rape accused - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना : आरोपी को आजीवन कारावास, जानें पूरा मामला
जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 महानगर, प्रथम ने साढ़े छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेतकर हत्या करने वाले अभियुक्त सोनवीर उर्फ आकाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 26 साल के इस अभियुक्त पर 1.20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी मीना अवस्थी ने अपने आदेश में कहा कि इस अपराध में अभियुक्त को मृत्यु दंड देने का भी प्रावधान है, लेकिन यह प्रकरण दुर्लभ प्रकृति का नहीं होने के कारण अभियुक्त को आजीवन कारावास से दंडित किया जा रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुरेन्द्र सिंह राजावत ने अदालत को बताया की घटना को लेकर मृतका के पिता ने 25 फरवरी, 2025 को प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि वह किराए के मकान में रहकर रेस्तरां में काम करता है। जहां अभियुक्त भी उसके साथ काम करता है। सुबह वह अपने दोनों बच्चों को लेकर रेस्तरां पर काम करने आया था। दोपहर में अभियुक्त उसकी साढ़े छह साल की बेटी को उसके किराए के मकान की ओर ले गया था। काफी देर तक बेटी नहीं लौटी को उसने उसे आसपास तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर उसने अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर लाश को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर छत पर छोड़ आया। जब उसने छत पर जाकर देखा तो कट्टे में उसकी बेटी की लाश मिली। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी और खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले ‘भोंदू बाबा’ ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने वसई से गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी के खिलाफ पुणे में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, ‘आमची वसई’ नामक संगठन चलाने वाले ऋषिकेश वैद्य ने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर पीड़ित महिला को विश्वास दिलाया कि वह ‘पार्वती’ का रूप है।

आरोप है कि दिसंबर 2023 में वैद्य ने पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। आरोपी इन तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगा। मई 2025 में उसने महिला को दोबारा वसई के एक होटल में बुलाकर उत्पीड़न का प्रयास किया, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार : अश्लील वीडियो-फोटो से करता था ब्लैकमेल, पीड़िता की सगाई भी तुड़वाई
जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिश्तेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अश्लील वीडियो-फोटो से ब्लैकमेल कर देहशोषण करता था। आरोपी ने पीड़िता की सगाई भी तुड़वा दी थी। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता ने अक्टूबर-2025 में आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को बहला फुसला कर वर्ष 2024 में रेप किया। आरोपी ने पीड़िता की सगाई के बाद भी ससुराल में फोन कर धमकी देकर उसकी सगाई तुड़वा दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
जयपुर। आमेर थाना इलाके में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल में बुलाकर दो बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता का परिचित है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए और ब्लैकमेल किया। युवती ने आमेर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

युवती ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी से मुलाकात और दोस्ती हुई। 17 अगस्त को आरोपी युवक ने उसे आमेर इलाके में स्थित होटल में बुला लिया और कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की ओर से लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर पीड़ित युवती ने मुकदमा दर्ज करा दिया। आमेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला : पुलिसकर्मियों के बाल और कर डाली थप्पड़ों की बौछार, जानें पूरा मामला
सीकर। जिले के धोद कस्बे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने आई मौलासर पुलिस के साथ आरोपी के परिवार के लोगों ने मारपीट की, परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। घटना मंगलवार की बताई गई है, लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। मामले में कांस्टेबल ने धोद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि डीडवाना-कुचामन के मौलासर एरिया क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता को धोद कस्बे की अनोखू रोड निवासी गौतम बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों के मौलासर पुलिस में मामला दर्ज कराया था। दस्तयाब करने के बाद पीड़िता ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

ऐसे में पुलिस ने मुकदमे में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं को जोड़ते हुए इन्वेस्टिगेशन किया। मंगलवार शाम 5:30 बजे के पुलिस के दो कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे एवं दोनों को घर के बाहर लेकर आ गए। तभी बिजली के पोल के पास छिपकर बैठे आरोपी के परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को रोक कर इनके बाल नोंचे और थप्पड़ों की बौछार कर डाली। आरोपी गौतम ने भी कई बार भागने की कोशिश की लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़े रखा। इसके बाद सूचना मिलने पर धोद पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। मामले में कांस्टेबल मुकेश और विजेंद्र ने आरोपी के परिजनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

इनका कहना है
सीओ सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में घर गए मौलासर पुलिस के दो कांस्टेबलों के साथ मारपीट की गई। राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है।

रेप के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत : कलक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाने में शनिवार को पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव व कलक्टर मंजू चौधरी राजियासर पहुंचे और थाने का निरीक्षण कर घटना की जानकरी ली। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के बिरधवाल निवासी मोहन सिंह (26) पुत्र गोमद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। रात में आरोपी की तबीयत बिगड़ गई।

