sawaimadhopur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बकरियां चराने गई महिला की गला रेतकर हत्या, पैर काटकर 2.5 किलो चांदी के कडे़ ले गए बदमाश
बौंली। सवाई माधोपुर जिले के कोड्याई गांव में बदमाश जंगल में बकरियां चराने गई महिला की निर्मम हत्या कर पैर काटकर  ढाई किलो चांदी के कड़े और पांच तौला सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कमला (55) पत्नी रामनिवास मीना जंगल में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने महिला का गला रेता, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने सोने के कुंडल, नथ, जंतर, चांदी की चैन एवं पैर में ढाई किलो चांदी के कड़े पहने थे।

बदमाशों ने महिला की मौत के बाद सोने के गहने तो आसानी से ले लिए पैर से चांदी के कड़े नहीं निकले तो महिला के दोनों पैर काटकर कड़े निकाल लिए, और शव खेत में फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर बौंली पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात का पता चलते ही आक्रोशित ग्रामीणोंं ने बौंली जस्टाना रोड बदमाशों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर ट्रेक्टर लगाकर जाम लगा दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

कच्चे घर में आग लगने से दो नाबालिग बहनें जिंदा जलीं : शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 15 बकरियां भी जलकर मरीं
सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र के पीपलवाड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में लगी भीषण आग दो नाबालिग बहनें जिंदा जल गइंर्ं। हादसा इतना भयावह था कि आग की तेज लपटों से पूरा घर कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया 14 वर्ष और पूजा 8 वर्ष पुत्री रमेश नायक के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं, माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी गए थे। आग लगते ही बच्चियां मदद के लिए चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। घर के बाहर सो रहे दादा-दादी जब तक जागे, तबतक सब कुछ स्वाह हो गया। घर में बंधी 15 बकरियां भी जलकर मर गईं। मलारना डूंगर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आग छप्परपोश मकान में लगी, जिससे आग तेजी से फैली। आग लगने का कारण प्रथम दृट्या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

बच्चियों के पैर और जीभ तक पिघल गए :  ग्रामीणोंं ने मशक्कत कर आग से निकाल कर दोनों बहनों को मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर अमन ने बताया कि दोनों बच्चियां 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं। आग की गर्मी से उनके पैर और जीभ तक पिघल गए।

सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में सीएम का हवाई सर्वेक्षण : लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बहाल करें, तत्काल हो गिरदावरी- मुख्यमंत्री
सवाई माधोपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में जलभराव और अतिवृष्टि प्रभवित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सवाई माधोपुर जिले के चकचैनपुरा, करौली जिले के मण्डरायल और धौलपुर जिले के बिश्नोदा में प्रभावितोंं से संवाद कर अधिकारियों को आपदा राहत कार्य में मुस्तैदी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से संवाद करते कहा कि राज्य सरकार विपदा की घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष असामान्य और अत्यधिक वर्षा के चलते बने हालात पर राज्य सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। कलक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से नियमित रूप से बैठक कर फीडबैक लिया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल और सड़कों की मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से पूरे करवाए जाएं। फसल खराबे की भरपाई के लिए गिरदावरी की शीघ्र पूरी की जाए। वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तत्परता बरत बिजली, सड़क एवं संचार व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बारिश और बाढ़ से हर साल होने वाली समस्याओं के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। जल निकासी, नालों की सफाई और बाढ़ रोकथाम के लिए बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चंबल नदी के किनारे बसे जिन गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर सीएम के साथ आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जितेन्द्र गोठवाल, दर्शन सिंह गुर्जर, हंसराज मीणा, जसवंत सिंह गुर्जर मौजूद रहे।

इन क्षेत्रों में लिया हालात का जायजा
मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले के बारिश से प्रभावित चकेरी, जडावता, अजनोटी, मेनपुरा, धनोली, सूरवाल एवं खण्डार की क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया, करौली जिले के कसेड़, केमकछ, टोड़ी, मल्हापुरां, रांचौली, रहुघाट, मण्डरायल और धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के कठूमरा, महमदपुरा, बक्सपुरा, चीलपुरा, चाडियान का पुरा, गढ़ी जाफर, बसई घीयाराम, अंधियारी के साथ ही ताल व उर्मिला सागर बांध (बाड़ी) का हवाई सर्वेक्षण कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया।

