allen coaching institute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या : गत वर्ष बारह माह में हो चुकी 24 स्टूडेंट की मौत, परिजनों को कहा- ट्रेन लेट है मैं आ रहा हूं, फिर कूद गया रेल के आगे
कोटा। साल की शुरूआत अभी पूरी तरह से हुई भी नहीं है और कोचिंग स्टूडेंट की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार रात जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, उस दौरान एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार छात्र कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा स्थित हिमायू खेड़ा निवासी 16 वर्षीय सत्कार सिंह राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में रह रहा था। वह यहां एलन कोचिंग संस्थान से करीब दो साल से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था।

25 जनवरी को उसे अपने घर जाना था। इसी दौरान उसने न्यू कोटा रेलवे स्टेशन से डाढ़ देवी के बीच दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली। छात्र के पिता कुलदीप सिंह ने 26 जनवरी को उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनका पुत्र सत्कार सिंह(16) राजीव गांधी नगर स्थित  सिगनेचर टावर हॉस्टल में रहता था और एलन कोचिंग में पढ़ाई कर रहा था। 25 जनवरी की शाम को कोटा से पुलिस का फोन आया कि उनके पुत्र की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई है। यह घटना न्यू कोटा रेलवे स्टेशन से डाढ़ देवी के बीच की है। इसके बाद वे कोटा आए हैं और थाने में पुत्र की मौत के मामले की रिपोर्ट देकर इसकी जांच की मांग की है। उद्योग नगर थानाकिारी जितेन्द्र सिंह की जांच के बाद मामला आत्महत्या का पाए जाने पर बीएनएस  की धारा 108 में मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रेन से अपने घर जाना था
जानकारी के अनुसार सत्कार सिंह कोटा में दो साल से रह रहा था।  उसका कोर्स पूरा हो गया था। वह कक्षा 12 वीं में पढ़ता था। 25 जनवरी को उसे ट्रेन से घर जाना था। उसी दिन कुछ समय पहले उसकी परिजनों से फोन पर बात हुई थी। जिसमें उसने ट्रेन तीन घंटा लेट होना बताया था। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या और मौत का सिलसिला रुक नहीं रहै है। पिछले वर्ष 2025 में जनवरी से दिसम्बर के म्ध्य ही 24 स्टूडेंट की मौत हो गई। इनमें से सर्वाधिक ने आत्महत्या की जब कि चार स्टूडेंट की मौत को पुलिस संदिग्ध मान जांच कर रही है।

इनका कहना है
रविवार रात 8:30 बजे युवक के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।  मृतक की पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के गांव हिमायू खेड़ा निवासी सत्कार सिंह के रूप में हुई। परिजन सोमवार को कोटा पहुंचे। जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।

-जितेंद्र सिंह, उद्योग नगर थाना अधिकारी।

नहीं दिया जवाब : मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन कर व वाट्सएप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग के छात्र की संदिग्ध मौत
कोटा । कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा खुदकुशी करने के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस साल एक जनवरी से अब तक चार कोचिंग छात्रों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जवाहर नगर  थाना क्षेत्र में  कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहे  एक 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत का सामने आया है। थाना अधिकारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि ओल्ड राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर  प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी पुत्र मोहित रस्तोगी एलन कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहा था।  छात्र के साथ उसकी मां भी हॉस्टल में ही रह रही थी। उन्होेंने बताया कि सोमवार को सुबह कोचिंग छात्र की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। छात्र के पिता को सूचना कर दी है।  पिता के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पूछताछ में सामने आया कि  कोचिंग छात्र  कुशाग्र बाथरूम में नहाने के लिए गया था, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने आवाज दी ।  अंदर से कोई जवाब नहीं  आने और  दरवाजा नहीं खोलने पर देखा तो  वह  बाथरूम में बेहोश पड़ा था।  उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

