amitabh bacchan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अपने नाती की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री करने जा रहे अगस्त्य
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हो गए। अगस्त्य नंदा ने वर्ष 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज जोया अख्तर निर्देशित ‘द आर्चीज’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन बड़े पर्दे पर वह अब एंट्री मारने वाले हैं। वह अब ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अमिताभ ने एक्स हैंडल पर ‘इक्कीस’ का ट्रेलर शेयर किया है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने नाती के लिए भावुक नोट में लिखा- अगस्त्य! जब तुम पैदा हुए थे, तो मैंने तुम्हें अपने हाथों में लिया था। कुछ महीने बाद मैंने तुम्हें फिर से अपने हाथों में लिया और तुम्हारी नाजुक उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं। आज तुम पूरी दुनिया के थिएटरों में परफॉर्म कर रहे हो। तुम स्पेशल हो। मेरी दुआएं और आशीर्वाद तुम्हारे साथ हैं। तुम हमेशा अपने काम से नाम कमाओ और परिवार के लिए सबसे बड़ा गर्व बनो।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में अगस्त्य, अरुण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, आद्यांशी कपूर, श्री बिश्नोई और सिकंदर खेर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

83 वर्ष के हुए अमिताभ बच्चन : कोलकाता की नौकरी से ‘जंजीर’ तक का सफर बना मिसाल, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में
मुंबई। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन 83 वर्ष के हो गए। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में जन्में अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की, जहां उन्हें 800 रुपए मासिक वेतन मिला करता था। वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोड़ने के बाद वे मुंबई आ गए। बचपन से ही अमिताभ बच्चन का झुकाव अभिनय की ओर था और दिलीप कुमार से प्रभावित रहने के कारण वह उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहते थे। वर्ष 1969 में अमिताभ बच्चन को पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ में काम करने का मौका मिला, लेकिन इस फिल्म के असफल होने के कारण वह दर्शकों के बीच कुछ खास पहचान नहीं बना पाए। वर्ष 1971 में अमिताभ बच्चन को राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘आनंद’ में काम करने का मौका मिला। राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के रहते हुए भी अमिताभ बच्चन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।

निर्माता प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ अमिताभ बच्चन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। फिल्म की सफलता के बाद बतौर अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। दिलचस्प तथ्य यह है कि फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन को काम करने का मौका सौभाग्य से ही मिला। वर्ष 1973 मे निर्माता -निर्देशक प्रकाश मेहरा अपनी ‘जंजीर’ फिल्म के लिए अभिनेता की तलाश कर रहे थे। पहले तो उन्होंने इस फिल्म के लिए देवानंद से गुजारिश की और बाद में अभिनेता राजकुमार से काम करने की पेशकश की, लेकिन किसी कारणवश दोनों अभिनेताओं ने ‘जंजीर’ में काम करने से इंकार कर दिया।

अभिनेता प्राण ने प्रकाश मेहरा को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और उनकी फिल्म ‘बांबे टू गोवा’ देखने की सलाह दी। फिल्म को देखकर प्रकाश मेहरा काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अमिताभ बच्चन को बतौर अभिनेता चुन लिया। ‘जंजीर’ के निर्माण के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। उसी दौरान राज कपूर ने अमिताभ की आवाज सुनी, लेकिन तब तक वह नहीं जानते थे कि यह किसकी आवाज है। उन्होंने कहा कि एक दिन इस दमदार आवाज का मालिक फिल्म इंडस्ट्री का बेताज बादशाह बनेगा। फिल्म ‘जंजीर’ की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन की गिनती अच्छे अभिनेता के रूप मे होने लगी और वह फिल्म उद्योग में ‘एंग्री यंग मैन’ कहे जाने लगे।

‘डॉन 3’ में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन - शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ काम करते आ सकते हैं नजर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरूख खान फिल्म ‘डॉन 3’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर ‘डॉन 3’ बना रहे हैं। फरहान अख्तर ने इससे पूर्व शाहरूख खान को लेकर वर्ष 2006 में ‘डॉन’ और वर्ष 2011 में ‘डॉन 2’ बनाई थी। शाहरूख की फिल्म ‘डॉन’ वर्ष 1978 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ की रीमेक थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन की भूमिका निभाई थी।