शिकार को लेकर बाघ और बाघिन में संघर्ष
सवाईमाधोपुर। रणथंभौर के जोन नंबर 2 में सुबह की पारी के दौरान सांभर के शिकार को लेकर एक बाघ और बाघिन आपस में भिड़ गए। साइटिंग कर रहे पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। शिकार के लिए हुए इस संघर्ष में टाइगर टी 120 योद्धा के भारी पड़ने पर बाघिन टी 84 एरोहेड शिकार छोड़कर चली गई।

रणथंभौर में बढ़ती बाघों की तादाद के चलते बाघों में आपसी संघर्ष देखने को मिल रहा है। बाघ टी 120 बाघिन टी 84 पर भारी पड़ा और टी 84 ने टी 120 के सामने समर्पण कर दिया और शिकार छोड़कर वहां से चली गई। इसके बाद टी 120 ने आराम से बैठ कर सांभर को अपना भोजन बनाया।

रणथंभौर में टाईगर टी 34 की संघर्ष में मौत
सवाई माधोपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर रणथंभौर के जोन नंबर 6 में आरोटीपी रेंज के तलावटी वन क्षेत्र में चाटया के पहाड़ पर टाईगर टी 34 का शव मिला। इसकी सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

रणथंभौर के उपवन संरक्षक ने कहा कि टाईगर टी 34 का शव 5 से 6 दिन पुराना है। उनका कहना है कि टाईगर का शव ट्रेकिंग रूट से काफी दूर पहाड़ी पर जंगल मे मिला है। टाईगर की मौत किसी अन्य टाईगर से संघर्ष में हुई है। टाईगर की गर्दन एवं पैर पर चोट के निशान है।

एसीबी की कार्रवाई: बिजली विभाग के सहायक अभियंता को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर। एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता एंव लाइनमैन को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पवन शर्मा ने जयपुर एसीबी को शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया कि उसके आवास के रैम्प पर बिजली का पोल लगा हुआ है। इसे शिफ्ट करने की एवज में बिजली विभाग के सहायक अभियंता व लाइनमैन द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत मिलने पर एसीबी के निर्देश पर सवाई माधोपुर एसीबी ने मामले का सत्यापन करवाया और कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता महेश सैनी व लाइनमैन आशाराम मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक लाइनमैन आशाराम ने अपने सरकारी आवास पर परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इस पर एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रणथंभौर की बाघिन टी-61 की मौत
सवाई माधोपुर। रणथंभौर में शक्रवारको बाघिन टी-61 की मौत हो गई। रणथंभौर के जोन नम्बर 7 के जामोदा वन क्षेत्र में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बाघिन की मौत की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघिन के शव को कब्जे में लेकर राजबाग नाका वन चौकी पहुंचाया गया। जहां वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रणथंभौर के पशु चिकित्सकों द्वारा बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद बाघिन के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वनाधिकारियों के अनुसार बाघिन टी 61 की मौत प्रथम दृष्टया किसी ऊंची चट्टान से गिरने की वजह से हुई है। हालांकि बाघिन की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जानकारी के अनुसार बाघिन टी-61 को जन्म के बाद पहली बार 2011 में देखा गया था। ये बाघिन टी-8 लाडली व बाघ टी-34 कुम्भा की बेटी है। इसकी टेरेटरी जोन 7 व 8 में ही रही है। बाघिन लगभग 12 साल की है। हाल ही में बाघ-58 के साथ में रहती थी। जिसकी आज मौत हो गई। बाघिन की मौत रणथंभौर के लिए अपूरणीय क्षति है।

शावकों के साथ पानी में अठखेलियां करती दिखी बाघिन टी-99
सवाई माधोपुर। भीषण गर्मी से बचने के लिए वन्यजीव भी पानी की शरण ले रहे है। रणथंभौर के जोन नंबर 10 में बाघिन टी-99 अपने शावकों के साथ पानी में अठखेलिया करती हुई दिखाई दी।

बाघिन करीब एक घंटे तक अपने शावकों के साथ नाले के पानी में जलक्रीड़ा करती हुई दिखाई दी, जिसे देखकर पार्क भ्रमण पर गए पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने बाघिन व उसके शावकों की तस्वीर अपने कैमरे में कद कर ली।