3 अगस्त को भी हुई थी एक छात्र की संदिग्ध मौत
जवाहर नगर थाना इलाके में  इसी तरह  3 अगस्त को भी  एक  कोचिंग छात्र करण सेठ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। वो अनंतपुरा इलाके में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रहा था और  जवाहर नगर थाना इलाके के महावीर नगर फर्स्ट स्थित हॉस्टल में अपने दोस्त के पास आया था। वहां  उसने खाना खाया और रात को सो गया । उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई उसे  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

इनका कहना है
कोचिंग छात्र अपनी मां के साथ रह रहा था। वह बाथरूम में सुबह के समय नहाने गया था, काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज दी गई, लेकिन फिर कोई जवाब नहीं मिलने पर देखा गया तो अचेत पड़ा था। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या जैसा नहीं लग रहा है।
- राजेश कुमार टेलर , डिप्टी एसपी कोटा सिटी प्रथम

इस मामले में जब एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा गोविंद माहेश्वरी और नितेश शर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया उन्होंने  फोन कॉल  रिसीव नहीं की   फिर  उन्हें वाट्सएप पर मैसेज भी किया गया, लेकिन उसका भी कोई रेस्पॉस नहीं दिया गया।

एलन कोचिंग के एक और छात्र ने मौत को गले लगाया
कोटा। कोचिंग नगरी कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों  द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी से अब तक 16 कोचिंग विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं। पिछले तीन माह में ही अकेले एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट के छह कोचिंग छात्रों ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जबकि पिछले सात दिन के भीतर ही एलन कोचिंग के दो छात्र फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं। महावीर नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एलन कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से उसे नीचे उतारा और न्यू मेडिकल अस्पताल लेकर गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारु ने बताया कि कोचिंग छात्र संदीप कुमार एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था और दो साल से कोटा में अपने बड़े भाई के साथ रह रहा था। बड़ा भाई दादाबाड़ी स्थित अन्य पीजी में रहता है और एलन से ही नीट की तैयारी कर रहा था।

दूसरे छात्र ने दी सूचना
कोचिंग छात्र ने बुधवार रात को ही फंदा लगा लिया था। गुरुवार सुबह पास में ही कमरे में रहने वाला छात्र उठा और उसके कमरे के पास से निकला तो उसे उसके कमरे में कुछ लटका सा दिखाई दिया ।  उसने  रोशनदान से कमरे में देखा तो छात्र फंदे पर लटक रहा था। छात्र का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद मकान मालिक को छात्र ने सूचित किया। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और कोचिंग छात्र के दादाबाड़ी में रह रहे भाई संजीत को बुलाया।

चाचा करवा रहे थे पढ़ाई
सीआई ने बताया कि अब तक के अनुसंधान व परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि कोचिंग छात्र के माता-पिता का चार-पांच साल पहले ही स्वर्गवास हो गया था। उसके चाचा ही दोनों भाइयों को शिक्षा दिला रहे हैं। चाचा रेलवे में सर्विस करते हैं।  मकान मालिक महेन्द्र ने बताया कि रात  करीब साढ़े नौ बजे संदीप मैस से खाना खाकर आया था और उसने उनसे बातचीत की थी।  वह बातचीत के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। यह बात भी सामने आई है कि चाचा ने बुधवार को ही उसके खाते में पैसे भी डलवाए थे।

पीजी में नहीं था एंटी हैगिंग डिवाइस
सीआई ने बताया कि मकान पुराना था तथा छात्र जिस कमरे में रहता था उस कमरे में एंटी हैगिंग डिवाइस नहीं लगा था। जबकि जिला प्रशासन की गाइडलाइन में पीजी हॉस्टल में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य किया गया है।

नहीं दिया कोई जवाब
एलन कोचिंग के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को हमने फोन कर व वाट्सअप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Allen का एक और छात्र कोचिंग छोड़ भागा
कोटा। कोटा से कोचिंग छोड़कर भागने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जनवरी से अब तक 13 विद्यार्थी कोचिंग छोड़ कर भाग चुके हैं। अकेले आठ विद्यार्थी एलन कोचिंग संस्थान के हैं। हालांकि दस विद्यार्थियों को पुलिस दस्तयाब कर चुकी है लेकिन तीन अब भी लापता है।