चर्चा है कि ‘डॉन 3’ में कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। उनसे बातचीत जारी है और सब कुछ ठीक रहा तो रणवीर सिंह के साथ अमिातभ और शाहरूख भी ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान मेकर्स के प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि तीनों स्टार एक साथ ‘डॉन 3’ में नजर आते हैं तो उन्हें देखना मजेदार होगा। यदि ‘डॉन 3’ के मेकर्स की प्लानिंग कामयाब होती है तो यह पहला मौका होगा जब अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह एक साथ किसी भी फिल्म में नजर आएंगे।

02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं अमिताभ बच्चन, शूटिंग के दौरान लग गई थी गंभीर चोट, इस दिन हुआ था चमत्कार
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर को है, लेकिन वह 02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं। वर्ष 1982 में  अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे। सह-अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ एक लड़ाई के द्दश्य की शूटिंग के दौरान उनके पेट मे गंभीर चोट लग गई थी। अमिताभ कई दिनों तक अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार रहे। यह चोट इतनी गहरी थी कि उनकी मल्टीपल सर्जरी हुई।

अमिताभ बच्चन लगभग मौत के मुंह में जा चुके थे, लेकिन अचानक 02 अगस्त को एक चमत्कार हुआ, जब अमिताभ ने अचानक अपना अंगूठा हिलाया, इसके बाद वह ठीक होने लगे।

24 सितंबर को अमिताभ को अस्पताल से छुट्टी मिली। इस घटना के बाद से अमिताभ बच्चन ने 02 अगस्त को भी अपना दूसरा जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से ज्ञान और उससे मिलने वाले आत्म-सम्मान का उत्सव रहा है : अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) हमेशा से ज्ञान और उससे मिलने वाले आत्म-सम्मान का उत्सव रहा है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ भव्य वापसी के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। केबीसी का नया सीजन 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। केबीसी सीजन 17 के लिए एक नया प्रेरणादायक अभियान लॉन्च किया है, जिसका शीर्षक है ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’। इस अभियान का निर्देशन विकास बहल ने किया है।

अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से ज्ञान और उससे मिलने वाले आत्म-सम्मान का उत्सव रहा है। इस वर्ष का कैंपेन ‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’ इस भावना को बेहद खूबसूरती से सामने लाता है और लोगों को अपने बौद्धिक सामथ्र्य पर गर्व करने और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

विकास बहल ने कहा- ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हमेशा से केवल एक क्विज शो नहीं रहा है, बल्कि यह भारत की बदलती सोच का दर्पण रहा है। आज का भारत आत्म-निर्भर है, क्योंकि ज्ञान उसे साहस, आत्म-विश्वास और अर्जित सम्मान देता है और जब आपके पास अक्ल होती है, तो थोड़ी बहुत अकड़ या कहें ‘स्वैग’ आना स्वाभाविक है। यह घमंड नहीं, बल्कि यह विश्वास है कि मैं भी कर सकता हूं।

अमिताभ बच्चन ने ‘कालीधर लापता’ के लिए की अभिषेक बच्चन की तारीफ, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कहा- मेरा गर्व और मेरा असीम प्यार
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन के दमदार अभिनय के लिए उनकी तारीफ की है। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ जी 5 पर 04 जुलाई को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिषेक के अभिनय को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अभिषेक की फिल्म ‘कालीधर लापता’ में परफॉर्मेंस से बेहद खुश हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक की एक फोटो शेयर की है। अभिषेक की फोटो शेयर करने के साथ ही अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- मेरा गर्व और मेरा असीम प्यार, कितनी खूबसूरती से आप अपने ही टम्र्स पर सारी तारीफें और पहचान हासिल कर रहे हैं। कालीधर लापता हो सकता है, लेकिन अभिषेक बच्चन हमारे दिलों में से कभी भी लापता नहीं हो सकता है।

