atm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : एटीएम परिसर में सफाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत, जानें पूरा मामला
रावतभाटा। शहर के नया बाजार स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही बैंक प्रशासन हरकत में आया और एटीएम परिसर की समुचित सफाई करवाई। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि एटीएम पर सुरक्षा कर्मी की अनुपस्थिति के कारण वहां आवारा मवेशियों का जमावड़ा हो गया था। जिसके चलते एटीएम के भीतर और बाहर गोबर व गंदगी फैल गई थी। अस्वच्छ माहौल और दुर्गंध के कारण एटीएम उपयोग करने आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एटीएम परिसर की सफाई करवाई। सफाई के बाद वातावरण में काफी सुधार देखने को मिला और एटीएम उपयोग करने आए लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही उन्होंने मीडिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती
हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल सफाई कर देना पर्याप्त नहीं है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए एटीएम पर स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती, नियमित सफाई व्यवस्था तथा आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाना आवश्यक है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि बैंक प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम उठाएगा। ताकि एटीएम जैसी आवश्यक सेवा आमजन के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बनी रहे।

हैदराबाद में भीषण गोलीबारी, छह लाख लूटे, लुटेरे फरार, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कोठी इलाके में शनिवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक एटीएम के पास हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और हमलावर करीब छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब सात बजे की है जब राशिद नामक व्यक्ति एटीएम में नकदी जमा करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही राशिद एटीएम के पास पहुंचा, हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।

इस हमले में राशिद के पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल उपचार के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस अधिकारी एटीएम और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

दिनदहाड़े एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास : बदमाश ने गार्ड की अंगुली चबाई, लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
जयपुर। बनीपार्क इलाके के दूध मंडी रोड स्थित एक एटीएम बूथ में बैट्री चुराने के इरादे से एक बदमाश घुस गया। जानकारी के अनुसार वारदात के समय आरोपी ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था ताकि पहचान छिपाई जा सके। वह पेचकस की मदद से एटीएम के बैक रूम को खोलने की कोशिश कर रहा था। तभी एटीएम की सुरक्षा में तैनात जमवारामगढ़ निवासी अशोक कुमार गुर्जर वहां पहुंच गए।

अशोक ने जब चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने  गार्ड के हाथ पर दांत से काटकर उनकी अंगुली गंभीर रूप से जख्मी कर दी और खुद को छुड़ाने के लिए उनका गला दबाने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश को काबू में कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौभाग नागर के रूप में हुई है जो बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र स्थित लालगंज का निवासी है।

चोरों ने एटीएम को बनाया निशाना : 10 लाख चुरा ले गए बदमाश, कटर से मशीन को काटकर निकाली राशि
झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में रोड नंबर तीन पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे कार में आये बदमाशों ने पहले एटीएम के शटर को नीचे कर दिया और फिर कटर से एटीएम मशीन को काटकर राशि निकाल ली।

घटनास्थल पर 2 गड्डियां (100-100 रुपये के नोटों की) मिलीं, लेकिन मुख्य मशीन गायब थी। पुलिस को संदेह है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।
इस एटीएम में दो दिन पहले ही नकदी डाली गई थी। चोरों को संभवत: यह जानकारी पहले ही थी, लिहाजा उन्होंने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

नए विधायक आवासों में अस्पताल, एटीएम और सरस डेयरी की सुविधाएं शुरू
जयपुर। विधानसभा के पश्चिम द्वार के सामने बने नए विधायक आवासों में सुविधाओं का विस्तार कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां बैंक एटीएम ई-कॉर्नर, सहकारी उपभोक्ता संघ, सरस डेयरी और चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्यमंत्री गोतम कुमार, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी मौजूद रहे। देवनानी ने कहा कि परिसर में एसबीआई बैंक एटीएम का ई-कॉर्नर, सहकारी उपभोक्ता संघ का विविध वस्तु भण्डार, सरस डेयरी का पार्लर और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। भविष्य में आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

देवनानी ने कहा कि चिकित्सालय में वर्तमान में ऐलोपेथी और होम्योपैथी चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। आयुर्वेद चिकित्सकों की भी यहां सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। परिसर में एक समिति का गठन किया गया है, जो यहां निवास कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी। परिसर की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