24 मई को फिर गंगापुरसिटी जीआरपी थाना क्षेत्र से  एलन कोचिंग का छात्र ट्रेन से लापता हो गया। छात्र शशांक जैन (19) पुत्र सुयश जैन निवासी नगीना जिला बिजनौर का रहने वाला है और यहां कोटा की रघुनंदम  रेजीडेंसी में रहकर एलन कोचिंग से जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था।

नहीं दिया जवाब
हमने एलन कोचिंग के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा से संस्थान का पक्ष जानने को फोन किया। व्हाट्सअप पर मैसेज भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

ट्रेन से हुआ लापता
एएसआई जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि शशांक मां के साथ 24 मई को ट्रेन से नंदा देवी एक्सप्रेस से मुरादाबाद जा रहा था। 26 मई को उसका जेईई एड्वांस का एग्जाम था। वह सवाई माधोपुर व हिंडौन सिटी स्टेशन के बीच अपने बर्थ पर पर्स, मोबाइल, व डिजिटल घड़ी को छोड़कर बिना बताए चला गया। पिता सुयश जैन ने बताया कि शशांक 8 मई 2023 को कोटा आया था  और एलन कोचिंग में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। उसकी मां अप्रैल माह से उसके साथ ही रह रही थी। उसका मुरादाबाद में सेंटर आने से दोनों साथ जा रहे थे। गंगापुरसिंटी में दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद उसकी हिंडोन पर नींद टूटी तो वह दिखाई नहीं दिया। मामले में रात को ही गंगापुरसिटी पुलिस ने ट्रेन के कोच व स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

एलन कोचिंग छात्र आत्महत्या मामला - पिता व दादा बोले: कोचिंग संस्थान ने किया गुमराह, वसूली पूरी फीस फिर भी नहीं मिली सुविधाएं
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात  एलन कोचिंग संस्थान  के 19 वर्षीय छात्र सुमित कुमार ने हॉस्टल के कमरे मेंं फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को कोटा पहुंचे सुमित  के दादा व पिता ने कोचिंग संस्थान पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर पहले पता होता तो हम यहां एडमीशन ही नहीं कराते और आज यह दिन देखने को नहीं मिलता तथा पोते के शव को अपने कंधों पर नहीं ले जाना पड़ता। सुमित के शव को देखकर पिता विजय पाल सिंह , दादा रामकुमार पांचाल और चाचा सुरेन्द्र पांचाल बिलख पडे़। मोर्चरी में मौजूद पुलिस व अन्य परिजनों ने उन्हें संभाला और ढांढ़स बधाया। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देते हुए मेडिकल बोर्ड से छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर सुमित के चाचा सुरेंद्र पांचाल ने आरोप लगाया है कि यह पूरी तरह से मर्डर का मामला है।  वे हॉस्टल  जाकर  देखेंगे क्योंकि सुमित की गर्दन पर कट का निशान था,  ऐसा घाव रस्सी से नहीं हो सकता है।  वहीं उसके हाथ भी पूरी तरह से लाल पड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच करवाएंगे।

बच्चों को डाला जाता है डिप्रेशन में
पिता विजयपाल पांचाल का पुत्र के वियोग में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था  उन्हें  परिजन संभाल रहे थे । उन्होंने रुंधे गले से कहा कि कोचिंग संस्थान की लापरवाही है वह बच्चों को डिप्रेशन में डालते हैं पूरी सुविधाएं जो बताते है  वह भी नहीं देते हैं।  इनके द्वारा बताए गए  हॉस्टल में भी सुविधाओं का अभाव है  जिसके कारण  यहां ये हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा  पंखे लगे होने के बाद बंद कर रखे हैं ,पंखों में हैगिंग डिवाइस भी नहीं लगी थी।  बच्चे के बारे में जानकारी लेने  के लिए रविवार  को बार-बार  फोन करने पर भी कुछ नहीं बताया  और गुमराह किया जाता रहा ।

