Civil Aviation Ministry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एअर इंडिया हादसा: पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!
नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टबुर्लेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हुई शुरूआती जांच में पायलट-इन-कमांड के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ के संकेत मिले थे। इसके बाद इसकी पुष्टि के लिए सैंपल को दूसरी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। दरअसल, यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टबुर्लेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गया था। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

एयर इंडिया से जुड़े मामले में मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और डायरेक्टोरेट जनरल आॅफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के आउटगोइंग सीईओ कैंपबेल विल्सन को तलब किया। इस दौरान एयरलाइन से जुड़े अहम मुद्दों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला तथा एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी शामिल हुए।

जल्द आएगी एयर इंडिया जांच रिपोर्ट: एएआईबी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में एयर इंडिया के विमान के हवा में अचानक 300 फीट का गोता लगाने की घटना की जांच जारी है और तय समय-सीमा के भीतर जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। जांच एजेंसी ने मीडिया और आम लोगों से अटकलबाजी से परहेज करने की अपील की है।

1 जून से महंगा होगा हवाई सफर, सरकार ने 13 से 16 फीसदी तक बढ़ाया न्यूनतम किराया
नई दिल्ली। अब हवाई यात्रा करने वालों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराए में बढ़ोतरी की है। नई दरें आने वाली एक जून से लागू होंगी। केंद्रीय मंत्रालय ने हवाई किराए की न्यूनतम सीमा को 13 से 16 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एक आदेश में कहा है कि किराए की ऊपरी सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एक बयान में कहा कि 40 मिनट तक की अवधि के लिए किराए की निचली सीमा 2,300 रुपए से बढ़ाकर 2,600 रुपए कर दिया गया है। वहीं की यात्रा वाली फ्लाइट के किराए की निचली सीमा 2,900 रुपए की जगह अब 3,300 रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है।

कोरोना की वजह से एविएशन सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है। सेंटर फोर एशिया पैसिफिक एविएशन (सीएपीए) के एक अनुमान के मुताबिक इस सेक्टर को वित्त वर्ष में 6 से 6.5 अरब डॉलर का घाटा हो सकता है। इस संकट से उबरने के लिए करीब 5 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत है। बता दें कि सीएपीए घरेलू एविएशन सेक्टर को सलाह देने वाली कंपनी है।