एटीएम काटकर चार लाख ले गए बदमाश
हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में अशोक फैक्ट्री के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर शनिवार तड़के अज्ञात चोर चार लाख रुपए चुराकर फरार हो गए। सूचना पर हिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और सघन जांच में जुट गई है। हिंडोली थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि शनिवार सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि बड़ा नया गांव अशोक फैक्ट्री पर चोर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काट कर ले गए हैं। सूचना पर थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। जानकारी लेने पर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि एटीएम में लगभग 4 लाख रुपए थे। चोरों ने एटीएम को काटकर यह वारदात की। थानाधिकारी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान हमारी टीम ने देर रात 2:37 बजे  इस एटीएम को चेक किया तब एटीएम सुरक्षित था। इस एटीएम के व पुलिस के  वहां  से गश्त करते हुए फोटो पुलिस ग्रुप में भी डाले हैं। इसके बाद सुबह 7 बजे बाजार में हलचल हुई तो ग्रामीणों ने एटीएम टूटा हुआ देख  पुलिस को सूचना दी। थाना अधिकारी ने बताया कि हम सघन जांच में जुटे हुए हैं शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

दो साल पहले भी एटीएम उखाड़ा था
दो वर्ष पहले हिंडोली कस्बे के व्यस्ततम तहसील रोड पर एसबीआई के एटीएम को अज्ञात चोर जीप के बांधकर ले गए थे।  पुलिस ने उसे वारदात को खोलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

24.26 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
नागौर। श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के जोधियासी गांव में बुधवार रात को बोलेरो में आए बदमाश 24 लाख 26 हजार 100 रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए। बदमाशों ने करीब सात मिनट में घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने के लिए बोलेरो का सहारा लिया। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि हिटेची कंपनी प्रा. लि. के अधिवक्ता विकास सोनी ने मामला दर्ज करवाया हैं।

बदमाश रात करीब 1 बजकर 16 मिनट पर पहुंचे तथा एटीएम को चैन से बोलेरो के बांधकर झटके से तोड़ दिया। एटीएम उखड़कर कर बाहर आ गिरा। बदमाशों ने बोलेरो में एटीएम रखा और फरार हो गए। जानकारी में आया है कि बैंक प्रबंधन ने एटीएम पर कोई गार्ड नहीं रखा और न ही घटना के समय सायरन बजा। बदमाश आराम से एटीएम उखाड़ कर ले गए। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और लोकेशन ट्रेस करने का काम किया जा रहा हैं।

देश में 6 हजार एटीएम पर यूपीआई सुविधा
मुंबई। बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने देश में 6 हजार से अधिक बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पर यूपीआई एटीएम सुविधा को सक्षम किए जाने की घोषणा की है। यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के समन्वय और एनसीआर कॉरपोरेशन द्वारा समर्थित यूपीआई एटीएम का शुभारंभ करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के साथ-साथ सभी भागीदार जारीकर्ता बैंकों के ग्राहक भी किसी भी यूपीआई-सक्षम मोबाइल ऐप का उपयोग कर के बैंक ऑफ बड़ौदा यूपीआई एटीएम से अपने डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना नकदी निकाल सकते हैं।

बैंक ऑफ बडौदा के कार्यपालक निदेशक जयदीप दत्ता राय ने कहा कि हम भारत में एक प्रभावशाली डिजिटल परिवर्तन को देख रहे है, जिसमें सभी वर्गों के लोग नई तकनीकों को अपनाने के लिए उत्सुक है, जो बैंकिंग को और भी आसान, त्वरित और सुरक्षित बनाती है। हमें प्रसन्नतता है कि हमने 6 हजार से अधिक यूपीआई एटीएम को सक्षम कर लिया है।

साढ़े 13 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चोर
लाखेरी । बूंदी जिले के लाखेरी में बॉटम लेवल में मुख्य सडक मार्ग पर बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम को  गुरूवार रात  चोर उखाड़ कर ले गए।  बैंक अधिकारी की सूचना  के आधार पर एटीएम में करीब साढे तेरह लाख रुपए की राशि होने का अनुमान है। पुलिस के अनुसार घटना रात ढाई से साढे़ तीन बजे के बीच होने का अनुमान है। अज्ञात चोर एक मारूति वैन में आए और उन्होंने एटीएम परिसर के शटर के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया । शटर को डाउन करके एटीएम को उखाड़ा और मारूति वैन में रखकर ले गए । घटना का पता स्थानीय पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम से चला ।  जब चोरों ने एटीएम के तार काटे तो एटीएम कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने पर  उन्होंने इसकी सूचना बड़ौदा बैंक चीफ प्रबंधकों को दी । सूचना के बाद रात्रि के समय बैंक अधिकारी पहुंचे। उस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची । बैंक की सूचना के आधार पर  एटीएम में करीब साढ़े तेरह लाख रुपए की राशि होने का अनुमान है।