कोचिंग का होस्टल से कोई संपर्क नहीं
दादा रामकुमार पांचाल ने बताया कि एलन कोचिंग संस्थान  द्वारा दिलाए गए होस्टल  से भी कोचिंग का कोई संपर्क नहीं रहता है तथा रजिस्टर भी नहीं हैं। होस्टल में बच्चों की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।  कभी अग्निजनित घटना  होने पर यहां फायर सेफ्टी यंत्र भी नहीं दिखाई दिए और विंडोे भी सही नहीं हैं कि जिससे बच्चों को निकाला  जा सके। संस्थान द्वारा एडमीशन के दौरान बताई गई सुविधाओं के अनुरुप कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती है। मेरे पोते का जब एडमीशन कराया गया था तो कोचिंग संस्थान द्वारा  अनेक अत्याधुनिक सुविधाएं बताई गई तथा एक लाख तीस हजार रुपए फीस वसूल की गई थी और कहा गया था कि अब जिम्मेदारी आपके बच्चें की हमारी है, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई गई।

बच्चे के बारे में कोई सूचना पेरेंटस को नहीं दी जाती
उन्होंने बताया कि एलन कोचिंग द्वारा दिलाए गए हॉस्टल में ना कोई खाने की सुविधा है, ना पानी, बिजली, कूलर, एसी की सुविधा दी जाती है। इतना ही नहीं कोचिंग सस्थान द्वारा बच्चे की  गतिविधियों से भी  अवगत नहीं कराया जाता और ना पेरेंटस को बताया जाता है। बच्चा किस दिशा में जा रहा है, इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होेंने बताया कि कोचिंग संस्थान में इतनी खामियां हैं जिन्हें गिनाया भी नहीं जा सकता । उन्होंने बताया कि बच्चे का एडमीशन कराने के  तीन-चार महीने बाद पता चला कि कोचिंग के छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। अगर पहले पता चल जाता तो हम एडमीशन ही नहीं करवाते। मेरा पोता डाक्टर बनने का सपना लेकर आया था  अब उसके शव को लेकर जा रहे हैं।

फोन का नहीं दिया रेस्पॉन्स , स्टॉफ करता रहा गुमराह
दादा का आरोप है कि रविवार को सुबह आठ बजे कोचिंग संस्थान तथा हॉस्टल में फोन किया था लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया। बच्चे को लेकर चिंता सता रही थी तो बार बार मैं फोन करता रहा  उसके पिता ने भी कई बार फोन किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। रात को नौ बजे बच्चे के सुसाइड की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सुमित सुसाइड नहीं कर सकता। उनकी जिला व पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच करने तथा एसआईटी गठित करने की मांग की है। एलन कोचिंग छात्र सुमित कुमार पुत्र विजय पाल एक साल से  कुन्हाड़ी लैंडमार्क स्थित उत्तम रेजीडेंसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

इनका कहना है
पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन ने भी हॉस्टल के रूम में एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं होने के मामले में जांच पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी है। हॉस्टल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस हॉस्टल में 12 रूम है, लेकिन 10 में एंटी हैंगिंग डिवाइस है, शेष दो रूम में नहीं है। जिन दो रूम में एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं है, उनमें से एक में सुमित भी रह रहा था और दुर्भाग्य से यह हादसा हो गया ।परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। बच्चों के इस तरह का कदम उठाने के चलते परिजन एकाएक परेशान हो जाते हैं, हालांकि उनकी मांग के अनुसार जांच की जाएंगी।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। दो दिन पूर्व फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के लापता हुए कोचिंग छात्र का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। वही मंगलवार को एलन कोचिंग के छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।  सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया  सूचना मिली थी  कि कृष्ण रेजिडेंसी में एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगा लिया है सूचना पर थाना अधिकारी जवाहर नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़कर छात्र को फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । छात्र के शव को  मोर्चरी में रखवाया है । कोचिंग छात्र शुभ कुमार चौधरी पुत्र अनिल चौधरी (उम्र 18 )छत्तीसगढ़ का निवासी था। कोटा में  महावीर नगर प्रथम इलाके में कृष्ण रेजिडेंसी में रह कर एलन कोचिंग संस्थान से आईआईटी की तैयारी कर रहा था ।  पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था । कल उसका सेमेस्टर का रिजल्ट आया था जिसमें वह फेल हो गया था ।

