khachariyawas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध
जयपुर। राजधानी जयपुर में गंदे पानी की सप्लाई और भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइंस से जल भवन तक पैदल रैली निकाली और वहां मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया। खाचरियावास अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से सुबह करीब 10 बजे रैली के रूप में निकले। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित नागरिक उनके साथ थे। रैली जल भवन (पीएचईडी मुख्यालय) पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की समस्या को रेखांकित करते हुए मटके फोड़े। इस प्रदर्शन का मकसद सरकार की नींद जगाना और साफ-सुथरे पेयजल की मांग करना था। खाचरियावास ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा सरकार के डेढ़ साल के शासन में जयपुर की जनता पानी के लिए तरस रही है। पूरे शहर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी शुरू होने से पहले सरकार ने कोई तैयारी नहीं की।

लोग 50 रुपये लीटर पानी के कैन खरीदने को मजबूर हैं, जबकि टैंकर माफिया 500 रुपये तक वसूल रहा है। मुफ्त टैंकर सप्लाई भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री और विधायक जनता की पीड़ा से बेखबर हैं। जयपुर जैसे शहर में हालात खराब हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों की स्थिति और भी बदतर होगी। खाचरियावास ने चेतावनी दी कि समस्या हल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल भवन का घेराव भी किया और सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। पार्टी ने इसे पानी यात्रा का नाम दिया और आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही से स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया है।

पेपरलीक के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: खाचरियावास
जयपुर। बीज निगम की परीक्षा में पेपरलीक मामले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि सरकार के पेपरलीक को लेकर सारे दावे फेल हो गए हैं। खाचरियावास ने कहा है कि बड़े-बड़े दावे करने वाले सीएम भजनलाल शर्मा को इस मामले में जवाब देना चाहिए। आज भी खुलेआम भाजपा सरकार के आशीर्वाद से पेपरलीक माफिया नकल करवा रहे हैं और पेपरलीक हो रहे हैं।

ऑनलाइन परीक्षा में राजस्थान में पेपर लीक गैंग सक्रिय हो गई है। अब ऑनलाइन परीक्षा पर पूरी तरह से सवाल खड़े हो गए हैं। जिन प्राइवेट कंपनियों को ऑनलाइन एग्जाम के पावर दिए हैं उनकी जांच होनी चाहिए सच्चाई सामने आनी चाहिए।

अर्जुनराम मेघवाल की मीराबाई पर टिप्पणी गलत, भुगतनें होंगे परिणाम : खाचरियावास
जयपुर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की भक्त शिरोमणि मीराबाई पर की गई टिप्पणी पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मेघवाल पर निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा कि मीराबाई के लिए गलत टिप्पणी करके मेघवाल ने गलत शब्दों का प्रयोग किया।

इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मेघवाल ने गलत भाषा बोलकर धर्म और संस्कृति, भरोसे, त्याग और भक्ति का अपमान किया है। उन्हें अपनी भूल सही करनी चाहिए।

नागर ने बताई भाजपा की सच्चाई , सबसे बड़ा स्कैम साबित होगा राइजिंग राजस्थान : खाचरियावास
जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं जीतने के बयान पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही राइजिंग राजस्थान को लेकर भी भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं। खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नागर ने भाजपा की सच्चाई बताई है। प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। भाजपा राज में विकास के इसीलिए कोई काम नहीं कर रहे। ज्यादातर काम हमारे समय के मंजूर हुए हैं।

राइजिंग राजस्थान को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के टेक्स के पैसे से अमीर लोगों की सेवा की जा रही है। कुछ बड़े उद्योगपतियों को जमीन देने के इस खेल में असलियत जब पता चलेगी कि निवेश धरातल पर कितना उतरेगा। झुग्गी झोपड़ी और सड़क पर रहने वाले लोगों को 2 वक्त की रोटी नहीं दे पा रहे और उद्योगपतियों को थाली में मंहगे होटलों में खाना सजाकर भेज रहे हैं। जयपुर में राइजिंग राजस्थान के नाम पर गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। थड़ी ठेले वालों को भगा दिया और उनकी रोजी रोटी पर चोट पहुंचाई। भाजपा की जनता के टैक्स के पैसे से कराई जा रही यह मौज आगामी समय में सबसे बड़ा स्कैम साबित होगा।