पेट में दर्द होने पर पुलिस उसे देर रात सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। अल सुबह आरोपी की फिर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे राजियासर के राजकीय चिकित्सालय लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

रेप करने वालों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए : बागडे
भरतपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रेप करने वाले लोगों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए,  तब ऐसे अपराध कम होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई करनी चाहिए। राज्यपाल सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का राज था, उस समय एक पटेल गांव का मुखिया रहता था। उसने रेप किया। इसके बाद शिवाजी महाराज ने आदेश दिया कि रेप करने वाले को मारो मत, इसके हाथ-पैर तोड़ दो। मरते दम तक वह वैसा ही रहा। ऐसे कानून भी थेए जब लोगों को डर रहता था कि कैसे खुद को कंट्रोल किया जाए। भावना को पढ़ाई के रूप में कंट्रोल किया जा सकता है। हम सब भाई-बहन हैं, यह स्कूल-कॉलेज में पढ़ाएं तो महिलाओं-लड़कियों के लिए बहन की भावना रहेगी।

फिर भी ऐसे अपराध रुक नहीं रहे
राज्यपाल ने महात्मा गांधी वेटरनरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संबोधित करते हुए कहा कि कानून से अपराधियों को डर लगता है या नहीं, ये नहीं मालूम। 12 साल से कम उम्र वाले बच्चे-बच्ची से किसी ने छेड़छाड़ की, किसी ने रेप या कुकर्म किया तो उसे फांसी की सजा है। फिर भी ऐसे अपराध रुक नहीं रहे। रोज ऐसे मामले सुनाई देते हैं। अपराधियों में कानून का डर दिखाई नहीं दे रहा।

महाराष्ट्र का दिया उदाहरण
बागडे ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र में एक नगर पंचायत है। वहां कुत्ते बहुत हो गए थे। उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी। वहां कुत्तों को नपुंसक बना दिया गया। इसके बाद कुत्तों की संख्या कम हो गई। ऐसे ही जो लोग रेप करते हैं, उनके लिए भी वही कायदा बनाएं। उन लोगों को नपुंसक करके छोड़ दिया जाए। उनकी शादी भी नहीं होगी। उन्हें हमेशा वैसे ही रहना पड़ेगा। वह जब गांव में घूमेगा तो लोग उसे पहचानेंगे।

दुष्कर्मी और हत्या के आरोपियों को माफ करने का निर्णय गलत : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमृत महोत्सव पर बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और हत्या के गंभीर अपराधों को करने वाले 11 कैदियों को माफ करने के गुजरात सरकार के फैसले को गैरकानूनी बताया। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में देश को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि यह रिहाई अवैध है और गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों को इस तरह रहा नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय का हवाला देकर गुमराह किया गया है। इसलिए इस मुद्दे पर मोदी के साथ ही गुजरात सरकार को भी जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसे लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे है। देश प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक महिला के साथ गैंगरेप व उसकी बच्ची की हत्या के अपराध में सभी अदालतों से सजा पा चुके अपराधियों की भाजपा सरकार द्वारा रिहाई अन्याय है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जघन्य अपराधों को करने वालों को इस तरह क्षमा नही किया जा सकता है। गुजरात सरकार ने अमृत महोत्सव पर 11 बलात्कारियों को क्षमा देकर कई नियम तोड़े है। बलात्कार और हत्या के मामलों में अपराधी को सजा होनी चाहिए। बलात्कारियों, सामूहिक बलात्कारियों और हत्यारों को क्षमादान नहीं दिया जा सकता, लेकिन यहां अमृत महोत्सव पर ऐसे गंभीर अपराधियों को क्षमा दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि इस रिहाई में नियमों की अनदेखी हुई है।

भतीजी से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास
जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 महानगर द्वितीय ने सात साल की भतीजी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर अर्थदंड लगाते हुए कहा है कि अभियुक्त को शेष जीवन जेल में रखा जाए। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि सात साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ विश्वकर्मा थाना इलाके में रहती थी। पास ही उसका चाचा अपनी मां के साथ रहता था।

हादसे के दिन बच्ची के परिजन मजदूरी पर चले गए। यहां अभियुक्त ने शराब के नशे में बच्ची को देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अभियुक्त ने अपना कृत्य छिपाने के लिए बच्ची की हत्या कर दी और शव को घर में ही ड्रम के नीचे छिपा दिया। दूसरी ओर बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया। इस दौरान अभियुक्त भी बच्ची को तलाश करने लगा। आखिर में पुलिस को आरोपी पर शक होने पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां बच्ची का शव कमरे में रखे ड्रम के नीचे दबा मिला। इस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया और अदालत में आरोप-पत्र पेश किया।