tent - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अतिक्रमियों ने डिवाइडरों पर जमाया कब्जा, खड़ी की झोपड़ियां
कोटा। शहर में जगह जगह अतिक्रमण होना आम बात हो चुकी है, कोई भी कहीं भी तम्बू गाड़ कर अतिक्रमण कर लेता है। वहीं प्रशासन भी इन अतिक्रमियों के आगे कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर यूआईटी ने हाल ही में कुछ दिन पहले अंनतपुरा में स्थित बरड़ा बस्ती में हो रहे अतिक्रमण पर कारवाई करते हुए करीब 50 हैक्टेयर भूमि से अवैध बस्तियां हटार्इं थी। वहीं दूसरी ओर शहर के गोबरिया बावड़ी सर्किल से घटोत्कच्छ चौराहे तक बने डिवाइडर पर हो रहा अतिक्रमण प्रशासन को नजर नहीं आ रहा। इस मार्ग पर मौजूद करीब 10 फीट के डिवाइडर पर जगह जगह अतिक्रमियों ने अपनी दुकाने और झोपड़ियां खड़ी कर ली हैं।

पूरे डिवाइडर पर अतिक्रमण
गोबरिया बावड़ी सर्किल से घटोत्कच सर्किल तक करीब तीन किलो मीटर लम्बे इस मार्ग के दोनों तरफ और डिवाइडर पर अतिक्रमण मौजूद है। जहां किसी ने अपनी दूकान लगाई हुई है तो किसी ने अपनी झोपडियां खड़ी कर ली हैं। अतिक्रमी इतने बेखौफ हैं कि डिवाइडर पर अक्रिमण करने के साथ ही वहां अस्थाई मकान बना लिया है। डिवाइडर पर 5 से 10 झोपड़ियां आसानी से नजर आती हैं। ये अतिक्रमी डिवाइडरों की खूबसुरती को तो बिगाड़ ही रहे हैं साथ ही आने जाने वाले राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं।

डिवाइडर की जाली भी चोरी
गोबरिया बावड़ी से घटोत्कच सर्किल तक मार्ग पर डिवाइडर में लगी जाली भी असामाजिक तत्वों ने काट कर गायब कर दी है। इस मार्ग पर मौजूद डिवाइडर पर यूआईटी द्वारा हजारों पेड़ और पौधे लगाए गए थे जिनकी सुरक्षा के लिए ये जालियां डिवाइडर के चारों और लगाई गई थी। लेकिन चोर जाली तक को काटकर ले गए हैं। वहीं जाली नहीं होने से डिवाइडर में लगे पेड़ पौधों की सुरक्षा भी खत्म हो चुकी है जहां आवारा मवेशी और जानवर डिवाइडर में घुसकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

प्रशासन का कोई ध्यान नहीं
शहर के इतने प्रमुख मार्ग पर बने डिवाइडर पर ये अतिक्रमी कई महीनों से अपना डेरा जमाए हुए हैं फिर भी प्रशासन को इनकी खबर तक नहीं है। डिवाइडर पर हो रहे अतिक्रमण के कारण आने जाने वालों को भी समस्या होती है। वहीं घटोत्कच सर्किल पर पूरे दिन अतिक्रमी अपना कब्जा जमाए बैठे रहते हैं। जहां सब्जी के ठेले और रेडियां लगने के कारण रास्ते की चौड़ाई 20 से 10 फिट की रह जाती है जिसकी वजह से सड़क पर हर शाम जाम की स्थिति बनी रहती है।

इनका कहना है
शहर में सड़कों पर तो अतिक्रमण हो ही रहा है लेकिन ये तो यहां तो डिवाइडर पर ही अतिक्रमण हो चुका है और लोग घर बनाकर बेखौफ होकर रह भी रहे हैं।
- प्रवीण राजावत, रंगबाड़ी

पहले यहां लोग ऐसे ही सोया करते थे लेकिन धीरे धीरे लोगों ने यहां रहना शुरू कर दिया। ऐसे रहा तो डिवाइडर भी अतिक्रमियों के भेंट चढ़ जाएगा।
- सुरेश शर्मा, गोबरिया बावड़ी

सर्किल पर अतिक्रमण तो पहले से ही है साथ ही शाम को लगने वाली मंडी के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है। प्रशासन को कारवाई करनी चाहिए।
- आशीष कुमार, अनंतपुरा

अतिक्रमयों पर लगातार कारवाई की जा रही है, गोबरिया बावड़ी पर पहले भी कारवाई की गई थी। अगर अभी कहीं अतिक्रमण हो रहा है तो उस पर भी कारवाई करेंगे।
- मान सिंह मीणा, सचिव, यूआईटी

