bus fire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत नगर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए, जबकि बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बस चालक सहेंद्र पाल ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने मुजफ्फरनगर गए थे और वहां से वापस बागपत लौट रहे थे। जैसे ही बस बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के निकट पहुंची, अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में बस ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चालक समेत कुल छह लोग समय रहते बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में फ्लाईओवर पर निजी बस में लगी आग, 10 लोग बाल-बाल बचे
राजमुंदरी। आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में बुधवार को एक फ्लाईओवर पर एक निजी बस में आग लग गयी लेकिन समय रहते सभी  छह यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों के उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब बस तेलंगाना के खम्मम से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक देव कुमार ने बताया कि जब बस फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग की लपटें दिखाई दीं।

चालक ने समय रहते आग को देख लिया और तुरंत बस रोककर यात्रियों को सतर्क किया। इसके बाद बस में सवार सभी छह यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित नीचे उतर गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कोव्वूरु के संभागीय अग्निशमन अधिकारी एवीएनएस वेनु ने बताया कि इस हादसे में बस पूरी तरह जल गयी है।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी
चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक निजी बस एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हिरियूर तालुक के गोरलाथु गांव के पास तड़के हुआ। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही बस टक्कर के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और कई यात्री अंदर फंस गए।

चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार बंदारू और पुलिस महानिरीक्षक बी आर रविकांत गौड़ा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया गया और घायलों और मृतकों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि बस में चालक और सह चालक सहित 32 यात्री सवार थे। इनमें से 21 घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है, जिनमें से कई गंभीर रूप से जल गए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। पुलिस महानिरीक्षक बी आर रविकांत गौड़ा ने कहा, लॉरी डिवाइडर पार कर गई और बस से आमने-सामने टकरा गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि टक्कर से ईंधन बाहर निकल गया होगा, जिससे आग लग गई। शुरुआती जांच के अनुसार ट्रक सड़क डिवाइडर को पार कर गया और बस से टकरा गया।

जयपुर से 50 किलोमीटर दूर चिंगारियों ने निगली 3 ज़िंदगियां : मनोहरपुर में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद बनी आग का गोला, सिलेण्डरों में भी धमाका; 10 गंभीर झुलसे
जयपुर। जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई, जिससे बस में करंट आ गया और देखते ही देखते आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे कई धमाके हुए। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

हादसा कैसे हुआ
जानकारी के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश से मजदूरों को लेकर जयपुर के टोडी इलाके स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही थी। जयपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर के पास बस अचानक सड़क किनारे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही बस में आग भड़क उठी, और कुछ ही मिनटों में बस धू-धूकर जलने लगी।

सिलेंडर ब्लास्ट से गूंजे धमाके
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में आग लगने के बाद कई जोरदार धमाके हुए। ग्रामीणों ने बताया कि बस में पांच से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें एक के बाद एक विस्फोट हुआ। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के कई इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पहले भी कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन से इन हाईटेंशन लाइनों को हटाने की मांग की थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया था।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और पुलिस अधीक्षक सहित सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की पूरी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बस में करंट आने के बाद आग लगी और गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया।

ग्रामीणों की नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यह हाईटेंशन लाइन लोगों की जान के लिए खतरा है, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि अब तुरंत इन तारों को हटाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।

लपटों में गूंजती रहीं चीखें : दौड़ती एसी बस में लगी आग, 20 जिंदा जले, डीएनए से होगी शवों की पहचान
जैसलमेर/जोधपुर। जैसलमेर के रेगिस्तान की रेत मंगलवार को चीखों से दहल उठी, जब जैसलमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती एसी स्लीपर बस आग का गोला बन गई। दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और कुछ मिनटों में 20 यात्रियों की जिंदा जल गए, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस का ढांचा भी पहचान से बाहर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी हादसे पर शोक जताया है।

गांव वालों ने खिड़कियां तोड़ लोगों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं आसमान तक उठ रहा था, और यात्रियों की चीखों ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांववालों ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लगा, लेकिन तब तक अधिकांश यात्री जल चुके थे। जैसलमेर कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे की तरह डीएनए सैंपल से पहचान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बस का मालिक जोधपुर का इक्कू खान बताया जा रहा है।

