argentina - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान इजरायल युद्ध के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय सरकार ने आईआरजीसी को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।" बयान में यह याद दिलाया गया कि देश ने 1990 के दशक में दो आतंकवादी हमलों का सामना किया था।

पहला हमला इजरायली दूतावास पर और दूसरा ब्यूनस आयर्स में एक यहूदी सांस्कृतिक केंद्र पर हुआ था। इन हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

माराडोना को मिली गोल्डन बॉल ट्रॉफी की होगी नीलामी
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर रहे दिवंगत डिएगो माराडोना को 1986 विश्वकप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए मिली गोल्डन बॉल ट्रॉफी को नीलामी में शामिल किया गया है। अगुट्टेस नीलामी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। यह नीलामी अगले महीने फ्रांस में होगी। यह नीलामी के लिए जाने वाली पहली गोल्डन बॉल है और अभी कीमत की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 6 जून को नीलामी के दौरान इसकी कीमत लाखों में होगी। माराडोना का देहांत 2020 में 25 नवंबर को हुआ था।

मेसी ने दो बार जीती है गोल्डन ट्रॉफी
उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल में वेस्ट जर्मनी को 3-2 को हराकर 1986 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। गोल्डन बॉल ट्रॉफी 1982 विश्वकप से शुरू की गई थी और अर्जेंटीना के ही लियोनल मेसी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार गोल्डन ट्रॉफी जीती थी।

अर्जेंटीना में विमान दुर्घटना में दो की मौत
ब्यूनस आयर्स ((एजेंसी)/शिन्हुआ)। दक्षिणी अर्जेंटीना में शनिवार को एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि दुर्घटना ब्यूनस आयर्स से लगभग 1,210 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में न्यूक्वेन प्रांत के कट्रल कंपनी शहर के एक हवाई क्षेत्र में हुई।

कट्रल कंपनी के फायर चीफ डारियो कैंपोस ने कहा कि उन्हें सुबह 7:25 बजे नगरपालिका हवाई क्षेत्र के निवासियों से एक कॉल मिली जब उन्होंने धमाका और आग की लपटें देखीं। कैंपोस ने कहा कि हमें विमान के जले हुए अवशेष और अंदर दो शव मिले। उन्होंने कहा कि आग बुझा दी गई।एक स्थानीय एयरो क्लब ने क्लब के अध्यक्ष सेफ़रिनो सेपुलवेडा सहित दो चालक दल के सदस्यों की पहचान की पुष्टि की।

अर्जेंटीना की राजधानी में इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में मंगलवार को एक इमारत की दो मंजिलों में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और कम से कम 42 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार धुएं के कारण साँस लेने में तकलीफ होने पर 35 लोगों को अस्पतालों में भेजा गया।

आग ने एलेम एवेन्यू पर स्थित 14 मंजिला कार्यालय और आवासीय इमारत की छठीं और 7वीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत की निचली मंजिलों से लोगों को निकाला गया, जबकि अग्निशामकों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा कर्मियों ने ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को बचाने के लिए मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर, मरीजों के संभावित स्थानांतरण को देखते हुए आस-पास के सभी अस्पतालों में रेड अलर्ट सक्रिय कर दिया गया था।

अर्जेंटीना: जेवियर माइली की सरकार ने संभाली सत्ता
ब्यूनस आयर्स (एंजेसी)। अर्जेंटीना में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जेवियर माइली के नेतृत्व में नयी सरकार ने शपथ ग्रहण कर ली है। एक स्थानीय अखबार नेसियोन ने अपनी रिपोर्ट मे बताया कि नयी सरकार में मंत्रालयों की संख्या 18 से घटाकर नौ कर दी गई है। पूर्व वित्त मंत्री और अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के अधीन केंद्रीय बैंक के पूर्व प्रमुख लुइस कैपुटो अर्थव्यवस्था मंत्री बनाये गये हैं।

सुरक्षा मंत्रालय का नेतृत्व कर चुकी पेट्रीसिया बुलरिच  राज्य के प्रमुख पद के लिए दौड़ में थीं लेकिन दूसरे दौर के मतदान में जगह बनाने में असफल रहीं। इससे पहले वह  मैक्री सरकार में सुरक्षा मंत्री का पद संभाल चुकी हैं। लुइस पेट्री, जो उपराष्ट्रपति पद के लिए दौड़े में थे, उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है।

