blood donation camp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दैनिक नवज्योति के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर : 31 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, आरके अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट किए वितरण
उदयपुर। दैनिक नवज्योति उदयपुर संस्करण के 13वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजसमंद के आरके राजकीय जिला अस्पताल में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाचार पत्र के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल 31 उत्साही युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने रक्तदान किया, बल्कि 15 अन्य युवाओं ने भविष्य में आपात स्थिति के लिए रक्तदान करने का लिखित संकल्प भी लिया। मानवता के लिए बढ़े कदम दैनिक नवज्योति के सहयोग से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जेसी ग्रुप राजसमंद एवं मां तुलसी मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर गुरुवार सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुआ। शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी रक्तदाता अस्पताल पहुंचे।

रक्तदान का सिलसिला दोपहर 3 बजे तक अनवरत चलता रहा। शिविर के दौरान नवज्योति टीम और सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल व बिस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शिविर में प्रेरक दृश्य तब देखने को मिला जब अनुभवी और पहली बार रक्तदान करने वाले लोग एक साथ नजर आए। जिला परिषद सदस्य लेहरूलाल अहीर ने रिकॉर्ड 23 वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया, वहीं नागौर के मार्बल उद्यमी नरेश जाट ने पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत अभियान से अपनी शुरूआत की। नगर परिषद के युवा पार्षद हेमंत रजक और नियमित रक्तदाता नितिन डूंगरवाल ने भी 11वीं बार रक्तदान कर अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्र, मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना
जयपुर। गोविंदगढ़ के ग्राम सीतारामपुरा में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस नेक कार्य में आगे आने के लिए प्रेरित करना था।

विकास समिति के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को इस नेक कार्य में आगे आने के लिए प्रेरित किया। विकास समिति के सदस्य अजय निठारवाल शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साह दिखाया और उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा समिति के अन्य सदस्यों रामसिंह निठारवाल, महेंद्र निठारवाल, राजेंद्र निठारवाल, धर्मेंद्र निठारवाल और सुभाष निठारवाल ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान रक्तदान शिविर में कुल 69 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल: संसदीय कार्य मंत्री
जोधपुर। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर में स्व. भोम सिंह खारा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. भोम सिंह खारा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पटेल ने कहा रक्तदान महादान है और रक्तदान करने वाला व्यक्ति महादानी है। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया है कि रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल है।

अधिकाधिक रक्तदान करें
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा रक्तदान न केवल नया जीवन देता है बल्कि सामाजिक संबंधों में मधुरता आती है। उन्होंने कहा आपका रक्त किसी की शिराओं में जिंदगी बनकर दौड़ेगा और हम सभी को अधिकाधिक  रक्तदान कर लाखों लोगों के जीवन को बचा सकते है।

ये रहे उपस्थित
इस दौरान खिंवराज जांगिड़, अशोक पटेल, जितेन्द्र सिंह भांडू, महेन्द्र सिंह बेरू, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मदन राठौड़ ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। ईशम फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया। ईशम फाउंडेशन के संस्थापक लोकेश शर्मा भांकरी ने बताया कि 13 अक्टूबर को ईशम फाउंडेशन के तत्वधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राय नृसिंह होम पी जी कॉलेज के सामने किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं रक्तदान करने आप किसी की जिंदगी बचा सकते है रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है । ऐसे पुनीत कार्यों बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस दौरान मंजीत सिंह रेटा, रोहित मीना, कानसिंह, विष्णु मीना, हंसराज मीना, रितेश महेश्वरा, विशाल जोशी, शिव चरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मानसरोवर इंडस्ट्रियल एसोसिशन ने करवाया 300 यूनिट रक्तदान
जयपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मानसरोवर इंडस्ट्रियल एसोसिशन (MANSIA) की ओर से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ MANSIA के महासचिव अभय गुप्ता और संयुक्त सचिव श्रेणिक ओसवाल ने किया। इस शिविर में उद्यमियों और श्रमिकों ने एक साथ रक्तदान किया।

श्रेणिक ओसवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाज की सेवा के लिए हर वर्ष लगाया जाता है। अब तक 300 यूनिट रक्त दान हो चुका है।

डोटासरा के जन्मदिन पर पीसीसी में हुआ रक्तदान शिविर
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर पीसीसी सदस्य सत्यवीर अलोरिया की और से पीसीसी मुख्यालय इंदिरा गाँधी भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आलोरिया ने बताया कि डोटासरा के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में जीवन दान के संकल्प से रक्तदान कार्यक्रम शुरू हुआ।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक अमीन कागजी, पीसीसी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, महासचिव जसवंत गुर्जर, देशराज मीणा सहित कई पदाधिकारियों ने रक्तदान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर लगाया रक्तदान शिविर
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। जयपुर शहर युवा कांग्रेस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व विधायक इंद्रराज गुर्जर भी शामिल हुए।

