basement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिवालय में मजबूत होगी पार्किंग व्यवस्था, पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एक्शन प्लान
जयपुर। सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को और मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फ्रंट लॉन के नीचे बनी दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग में पानी रिसाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार फ्रंट लॉन के एक्सपेंशन जॉइंट्स से पानी रिसाव के कारण बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में कॉलम, बीम और स्लैब के स्टील में जंग लगने लगी थी। अब लगभग 5 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कार्य कर इन सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया गया है और कार्य सितंबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

इस कार्य के पूर्ण होने से सचिवालय के कार्मिकों और यहां आने वाले आमजन को पार्किंग संबंधी राहत मिलेगी। वर्तमान में बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में लगभग 450 चार पहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध है, जिसे सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा।

इसके साथ ही सचिवालय के प्रवेश द्वार के पास निर्माणाधीन नॉर्थ ब्लॉक के नीचे तीन मंजिला बेसमेंट पार्किंग में 268 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्पेस तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा जून माह तक आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

सरकार के इस कदम से सचिवालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ संरचनात्मक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

बेसमेंट में अब भी चल रही लाइब्रेरियां
कोटा। लाइब्रेरी 1 - जवाहर नगर स्थित रतलाम नमकीन के पास मौजूद लाइब्रेरी अभी भी बेसमेंट में संचालित हो रही है। जहां मंगलवार को भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। इतना ही नहीं निगम की कारवाई के बाद संचालक ने यहां मौजूद लाइब्रेरी के नाम का बोर्ड तक हटा दिया है। केवल एक छोटे स्थान पर लाइब्रेरी की जानकारी प्रदर्शित की हुई है। किसी प्रकार की कारवाई से बचने के लिए पहले ही बाहर एक व्यक्ति खड़ा होता है केवल वही आने वाले लोगों से बातचीत करता है। नवज्योेति टीम ने संचालक आशीष बंसल से जब लाइब्रेरी के बारे अवैध रूप से चलने के बारे में जानकारी ली तो संचालक ने साफ इनकार कर दिया और लाइब्रेरी के पूरी तरह से अनुमति के साथ चलाने की बात कही।

लाइब्रेरी 2 - राजीव गांधी नगर में रूंगटा पार्क के सामने भी दो लाइब्रेरियां बेसमेंट में संचालित हो रही हैं। दोनों लाइब्रेरियों के संचालकों ने तो बिना किसी डर के बाहर ही आॅफिस बनाया हुआ है। जहां पर ही ये विद्यार्थियों से बातचीत करते हैं। मंगलवार को भी यहां कई विद्यार्थी पढ़ने आए हुए थे। ये लाइब्रेरी सातों दिन पूरे 24 घंटे चलती है। वहीं संचालक हेमराज शर्मा से लाइब्रेरी  बेसमेंट में चलाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे लेकर कोई दिक्कत नहीं होना बताया। संचालक ने कहा कि निगम के यहां से कोई कारवाई नहीं होगी हम पूरी सेफ्टी के साथ ये लाइब्रेरी चला रहे हैं, आपको लेना हो तो ले सकते हो नहीं तो कोई दिक्कत नहीं है।

दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में बरसात के दौरान पानी भर जाने से तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद कोटा में भी प्रशासन ने इस तरह से संचालित लाइब्रेरियों पर कारवाई कर उन्हें नोटिस दिया था। साथ ही जिन लाइब्रेरियों में अनियमितताएं पाई गई थी उन्हें बंद भी कराया गया था। नवज्योति की टीम ने मंगलवार को भी शहर के अंदर बेसमेंट में संचालित इन लाइब्रेरियों का रियलिटी चैक किया। जहां निगम की टीम की ओर से कार्रवाई के बाद भी कई लाइब्रेरियां अभी भी बेसमेंट में संचालित होती पाई गई। इनकी संख्या सबसे ज्यादा राजीव गांधी नगर, केशवपुरा, तलवंडी, जवाहर नगर, महावीर नगर, इंद्रा विहार, लैंडमार्क सिटी और कुन्हाड़ी जैसे कोचिंग एरिया में हैं।