वारदात को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक निशांत जाखड़ ने अपनी टीम को  सक्रिय करते हुए  आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। उसी के आधार पर उनियारा के सोंप थाना क्षेत्र में पुलिस को एटीएम का खोल मिल गया व एक आरोपी को डिटेन भी किया है। एटीएम की घटना से ऐसा प्रतीत होता है। अपराधी इस मामलें के विशेषज्ञ है और उन्होंने पहले पूरी रैकी की थी। रात 10 बजे एटीएम के ताले लग जाते है। अंबेडकर जयंती की छुट्टी की वजह से बैंक ने पर्याप्त नकद रखा था। चोरों को यह भी अनुमान था की पुलिस का गश्ती वाहन निकलने के बाद कितनी देर में वापस दोबारा गुजरता है। इन्ही सब को ध्यान में रखते हुए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की सूचना के बाद शुक्रवार सुबह जयपुर से  फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने एटीएम परिसर का निरीक्षण करते हुए बारीकी से जांच करते हुए फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को डिटेन कर लिया है। एटीएम भी बरामद हो गया है। घटना को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जुटी हुई है।

साढ़े 11 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
न्यूज सर्विस नवज्योति/ कोटा, हिंडोली। हिंडोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए। एटीएम में 11 लाख 59 हजार 500 रुपए की नकदी भरी थी। इसकी जानकारी शनिवार सुबह पुलिस को लगी। वारदात देर रात 2 से 2:30 के बीच अंजाम दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बैंक प्रबंधक गिरिश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे और सायरन किया बंद
हिंडोली पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह के अनुसार सिविल लाइंस इलाके में स्थित एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम को बोलेरो कैंपर में बैठकर आए चार से पांच बदमाश शनिवार रात को उखाड़ ले गए। इससे पहले बदमाशों ने बाहर की तरफ लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और सायरन को बंद कर दिया। अंदर की तरफ लगे कैमरों के आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है। आने-जाने के रास्ते और दोनों टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के निकलते ही की वारदात
वारदात वाले इलाके में रात्रि 1:30 बजे पुलिस गश्त पर थी, उस वक्त तक बैंक एटीएम सुरक्षित था। पुलिस का वाहन निकलने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस को तड़के करीब 4 बजे लगी। घटना के दौरान मौके पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। यहां दिन में ही गार्ड रहता है।

जयपुर: एटीएम चोरी करने वाली गैंग का खुलासा
जयपुर। राजधानी में 8 अगस्त को भांकरोटा थाना क्षेत्र में एटीएम चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा हो गया है। मामले में तीन आरोपियों को मेवात से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया की 8 अगस्त की रात को सिरसी रोड पर अज्ञात लोगों ने दो एटीएम मशीन को चुराया था। जिसकी सूचना पर पुलिस थाना भांकरोटा की टीम, डीएसटी टीम, साईबर टीम और सर्किल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु की।

वंदिता राणा ने बताया कि शाहिद निवासी रायपुरी, तौफीक नेपाली निवासी हुसेपुर और सदर निवासी रिठठ ने मिलकर जयपुर में दो एटीएम तोड़े थे। अभियुक्तों ने कार में बैठकर रैकी की थी। जामडोली आगरा रोड जयपुर में एटीएम मशीन को देखकर उसे तोड़ने की योजना बनाई। वारदात में शामिल अभियुक्त ने पहले से सिरसी रोड पर दो एटीएम मशीनों की रेकी की हुई थी। पांचो अभियुक्तों ने अपने-अपने फोन बंद कर कार से पूर्व में की गई रेकी की जगह सिरसी मोड पर एटीएम के अन्दर घुसकर एटीएम मशीन में लगे कैमरों पर स्प्रे किया और एटीएम में लगी लाईट को तोड़कर एटीएम मशीन पर फंदा बनाकर मशीन को बांधकर कार में डाला। इसके बाद फार्म हाउस में आकर एक मशीन को रखकर वापस सिरसी मोड पहुंचकर दूसरी एटीएम मशीन को लेकर आए। दूसरे दिन उन्होंने एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटा और रुपये निकालकर फरार हो गए।

घटनास्थल के रास्ते पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और घटनास्थल के आस-पास से मिले साक्ष्य और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया और टीम बनाई गई। आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

छेड़छाड़ कर एटीएम से निकाले 5.27 लाख रुपए
अजमेर। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से छेड़छाड़ कर अज्ञात शातिर करीब 5 लाख 27 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इस संबंध में गंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को बैंक के व्यवस्थापक शैलेन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने पुष्कर रोड स्थित बैंक के एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ कर उसमें से 5 लाख 27 हजार रुपए निकालकर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले ली है और उसी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच आनासागर पुलिस चौकी प्रभारी बलदेवराम को सौंपी गई है। बलदेवराम का कहना है कि सोमवार को वह घटना स्थल का मौका मुआयना करेंगे।