सरकार में केबिनेट मंत्री की सुनवाई नहीं, तो आम जनता का क्या होगा : खाचरियावास
जयपुर। केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अपनी ही सरकार पर सवाल करने के बाद पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। खाचरियावास ने कहा है कि जब सरकार में केबिनेट मंत्री की ही सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता का क्या होगा।

सरकार राइजिंग राजस्थान को लेकर व्यस्त है, दूसरी तरफ मंत्री किरोड़ी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। सीएम की चुप्पी से स्पष्ट हो गया है कि सरकार का कोई धनी धोरी नहीं है। सीएम को सामने आकर मंत्री के आरोपों पर जवाब देना चाहिए।

भजनलाल शर्मा को दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों से करनी चाहिए मुलाकात, उनके इलाज की करे पूरी व्यवस्था : खाचरियावास
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जोधपुर में 15 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ वहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी दुष्कर्म करते हैं। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में चार बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जोधपुर पहुंचकर पीड़ित बच्चियों से मिलना चाहिए और उनके परिवारजनों से मिलकर बच्चियों के इलाज की पूरी व्यवस्था करते हुए सख्त से कार्रवाई करनी चाहिए। खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं उससे लगता है कि सरकार चलाने की बजाय सर्कस चल रहा है। किसी को जनता की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। चौराहों पर खड़े होकर पुलिस जितनी चौथ वसूली कर रही है, जनता के बेवजह चालान काट रही है, उनकी ड्यूटी अस्पतालों के बाहर उन्हें बच्चियों की सुरक्षा में लगाना चाहिए।

खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है। इसके बाद पूरे प्रदेश में रोजाना रेप एवं दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। राजस्थान मे सबसे ज्यादा बलात्कार लूट हत्या अपहरण डकैती जैसी घटनाएं बढ़ गई है। कानून व्यवस्था ठीक करने को लेकर सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। मुख्यमंत्री एवं मंत्री पिछले 8 महीने से सिर्फ पुरानी कांग्रेस सरकार को कोसने में लगे हुए है। किसी को समझ नहीं आ रहा किसके मिलने से कौन सा काम हो सकता है। खाचरियावास ने बलात्कार की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा दुष्कर्म की घटना को लेकर आंदोलन कर रही है और यहां राज्य की भाजपा की सरकार के मुखिया और नेताओं के पास दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों एवं उनके परिवारजनों से मिलने का समय तक नहीं है।

कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में सरकार विफल, बलात्कार के टूटे रिकॉर्ड : खाचरियावास
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भिवाड़ी में खुलेआम डकैती की घटना होती है, गोलियां चलाई जाती है। 3 लोगों को गोली लगती है। एक मारा जाता है। इस तरह की घटनाएं हर दिन राजस्थान में हो रही हैं। बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या अपहरण की सारी घटनाओं के रिकॉर्ड टूट गए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

सड़कों पर अपने परिवार के साथ सफर करने में लोग डरने लगे हैं, इंस्पेक्टर शासन चल रहा है। चारों तरफ चौथ वसूली और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हालात इतने खराब है कि 2 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार होता है, दूसरे दिन 3 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार होता है।

भाजपा सारे घोड़े खोल लें, सरकार हो रही है रिपीट : खाचरियावास
जयपुर। सिविल लाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार रिपीट का दावा करते हुए भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि चुनाव पास आते ही इन्हें राम याद आने लगते हैं। चुनावी मुद्दे नहीं मिलते तो हिंदु-मुसलमान का दंगे कराकर वोट प्राप्त करने में जुट जाते हैं। अपने आवास पर खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस के टिकट घोषित होने के बाद भाजपा का अभिमान टूटा है। भाजपा काम के आधार पर चुनावी मैदान में नहीं उतर रही। बल है तो पिछली सरकार के काम के बल पर चुनाव लडे। राजस्थान में सभी वर्गों के विकास के लिए कांग्रेस ने काम किए हैं। विकास का ऐसा मॉडल किसी भी भाजपा राज में नहीं आया। इनके पास चुनावी मुद्दे नहीं बचते, तो भाजपा मुख्यालय में बैठकर दंगे की याजेना बनाते हैं।