निगम में करीब 100 लाइब्रेरियों को दिया था नोटिस
निगम की टीम की ओर से इन लाइब्रेरियों पर कारवाई के दौरान करीब 100 लाइब्रेरियों को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद अधिकतर लाइब्रेरियों का संचालन बंद हो गया था। लेकिन अभी भी बेसमेंट के अंदर बड़ी में लाइब्रेरियां संचालित हो रही हैं। जिनमें कभी भी हादसा हो सकता है और सैंकड़ों लोगों की जान खतरे में आ सकती है।

कई संचालकों ने हटाए बोर्ड
बेसमेंट में संचालित होने वाली इन लाइब्ररियों के संचालकों ने निगम की कारवाई से बचने के लिए पहले से बाहर मौजूद बोर्ड और पम्पलेटों को हटा दिया है। जिससे किसी भी इस तरह से संचालित होने वाली लाइब्रेरी को ढंूढना बहुत मुश्किल हो गया है। साथ ही किसी तरह की कारवाई से बचने के लिए संचालक हर समय एक व्यक्ति को बाहर बिठाए रखते हैं। वही व्यक्ति आने जाने वालों से बात करता है और जो भी जानकारी लेनी हो उसके बारे में भी वही बात करता है वहीं आश्वस्त होने के बाद ही वो व्यक्ति लाइब्रेरी के अंदर लेकर जाता है।

हम प्रशासन के नियमानुसार ही काम कर रहे हैं।  निगम के यहां से कोई कारवाई नहीं होगी हम पूरी सेफ्टी के साथ ये लाइब्रेरी चला रहे हैं, किसी को एडमिशन लेना हो तो ले सकते हैं,नहीं तो कोई दिक्कत नहीं है।
- हेमराज शर्मा लाइब्रेरी संचालक राजीव गांधी नगर में रूंगटा पार्क के सामने

जब लाइब्रेरी के बारे अवैध रूप से चलने के बारे में जानकारी ली तो संचालक ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि  लाइब्रेरी पूरी तरह अनुमति से चला रहे हैं। सबनियमों की पूर्ति करके ही काम कर रहे हैं।
- आशीष बंसल लाइब्रेरी संचालक

इनका कहना है
दिल्ली की घटना के बाद शहर में भी इस तरह से संचालित होने वाले मैस, गेम जोन, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थाओं पर कारवाई कर तुरंत ही बंद करा दिया गया था। अभी भी कहीं पर इस प्रकार से कोई गतिविधि हो रही है तो उस पर कारवाई करेंगे। बेसमेंट में लाइब्रेरी और कोचिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित होना अवैध है। अगर नोटिस के बाद भी कहीं पर ऐसी गतिविधि हो रही है तो उस पर कारवाई करेंगे।
- राकेश व्यास, सीएफओ, नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण

प्रशासन की भी नहीं मान रहे, बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरियां
कोटा। केस 1 - राजीव गांधी नगर में एक कोचिंग संस्थान के बाद  रेजीडेंसी के बेसमेंट में अभी भी लाइब्रेरी संचालित हो रही है। यह लाइब्रेरी पूरे सप्ताह 24 घंटे चल रही है। सचालक को न तो कार्रवाई का डर है और न ही यहां आने वाले बच्चों की जान की परवाह। सोमवार को भी यहां दिन के समय बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

केस 2 - महावीर नगर द्वितीय स्थित सम्राट चौराहे के पास बेसमेंट में अभी भी लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। यहां सोमवार को दिन के समय बड़ी संख्या में बच्चों के आने-जाने का सिलसिला बना हुआ था।

केस 3 - दादाबाड़ी छोटा चौराहे के पास शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में भी लाइब्रेरी का सचालन हो रहा है। यहां दिन के समय बच्चों का आना-जाना बना हुआ था।

केस 4 - जवाहर नगर थाने के नजदीक भी एक मकान के बेसमेंट में लाइब्रेरी है। जिसमें भी बच्चे दिन के समय पढ़ने के लिए आ रहे थे।

