से 12 घंटे तक साइकिल के 5 रुपए, दुपहिया वाहन के 20 रुपए और चौपहिया वाहन के 40 रुपए है। 12 से 24 घंटे के लिए साइकिल के 10 रुपए, दुपहिया वाहन के 30 रुपए और चौपहिया वाहन के 50 रुपए शुल्क है। इसके अलावा मासिक पास का भी प्रावधान है, जिसमें साइकिल के लिए 150 रुपए, दुपहिया वाहन के लिए 400 और चौपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपए निर्धारित है, लेकिन वाहन चालकों से निर्धारित दर से अधिक वसूली की जाती है।

निगम ग्रेटर को नहीं मिल रही स्वीकृति शहर में पार्किंग का स्थान बढ़ाने के
लिए निगम ग्रेटर प्रशासन ने 37 स्थान चिह्नित किए हैं। इसकी मंजूरी के लिए डीसीपी ट्रैफिक से पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन निगम प्रशासन को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। निगम ग्रेटर राजस्व उपायुक्त शिप्रा शर्मा का कहना है कि नई पार्किंग के लिए 37 स्थानों को चिह्नित कर अनुशंसा के लिए डीसीपी ट्रैफिक को पत्र के अलावा चार रिमांइडर भेजे गए हैं।

नगर निगम जयपुर हेरिटेज
जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, भगवानदास रोड मॉल-21 के पास, एयरटेल ऑफिस के बाहर मालवीय मार्ग, अहिंसा सर्किल से इंदिरा मायाराम के मकान तक, आनंद भवन के सामने, अहिंसा सर्किल से अग्रसेन सर्किल तक, जयंती बाजार, आतिश मार्केट, किशनपोल बाजार, शालीमार बाग संगम टावर, चांदपोल अनाज मंडी अंडरग्राउंड पार्किंग नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में वैद्य पार्किंग है।

पार्किंग संचालकों पर सवा करोड़ बकाया
निगम की स्वीकृत पार्किंग के संचालक  13 ठेकेदारों पर 1 करोड़ 27 लाख 75 हजार 362 रुपए बकाया चल रहा है। इन्होंने निगम में 2 करोड़ 94 लाख 87 हजार 825 रुपए में से केवल 1 करोड़ 67 लाख 12 हजार 463 रुपए ही जमा कराए है।

जौहरी बाजार
हेरिटेज की सबसे महंगी पार्किंग जौहरी बाजार की 94 लाख 65 हजार 075 रुपए में छूटी है। इससे कम चौड़ा रास्ता की 54 लाख 11 हजार 750 रुपए और भगवानदास रोड मॉल-21 की 22.26 लाख रुपए में बोली छूटी थी। वहीं सबसे कम शालीमार बाग संगम टॉवर की 4 लाख 23 हजार रुपए में छूटी थी।

अवैध पार्किंग में आधी से अधिक सड़कें
शहर में सड़क चौड़ी हो या फिर सकड़ी उस पर फुटपाथ के बाद हो रही अवैध पार्किंग सड़कों की दम घोंट रही है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों के साथ लिंक रोड आधी भी नहीं रह पाती हैं। इसमें टोंक रोड, हाईकोर्ट के सामने, मालवीय नगर, वैशाली नगर, मानसरोवर या फिर सांगानेर के मुख्य बाजारों में अवैध रूप से पार्किंग हो रही है।

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर हो रही अवैध वसूली
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कोर्ट के स्टे के बाद भी अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर वसूली की जा रही है। वहीं पिछले दिनों नगर निगम ग्रेटर ने जेडीए सर्किल पर बिड़ला मंदिर के सामने पार्किंग शुरू की थी, लेकिन ऑक्शन रोक दिया गया। इसके अलावा जयपुरिया अस्पताल के बाहर निगम के रिकार्ड में पार्किंग को बंद कर दिया गया है, लेकिन यहां भी पार्किंग चालू है। साथ ही राजमंदिर सिनेमा के सामने, नारायण सिंह सर्किल पर निजी स्तर पर पार्किंग संचालित हो रही हैं।