रात दो बजे तक की  परिजनो से बात
कोचिंग छात्र शुभ कुमार ने रात दो बजे तक परिवार के सदस्यों से तथा अपने दोस्तों से भी बात की थी इसके बाद वह सो गया । सुबह जब उसकी मां ने फोन किया तो फोन नहीं उठाया  इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने रेजिडेंट संचालक को फोन किया जब उसे रेजिडेंस वार्डन द्वारा कमरे के गेट पर आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर उसने  खिड़की से झांक कर देखा तो कोचिंग छात्र पंखे से  लटका हुआ था ।  पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है परिजनों के आने के बाद  आगे की प्रक्रिया की जाएगी । बताया जा रहा है की कोचिंग छात्र का सोमवार को रिजल्ट आया था इसमें हुआ फेल हो गया था जिससे वह अवसाद में चल रहा था।

छात्र की हत्या के आरोप में एलन कोचिंग संस्थान के सात छात्र दबोचे
कोटा। एलन कोचिंग संस्थान के छात्रों द्वारा अपने ही साथी छात्र सत्यवीर की हत्या के आरोप में जवाहर नगर पुलिस ने बुधवार को एलन कोचिंग के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है जबकि चार को निरुद्ध किया गया है। आरोपी आदित्य उर्फ मैनेजर (19) पुत्र श्याम वीर श्रीवाल  निवासी मुरार  ग्वालियर (मध्य प्रदेश) हाल आर्मी एरिया अंटाघर कोटा, बृजेश उपाध्याय उर्फ लव कुमार (18)  पुत्र रविन्द्र उपाध्याय  निवासी गांव रकसिया थाना अगरेर जिला रोहताश (बिहार) हाल इन्द्रा विहार थाना जवाहर नगर कोटा व  साकेत कुमार राज उर्फ सत्यम (18) पुत्र  सुरेश कुमार शाह निवासी शम्भूगंज थाना शम्भूगंज जिला बांका (बिहार) हाल महावीर नगर द्वितीय को गिरफ्तार किया है।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों और मृतक कोचिंग छात्र के बीच गु्रप बाजी के चलते हत्या करना सामने आया है। इनके बीच पूर्व में भी झगड़ा हुआ बताते हैं।

पनप रही गुटबाजी
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मृतक कोचिंग छात्र सत्यवीर सिंह (17) पुत्र ताड़केश्वर निवासी गौरखपुर उप्र और आरोपी कोचिंग छात्रों के बीच पूर्व में तीन-चार महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होेंने बताया कि एलन कोचिंग के छात्रों में गुटबाजी पनप रही है। गुटबाजी के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार व निरुद्ध सभी छात्र एलन कोचिंग के हैं। ये लोग एलन से ही आईआईटी की कोचिंग कर रहे हैं। कोचिंग विद्यार्थियों के बीच आपस में अलग-अलग गुट बने हैं, जो कि एक-दूसरे को सबक सिखाने के चक्कर में आपस लड़ते रहते हैं। इसी के चलते सत्यवीर को सबक सिखाने के लिए आरोपी कोचिंग छात्रों ने उसके साथ लोहे के पाइप, सरिया से हमला किया  था।

यह था मामला
एएसपी संजय गुप्ता ने बताया कि जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रा विहार में सोमवार शाम को कोचिंग छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस टीम ने हत्या में निरूद्ध चारों नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया, वहां से बाल गृह भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपी कोचिंग छात्र आदित्य उर्फ मैनेजर, बृजेश उपाध्याय उर्फ लव कुमार, साकेत कुमार राज उर्फ सत्यम से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  पुलिस ने छात्र की मां की रिपोर्ट पर  धारा 147, 148, 149, 302 भा. द.सं. में प्रकरण दर्ज किया था।