अवैध रॉयलटी वसूली पर विधायक जोशी का एक्शन मोड - तम्बू लगाकर बनाया ‘नाका’, हजार रुपए तक कर रहे अवैध वसूली
उदयपुर। उदयपुर के नजदीकी अंबेरी पुलिया से आगे तम्बू में रॉयल्टी नाका लगाकर अवैध रूप से हजारों रुपए की वसूली पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने तीखे तेवर दिखाए। एक तरफ उन्होंने अवैध वसूली करने वालों को पकड़ा तो दूसरी तरफ हाइवे पर जाम लगा दिया। दरअसल, विधायक जोशी का कहना है कि मामले में रॉयल्टी रेवेंयू विभाग की भी मिलीभगत है। यही कारण है कि विभाग के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे, जो भाग छूटे। मामले में जोशी ने मौके से ही कलक्टर, एसपी को सूचना दी तथा रॉयल्टी डिपार्टमेंट के रेवेंयू हेड को मौके पर लाने की बात कही। ऐसा नहीं होने पर जोशी ने हाइवे पर जाम लगा दिया। विधायक धर्मनारायण जोशी के साथ रहे विजयप्रकाश विपल्वी एवं दीपक डांगी ने बताया कि दो दिन पूर्व इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। क्योंकि, यह क्षेत्र मावली विधानसभा में आता है तो विधायक जोशी ने मामले की पड़ताल करने का मानस बनाया। बुधवार शाम को अचानक मौके पर जा पहुंचे। जहां अवैध रूप से रॉयल्टी की वसूली हो रही थी। मौके पर जोशी के पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोग वहां से भाग निकले। मौके पर विभाग के रेवेंयू हेड भी उपस्थित थे, उन्होंने भी वहां से रवानगी ले ली। मौका देखा तो सामने आया कि वहां तम्बू लगा रखा था, जिसके बाहर एक छोटा बोर्ड लगा रखा था, जिस पर ‘रॉयल्टी नाका’ लिखा हुआ था। जिसमें एक कुर्सी रखी हुई थी तथा वहां बैठे कर्मचारी आने जाने वाहनों से 500 से 1000 रुपए तक की वसूली कर रहे थे। मामले में कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि माइनिंग इंजीनियर्स को भेजकर मामला दिखवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पता चलेगी।

फर्जी रसीदों से वसूल रहे रॉयल्टी
विधायक जोशी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में सरकारी महकमे के कई जिम्मेदार भी शामिल हैं। यही कारण है कि इतने व्यस्त और मुख्य मार्ग पर तम्बू लगाकर रॉयल्टी की अवैध रूप से वसूली की जा रही है। विधायक जोशी ने कहा कि इसकी पुष्टि रॉयल्टी नाके से कटी फर्जी रसीदों से होती है। इन रसीदों पर रॉयल्टी वसूली करने वाले विभाग का नाम है, न सरकार का ठप्पा है और न किसी कंपनी का नाम ही है। मामले में जब कर्मचारियों से बातचीत की गई तो उनके पास भी कोई सटीक जवाब नहीं था।

इसलिए लगाया जाम
विधायक जोशी ने बताया गया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो यहां रॉयल्टी डिपार्टमेंट के रेवेंयू हेड भी उपस्थित थे। जिन्होंने सारी स्थितियों को अनदेखा कर दिया और वहां से रवानगी ले ली। इसे लेकर कलक्टर-एसपी को शिकायत दर्ज करवाई तथा रेवेंयू हेड को मौके पर साथ लाने की बात कही, लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में जाम लगाया गया।

टेंट में बैठकर अधिकारियों ने की जनसुनवाई
कोटा।  जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई।  पहली बार टेंट में खुले में बैठकर अधिकारियों ने  परिवाद की सुनवाई की और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया । जनसुनवाई में शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का अधिकारियों ने व्यक्तिश संपर्क कर निराकरण किया ।

कोरोना संक्रमण काल के कारण करीब 2 साल बाद फिर से शुरू हुई जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे । जिन्हें जिला कलेक्टर की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुनवाई कर समस्याओं का मौके पर ही इस निराकरण किया। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेंद्रसिंह सागर, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन, सीईओ जिला परिषद ममता तिवारी, आयुक्त नगर निगम राजपाल सिंह, उप सचिव यूआईटी चंदन दुबे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि इससे पहले हर गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में हो रही थी लेकिन पहली बार अधिकारियों ने खुले में टेंट के नीचे परिवादियों के बीच बैठकर जनसुनवाई की । जनसुनवाई में डेढ़ सौ से अधिक परिवाद आए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

वैशाली नगर स्थित टैंट गोदाम में आग
जयपुर। वैशाली नगर स्थित टैंट हाउस के गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। झोटवाड़ा पुलिस ने दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में करीब 45 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

पुलिस ने बताया कि जोशियों का मोहल्ला झोटवाड़ा निवासी पंकज शर्मा का उत्सव टैंट हाउस है। गुर्जर कॉलोनी में उन्होंने टैंट हाउस का गोदाम बना रखा है। दोपहर करीब 3:30 बजे टैंट गोदाम में अचानक आग लग गई। आग को देखकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल की 8 गाड़ियों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टैंट गोदाम मालिक पंकज शर्मा ने बताया कि गोदाम में टैंट, कुर्सी और प्रोग्राम का सामान रखा था। आग से करीब 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।