Home Minister - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
नई दिल्ली। पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को लोक निवास में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट के सदस्य, मुख्य सचिव और अमृतसर से आए उनके समर्थक मौजूद रहे। संधू ने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें केंद्र सरकार ने अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। संधू ने इस मुलाकात को सुखद बताया और कहा कि गृह मंत्री के साथ सार्वजनिक सेवा, प्रशासन और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

गौरतलब है कि, 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी  के रूप में संधू ने फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के 28वें राजदूत के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त, फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूत और कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास की स्थापना जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

वह फरवरी 2024 में सेवानिवृत्त होने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और उन्होंने अमृतसर से 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। सेंट स्टीफंस कॉलेज और जेएनयू से शिक्षित संधू के लंबे प्रशासनिक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर से दिल्ली के शासन और नीतिगत मुद्दों में नई विशेषज्ञता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव
अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 20 फरवरी को त्रिपुरा के दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह दौरा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के अप्रैल में प्रस्तावित चुनावों से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टिपरा मोथा के बीच एडीसी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर तनातनी जारी है। दोनों दलों के नेताओं ने अलग-अलग चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं, जो जनजातीय क्षेत्रों में भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह अपने दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर एडीसी चुनाव में टिपरा मोथा के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह कुछ आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि टिपरा मोथा के नेता भी अमित शाह से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव से पहले हुए टिपरासा समझौते की प्रगति पर चर्चा करना चाहते हैं।

शाह के दौरे का हालांकि विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। संभावना है कि वह केंद्र सरकार की ओर से राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों से जुड़े एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस बीच, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अगरतला पहुंचेंगे। शिवराज सिंह चौहान स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन और विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन वीबी-जीरामजी अधिनियम 2025 के क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास; आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। वे 9 फरवरी तक राज्य में प्रवास करेंगे। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की स्थिति, विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अपने निर्धारित प्रवास स्थल जाएंगे। इसके पश्चात रात करीब 8 बजे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों और केंद्र तथा राज्य सरकार के बीच समन्वय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें आंतरिक सुरक्षा को लेकर वर्तमान हालात की विस्तृत समीक्षा किए जाने की संभावना है।

आठ फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शासन के शीर्ष अफसर, पुलिस महानिदेशक सहित सीआरपीएफ ,बीएसएफ,आईटीबीवी़ और अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सुरक्षा अभियानों की प्रगति, बलों की रणनीति, खुफिया सूचनाओं की स्थिति और जमीनी स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री राज्य सरकार के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा कर सकते हैं। विशेष रूप से बस्तर सहित नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, संचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।

अपने प्रवास के अंतिम दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे बस्तर पंडूम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककला को मंच प्रदान करता है।

समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा और विकास दोनों दृष्टिकोण से अमित शाह का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्र सरकार का बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार, 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गई हैं सीएम ममता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि वह 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गयी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुलेआम धमकियां दे रही हैं। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के संरक्षण में पूरे राज्य में 'जंगल राज' कैसे फल-फूल रहा है। हर कोई परेशान है कि एक मुख्यमंत्री, जो संविधान को बनाए रखने की शपथ लेती है, भारत के गृह मंत्री को धमकी देती है। इसीलिए हम कहते हैं कि जंगल राज और गुंडाराज ऐसा ही दिखता है बिल्कुल ममता बनर्जी के शासन जैसा।

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने भारत के गृह मंत्री को धमकी दी और दो बातें कहीं। पहली, अगर मैं चाहूं तो गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में घुस नहीं सकते और दूसरी अगर मैं चाहूं तो गृह मंत्री अपने होटल के कमरे से बाहर भी नहीं निकल सकते। यह उनकी जान को खतरा है। इसीलिए ममता बनर्जी 'जंगल राज' और 'गुंडा राज' का चेहरा बन गई हैं। इस दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी पर छल की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी देश में लगातार चुनाव हार रहे हैं और फिर बिना किसी आधार के झूठे दावे करते हैं। वह छल की राजनीति करते हैं और कहते हैं कि वोट चुराए गए।

इस दौरान भाटिया ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान का उल्लेख किया और कहा, चौधरी कहते हैं कि बंगाल में तृणमूल सिर्फ वोट नहीं चुराती, बल्कि वोट की डकैती करती है। उन्होंने कहा, अगर ममता बनर्जी वोट की डकैती कर रही हैं और हम कह रहे हैं कि जंगल राज है, तो यह इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव क्यों लड़ रहा था? कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को आने नहीं देंगी। एसआईआर एक कानूनी प्रक्रिया है।

इसके आगे अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में वोट चोरी, या यूं कहें कि वोट डकैती हो रही है और ममता बनर्जी यह कर रही हैं और जिस तरह से गृह मंत्री और नागरिकों को धमकियां दी जा रही हैं, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

अमित शाह ने संभाला गृह मंत्री का कार्यभार, संभालने से पहले शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन
नई दिल्ली। अमित शाह ने मंगलवार को यहां लगातार दूसरी बार केन्द्रीय गृह मंत्री का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने से पहले शाह ने चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक गए और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भी थे।

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में पारंपरिक सीट गांधीनगर से जीतकर लोकसभा पहुंचे शाह को लगातार दूसरी बार बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

कार्यभार संभालने के लिए नार्थ ब्लाक पहुंचने पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

अपने पहले कार्यकाल में शाह ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, जम्मू कश्मीर का दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बंटवारा करने, अंग्रेजों के समय से लागू आपराधिक न्यायिक प्रणाली को बदलने और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे।

गहलोत की सियासी खरी-खरी: गृहमंत्री राजस्थान आएं और देखे प्रदेश की कानून व्यवस्था के नवाचार, ताकि उनकी पार्टी के फैलाये भ्रम दूर हो सके
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता राजस्थान में अपराधों को लेकर बार-बार प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हैं, जबकि प्रियंका  किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं। हम गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर निवेदन करना चाहेंगे कि वो राजस्थान आएं और यहां आकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में किए गए नवाचारों एवं अपराध के विरुद्ध की गई कठोर कार्रवाई की जानकारी लें जिससे उनकी पार्टी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम दूर हो सकें।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद जब पूरे देश में गत वर्ष की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई तब राजस्थान में 14.46% की कमी हुई। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2020 में डकैती, लूट, अपहरण, बलात्कार, बलवा, नकबजनी, चोरी सहित सभी तरह के अपराधों में कमी आई है। इस दौरान अमित शाह के गृहराज्य गुजरात में तो अपराध में 62.29% की बढ़ोत्तरी हुई। वर्ष 2021 में भी राजस्थान में 2019 की तुलना में 4.77% की कमी हुई है। हमारी सरकार ने FIR पंजीकरण अनिवार्य करने का साहस दिखाया। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू करते समय हमें पता था कि अपराध के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होगी एवं विपक्ष तथा मीडिया इस पर सवाल उठाएगा परन्तु हर पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए हमने यह नीति लागू की। पहले पॉक्सो एक्ट के पीड़ित कार्रवाई ना होने के डर से मन मसोस कर रह जाते थे परन्तु अब  उनका सरकार में भरोसा जागा है एवं वो FIR दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस हर FIR को एक तार्किक अंत तक पहुंचा रही है और अपराधियों को सजा मिल रही है।

अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू होने से पूर्व महिला अपराधों की 33.4% FIR अदालतों CrPC 156 (3) से इस्तगासे के माध्यम से दर्ज होती थीं परन्तु इस नीति के बाद यह संख्या सिर्फ 16% रह गई है। महिला अत्याचारों का अनुसंधान समय भाजपा सरकार के दौरान 2017-18 में 274 दिन हुआ करता था जो अब अब 79 दिन रह गया है। महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है। अदालत से भी कोई अपराधी बच ना सके इसलिए लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की है। इन सभी कदमों से पीड़ितों को राहत मिली है एवं अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पूरे देश में अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू हो जिससे सभी प्रदेशों के असल आंकड़े सामने आ सकें परन्तु अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

अनिवार्य FIR पंजीकरण के बावजूद अपराधों में कमी दिखाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। हमारी सरकार के 3 सालों में पॉक्सो एक्ट के 620 मामलों में सजा सुनाई गई है। इनमें 7 को फांसी एवं 137 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हम भाजपा की तरह अपराध पर राजनीति नहीं करते अपितु अपराधियों को कठोर दंड देकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाते हैं।