275 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर भेजे घायल
जख्मी यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जवाहर अस्पताल, जैसलमेर ले जाया गया, जहां से 16 घायलों को जोधपुर के एमडीएम और महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। प्रशासन ने जैसलमेर से जोधपुर तक 275 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया ताकि एंबुलेंसों को रास्ते में किसी प्रकार की रुकावट न हो। रास्ते में ही 79 वर्षीय हुसैन खां की मौत हो गई। रात 10 बजे तक 7 एंबुलेंस जोधपुर पहुंचीं। अधिकांश घायल 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस धधक रही थी, अंदर सिर्फ चीखें
नगर परिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो बस धधक रही थी। अंदर फंसे लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई पास नहीं जा सका।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे से एक बार फिर राजस्थान के परिवहन विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली को उजागर हुई है। राज्यभर में दर्जनों बिना परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाली निजी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों में अधिक यात्री, खराब वायरिंग और कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं होते, फिर भी विभाग आंख मूंदकर अनदेखी कर रहा है।

सिर्फ पांच दिन पुरानी बस, बन गई आग का ताबूत
यह हादसा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्या बिना फिटनेस जांच और तकनीकी निरीक्षण के बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं? सूत्रों के अनुसार यह बस जोधपुर के एक निजी ऑपरेटर ने 5 दिन पहले ही खरीदी थी, लेकिन फिटनेस और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं था।  आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि यदि बस में फायर अलार्म सिस्टम या ऑटो-कट सर्किट ब्रेकर होता, तो इतने लोगों की जान बच सकती थी।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक जांच के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों के लिए नि:शुल्क उपचार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और बस ऑपरेटरों की जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पहुंचे जैसलमेर सरकार त्रासदी में पीड़ित परिवारों के साथ: भजनलाल
भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार देर शाम आर्मी कैंप पहुंचे। उन्होंने सेना और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और मृतकों के परिजनों को शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जाए। उन्होंंने मौके पर मौजूद सेना के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के तेज और साहसिक बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस त्रासदी में पीड़ित परिवारों के साथ है और हादसे की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान में बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत
सिंध। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में यात्री बस में आग लगने से 8 बच्चों और 9 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 8 बच्चों, 9 महिलाएं और 2 पुरूषों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बस में 80 से अधिक लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि कोच की वातानुकूलित प्रणाली में खराबी के कारण आग लगी। इस बीच स्वयंसेवक भी बचाव और राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए है।

महाराष्ट्र में बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गयी। शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टो के अनुसार तड़के एक यात्री बस नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गयी और उसमें आग लग गई, जिससे कई यात्री बस में फंस गए, जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

बस स्टैंड पर रोडवेज की बस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
जयपुर। सिंधी कैंप बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप हो गया, जब एक बस में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। रोडवेज के पाली डिपो की बस यात्रियों को लेकर जयपुर सिंधी कैंप बस स्टैंड आई थी। यहां से वापस पाली जाने के लिए बस स्टैंड पर थी। इस दौरान अचानक बस में धुंआ निकलने लगा। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। हादसे के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

बसों का नहीं हो रहा मेंटेनेंस, लो फ्लोर बस में लगी आग
जयपुर। शहर में परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली जेसीटीएसएल की बसों का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। इसके चलते कभी बसों के ब्रेक फैल हो रहे है, तो कभी गाड़ियों में आग लग रही है। जेसीटीएसएल की एक बस में आग लग गई।

गांधी नगर मोड़ के पास लो-फ्लोर बस से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने बस को रोका। देखते ही देखते आग फैलती गई। यह देखकर बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी हो गई। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

कर्नाटक में बस में आग, 8 यात्रियों की जलने से मौत
हैदराबाद। कर्नाटक में कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से 8 यात्री जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-रंगपटना हाईवे पर हुआ।

गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लोग सवार थे। इनमें से दो परिवारों के कुल 32 लोग भी सवार थे। इनमें से 8 लोग जलने से मारे गए। सभी पीड़ित हैदराबाद से गोवा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बस में लगाई आग
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया, यह बस पूरी तरह से जल गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उड़ीसा से यात्रियों को लेकर बस हैदराबाद के लिए निकली थी। छत्तीसगढ़ सीमा कोंटा से लगभग 15 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के चिंतुर थाना क्षेत्र के कोतुर में हथियार बंद नक्सलियों ने बस को रोका। सभी यात्रियों को बस से उतार दिया और बस में आग लगाई। हादसे में यात्री बस जल गई है।

नक्सलियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान किया था । यही कारण है कि नक्सलियों ने इस यात्री बस को आग के हवाले किया है। इसके अलावा नक्सलियों ने बैनर पोस्टर अंदरूनी क्षेत्र में लगाकर दंडकारण्य बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है।