कोचिंग की डुएल पॉलिसी और सक्सेस का अति प्रचार रोका जाएगा
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में एलन कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। इस वर्ष के मात्र नौ माह में ही कोटा में एलन कोचिंग के 18 स्टूडेंट खुदकुशी कर चुके हैं। राज्य के सीकर शहर में भी 16 से ज्यादा कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। वहां पिछले एक माह में दो स्टूडेंट अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं इनमें से एक स्टूडेंट एलन कोचिंग संस्थान तथा दूसरा स्टूडेंट गुरुकृपा कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रहा था। सीकर में भी कोटा जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो जाए ऐसे में हमने सीकर के जिला कलक्टर आईएएस सौरभ स्वामी से बातचीत की। प्रस्तुत हैं उसके अंश।

नवज्योति: सीकर में कोचिंग के दो स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। कोटा जैसी स्थिति ना आ जाए इसे लेकर आप क्या कर रहे हैं?
सौरभ स्वामी:  सरकार की तरफ से कमेटी बनाई गई है। उसकी गाइड लाइन को सख्ती से लागू कर रहे हैं। हेल्प लाइन, स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ चैकिंग, ईजी एक्जिट पॉलिसी,नम्बर्स नोट शेयरिंग, पैरेन्ट्स को लगातार फीड बैक देने जैसे सभी प्रयास कर रहे हैं। सबसे अधिक फोकस बच्चे के डिप्रेशन में नहीं आने देने पर है। इतना ही नहीं हम कुछ लोगों को बंगलौर भेज रहे हैं। यह लोग बंगलौर की तर्ज पर यहां आकर इस विषय पर काम करेंगे।

नवज्योति: कोचिंग संस्थान बच्चों के साथ डुअल पॉलिसी अपनाते हैं। बच्चा अचीव करे तो संस्थान अपना स्टूडेंट बताने में पीछे नहीं रहते, अगर आत्महत्या या अन्य कोई गलती करे तो बच्चे के अभिभावक को जिम्मेदार ठहरा देते हैं।
सौरभ स्वामी:  देखिए किसी भी एक्जाम में फाइनल रिजल्ट चार पांच परसेंट भी नहीं रहता है। ऐसे में अभिभावकों को भी यह तथ्य देखना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि बच्चा फैलियर है। हमने आठ टीमें बनाई हैं। इन टीमों में आरएएस अधिकारी के नेतृत्व में काउंसलर, मोटिवेटर, डॉक्टर, कोचिंग टीचर व अन्य लोग शामिल हैं। यह टीम हर पखवाडे अपनी रिपोर्ट हमें देती है।

नवज्योति: बच्चे पर प्रेशर कम करने को क्या कर रहे हैं?
सौरभ स्वामी:  हमने मॉडल कोड आॅफ कंडक्ट तैयार किया है। हॉस्टल्स में स्टूडेंट के रहने, खाने पीने की स्थितियों को चेक करने के साथ छात्र पर पड़ने वाले प्रेशर को हम पूरी तरह से रिमूव कर रहे हैं। बच्चे को डेढ़ दिन का अवकाश मिले, टेस्ट से पहले और बाद में कोई तनाव नहीं रहे ऐसा काम कर रहे हैं। साथ ही नेचर वॉक, आर्ट आॅफ लिविंग तथा अन्य तनाव कम करने वाले कार्यक्रम करवा रहे हैं।

नवज्योति: कोचिंग संस्थान डूएल पॉलिसी के तहत  इंटेलीजेंट स्टूडेंट का अलग बैच बनाते हैं और अन्य का साधारण जो केवल पैसा देने का काम करते हैं।
सौरभ स्वामी:  आप सही कह रहे हैं। हमने कोचिंग संस्थानों से बातचीत की है। कोशिश कर रहे हैं कि बैच सिस्टम टूटे। सक्सेज का ओर रेट प्रेजेंटेशन टूटे। बैच अल्फाबेटिकली बनें,ताकि किसी बच्चे में हीन भावना नहीं पनपे। इसके साथ हम टॉपर्स बच्चे जिन्हें चार चार संस्थान अपना स्टूडेंट बता कर प्रचारित करते हैं, इस प्रैक्टिस को तोडने पर भी काम कर रहे हैं।