भाजपा वाले ऊपर से नीचे तक कितने ही घोडे खोल लें, लेकिन सरकार तो कांग्रेस की रिपीट हो रही है। जनता का काम अब विकास के पैमाने को देखना है और सच्चाई के आधार पर वोट पड़ेगा। भाजपा नेताओं के नित नए आरोपों पर अब शांत नहीं बैठूंगा। इन भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक गलत फीडबैक पहुंचाया है। इनके पेपरलीक, लाल डायरी जैसे मुद्दों का चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चारदीवारी में कोई पलायन नहीं हो रहा है। जितने हिंदू बाहर जा रहे हैं, उतने ही मुस्लिम भी बाहर जा रहे हैं, क्योंकि शहर बाहर बस रहा है। चारदीवारी में जब मूर्ति टूटती हैं, तो भाजपा केवल भड़काने का काम करती है

गजेन्द्र शेखावत मुझे समुद्र में फेंकें : खाचरियावास
जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को लेकर दिए बयान पर आलोचना करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। क्या केन्द्रीय मंत्री को भारत सरकार ने यह अधिकार दिया है कि वे राज्य के किसी भी मंत्री को सागर में फेंक देंगे।

खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों को भ्रम हो गया है कि जो यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल के लिए कह रहे कि सागर में उठाकर फेंक देना चाहिए। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत को चुनौती देते हुए कहा कि ताकत है, तो मुझे समुन्द्र में फेंक कर दिखाएं।

भाजपा के अंदर चुनाव का भय : खाचरियावास
जयपुर। विधानसभा में नए कानून से जुड़े विधेयकों पर विरोध व्यक्त करने वाले भाजपा नेताओं पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने निशाना साधा है। खाचरियावास ने कहा कि लोगों के हित में गहलोत सरकार कानून लेकर आती है। इससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा नेताओं के अंदर चुनाव का भय है। खाचरियावास ने कहा कि कोई भी कानून बनाया जाता है, तो जनता के हित के लिए बनाया जाता है। सरकार की एक ही मंशा अपराध को रोकने की होती है। अपराध को कांग्रेस और बीजेपी में ना बांटा जाए।

खाचरियावास ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी मुद्दों की बात नहीं करती, केवल झूठ की राजनीति करती है। बीजेपी कांग्रेस के काम से बौखलाई हुई है।

शहर के नहीं होने देंगे 2 टुकड़े : खाचरियावास
जयपुर। प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि जयपुर शहर के उत्तर और दक्षिण 2 टुकड़े नहीं होने देंगे। मंत्रिमण्डल की बैठक में यह मामला नहीं आया, यदि बैठक में आता तो मैं उस पर विरोध दर्ज करवाता। खाचरियावास ने मीडिया को बताया कि सरकार के एक हिस्से ने जब कह दिया कि जयपुर के टुकड़े नहीं होंगे] तो मान लेना चाहिए की टुकड़े नहीं होंगे। खाचरियावास ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए जयपुर में अभी 4 एसपी बैठते हैं। 15 एसपी बैठा दो, लेकिन किसी भी हालात में जयपुर के 2 टुकड़े नहीं होंगे। एसडीएम की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

15 जिलों में ही लगाए ओएसडी
जयपुर और जोधपुर के दो टुकड़े करने के विरोध में सरकार ने घोषित किए 19 में से 15 जिलों में ही ओएसडी लगाए हैं। जयपुर और जोधपुर में ओएसडी नहीं लगाए हैं। बजट सत्र में मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 जिले बनाने की घोषणा की थी, तभी से जनता में कुछ जिलों को लेकर रोष है।

हर इंसान में होता है एक कलाकार : खाचरियावास
जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी का सर्वोच्च कला सम्मान कलाविद् का आयोजन मंगलवार को अकादमी के सभागार में हुआ, जिसमें राजस्थान के आठ कलाविद् को इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विशिष्ठ अतिथि जीके व्यास, कवि सम्पत सरल, पदमश्री अली रहे। सभी आठ कलाविदों को सम्मान के रूप में 50 हजार रुपए के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने बताया कि सम्मानित किए गए कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का भी अकादमी कला दीर्घा में आयोजन किया गया।

मंत्री खाचरियावास ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक कलाकार होता ही है।  राजनीति में आए लोकप्रिय नेता भी हमेशा कलाकार ही रहे हैं, क्योंकि लोगों को उन्होंने अपने कामों से लुभाकर ही अपना मुरीद बनाया है। कार्यक्रम में प्रो. चिन्मय मेहता, प्रो. भवानी शंकर शर्मा, शैल चोयल, प्रो. शब्बीर हसन काजी, दीपिका हाजरा, डॉ. रीटा प्रताप, सुव्रतो मंडल और महावीर स्वामी को सम्मानित किया गया।