donald - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों ने गेट्ज की उम्मीदवारी का नहीं किया समर्थन, डोनाल्ड ट्रम्प का वोट करने का आग्रह
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर रिपब्लिकन सीनेटरों से देश के अटॉर्नी जनरल और न्याय विभाग के प्रमुख के लिए मैट गेट्ज की उम्मीदवारी के लिए वोट करने का व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया है। आधे से अधिक अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों ने गेट्ज की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं किया। इस प्रकार सीनेट के पास पद को मंजूरी देने के लिए पर्याप्त वोट नहीं होंगे।

संघीय जांच का हिस्साविषय था जो बिना किसी आरोप के समाप्त हो गई थी, ने नियमित रूप से न्याय विभाग और एफबीआई दोनों की आलोचना की है, जिसमें ब्यूरो को बदनाम करने और समाप्त करने की मांग भी शामिल है। एथिक्स कमेटी 2021 से गेट्ज की जांच कर रही है। इस प्रक्रिया को बार-बार निलंबित किया गया है। आरोपों में कथित यौन उत्पीडऩ, नशीली दवाओं का उपयोग, अनुचित उपहार स्वीकार करना और न्याय में बाधा डालना शामिल था। गेट्ज ने सभी आरोपों से इनकार किया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रेंडन को नियुक्त किया एफसीसी का अध्यक्ष, दूरसंचार को विनियमित करने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रेंडन कैर को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। एफसीसी अमेरिका में दूरसंचार और मीडिया को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें इंटरनेट, प्रसारण और नयी प्रौद्योगिकियों की शुरूआत की देखरेख करना शामिल है। यह इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और संचार ढांचे के लिए सबसे महत्वपूर्ण एजेंसियों में से एक बनाता है।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक बयान में कहा कि आयुक्त कैर मुक्त भाषण के योद्धा हैं और उन्होंने नियामक कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, जिसने अमेरिकियों की स्वतंत्रता को दबा दिया है और हमारी अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के नौकरी सृजकों और नवप्रवर्तकों को पंगु बनाने वाले नियामक हमले को समाप्त करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एफसीसी ग्रामीण अमेरिका के लिए काम करे।

अमेरिका : राष्ट्रपति चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा पेंसिल्वेनिया, हैरिस से आगे चल रहे है ट्रम्प
वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में पेंसिल्वेनिया राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है, क्योंकि यहां के 7 अत्यधिक मतदाताओं वाले राज्यों में यह पहले स्थान पर  है। मौजूदा समय में राष्ट्रपति पद के चुनाव में  रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उप राष्ट्रपति कमला हैरिस पेंसिल्वेनिया में बराबरी पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव से चार दिन पहले ट्रम्प, हैरिस से 0.5 प्रतिशत अंकों से आगे चल रहे हैं।

हैरिस ने पेंसिल्वेनिया में कई अभियान कार्यक्रम आयोजित किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यहां मिशिगन में किए गए कार्यक्रमों से दोगुने कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। पिट्सबर्ग में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने अपनी आर्थिक योजना पेश की और यह फिलाडेल्फिया में अपने साथी श्री टिम वाल्ज का परिचय कराया।

डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी बार हत्या की कोशिश, हिरासत में एक व्यक्ति
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कथित तौर पर दूसरी बार कोशिश की गयी है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) इस मामले की जांच कर रहा है। यह दो महीने में ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। ट्रंप पर पहला हमला उनके प्रचार अभियान के दौरान किया गया था, जिसमें वह सुरक्षित बच गये थे। तीन कानून प्रवर्तन सूत्रों के अनुसार ट्रंप की हत्या के प्रयास के संबंध में हिरासत में लिया गया व्यक्ति रयान वेस्ले राउथ है। रिपोर्ट के अनुसार पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ने कहा कि उनके कार्यालय को दोपहर बाद 1.30 बजे सूचना मिली कि ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के दायरे में झाड़ियों में रायफल लिए हुए एक व्यक्ति पर सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाई। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि उस समय ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे।

सीक्रेट सर्विस एजेंट ने गोल्फ कोर्स की बाड़ से बाहर निकली एक राइफल बैरल देखी और तुरंत उस व्यक्ति से भिड़ गया। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट ने राइफल देखी, वह उस टीम का हिस्सा है, जो गोल्फ कोर्स पर ट्रंप से एक या दो होल आगे रहती है। अधिकारियों ने कहा कि एक एके-47 स्टाइल की राइफल, जिसमें एक स्कोप था, दो बैकपैक जो बाड़ पर लटके हुए थे और उनमें सिरेमिक टाइल रखी हुई थीं और एक गोप्रो कैमरा घटनास्थल पर बरामद किया गया।

कमला हैरिस को झटका लगना शुरू, मेरे चुनावी वादों की कर रही है नकल : ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान उपराष्ट्रपति और आगामी चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर उनके अभियान में ट्रंप के विचारों की नकल करने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ सोशल पर कहा कि कमला हैरिस को झटका लगना शुरू हो गया है। अभी-अभी मेरी टिप्स पर कोई कर नहीं वाली नीति की नकल की है। अंतर यह है कि वह ऐसा नहीं करेगी, वह इसे सिर्फ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए यह बोल रही है। यह ट्रम्प की सोच है,  उनके पास कोई विचार नहीं है, वह केवल मेरे विचारों की चोरी कर सकती है।

हैरिस ने नेवादा में एक रैली में कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं, तो वह न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करने के साथ-साथ टिप टैक्स को निरस्त कर देंगी। ट्रम्प वास्तव में बार-बार इस तरह की पहल की बात करते रहे हैं।