नवज्योति: कोटा में कोचिंग संस्थान छठी क्लास से इंजीनियरिंग पढ़ाने लग जाते हैं। सरकार ने नौंवी क्लास से पहले कोचिंग करवाने से इनकार किया है। आप ऐसे स्टूडेंट का क्या कर रहे हैं।
सौरभ स्वामी: हमारे यहां कोटा से इतर हालात हैं। यहां डमी स्कूल का सिस्टम नहीं है। स्टूडेंट यहां स्कूल में ही पढ़ते हैं।

नवज्योति: सीकर में कितने कोचिंग स्टूडेंट हैं। कोटा जैसे हालात बनने से रोकने को और क्या करेंगे
सौरभ स्वामी: हमारे पास 80 से 90 हजार स्टूडेंट हैं। इनमें जेईई व नीट ही नहीं आरएएस, पुलिस.डिफेन्स और अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट भी हैं। कोटा के मुकाबले थोड़ा चेंज है। यहां सीकर और आसपास के जिलों के साथ हरियाणा के स्टूडेंट ज्यादा हैं। हमारी कमेटी के लोग एडमिशन लेवल पर ही पैरेन्ट्स को सजेशन भी देगी। पाजीटिव रह कर काम कर रहे हैं। होप फुली अच्छा ही होगा।

एलन कोचिंग संस्थान के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
नवज्योति/कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे पहले सेल्फॉस का सेवन कर आत्महत्या करने वाली एलन कोचिंग छात्रा प्रियम सिंह के मामले में मंगलवार को नया मोड आ गया। छात्रा के पिता ने एलन कोचिंग प्रशासन के खिलाफ उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पिता सूर्यप्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।

छात्रा प्रियम सिंह के पिता सूर्य प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियम सिंह को मई 2022 में एलन कोचिंग संस्थान में प्रवेश दिलाया था। वह नीट की तैयारी कर रही थी। पुत्री ने कुछ महीनों बाद ही कंपलेंन करना शुरू किया था कि एलन कोचिंग संचालक मंडल उस पर पढ़ाई को लेकर दबाव बना रहा है। उसे कोचिंग में धमकाया जाता था कि अगर अच्छा परफोर्म नहीं किया तो उसकी फीस दोगुनी कर दी जाएगी। उसे एलन कोचिंग में मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। इससे वह परेशान हो रही है। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री पढ़ाई के लिए कोचिंग द्वारा लगातार दबाव बनाने के चलते अवसाद में चली गई और उसने सोमवार को कोचिंग से निकलने के बाद जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह है मामला
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा प्रियम सिंह (17) पुत्री सूर्य प्रकाश सिंह हाल निवासी सुवालका हॉस्टल में रहने वाली ने सोमवार को  सेल्फॉस का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। उल्लेखनीय है एक अन्य मामले में पहले भी विज्ञान नगर पुलिस ने एलन कोचिंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

शव परिजनों को सौंपा
उधर पुलिस ने कोचिंग छात्रा के माता-पिता ,चाचा व अन्य के साथ कोटा पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी कौशल्या ने बताया कि मामले में अभी कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। इधर पिता ने मोर्चरी के बाहर मीडिया के सामने आरोप लगाया कि वह अपनी शिकायत लेकर संस्थान में गए तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और पुलिस में नहीं जाने के लिए बाहर ही स्टॉफ ने धमकाया। उन्हें किसी सक्षम अधिकारी से मिलने तक नहीं दिया।

प्रतिमाह दो से ज्यादा छात्र कर रहे खुदकुशी
कोटा में जनवरी से अब तक 26 विद्यार्थी आठ माह में आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें से अकेले एलन कोचिंग संस्थान के 19 स्टूडेंट शामिल हैं। इस प्रकार प्रतिमाह अकेले एलन कोचिंग संस्थान के दो स्टूडेंट आत्महत्या कर रहे है। प्रशासन के लगातार प्रयास के बावजूद आत्महत्या के प्रकरण रुक नहीं रहे हैं।