ये तो उदाहरण हैं शहर के उन हालातों को बताने के लिए जिसमें लाइब्रेरी संचालकों को न तो प्रशासन का डर है और न ही बच्चों की जान की परवाह। शहर में इस तरह से अभी भी दर्जनों स्थानों पर बेसमेंट में लाइब्रेरी व गेम जोन का संचालन हो रहा है।  नवज्योति ने सोमवार को इनका रियलिटी  चैक किया तो आईना नजर आया। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में बरसात के सीजन में हुए हादसे से अभी भी कोटा में लाइब्रेरी संचालकों ने सबक नहीं लिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम की फायर टीम द्वारा की गई कार्रवाई को अभी भी कई लाइब्रेरी संचालक धता बताकर संचालन कर रहे हैं। जबकि अभी कोटा में मानसून का सीजन समाप्त नहीं हुआ है। सितम्बर के पहले सप्ताह में फिर से मध्यम से भारी बाशिर होने की संभावना है। निगम ने की कार्रवाई तो दिखावे को बंद की: दिल्ली व जयपुर की घटनाओं के बाद कोटा में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की फायर टीमों ने कई दिन तक बेसमेंट में संचालित कोचिंग,लाइब्रेरी  और गेम जोन व मैस के खिलाफ जांच अभियान चलाया था। टीमों ने जहां भी जांच की वहां बड़ी संख्या में बेसमेंट में लाइब्रेरियां संचालित होती पाई गई थी। जिनमें से अधिकतर तो मौके पर ही बंद करवाकर संचालकों को पाबंद भी किया गया था। साथ ही दोनों निगम क्षेत्रों में करीब सौ से अधिक लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि दोबारा से संचालन होता पाया गया तो उन्हें सीज तक किया जा सकता है। लेकिन हालत यह है कि निगम की कार्रवाई के दौरान दिखावे के तौर पर कुछ दिन तो लाइबेरियां बंद रही। लेकिन जैसे ही निगम ने ध्यान देना बनद किया फिर से बेसमेंट में लाइब्रेरियों का संचालन शुरू हो गया। सबसे अधिक बेसमेंट लाइब्रेरियां कोचिंग एरिया में चल रही हैं। जिनमें तलवंडी, जवाहर नगर, राजीव गांधी नगर, इंद्र विहार, कोरल पार्क, लैंडमार्क व दादाबाड़ी समेत कई इलाके शामिल हैं।

नवज्योति टीम ने किया चैक
प्रशासन की कार्रवाई के असर को जानने के लिए नवज्योति की टीम ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरियों का रीयल चैक किया। जिसमें अधिकतर जगह पर लाइब्रेरी संचालित होती पाई गई। हालांकि कई जगह पर यह चोरी छिपे संचालित हो रही है। बाहर से दिखावे के तौर पर मुख्य द्वार पर बंद ताला लटकाया हुआ है। जिससे बाहर से वह बंद दिखे। काउंटर रखे हैं तो उन पर कोई बैठा हुआ नहीं है। कर्मचारी या सचालक अनदर बेसमेंट में बैठे रहे हैं। जैसे ही कोई ग्राहक या बच्चा आता है तो संचालक निकलकर बाहर ही आकर उससे बात करते हैं। हालत यह है कि कई लाइब्रेरियां तो दिन ही नहीं पूरी रात संचालित हो रही है। राजीव गांधी नगर में तो एक बेसमेंट लाइब्रेरी पूरे सप्ताह 24 घंटे  चल रही है। जिसमें सुबह 6 से दोपहर 2, दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6 बजे तक संचालित हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि पूरेी रात इन लाइब्रेरियों में कौन से बच्चे और क्या पढ़ाई कर रहे हैं।

इनका कहना है
दिल्ली की घटना के बाद अगले ही दिन से बेसमेंट में लाइब्रेरी, ेम जोन, मैस व कोचिंग की जांच शुरु कर दी थी। कोटा उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में जहां भी ऐसा पाया गया वहां उन्हें तुरंत बंद करवा दिया था। दोनों निगम क्षेत्रों में करीब 100 नोटिस जारी कर संचालकों को पाबंद भी किया गया था। यदि फिर से बेसमेंट में लाइब्रेरी या अन्य गतिविधि का सचालन हो रहा है तो यह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि पूर्व में नोटिस देने के बाद भी वहां संचालन हो रहा है तो उनके खिलाफ सीजिंग तक की कार्रवाई की जा सकती है।
- राकेश व्यास, सीएफओ नगर निगम कोटा उत्तर दक्षिण

