led - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : रोशनी से जगमगाया लिंक रोड, अनजाने डर से मिली निजात
कोटा। डीसीएम रोड स्थित फल-सब्जीमंडी के सामने पॉलीटेक्निक कॉलेज से एयरपोर्ट लिंक रोड इन दिनों रोशनी से जगमगा रहा है। सड़क के बीच बने डिवाइडरों पर नई एलईडी लाइटें लगने से अब राहगीरों को अंधेरे से निजात मिल सकी। वहीं, दो किमी की नई डामर सड़क बनने से गड्ढ़ों से भी छुटकारा मिला। दैनिक नवज्योति ने सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित कर केडीए व प्रशासन को राहगीरों व फल-सब्जी विक्रेताओं पीड़ा से रुबरू कराया। इसके बाद केडीए ने न केवल रोड लाइटें चालू करवाई बल्कि नई डामर सड़क बनाकर अंधेरे और गड्ढ़ों से निजात दिलाई।

हाड़ौतीभर से आते हैं फ्रूट  व सब्जी विक्रेता
फ्रूट विक्रेता घनश्याम वर्मा, सुरेंद्र धाकड़, राजेंद्र नागर का कहना है कि एयरोड्रम स्थित फल-सब्जीमंडी हाड़ौती की सबसे बड़ी मंडी है। यहां संभाग से ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारी व किसान माल लेकर आते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी झालावाड़ से आने वाले किसानों व व्यापारियों को होती है। क्योंकि, लिंक रोड सीधा मंडी से मिलता है, इसलिए इसी मार्ग से व्यापारी गुजरते हैं लेकिन पहले यहां अंधेरा होने से लूटपाट सहित अन्य घटनाओं का डर बना रहता था। लेकिन अब लाइटें लगने व नया रोड बनने से काफी राहत मिली है।

नवज्योति का जताया आभार
संजय नगर व छत्रपुरा निवासी इरशाद, संजू, प्रवीण, महेश ने लिंक रोड पर अंधेरा व उधड़ी सड़कों की लगातार खबरें प्रकाशित कर राहगीरों व किसान और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान करवाया। जबकि, पहले छत्रपुरा के लिए गुजर रहे मार्ग से लिंक रोड पर आने तक अंधेरा रहता था। जहां अनहोनी के डर से बाइक को स्पीड से दौड़ाना पड़ता है लेकिन कई बार गड्ढ़े व ब्रेकर दिखाई नहीं देते और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। दैनिक नवज्योति के प्रयासों से गंभीर समस्या का समाधान हो सका। इसके लिए नवज्योति का आभार प्रकट करते हैं।

सौलर पैनल स्थापित होने से रेलवे को रही 5 करोड़ रुपए के राजस्व की बचत
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर विगत समय में सौर ऊर्जा पर काफी कार्य किए हैं। इस रेलवे पर अभी तक कुल 7.126 मेगावाट पीक क्षमता के सौलर पैनल स्थापित किए हैं। इनके स्थापित होने से इस रेलवे प्रतिवर्ष 79 लाख से अधिक यूनिट की ऊर्जा की बचत की जा रही है। इससे लगभग 5 करोड़ रुपए के राजस्व की बचत हो रही है। रेलवे प्रशासन ने जैसलमेर में 26 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। इस ऊर्जा संयंत्र से प्रति वर्ष लगभग 43 मेगा यूनिट ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका उपयोग उत्तर पश्चिम रेलवे तथा पश्चिम मध्य रेलवे में कर्षण उद्देश्य के लिए किया जाता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर 570 स्टेशनों तथा 963 सर्विस बिल्डिंग्स में 100 प्रतिशत ऊर्जा दक्ष एलईडी तकनीक के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन को कम किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक लगभग 2,36,452 एलईडी लाइट फिटिंग लगाई है। इससे 103 लाख यूनिट प्रति वर्ष बिजली की बचत होती है। वहीं 28 स्टेशनों पर बेहतर प्रंकाश व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट के मानक स्तर पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवाई है।

दिसम्बर 2023 तक सभी लाइनें होगी विद्युतीकरण:रेलवे की दिसम्बर 2023 तक सभी रेल लाइनों के विद्युतीकरण करने के लक्ष्य के साथ पूरी तरह हरित रेलवे (शून्य कार्बन उत्सर्जन) में परिवर्तित करने की योजना है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर कुल 70 जोड़ी यात्री ट्रेनें डीजल लोकोमोटिव से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव पर संचालित की जा रही हैं, जो कि संचालित कुल यात्री ट्रेनों का 28 प्रतिशत हैं। अभी तक 2864 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूर्ण किया जा चुका है।

रेलवे की ओर से ऊर्जा बचत के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। सौलर पैनल स्थापित होने से रेलवे को पांच करोड़ रुपए के राजस्व की बचत हो रही है। वहीं सवा दो लाख एलईडी लगाई जा चुकी है।
- शशि किरण, सीपीआरओ

राजस्व बचत के लिए 963 बिल्डिंग में लगाई ऊर्जा दक्ष एलईडी
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की ओर से राजस्व बचत के लिए 750 स्टेशन और 963 बिल्डिंग में उर्जा दक्ष एलईडी लगाई है। भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा परिवहन संगठन होने के कारण ऊर्जा संसाधनों का एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। इस कारण रेलवे की कम से कम पर्यावरणीय प्रभावों के साथ लागत, प्रभावी ऊर्जा प्रणाली विकल्पों की पहचान करना जिम्मेदारी है। नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता, पर्याप्त विद्युतीकरण से बढ़ी ऊर्जा से संबंधित कार्बन उत्सर्जन में 90 प्रतिशत से अधिक आवश्यक कटौती प्रदान कर सकती है। रेलवे प्रदूषण रहित तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्व के प्रयासों को अनके कार्यों से गति प्रदान कर कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बढ़ाने के साथ-साथ राजस्व की भी बचत कर रहा है।

236452 एलईडी लाइट फिटिंग लगाई
वैश्विक सीओ-टू उत्सर्जन में 6 प्रतिशत प्रकाश व्यवस्था का योगदान रहता है। इस पर कार्य कर इसको कम किया जा सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 570 स्टेशनों तथा 963 सर्विस बिल्डिंग में 100 प्रतिशत ऊर्जा दक्ष एलईडी तकनीक के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन को कम किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर लगभग 236452 एलईडी लाइट फिटिंग लगाई गई है। जिसके परिणामस्वरूप 103 लाख यूनिट प्रति वर्ष बिजली की बचत होती है। इसके अतिरिक्त 28 स्टेशनों पर बेहतर प्रंकाश व्यवस्था के लिए एयरपोर्ट के मानक स्तर पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है।

79 लाख यूनिट की ऊर्जा की बचत
उत्तर पश्चिम रेलवे पर विगत समय में सौर ऊर्जा पर काफी कार्य किए गए है। इस रेलवे पर अभी तक कुल 7.126 मेघावॉट पीक (एमडब्ल्यूपी) क्षमता के सौलर पैनल स्थापित किए गए है। इन सौलर पैनल के स्थापित होने से इस रेलवे पर प्रतिवर्ष 79 लाख से अधिक यूनिट की ऊर्जा की बचत की जा रही है। लगभग 5 करोड रूपए के राजस्व की बचत की जा रही है। इसके साथ ही जैसलमेर में 26 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इस ऊर्जा संयंत्र से प्रति वर्ष लगभग 43 एमयू ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिसका उपयोग उत्तर पश्चिम रेलवे तथा पश्चिम मध्य रेलवे में कर्षण उद्देश्य के लिए किया जाता है।

रेलवे की ओर से महाप्रबंधक के निर्देशों पर उर्जा बचत के विभिन्न कार्य कराए जा रहे है। इसके तहत अभी तक 750 स्टेशन व 963 बिल्डिंग में उर्जा दक्ष एलईडी लगाई जा चुकी है। दिसंबर, 2023 तक रेल लाइनों को पूरी तरह से विद्युतीकरण किया जाएगा।
- शशि किरण, सीपीआरओ