एलन कोचिंग की छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। मंगलवार देर रात  विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग की एक  छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली क पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है  क पुलिस ने छात्रा के पार्थिव शरीर को परिजनों के इंतजार में एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि  रात करीब 1:30 बजे निजी अस्पताल से सूचना मिली  कि रांची निवासी रिचा सिंह (16वर्ष) पुत्री रविंद्र कुमार सिंह   कोटा में इलेक्ट्रॉनिक कंपलेक्स रोड नंबर एक  स्थित ब्लेज हॉस्टल  में रहती थी उसने हॉस्टल के कमरे में  गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । हॉस्टल संचालक उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन  उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के पार्थिव शरीर को  एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उन्होंने बताया कि कोचिंग छात्रा अप्रैल 2023 से कोटा में रोड नंबर एक स्थित हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

दिखाई नहीं देने पर छात्राओं ने खटखटाया था दरवाजा
बताया जाता है कि मृतक छात्रा की साथी छात्राओं ने उसके नहीं दिखाई देने पर उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला तथा कोई हलचल नहीं होने पर छात्राओं ने वार्डन को बताया।  वार्डन ने हॉस्टल संचालक को जानकारी दी और   संचालक ने हॉस्टल के कमरे का गेट तोड़कर  झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर आए जहां  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई  ।

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या
कोटा। शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  महावीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने कमरे के गेट के रोशनदान से साफी से फांसी का फंदा लगाया । बताया जा रहा है कि छात्र सोमवार की रात से कमरे से बाहर नहीं आया था।मंगलवार शाम को सुसाइड का पता लगा। फांसी लगाने वाला छात्र वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़  (18) बिहार के गया का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल पहले  कोटा आया था। महावीर नगर तृतीय इलाके में किराए से रहता था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। शव को नए हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

महावीर नगर थाना अधिकारी परमजीत ने बताया छात्र पिछले साल भी कोटा रहा था। अभी दूसरे सेशन की पढ़ाई के लिए कोटा में रह रहा था। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। 15 अगस्त को छुट्टी थी। छात्र दिनभर अपने कमरे  से बाहर नहीं निकला। देर शाम को दूसरे कमरे में रहने वाले अन्य छात्र ने वाल्मीकि के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला गया । तब साथी छात्र ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर करीब रात 8 बजे पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से लॉक था। दरवाजे को तोड़ा तो छात्र फांसी पर लटका हुआ था। उसने दरवाजे के रोशनदान से साफी लगाकर गले में फंदा लगा रखा था । शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।परिजनों के आने के बाद कारणों का पता लगेगा।

एलन कोचिंग के एक और छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोटा। कोटा सिटी में एलन कोचिंग के छात्रों द्वारा आत्महत्याएं करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 24 घंटे पूर्व विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को फिर महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक और एलन कोचिंग के छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी से अब तक पिछले सात माह में ही एलन कोचिंग के 13 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।  छात्र के परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना मिलते ही एएसपी भगवत सिंह हिंगड, डिप्टी एसपी हर्षराज खरेड़ा सहित अन्य पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा के तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने  बताया कि रघुनाथपुरम मोतिहार, चंपारण बिहार निवासी कोचिंग छात्र भार्गव मिश्रा (17)पुत्र जितेन्द्र मिश्रा हाल महावीर नगर तृतीय ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। भार्गव मिश्रा पिछले तीन-चार महीने से एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था।

परिजनों की सूचना पर मकान मालिक ने देखा तो चला पता
उन्होंने बताया कि शाम को करीब आठ बजे छात्र के परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन स्वीच आॅफ आ रहा था। परिजनों ने मकान मालिक को पता करने को कहा तब पता चला कि छात्र ने आत्महत्या कर ली।