गौरतलब है कि जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन ने कालीधर की भूमिका निभाई है, एक ऐसा मध्यम आयु का व्यक्ति जो याददाश्त खोने, ठुकरा दिए जाने और उम्रभर के मौन विश्वासघातों से जूझ रहा है। जब वह अपने भाई-बहनों की यह निर्मम योजना सुन लेता है कि वे उसे भीड़ भरे महाकुंभ के मेले में छोड़ आएंगे, तो कालीधर अपने शर्तों पर गायब होने का निर्णय लेता है। तभी किस्मत उसे बल्लू (दैविक भागेला) से मिला देती है, एक बेबाक, चतुर आठ वर्षीय अनाथ बच्चा, जो भारत की भाग-दौड़ भरी सड़कों पर अकेले अपने दम पर जिंदा है। जो मुलाकात संयोग से शुरू होती है, वही एक गहरे और अर्थपूर्ण सफर की शुरुआत बन जाती है।

अमिताभ और जया की शादी के 52 साल पूरे हुए, जानें कैसे, कब और कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया भादुड़ी की शादी के 52 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। अमिताभ और जया अपनी शादी की 52वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोडियों में से एक है। दोनों की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में हुई थी। सत्तर के दशक में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी दोनों ने ‘बंसी बिरजू्’ और ‘एक नजर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुई थीं। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘जंजीर’ की सफलता के बाद अमिताभ ने अपने दोस्तों के साथ लंदन घूमने का प्लान बनाया था। अमिताभ और जया दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है, तो पहले शादी कर लो फिर जाना। इसके बाद 03 जून 1973 को अमिताभ और जया की शादी हुई। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

अमिताभ ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताई
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बढ़ने और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताई है।

अमिताभ बच्चन ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पोस्ट किया है और खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय सेना को सलाम भी किया है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पोस्ट में सबसे पहले जय हिंद और तिरंगे वाली इमोजी से शुरुआत की। उन्होंने लिखा- भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत। आगामी 2.5 से 03 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

अमिताभ ने आगे सभी देशों की जीडीपी का जिक्र करते हुए लिखा- संयुक्त राज्य अमेरिका 30.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ। चीन 19.23 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ। जर्मनी 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ और भारत लगभग 04 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ।

अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट और किया। उन्होंने भारतीय सेना और अग्निवीरों को सलाम  किया। उन्होंने भारतीय सैनिकों की कोलाज बनी हुई दो तस्वीरें शेयर की, जिनमें एक फोटो पर अग्निवीर लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- अग्निवीर जिंदाबाद। जय भारत माता की। जय हिंद। साथ में उन्होंने तिरंगे वाला इमोजी भी बनाया।

शूरवीर अपने पराक्रम को युद्ध में करके दिखाते हैं, बातें नहीं बनाते : अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि शूरवीर अपने पराक्रम को युद्ध में करके दिखाते हैं, बातें नहीं बनाते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वह ट्वीट के साथ अपने ब्लॉग को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से अमिताभ एक्स पर ब्लैंक ट्वीट शेयर कर रहे थे, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान थे। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी स्थिति और पहलगाम हमले के बाद पैदा हुए तनाव पर महानायक अमिताभ बच्चन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। इससे पहले उनकी चुप्पी पर हर कोई सवाल उठा रहा था। अब जब भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है और तनाव कम हो रहा है। तब अमिताभ ने देर रात अपने एक्स पर एक बार फिर मौजूदा परिस्थिति पर एक ट्वीट किया है।

अपने इस पोस्ट में अमिताभ ने तुलसीदास की रामचरितमानस की एक पंक्ति का जिक्र करते हुए लिखा- सूर समर करनी करसिंह, कहि न जनावसिंह आप। पंक्ति का अर्थ बताते हुए उन्होंने लिखा- पंक्ति का अर्थ है कि शूरवीर अपने पराक्रम को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपनी वीरता का प्रदर्शन करने के लिए बातें नहीं बनाते। यह पंक्ति तुलसीदास के रामचरितमानस के लक्ष्मण-परशुराम संवाद से ही ली गई है, कि शूरवीर अपनी वीरता को युद्ध में करके दिखाते हैं, वे अपने मुंह से अपनी प्रशंसा नहीं करते। कायर लोग ही युद्ध में शत्रु को सामने देखकर अपनी वीरता की डींगें हांका करते हैं।