रणथंभौर के जोन नंबर 10 में गर्मी से बचाव के लिए जलक्रीड़ा करता दिखा भालू, पर्यटकों ने कैद की तस्वीर
सवाई माधोपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से इस समय सभी के हाल बेहाल है। तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने लिए इंसान जहां तरह-तरह की जुगत लगा रहे हैं वहीं रणथंभौर के वन्यजीव भी पानी का सहारा ले रहे है। ऐसा ही एक नजारा रणथंभौर में देखने को मिला। जहां एक भालू तेज गर्मी से परेशान होकर गर्मी से बचने के लिए पानी में अठखेलिया करता दिखाई दिया। यूं तो रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों के यहां का हर एक लम्हा यादगार रहता है। यहां के जंगल का प्राकृतिक सौदंर्य सैलानियों का मन मोह लेता है। यहां टाइगर, लेपर्ड और भालू की साइटिंग सैलानियों को भरपूर आनन्द देती है। लेकिन वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से वन्यजीवों का भी हाल बेहाल है। रणथंभौर के जोन नम्बर दस में एक भालू तेज गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेता हुआ दिखाई दिया। भालू तेज गर्मी से बचने के लिए नहाता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान भालू ने पानी में जमकर अठखेलियां और जलक्रीड़ा भी की। जिसे यहां मौजूद सैलानी देखकर आनन्दित हो गए। लोगों को इस दौरान भालू के साथ बाघ के भी दीदार हुए। इस पूरे वाकया को यहां मौजूद सैलानियों ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। गौरतलब है कि रणथंभौर में इस समय करीब 80 टाइगर है। इसी के साथ यहां 100 से ज्यादा भालू भी मौजूद हैं। जो रणथंभौर के बाहरी जोन 6 से 10 में ज्यादा दिखाई देते हैं।

पोस्ट ऑफिस कार्मिक से मारपीट कर लूटे 20 लाख
सवाई माधोपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है। बाइक सवार तीन बदमाश पोस्ट ऑफिस के कार्मिक के साथ मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। अम्बेडकर सर्किल स्थित पोस्ट ऑफिस का कैशियर ब्रजबहादुर शर्मा 20 लाख रुपये लेकर बैंक में रुपये जमा कराने के लिए बाईक से बैंक जा रहा था।

इस दौरान यूपीएचसी बजरिया परिसर में यूपीएचसी के गेट के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने कैशियर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कैशियर गिर गया, तभी बाईक सवार बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट शुरू कर दी और 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश और पुलिस उपाधिक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।

मोक्षधाम की दीवारों की पेटिंग बन रही चर्चा का विषय
सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर सुरेश ओला के दिशा-निर्देशन में बदलेगा माधोपुर अभियान दिनोंदिन गति पकड़ रहा है। अभियान के तहत जिले को स्वच्छ बनाए जाने के साथ-साथ सीएसआर के माध्यम से सौंदर्य करण के कार्य को गति दी जा रही है। जिले के खेरदा स्थित मोक्षधाम की दीवारों पर सीएसआर ओबरॉय गु्रप की मदद से सुनहरी पेंटिंग का कार्य करवाया गया है जो यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए उत्साह था केंद्र बना हुआ है। विश्व विख्यात पेंटर एम डी पाराशर के प्रशिक्षित शिष्यों द्वारा मोक्ष धाम की दीवारों पर बनाई जा रही इस पेंटिंग में खास बात यह है कि इन दीवारों पर चित्रों को इस ढंग से उकेरा गया है कि मानो जंगल के बीच वन्य जीवों की अठखेलियों की जीवंत दशा का ही वर्णन बंया किया जा रहा हो। मोक्ष धाम की एक दीवार पर रणथंभौर अ•यारण में शिकार के लिए बाघ को हिरण के पीछे भागते हुए उकेरा गया है। वहीं दूसरी दीवार पर अभयारण्य में संध्या के समय तालाब के नजदीक मस्तमौला और बेफि क्र बाघों को विचरण करते हुए तथा उस समय की जंगल में प्राकृतिक छटा को उकेरा गया है। दीवारों पर उकेरी गई यह दोनों ही तस्वीर आते-जाते राहगीरों को रुककर निहारने पर विवश कर देती है।

यह मोक्ष धाम टोंक रोड हाईवे पर स्थित होने के चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों के लिए खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यहां पर रुक कर इन दीवारों की अपने मोबाइल से फोटो या विडियो लेना नहीं भूलते और लोगों द्वारा इसे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया जा रहा है। जिले में रणथंभौर अभयारण स्थित होने के चलते पर्यटन की दृष्टि से इन दीवारों का एक खास महत्व समझा जा सकता है। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत कलक्टर सुरेश ओला के निर्देशन में सवाई माधोपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय संसाधनों की पूर्ति के लिए कलक्टर द्वारा सीएसआर से बातचीत कर सहयोग के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले में इस तरह की पेंटिंग का कार्य दूसरे स्थानों पर भी करवाया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके।