political science - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजनीति विज्ञान के 12वीं बोर्ड के पेपर में कांग्रेस की राजनीति के सवाल
जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश के शिक्षा विभाग को 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के प्रश्न-पत्र में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे जाने पर पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस प्रश्न-पत्र में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी की 6 उपलब्धियों के बारे में पूछा गया था। हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में राजनीति विज्ञान के पेपर में कांग्रेस से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसको लेकर बीजेपी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाने साधे और बीजेपी ने कहा कि राजस्थान की सरकार कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

यह कहा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने
शिक्षा मंत्रालय ने पत्र में कहा है कि प्रश्न पत्र की प्रासंगिक प्रतियों के साथ मीडिया के एक वर्ग में समाचार प्रकाशित हुआ है। इस समाचार को लेकर राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जा सकती हैं।

शिक्षामंत्री ने दिया तर्क
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सफाई देते हुए कहा कि बोर्ड एक स्वायतशासी संस्था है। प्रश्न-पत्र तैयार करना बोर्ड का अपना अधिकार है। सरकार का इसमें कोई दखल नहीं रहता है। इस प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय, रिक्त स्थान, अतिलघु उत्तरात्मक, लघु उत्तरात्मक, दीर्घ उत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों की कुल संख्या करीब 60 से ज्यादा है।

राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछे गए प्रश्नों पर सियासी बवाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के केंद्र को भी राजनीतिकरण करने का काम किया है और दुर्भाग्य इस बात का है की बारहवीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के पेपर में पूछे गए प्रश्नों से लगता है कि एक तरीके से ये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का चुनाव है, कि किस तरीके से किस विद्यार्थी को कितनी जानकारी है और उस विद्यार्थी को कांग्रेस के बारे में अच्छी जानकारी है तो शायद अभी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का काम संचालित है तो हो सकता है की राजनीतिक विषय के पेपर में टॉप करने वाले विद्यार्थी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

दुर्भाग्य इस बात का है कि राजस्थान के अंदर उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के अंदर इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे 1967 के अंदर कितनी सीटें मिली,1971 के चुनाव परिणाम क्या रहा, 1984 के चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली, प्रथम तीन चुनावो के अंदर कोनसी पार्टी का प्रभुत्व रहा और  कांग्रेस की सामाजिक विचारधारा कैसी है। दुर्भाग्य इस बात का है कि आपकी सरकार के अंदर कांग्रेस की पृष्ठभूमि के बारे में बच्चों से सवाल करने का काम किया जा रहा है या आप सिर्फ बच्चों को कांग्रेस का इतिहास पढ़ाने का काम करोगे। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि किसी भी संस्था प्रधान या शिक्षक जिसने भी पेपर बनाने में इस तरीके के प्रश्न तैयार किए हैं उनको तत्काल निलंबित किया जाए और भविष्य के अंदर सिर्फ राजनीतिक विषय के ऊपर प्रश्न पूछे जाएं। इस तरीके से किसी पार्टी की विचारधारा के बारे में आप कौनसी पीढ़ी को तैयार करने का काम कर रहे हो।