man beating - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पति को पत्नि ने डंडे, रेकेट और तवे से पीटा
अलवर। पति के द्वारा पत्नी को पीटने के हजारों हादसों के बीच अलवर के भिवाड़ी में एक पत्नी द्वारा अपने पति को बेरहमी से पीटने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी पीड़ित ने हर दिन की पिटाई से तंग आकर अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी है। पति ने अपनी पत्नी से सुरक्षा के लिए न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस की ओर से पीड़ित पति को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यह अनोखा मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। यहां एक पत्नी अपने पति के साथ आए दिन बेरहमी से मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रही थी। पीड़ित ने हर दिन होने वाले इस घटनाक्रम के कई अलग-अलग वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इनमें पत्नी बेरहमी से डंडे व बैट तो कभी रोटी बनाने के तवे से पीटने के साथ ही कैची से कपड़े काटते व जलाते हुए नजर आ रही है। कुछ वीडियो में एक 8-9 साल का छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है। जो अपने पिता की पिटाई से डर कर भागता हुआ नजर आ रहा है।

किया था प्रेम विवाह
पीड़ित अजीत सिंह ने बताया कि उसने सोनीपत निवासी सुमन से 9 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर अत्याचार करने लगी। पत्नी की मारपीट से घायल होकर उसने भिवाड़ी के राजकीय चिकित्सालय में अपना इलाज कराया। इसके बावजूद उसने परिवार बचाने की पूरी कोशिश की। इसके बाद न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई। हालांकि अभी तक पति की पिटाई की कोई वजह सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पत्नी का भाई विदेश रहता है। उसके इशारे पर प्रिंसिपल के रुपयों व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

लोगों ने विश्वास नहीं किया, तो सीसीटीवी लगाए
पीड़ित की बात पर कोई विश्वास नहीं कर रहा था। बल्कि उसे ही शक की निगाह से देखा जा रहा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की सच्चाई सामने लाने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। फिलहाल पिछले काफी दिनों से पीड़ित पति पत्नी से अलग रह रहा था। भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पीड़ित प्रिंसिपल को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मामले में पीड़ित की पत्नी को जांच के लिए बुलाया गया। लेकिन उसके नहीं आने के कारण बयान नहीं हो सके हैं।

थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लज्जा भंग
जयपुर। कानोता थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी रात डेढ़ बजे सुमेल निवासी घर में घुस गए। इन्होंने घर में मौजूद महिलाओं की लज्जा भंग की और बुजुर्ग से मारपीट की। पीड़ित परिवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिला। कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुलिकर्मियों ने उनके कमरों के गेट व खिड़कियां तक तोड़े और उन्हें कपड़े तक नहीं पहनने दिए। पुलिस ने महिलाओं को धमकाया और उनके बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति के साथ मारपीट की। उन्हें दीवार फांदकर रात में ही ले गए और उनके पालतू कुत्ते को लाठियों से पीटा। पुलिस ने उन्हें इसी तरह से आने और पीटने की धमकी दी है। दो दिन पूर्व कानोता थाना प्रभारी अरुण पूनिया किसी झगड़े की सूचना पर निजी वाहन व दो पुलिसकर्मियों के साथ सिविल ड्रेस में जामडोली पहुंचे थे। यहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।

झगड़े की सूचना पर एसपी आदर्शनगर समेत आस-पास की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एक घर में दबिश भी दी। महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
- अरुण कुमार पूनिया, थाना प्रभारी कानोता