matter of discussion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
जयपुर। रेल दावा अधिकरण, जयपुर न्यायपीठ में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें वादकारियों को त्वरित और प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 17 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 16 मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया गया।  इन मामलों में मृत्यु एवं घायल दोनों प्रकार के दावे शामिल थे। लोक अदालत में कुल 1,19,40,000 रुपए की राशि 6% ब्याज सहित स्वीकृत की गई, जिससे अनेक प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिली।

इस लोक अदालत मे जीएस हीरा, सदस्य (तकनीकी), राजीव जैन,  सदस्य (न्यायिक), महेश चंद जेवलिया, प्रेज़ेंटिंग ऑफिसर,  अतिरिक्त रजिस्ट्रार, रेल दावा अधिकरण, जयपुर , अधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से लोक अदालत की कार्यवाही सुचारु, पारदर्शी और वादकारी‑हितैषी रही।

न्यायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता :

रेल दावा अधिकरण, जयपुर पीठ, रेल दुर्घटनाओं एवं असामयिक घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को शीघ्र एवं प्रभावी राहत प्रदान करने के अपने दायित्व के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। लोक अदालत का सफल आयोजन इस प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

मोक्षधाम की दीवारों की पेटिंग बन रही चर्चा का विषय
सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर सुरेश ओला के दिशा-निर्देशन में बदलेगा माधोपुर अभियान दिनोंदिन गति पकड़ रहा है। अभियान के तहत जिले को स्वच्छ बनाए जाने के साथ-साथ सीएसआर के माध्यम से सौंदर्य करण के कार्य को गति दी जा रही है। जिले के खेरदा स्थित मोक्षधाम की दीवारों पर सीएसआर ओबरॉय गु्रप की मदद से सुनहरी पेंटिंग का कार्य करवाया गया है जो यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए उत्साह था केंद्र बना हुआ है। विश्व विख्यात पेंटर एम डी पाराशर के प्रशिक्षित शिष्यों द्वारा मोक्ष धाम की दीवारों पर बनाई जा रही इस पेंटिंग में खास बात यह है कि इन दीवारों पर चित्रों को इस ढंग से उकेरा गया है कि मानो जंगल के बीच वन्य जीवों की अठखेलियों की जीवंत दशा का ही वर्णन बंया किया जा रहा हो। मोक्ष धाम की एक दीवार पर रणथंभौर अ•यारण में शिकार के लिए बाघ को हिरण के पीछे भागते हुए उकेरा गया है। वहीं दूसरी दीवार पर अभयारण्य में संध्या के समय तालाब के नजदीक मस्तमौला और बेफि क्र बाघों को विचरण करते हुए तथा उस समय की जंगल में प्राकृतिक छटा को उकेरा गया है। दीवारों पर उकेरी गई यह दोनों ही तस्वीर आते-जाते राहगीरों को रुककर निहारने पर विवश कर देती है।

यह मोक्ष धाम टोंक रोड हाईवे पर स्थित होने के चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों के लिए खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यहां पर रुक कर इन दीवारों की अपने मोबाइल से फोटो या विडियो लेना नहीं भूलते और लोगों द्वारा इसे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया जा रहा है। जिले में रणथंभौर अभयारण स्थित होने के चलते पर्यटन की दृष्टि से इन दीवारों का एक खास महत्व समझा जा सकता है। इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत कलक्टर सुरेश ओला के निर्देशन में सवाई माधोपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय संसाधनों की पूर्ति के लिए कलक्टर द्वारा सीएसआर से बातचीत कर सहयोग के लिए निर्देशित किया जा रहा है। जिले में इस तरह की पेंटिंग का कार्य दूसरे स्थानों पर भी करवाया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके।