political change - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपना हमला तेज करते हुए ऐलान किया कि चार मई के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद एक 'नए युग' की शुरुआत होगी। पीएम मोदी ने हल्दिया से अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए औद्योगिक शहर आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'चार मई के बाद बंगाल में एक नया अध्याय शुरू होगा। तृणमूल कांग्रेस मुक्त बंगाल विकास की एक नयी दिशा दिखाएगा।' उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी पर 'माफिया राज' को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इस इलाके में कोयला और रेत माफिया के कथित दबदबे को उजागर किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में कोयला और रेत माफिया लोगों पर बोझ बन गए हैं। जबकि पूरे देश में विकास दिख रहा है, बंगाल इस माफिया सिस्टम के कारण पिछड़ रहा है।

पीएम मोदी ने हाल ही में मालदा कालियाचक में हुई घटना का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस आने वाली हार को देखकर घबरा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है। मालदा में, उन्होंने डर के मारे बहुत बड़ी गलती की। यह घटना उनके जंगल राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पीएम मोदी ने केन्द्रीय बलों के खिलाफ कथित हमलों और टिप्पणियों की भी आलोचना करते हुए कहा,'तृणमूल कांग्रेस इतनी डरी हुई है कि वह देश के सुरक्षा बलों का गलत इस्तेमाल कर रही है। बंगाल के देशभक्त लोग अपने वोटों से इसका जवाब देंगे।' उन्होंने वाम मोर्चे के पतन से तुलना करते हुए कहा कि जैसे लोगों ने माकपा को सत्ता से हटाया था, वैसे ही वे अब तृणमूल कांग्रेस को भी हटा देंगे। उन्होंने भाजपा शासन के रिकॉर्ड पर ज़ोर देते हुए,कहा कि मतदाता अब वादों से ज़्यादा प्रदर्शन को आंकते हैं।

उन्होंने आगे कहा,'सिर्फ़ भाजपा में ही विकास करने की काबिलियत है।'उन्होंने एक साफ़ राजनीतिक समयसीमा तय करते हुए दोहराया कि चार मई के बाद राज्य में 'विकास पर आधारित राजनीति' की ओर बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे आसनसोल को 'माफिया-फ्री' बनाने और विकास को वापस लाने के लिए टीएमसी को सत्ता से हटाने को प्राथमिकता दें।

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : द्रमुक नेता आर.शिवा का दावा-जनता सरकार बदलने के लिए कर रही मतदान, राज्य को बदलाव की जरूरत
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रदेश संयोजक आर. शिवा ने गुरुवार को कहा कि यहां की जनता सरकार बदलने के लिए मतदान कर रही है। आर.शिवा ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि लोगों को अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। द्रमुक नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी को बदलाव की जरूरत है और उसी बदलाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीएफ), जिसमें द्रमुक एक भागीदार है, निश्चित रूप से यहां सत्ता में आएगा। शिवा ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन द्वारा किये गये चुनाव प्रचार ने लोगों की मानसिकता में एक बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि संसद में द्रमुक सांसद पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए आवाज उठा रहे हैं और स्टालिन भी लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।

इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस में किया बदलाव
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11वीं और 12वीं क्लास से इतिहास और राजनीति विज्ञान के सिलेबस में बदलाव किया है। इनमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन, कोल्ड वॉर टाइम अफ्रीकी एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों का उदय, मुगल दरबार और औद्योगिक क्रांति के इतिहास शामिल थे। इसी तरह 10वीं के सिलेबस में फूड सेफ्टी से एग्रीकल्चर पर ग्लोबलाइजेशन का असर विषय हटा दिया गया है। सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्ष राज्य कॉलम में फैज अहमद फैज की उर्दू में दो कविताओं के अनुवादित अंशों को भी बाहर कर दिया गया है। सीबीएसई ने कोर्स में से लोकतंत्र और विविधता पर चैप्टर भी हटा दिया है।

चैप्टर सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया
11वीं क्लास के इतिहास के सिलेबस से जो चैप्टर सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स हटाया गया है। उसमें पिछले साल के सिलेबस के अनुसार अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामिक साम्राज्य का उदय का अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव के बारे में बताया गया था। यह चैप्टर इस्लाम के उदय, खिलाफत के उदय और साम्राज्य निर्माण से जुड़ा है। इसी तरह 12वीं में हिस्ट्री सिलेबस में हटाए गए द मुगल कोर्ट: रिकंस्ट्रक्टिंग हिस्ट्रीज एंड क्रॉनिकल्स वाले चैप्टर में मुगलों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए मुगल दरबारों के इतिहास के बारे में बताया गया था।