अमिताभ ने अपनी पोस्ट में आगे अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का जिक्र किया। साथ ही इस पोस्ट से पहले शेयर की उनकी कविता के बारे में भी लिखा। उन्होंने लिखा- हाइलाइट की गई लाइन पूरी है, जिसका मतलब है कि युद्ध में वीर बहादुर, अपनी वीरता दिखाते हैं। वे अपनी बहादुरी और वीरता का गुणगान नहीं करते। वो कायर हैं, जो दुश्मन को देखकर केवल अपनी बहादुरी का नारा लगाते हैं। शब्दों ने व्यक्त किया है पहले से कहीं अधिक सत्य। एक कवि और उनकी द्दष्टि पहले से कहीं अधिक महान। बाबूजी के यह शब्द 1965 के पाकिस्तान के साथ युद्ध के इर्द-गिर्द लिखे गए। हम जीते और विजई हुए, जिसके लिए उन्हें 1968 में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, यानी लगभग 60 साल पहले। 60 साल पहले एक द्दष्टि, जो आज भी वर्तमान परिस्थितियों में सांस लेती है।

अमिताभ बच्चन ने पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका, लोग दे रहे तरह-तरह के मज़ेदार जवाब
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने प्रशंसकों से हर दिन कुछ न कुछ साझा करते हैं।

अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं, फिर भी उनके मन में इच्छा है कि संख्या और बढ़ जाए। ऐसा कैसे होगा, अमिताभ को यह समझ नहीं आ रहा।

अमिताभ ने ‘एक्स’ पर पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या कैसे बढ़ाई जाए। इस पर लोग तरह-तरह के मज़ेदार जवाब दे रहे हैं। अमिताभ ने लिखा है- बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49 मिलियन फॉलोअर्स का नंबर बढ़ ही नहीं रहा। कोई उपाय हो तो बताइए।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘बी हैप्पी’ के लिए की अभिषेक बच्चन की तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा - एक पिता का गर्व
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ के लिए तारीफ की। प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। इस फिल्म की कहानी शिव (अभिषेक बच्चन) की है, जो एक सिंगल फादर है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालो में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया लिखा - अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह। एक दूसरी पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कहानी और अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, बेहद खूबसूरत कहानी और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।

‘बी हैप्पी’ को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। यह दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। ‘बी हैप्पी’ भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रिलीज होने जा रही है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब होकर रिलीज होगी।

कल्कि 2898 में पौराणिक कथाओं के साथ भविष्य का अनूठा मिश्रण : अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के जरिये भविष्यवाद के साथ पौराणिक कथाओं का अनूठा मिश्रण किया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।

'कल्कि 2898' एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कल्कि 2898 एडी का प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रिलीज़ ट्रेलर के बाद, इस उत्साह को द कल्कि क्रॉनिकल्स द्वारा और भी बढ़ा दिया गया, जो कि स्टार कलाकारों के साथ एक साक्षात्कार श्रृंखला है जो फिल्म के निर्माण के बारे में जानकारी देती है। साक्षात्कार में अमिताभ, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त मौजूद थी।

कल्कि 2898 एडी पौराणिक विषयों पर आधारित है, जिसमें अश्वत्थामा और भैरव जैसे पात्र हैं, जो प्राचीन भारतीय महाकाव्यों में निहित हैं। भविष्य की कथा के साथ पौराणिक पात्रों का यह मिश्रण कहानी में एक अनोखी गहराई और समृद्धि जोड़ता है। 'द कल्कि क्रॉनिकल्स' के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, हम पौराणिक कथाओं को भविष्य की किसी चीज़ के साथ मिलाने में सक्षम हैं, कल्कि 2898 एडी बहुत अनोखा और सफल प्रयोग रहा। उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया, फिल्म के अंत तक, आप वास्तव में उस पर विश्वास करेंगे जो आपने देखा था। फिल्म गुणवत्ता से परिपूर्ण है और इसके निर्माण में काफी सावधानी बरती गयी है।

अमिताभ ने कहा कि जब निर्देशक नाग अश्विन फिल्म के बारे में बात करने के लिए उनके पास आए थे तो एक फोटो साथ में लाए थे। तस्वीर यह दिखाने के लिए थी कि उनका और प्रभास का किरदार कैसे दिखेगा। उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार को धक्का दे रहा था। इस किस्से को सुनाने के बाद बिग बी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और प्रभास के फैंस कृपया मुझे माफ कर दें।

वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।