विदेश मंत्रालय का नेतृत्व डायना मोंडिनो को दिया गया है।न्याय मंत्री का पद मारियानो कुनेओ लिबरोना को मिला जो एक प्रसिद्ध वकील हैं और  जिन्होंने कई राजनेताओं के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति कार्लोस मेनेम के रिश्तेदारों का बचाव किया था, जिन्हें माइली अर्जेंटीना के इतिहास में सबसे अच्छा राज्य प्रमुख मानते हैं।

गिलर्मो फेरारो बुनियादी ढांचे के मंत्री बनाये गये हैं  उनका विभाग परिवहन, सार्वजनिक कार्य, खनन और संचार सहित कई क्षेत्रों को एकजुट करेगा। मानव पूंजी मंत्रालय, जो शिक्षा, संस्कृति, श्रम बाजार और सामाजिक नीति पर ध्यान केंद्रित करेगा, का नेतृत्व सैंड्रा पेट्टोवेलो को दिया गया है जबकि स्वास्थ्य मंत्री का पद हृदय रोग विशेषज्ञ मारियो रूसो को दिया गया, जबकि गुइलेर्मो फ्रेंकोस ने आंतरिक मंत्री का पद संभाला।

मंत्रियों की कैबिनेट का नेतृत्व निकोलस पोसे ने किया, जिन्होंने कॉर्पोरेशियन अमेरिका में माइली के साथ मिलकर काम किया, जो अन्य चीजों के अलावा, देश के सभी हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है।

इसके अलावा, माइली ने अपनी बहन करीना को अपने सचिवालय के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया, इस तथ्य के बावजूद कि 2018 में मैक्री द्वारा हस्ताक्षरित एक डिक्री राष्ट्रपति के रिश्तेदारों को सरकारी पदों पर रहने से रोकती है।

अर्जेंटीना ने मेसी के दो गोलों से पेरू को हराया
लीमा। अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से फीफा विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में पेरू को 2-0 से हरा दिया। लीमा में नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को यहां खेले गये मैच में मेसी ने आधे घंटे के बाद ही पहला गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मेसी के 16 गज की दूरी से किये गये दूसरे गोल से बढ़त को 2-0 कर दिया।

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने क्वालीफायर में शानदार शुरुआत बरकरार रखी है। अर्जेंटीना ने चार मैच जीते है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद उरुग्वे पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। पेरू अब तक केवल एक अंक के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है।

मंगलवार को दक्षिण अमेरिका के क्वालीफाइंग ग्रुप में अन्य जगहों पर हुए मुकाबलों में उरुग्वे ने ब्रा•ाील को 2-0 से हराया, इक्वाडोर को कोलंबिया ने गोल रहित घरेलू ड्रा पर रोका, पराग्वे ने बोलीविया पर 1-0 से जीत हासिल की, और वेनेजुएला ने चिली पर 3-0 से जीत दर्ज की।

अर्जेन्टीना की चिली पर 364 रनों की रिकॉर्ड जीत
नई दिल्ली। अर्जेन्टीना की महिला टीम ने टी-20 मुकाबले चिली को 364 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड अन्तर से पराजित कर दिया। अर्जेन्टीना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 427 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 फॉरमेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बहरीन की महिला टीम के नाम दर्ज था, जिन्होंने 318 रन बनाए थे। जवाबी पारी में चिली की पूरी टीम 15 ओवर में मात्र 63 रनों पर सिमट गई। अर्जेन्टीना ने मुकाबला 364 रनों से जीता, जो इस फारमेट में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल की पुरुष क्रिकेट टीम के नाम दर्ज था। नेपाल ने एशियन गेम्स के मुकाबले में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था।

BRICS Plus: अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र, यूएई ब्रिक्स के नए सदस्य बनेंगे
जोहान्सबर्ग। अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के नए सदस्य बनेंगे।

ब्राजीलियाई समाचार पोर्टल यूओएल ने शिखर सम्मेलन के अंतिम दस्तावेज के मसौदे का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भौगोलिक संतुलन बनाए रखने के लिए एक और अफ्रीकी देश को इस सूची में शामिल किया जा सकता है।  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में हो रहा है।

सम्मेलन में चीन, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेता भाग ले रहे हैं। रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिखर सम्मेलन में भाग लिया हैं।

हाल ही में अर्जेंटीना, ईरान, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र सहित कुल 23 देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।