अमेरिका में शासन करने योग्य नहीं कमला हैरिस : ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश में शासन करने के योग्य नहीं हैं। हैरिस के संभावित उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी पर यह तीखा हमला किया। कमला हैरिस अब संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं और अगस्त में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास की सबसे उदार निर्वाचित राजनीतिज्ञ हैं। वह एक अति-उदारवादी राजनीतिज्ञ हैं। वह बर्नी सैंडर्स से भी ज्यादा उदार हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि अगर वह कभी सत्ता में आईं तो वह इस देश को बहुत तेजी से नष्ट कर देंगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

कमला हैरिस झूठ बोलेंगी : ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि हैरिस सीमा की सरदार थीं, लेकिन वह कभी सीमा पर नहीं गईं। ट्रंप ने कहा कि अगर कमला आपसे जो बाइडन की मानसिक अक्षमता के बारे में झूठ बोलेंगी, तो वह आपसे किसी भी चीज के बारे में झूठ बोल सकती है। उन पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। कुटिल जो बाइडन की तरह ही कमला हैरिस भी नेतृत्व करने के लिए अयोग्य हैं। वह एक साल में हमारे देश को नष्ट कर देंगी। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि इस नवंबर में अमेरिकी लोग उनसे कहेंगे, बहुत हो गया कमला, अब शुक्रिया। आपने बहुत खराब काम किया है। आपने जो भी किया है, उसमें आपका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। आप अति-उदारवादी हैं। हम आपको यहां नहीं चाहते। हम आपको कहीं भी नहीं चाहते। कमला, आपको निकाल दिया गया है। यहां से निकल जाइए। आपको निकाल दिया गया है।

चीन में डोनाल्ड ट्रंप की टीशर्ट की बिक्री शुरू, फायरिंग के बाद का हैं तस्वीर में प्रिंट
बीजिंग। चीन को पूरी दुनिया में आपदा में अवसर तलाशने वाले देश के रूप में जाना जाता है। वह भले और बुरे दोनों वक्त में सिर्फ पैसे कमाने की ही सोच रखता है। इसका ताजा उदाहरण फिर देखने को मिला है। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाए जाने के लगभग दो घंटे बाद चीनी नलाइन खुदरा विक्रेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास के दौरान फायरिंग से बचने के ठीक बाद के पल को कैद करने वाली तस्वीरों के साथ टी-शर्ट बेचना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में ट्रंप के चेहरे पर खून लगा हुआ है और वह मुठ्ठी भींचकर अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

चीनी विक्रेताओं ने कहा
चीनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ताओबाओ के एक विक्रेता ली जिनवेई ने कहा कि हमने गोलीबारी के बारे में खबर देखते ही ताओबाओ पर टी-शर्ट डाल दी। हालांकि, हमने उन्हें प्रिंट भी नहीं किया था, और तीन घंटे के भीतर हमें चीन और अमेरिका दोनों से 2,000 से अधिक ऑर्डर मिले। दरअसल, डिजिटल प्रिंटिंग तकनीक के उपयोग से उत्पादन और बिक्री में तेजी आई है। इससे टी-शर्ट को बहुत जल्दी प्रिंट करके बिक्री के लिए लाइनअप किया जा सकता है। शिनफ्लाइंग डिजिटल प्रिंटिंग प्रोडक्शन नामक ग्वांगडोंग स्थित एक कंपनी ने कहा कि उनकी डिजिटल प्रिंटिंग मशीनें प्रति घंटे 8 चुनाव-संबंधी टी-शर्ट प्रिंट कर सकती हैं। चीनी क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डेटा से पता चला है कि जनवरी से लेकर अब तक चुनाव से जुड़े चिन्हों के व्यापार की मात्रा में महीने-दर-महीने 40% से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जिसमें मार्च में 110% से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

इतनी तेजी से मार्केटिंग कैसे कर रहा चीन
ट्रंप हुई गोलीबारी के दौरान चीन में टीशर्ट का व्यापार तेज इसलिए संभव हुआ क्योंकि टी-शर्ट फैक्टरियों ने बस संबंधित तस्वीरों को डाउनलोड किया और अपनी डिजिटल प्रिंटिंग क्षमताओं का इस्तेमाल करके तेजी से माल का उत्पादन किया। हेबेई प्रांत में ली की फैक्टरी लगभग 1 मिनट में एक टी-शर्ट तैयार कर सकती है।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन पर अमेरिका को तबाह करने का लगाया आरोप
वाशिंगटन। अपने बड़बोलेपन के लिए पहचान रखने वाले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि डेमोक्रेट्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन अमेरिका को तबाह कर रहा है। ट्रंप ने डेलावेयर, ओहियो में आयोजित रैली में कहा कि सच यह है कि चुनाव में धांधली हुई, और चोरी हुई और अब हमारे देश को तबाह किया जा रहा है। हमारा देश तबाह हो रहा है, हमारा देश नरक में जा रहा है। हमने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।

ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जुड़ी कुछ अजीबोगरीब घटनाओं को याद करते हुए उनका मजाक उड़ाया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पास अभी एक राष्ट्रपति है, जिसे बिल्कुल पता नहीं है कि आखिर क्या हो रहा है। वह हवा से हाथ मिला रहा है, वह हतप्रभ होकर घूम रहा है.) और ईस्टर खरगोश से आदेश ले रहा है। उन्होंने कहा कि बाइडेन यह सब कर रहे हैं जबकि (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन परमाणु हथियारों और दुनिया को नष्ट करने के बारे में बात करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। ट्रम्प ने कहा कि वर्तमान प्रशासन अमेरिका में पेट्रोल की उच्च कीमतों और रिकॉर्ड मुद्रास्फीति के लिए जिम्मेदार है।