जयपुर शहर अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में जयपुर के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। युवाओं ने राहुल गांधी को न्याय योद्धा मानते हुए उनके कदमों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने रक्तदान करने पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की।

Rajasthan Police Foundation Day: ब्लड डोनेशन कैम्प में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान
जयपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर स्थित डिस्पेंसरी में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान पुलिस के डीजीपी रैंक के अधिकारियों से लेकर जवानों तक 163 रक्तदाताओं ने इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाई।

रक्तदान शिविर के शुभारम्भ अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि जीवन बचाने की दिशा में इसकी महत्ता सर्वोपरि है। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले अधिकारियों और जवानों की मौके पर हौसला अफजाई करते हुए इस नेक कार्य में आगे आने के लिए उनकी सराहना की।

रक्तदान शिविर में पुलिस महानिदेशक, इंटेलीजेंस संजय अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक, एससीआरबी एवं साइबर क्राइम  हेमंत प्रियदर्शी, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी पी. रामजी सहित पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं नवनियुक्त प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों सहित पुलिस बल के जवानों ने रक्तदान किया।

रक्तदान-महादान: युवाओं ने किया रक्तदान, शिविर मेें 85 यूनिट रक्त एकत्र
जयपुर। मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान,लीनेस क्लब ड्रीम प्लेनेट एवम सनराइज फ़्रेंड्स सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त एकत्र किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास व रोहिताश सिंह ने रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि सवाई मानसिंह ब्लड बैंक व मानव सेवा ब्लड बैंक ने ब्लड एकत्र किया। इस अवसर पर आशीष पोरवाल, विजय सैनी, दिलखुस मीना, मंजू मित्तल, नीलम जैन, गणपत लाल, राहुल मीणा, उषा भंडारी, कमलेश सोनी एवम् शिल्पा पोरवाल ने शिविर की व्यवस्था सँभाली।
शिविर में युवाओं व महिलाओं में ब्लड डोनेशन के प्रति गज़ब का उत्साह था।

"रक्तदान-पेड़ और जिंदगी" मुहिम की शुरुआत की
जयपुर। आज प्रतिष्ठा ब्लड बैंक की ओर से"रक्तदान-पेड़ और जिंदगी" मुहिम की शुरुआत मुख्य अतिथि शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा के हाथों से करवा कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पूनम अंकुर छाबड़ा ने अपने उद्धबोधन में कहा आज पर्यावरण के उपलक्ष्य में हम सभी अपने परिवेश, जल, वायु, मृदा व सम्पूर्ण प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प को मजबूत करने की प्रतिज्ञा लें। सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलवाते हुए एक पेड़ अवश्य लगाने का आग्रह किया।
पूनम अंकुर छाबड़ा ने प्रतिष्ठा ब्लड बैंक द्वारा शुरू की गई मुहिम "रक्तदान-पेड़ और जिंदगी" की सरहाना करते हुए बताया हर रक्त दाताओ को रक्त दान करने पर एक पेड़ दिया जायेगा जिससे जीवन बचाने के साथ प्रकृति एव पर्यावरण को भी बचाने में मदद मिलेगी।
प्रतिष्ठा ब्लड बैंक से रोहित शर्मा  ने बताया आज के शिविर में मुख्य अतिथि शराबबन्दी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम अंकुर छाबड़ा हैं
हम अपने संकल्प 'रक्तदान-पेड़ और जिंदगी को लेकर अब आगे बढ़ेंगे और इस मौके पर संजय कुमार वर्मा ने 15वी बार रक्त दान किया है रक्तदाताओं ने इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम अंकुर छाबड़ा को प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

रक्तदान शिविर में पहुंचे CM, पुनीत कार्य के लिए लोगों को प्रेरित करने गहलोत ने की अपील
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। गहलोत ने जैम सिटी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साहवद्र्धन किया और उनसे कहा कि वे अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर व्यक्ति को स्वेच्छा से आगे आकर इस कार्य में भाग लेना चाहिए। उन्होंने शिविर के आयोजकों को भी बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविरों द्वारा एकत्रित रक्त से कई पीड़तिों और रोगियों को त्वरित राहत मिलती हैं और हजारों लोगों को जीवनदान मिलता है।