दिल्ली क्या, बूंदी में भी लोग मर जाएं तो इन्हें क्या?
बून्दी। नई दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में तीन छात्र-छात्राओं की मौत की घटित घटना के बाद फौरी कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की अग्निशमन दस्ते ने बूंदी शहर मे जगह जगह चल रहे बेसमेंटों की जांच कर किसी भी प्रकार  की गतिविधि नहीं करने के दिशा निर्देश दिए। हालांकि शहर मे जगह जगह बने बेसमेंटों में अधिकांश अवैध रूप से बनाए गए हैं, जिनमें अवैध रूप से ही लाइब्रेरी, कैफे, पैथोलॉजी लैब, जिम, रेस्टोरेंट सहित कई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। इनके पास अनापत्ति प्रमाण पत्रों सहित फायर सेफ्टी के कोई सुरक्षा इंतजाम भी उपलब्ध नहीं हैं और नहीं इनके पास किसी वाहन पार्किंग के कोई उपयुक्त व्यवस्था है, ऐसे में इनके बाहर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

बेसमेंट की जांच कर समझाइश की
बुधवार को नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर सहायक अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसूरी के नेतृत्व में  अग्निशमन दस्ते ने बहादुर सर्किल के पास देव क्लास, लंका गेट पर चाणक्य लाइब्रेरी, कोटा रोड स्थित जय महावीर एवं श्री महावीर आइसक्रीम फैक्ट्री सहित अन्य जगह पर बेसमेंट में जांच की। इस दौरान जांच करते हुए मौके पर बेसमेंट में संचालित गतिविधि को समझाइश कर बंद करवाया गया और आगे से बेसमेंट में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के लिए निर्देश दिए।

सख्त कार्यवाही की चेतावनी, लेकिन आदेश की पालना में लचर रवैया
बुधवार को नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर फोरी कार्यवाही करते हुए सहायक अग्निशमन अधिकारी अब्दुल मतीन मंसूरी सख्त कार्यवाही की बात कह रहे हैं। लेकिन इनकी सख्त कार्यवाही कैसी हैं, इसकी बानगी पूर्व में शहर में घटित अग्निकांड के बाद स्वयं के द्वारा दिए गए नोटिसों की पालना तक नहीं करवा पाए हैं। इनसे बात किए जाने पर कार्यवाही के नाम पर गोलमोल जवाब देते हुए सख्त कार्यवाही की बात दोहराई जाती हैं, लेकिन बिना फायर एनओसी के लगातार शहर मे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही है। शायद प्रशासन और नगर परिषद को शहनाई मैरिज गार्डन जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं।

इनका कहना है
बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही गतिविधियों के खिलाफ आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। पालना नहीं करने वालों पर नगर परिषद बूंदी द्वारा सख्ती के साथ सीज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- अब्दुल मतीन मंसूरी, सहायक अग्निशमन अधिकारी नगर परिषद बून्दी

सिनेस्टार बिल्डिंग में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे लोग
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित सिनेस्टार बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई। दुकानों से निकलती आग की पलटों को देखकर व्यापारी दुकानें छोड़ कर चले गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। लोगों के फंसे होने पर सिविल डिफेंस को मौके पर भेजा गया। सिविल डिफेंस के जवानों ने फायर फाइटिंग सिस्टम और मास्क लेकर बेसमेंट में प्रवेश किया। इसके बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया है।

हादसे की गम्भीरता को देखते हुए इलाके की बिजली को काट दिया गया, जिससे सिविल डिफेंस को रेस्क्यू करने में मदद मिली। आग की चपेट में एक दर्जन से अधिक दुकाने आने से करोड़ों का सामान जल गया। बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट से आग लगी है, जिससे आग पास के कपड़ों की दुकान में लग गई। आग ने आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया।