trader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मटन व्यापारियों का उत्पीड़न : महबूबा ने की सीएम भगवंत मान से बात, कार्रवाई का आश्वासन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरी मटन व्यापारियों को रोके जाने और उन्हें परेशान किये जाने संबंधी रिपोर्टों को लेकर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है। यह बातचीत उन रिपोर्टों के बाद की गई है जिनमें कहा गया है कि माधोपुर और शंभू बॉर्डर पर ठेकेदार पशु मेला अधिनियम के नाम पर कश्मीरी मटन व्यापारियों को रोक रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

महबूबा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जानवरों का परिवहन करने वाले पशु व्यापारियों को हो रही दिक्कतों के बारे में मुख्यमंत्री मान से बातचीत की और सीएम मान ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर में मटन की कमी की बढ़ती आशंकाओं के बीच सामने आया है जब मटन डीलर्स एसोसिएशन की समन्वय समिति ने दूसरे राज्यों से पशुओं के आयात को अनिश्चित काल के लिए रोकने की घोषणा की।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि पंजाब में ठेकेदार एवं स्थानीय अधिकारी जम्मू-कश्मीर जाने वाले हर उस ट्रक पर 15,000 से 25,000 रुपये तक का गैर-कानूनी शुल्क लगा रहे हैं जिनमें पशुओं का परिवहन किया जाता है। इसके कारण दिल्ली, राजस्थान, अंबाला, अमृतसर और अन्य जगहों की मंडियों से पशुओं वाले ट्रकों की लोडिंग रोक दी गई है। समिति के सदस्यों ने कहा कि पंजाब से होकर पशुओं को ले जाना जोखिम भरा हो गया है जिससे व्यापारियों को तब तक सप्लाई रोकनी पड़ी है जब तक कि इस समस्या का स्थायी समाधान न हो जाए।

जम्मू-कश्मीर में हर साल 60,000 टन से ज़्यादा मटन की खपत होती है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से रोज़ाना लगभग 50 ट्रकों में 5,000 से ज़्यादा जानवर इस केंद्र शासित प्रदेश में लाए जाते हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि इस रुकावट से शादी-ब्याह के मौसम में आपूर्ति पर असर पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान मांग में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है।

बारां में व्यापारी पर हमले के बाद बवाल, बंद का आह्वान
बारां। बारां जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को किए गए बंद के दौरान बवाल हो गया। धार्मादा चौराहे पर व्यापारियों, बीजेपी और कई संगठनों की ओर से धरना दिया जा दिया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने एक बाजार में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और बेरिकेडिंग हटाने लगे। इस पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने हो गई। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है, जिसको देखते हुए शहर में भारी पुलिस जाब्ता  तैनात किया गया है । बारां में एहतियात के तौर हर चौराहे और गली में पुलिस का पहरा है।

एसपी कल्याण मल मीणा खुद शहर की शहर में सड़कों पर जाब्ते के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा और झालावाड़ से 500 से अधिक का आरएससी के दल सहित अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एएसपीए, डीएसपी समेत कई एसएचओ, एसडीएम दिवांशु शर्मा, तहसीलदार अब्दुल हफ ीज शहर के चौराहों पर मोर्चा संभाल हुए है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बारां जिले में पुलिस व्यवस्था नाकाम है। आए दिन व्यापारियों और आमजन के साथ मारपीटए, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर बारां बंद किया गया था
बता दें कि बारां शहर में बुधवार रात को बदमाशों ने कपड़ा की दुकान में घुसकर व्यापारी सहित अन्य 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे और शहर समेत जिलेभर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई थी। व्यापारियों ने इन घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बारां बंद का आह्वान किया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही बारां शहर समेत जिले के कई कस्बों में दुकानें बंद है। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप भी बंद रखे गए हैं। इस बंद को बीजेपी और अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया।
शहर के तमाम चौराहे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल बारां शहर के धर्मादा चौराहे पर जहां व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। वही हिंदू संगठनों द्वारा शहर में रैली निकाल शहर को पूर्ण का बंद कराया जा रहा है । बारां में देर रात उपजे तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता शहर में तैनात किया गया है।

उधारी का तकाजा करने पर की मंडी व्यापारी की हत्या
अटरू।  बारां जिले के थाना क्षेत्र के छजावा गांव में उधारी का रुपया मांगने पर बारां कृषि उपज मंडी के व्यापारी की लाठियों और धारदार हथियारों से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। व्यापारी अपने मुनिम के साथ गांव में किसान को उधार दिए रुपए वसूलने गया था लेकिन आरोपियों ने रुपए देने से इंकार करते हुए व्यापारी पर हमला कर मार डाला।

थानाधिकारी रामकिशन गोदारा के अनुसार मंडी व्यापारी गरडा गांव का निवासी राघवेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। राघवेंद्र सिंह व मुनीम छजावा गांव में उधार का 30 हजÞार रुपये वसूलने गए थे। जो किसी कारण शुक्रवार देर रात्रि 9.30 बजे किसान के घर पहुंचा। जिस पर मुनीम तो बाइक से उतरकर भाग छूटा। मगर व्यापारी राघवेंद्र को आरोपियों ने पकड़ लिया। आरोपियों ने रुपया देने से मना करते हुए लाठियों व धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी। जिस पर मृतक के शव को बारां चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जिसका मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।  मृतक परिवारजन भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर हत्या प्रकरण दर्ज किया है।

सरे बाजार कपड़ा व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर
लाखेरी। शहर में शनिवार को दिन दहाड़े बाटम बाजार में एक कपड़ा व्यापारी को गोली मार दिया। व्यापारी गंभीर घायल हो गया। सरे आम फायरिंग की घटना से बाजार में दशहत फैल गई। लहूलुहान व्यापारी को लाखेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोटर साइकिल पर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बॉटम बाजार पर प्रीतम सिंह उर्फ  प्रिंस उम्र 34 साल को जांघ में एक गोली लगी। प्रीतम हर रोज की तरह अपनी कपड़े की दुकान पर आया। वह दुकान खोलकर सफ ाई कर रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। जिसमें बाइक चला रहा युवक नकाबपोश था। दुकान की सफाई करते प्रीतम सिंह को बाइक के पीछे सवार बदमाश ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। जिससे एक गोली प्रीतम की जांग में लगी। फायरिंग होते ही बाजार में दहशत फैल गई। गोली मारते ही आरोपी बाइक से फरार हो गए। इस दौरान गंभीर घायल प्रीतम को पड़ोस के व्यापारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफ र किया। सूचना पर एएसपी किशोरीलाल मीणा, केसवरायपाटन डीएसपी शंकर, कापरेन थाना प्रभारी, लाखेरी थाना प्रभारी आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने जानकारी जुटाई कि वारदात करने वाले आरोपी 20 से 25 साल की उम्र के है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
फोटो केप्सन: पुलिस अधिकारी मौका मुआयना करते हुए।

केटेमाइन ड्रग्स तस्करी के मामले में मेडिकल व्यापारी को दबोचा
पुष्कर। पुष्कर से डाक विभाग के जरिए विदेशों में की जा रही केटेमाइन ड्रग्स तस्करी के आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार को अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने पुष्कर पहुंची। टीम ने मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को दबोचते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले गई। वहीं कार्रवाई से पुष्कर में नशे के सौदागरों में खलबली मच गई। यही नहीं गौरखधंधे में लिप्त कई मादक पदार्थ विक्रेता तो पुलिस की कार्रवाई के डर से भूमिगत हो गए। इधर, औषधि नियंत्रण दल ने भी गुरुवार देर शाम मेडिकल व्यवसायी के यहां छापा मारकर स्टॉक की जांच की।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम पुष्कर पहुंची तथा होली का चौक स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर के संचालक दीपक शर्मा को हिरासत में लिया। गुजरात पुलिस पहले उसे स्थानीय पुलिस थाने ले गई तथा पुलिस को इसकी सूचना देते हुए उसे पूछताछ के लिए अपने साथ अहमदाबाद लेकर रवाना हो गई। इसके अलावा जानकारी मिली है कि गुजरात पुलिस ने तस्करी में लिप्त एक नशे के सौदागार की तलाश में उसके मोतीसर रोड स्थित घर पर दबिश दी तथा कुछ कूरियर सेवा से जुड़े व्यवसायियों से भी पूछताछ कर उनका रिकॉर्ड खंगाला।

अब तक दो आरोपी पकड़े में आए

गत दिनों तीन करोड़ की केटेमाइन तस्करी के आरोप में अहमदाबाद की क्राइम पुलिस ने रविवार को पुष्कर से मुख्य आरोपी सूर्यप्रकाश उर्फ सोनू गोयल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कई और साथी तस्करों के नाम उगले। इसके आधार पर पुलिस ने दो दिन पूर्व संजय वैष्णव उर्फ मामा को गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई। जानकारी मिली है कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर ही मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया गया है।

यह है मामला

पुष्कर निवासी सोनू गोयल ने गुजरात नवसारी जिले के विजलपुर इलाके में रहने वाले मित्र सुरेश यादव को अमेरिका भेजने के लिए गत 4 मई को एक पार्सल भेजा था। सुरेश ने पार्सल डाकघर से पोस्ट भी कर दिया। लेकिन बाद में उसे संदेह होने पर अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच को सूचना दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पार्सल अपने कब्जे में लेकर जांच की। जिसमें 590 ग्राम केटेमाइन ड्रग्स बरामद की। बरामद केटेमाइन की कीमत 2.95 करोड़ आंकी गई।

अब मंत्री सुभाष गर्ग आए प्रशांत किशोर के विरोध में, ट्वीट कर बोले:व्यापारी की जरूरत नहीं
जयपुर। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की जारी अटकलों के बीच तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने अप्रत्यक्ष रूप से पीके की एंट्री पर निशाना साधा है। गर्ग ने ट्वीट कर कहा है कि किसी संगठन को मज़बूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं ,कोई सलाहकार व सेवा प्रदाता नहीं । नेतृत्व को चाणक्य की ज़रूरत है न कि व्यापारी की।

गौरतलब है कि मंत्री सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी समर्थक माने जाते हैं। गर्ग का यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है जब पीके की एंट्री को लेकर दिल्ली में उच्च स्तर पर मंत्रणा जारी है। कांग्रेस में पीके की एंट्री को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहमत नहीं है। इसी कड़ी में गर्ग के ट्वीट को वर्तमान राजनीतिक हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि गर्ग कांग्रेस से विधायक नहीं है, बल्कि आरएलडी पार्टी के विधायक है, जिन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रखा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार गर्ग ने यह ट्वीट गहलोत समर्थकों के कहने पर किया है। गर्ग के ट्वीट के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो सकती हैं। पीके की कांग्रेस में एंट्री वाले समर्थक कांग्रेस नेता भी जल्द ही इस ट्वीट का जवाब सोशल मीडिया के माध्यम से दे सकते हैं।