जम्मू कश्मिर दौरे पर गृहमंत्री : शहीद पुलिसकर्मी के घर गये शाह
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य पुलिस के शहीद निरीक्षक परवेज अहमद के घर जाकर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी फातिमा अख्तर को सरकारी नौकरी देने की औपचारिकता पूरी की। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच श्री शाह तीन दिन की यात्रा पर शनिवार सुबह श्रीनगर पहुंचे।

शाह ने शहीद के परिवार से मुलाकात के बाद ट्वीट कर, कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवान परवेज अहमद डार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुझे और पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी। मोदी जी ने जो नये जम्मू कश्मीर की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए जम्मू- कश्मीर पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है। इस मौके पर उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि राज्य पुलिस के निरीक्षक परवेज अहमद डार आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गये थे।

बीजेपी ने कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर चलाया अभियान
जयपुर। प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा ने ट्विटर पर हैशटैग गहलोत राज जंगलराज से अभियान चलाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने ट्वीट कर अभियान का आगाज किया। पूनिया ने कहा कि देश के सबसे शांत प्रदेश को आज अपराधों में सिरमौर बना दिया है। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री अशोक गहलोत के इस कार्यकाल की यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। पूनिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जहां सरेआम रोटी मांगती एक भूखी गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार होता हो, भरतपुर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या हो, जनता की सेवा करती सांसद पर पत्थर फेंका जाता हो, वह आज का राजस्थान है। एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हैं, जो हमें आतंकवादियों से सुरक्षा देने में पूर्ण सफल रहे हैं और एक तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री है, जिनके राज में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि कोई सुरक्षित नहीं है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि ढाई वर्ष पहले तक शांति प्रदेश के रूप में पहचाने जाने वाला राजस्थान अब अपराध का अड्डा बन गया है। यहां आए दिन हत्या, बलात्कार एवं डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही है, जिनसे राज्य की छवि धुमिल हो रही है। राजनीतिक द्वेषता में बदला लेने के लिए अपराधी सड़कों पर नहीं उतर सकते। अपनी नाकामियां छुपाने के लिए लोगों के जीवन को खतरे में डालना बंद करें और कार्रवाई करें। यह आपकी जिम्मेदारी है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमरा गई, लगता नहीं की कानून का राज है। जंगलराज है और जनप्रतिनिधि से लेकर आमजन तक कोई सुरक्षित नहीं है। कटारिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार कुप्रबंधन का प्रमाण बन चुकी है, जनता को ना न्याय मिल पा रहा है ना ही सुरक्षा। राजस्थान में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। महिलाओं व मासूम बच्चियों के साथ बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि गहलोत सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। राजस्थान में दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं। महिलाओं के संग एंबुलेंस में बलात्कार हो रहे हैं। क्या प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की संवेदना राजस्थान के लिए शून्य हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हनुमानगढ़, अजमेर, नागौर, भरतपुर, अलवर, सीकर, बाड़मेर, धौलपुर, सिरोही, बीकानेर, चुरू, जोधपुर। गहलोत सरकार ने सब को एक ही उपहार दिया हिंसा, हत्या और बलात्कार। न महिलाएं सुरक्षित हैं, न बच्चे। न सांसद सुरक्षित है, न तहसीलदार। न सड़क पर गरीब सुरक्षित है, न गाड़ी में बैठे लोग। युवराज की बेतुकी बातों को गंभीरता से लेने वाली राजस्थान सरकार राज्य की बेटियों, बहनों की चीख को, हिंसा के शिकार लोगों के आंसुओं को, विफल प्रशासन से त्रस्त पीड़ितों को गंभीरता से कब लेगी?

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार कुप्रबंधन का प्रमाण बन चुकी है। जनता से जुड़े हर मामले में सरकार की स्वार्थ-सिद्धि नीतियों की पोल खुल गई है। इसे जनता की दु:ख तकलीफ से कोई सरोकार नहीं। इसकी वजह से प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति मृत प्राय: है, जहां अपराधी बेखौफ होकर पुलिस प्रशासन को बार-बार खुली चुनौती दे रहे हैं, उन पर जानलेवा हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है और आमजन दहशत के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं पूर्णत: असुरक्षित है। अपहरण, बालात्कार, हत्याएं और मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी है लेकिन बड़े-बड़े वादे करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यह दिखाई नहीं देता है। बेटियों को खोखले वादे नहीं कड़े सुरक्षा इंतजाम चाहिए। ताकि वह सुरक्षित और बेखौफ रह सके।