अर्जेंटीना 2023 में फीफा अंडर 20 विश्व कप की करेगा मेजबानी
जेनेवा। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया के स्थान पर फीफा 2023 अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इंडोनेशिया को फीफा ने इसकी मेजबानी करने से हटा दिया है। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने यह घोषणा की।

फीफा परिषद के ब्यूरो ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) द्वारा बाद की बोली प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले की पुष्टि की और फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का निरीक्षण भी किया था।

फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक शुरू होगा और ऐसा पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। फीफा अंडर-20 विश्व कप का आधिकारिक ड्रॉ 21 अप्रैल को ज्यूरिख में फीफा के मुख्यालय में होगा।

आंकड़ों में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी, 18 दिसंबर को होगा खिताबी मुकाबला
दोहा। फीफा विश्वकप 2022 के होने वाले खिताबी मुकाबले के लिये अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमे कमर कस चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो अर्जेटीना का पलड़ा भारी दिखता है, मगर बड़े उलटफेर का गवाह बन चुका मौजूदा विश्वकप का फाइनल रोमांच से भरपूर होना तय है। अर्जेंटीना और फ्रांस इससे पहले आधिकारिक मैचों में 12 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें अर्जेंटीना ने छह जीते और तीन हारे हैं। दोनो टीमों के बीच आखिरी मुकाबला रूस में 2018 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में हुआ था जिसमें फ्रांस ने  4-3 से जीत हासिल की थी।

दोनो टीमो के बीच पहली आधिकारिक भिड़ंत 15 जुलाई 1930 को विश्व कप में हुयी थी। जिसमें अर्जेंटीना को एक गोल से जीत मिली थी। इसके बाद 1971,1974,1978 विश्वकप,2007 और 2009 में भी अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ हुये मैचों में जीत हासिल की थी वहीं फ्रांस ने आठ जनवरी 1971 और 26 मार्च 1986 को अर्जेंटीना को हराया था। इसके अलावा 1965,1972 और 1977 में दोनो टीमे एक दूसरे के खिलाफ गोल करने में असफल रही थी।

मेसी के गोल के बावजूद हारी अर्जेंटीना, सऊदी अरब ने दी मात
नई दिल्ली। फुटबॉल विश्व कप के तीसरे दिन बड़ा मेसी के कमाल के बावजूद बड़ा उलटफेर हुआ। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। कप्तान लियोनल मेसी ने इस मैच में एक गोल किया लेकिन वह अपनी टीम को नहीं जीता सके। अर्जेंटीना का 36 मैचों से नहीं हारने का क्रम कतर में टूट गया।

दो बार की चैंपियन रही अर्जेंटीना विश्व कप का अपना पहला मैच ही हार गई। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। 10वें मिनट में कप्तान लियोनल मेसी ने गोल करके बढ़त बढ़ाई थी। सऊदी अरब के सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया।

खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको के खिलाफ होगा। अर्जेंटीना को अब अगले पड़ाव तक पहुंचने के लिए बाकि बचे दो मैच भी जीतने होंगे। सऊदी अरब की अब तक के विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है।

अर्जेंटीना: 'डर्टी वॉर' के लिए पूर्व सैन्य अधिकारियों को जेल
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की संघीय अदालत ने 1976-83 के दौरान जनरल जॉर्ज विडेला के नेतृत्व में देश की सत्ता पर कब्जा करने के दौरान राष्ट्रव्यापी अभियान में नरसंहार और अन्य अपराधों के लिए 19 पूर्व सैन्य अधिकारियों को लंबी अवधि की सजा सुनाई है।

सजा पाने वालों में जनरल सैंटियागो रिवरोस भी शामिल हैं, जो पहले कई अन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराए जा चुके हैं। उन्हें 100 से अधिक अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।संघीय अदालत ने उस घटना पर अफसोस जताया कि जिसमें मर्सिडीज बेंज कारखाने के छह ऑटो प्लांट श्रमिकों सहित लगभग 350 पीड़तिों के खिलाफ जुल्म किए गए थे। यह एक दक्षिणपंथी तख्तापलट था, जिसमें संदिग्ध वामपंथी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कुख्यात अभियान चलाया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक,'डर्टी वॉर' के दौरान लगभग 30,000 लोगों की या तो मौत हुई थी या इनका अपहण किया गया था।