shanghai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन में भीषण सड़क हादसा: देखते ही देखते जमीन के अंदर समा गया सड़क का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं
चीन। चीन के शंघाई के मिनहांग जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक सबवे कंस्ट्रक्शन साइट पर तकनीकी खराबी के सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। बता दें कि ये पूरा हादसा वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंसता हुआ दिख रहा है।

हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी की मौत या चोट नहीं आई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना किक्सिन रोड और लियान रोड के जंक्शन पर हुई, यह वह इलाका है जहां अभी नई जियामिन मेट्रो लाइन के लिए बड़े अंडरग्राउंड काम चल रहे हैं।

चीन ने कृत्रिम सूर्य में 1300 से अधिक सेकेंड तक प्लाज्मा प्रवाह बनाये रखकर रचा इतिहास, कार्बन उत्सर्जन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक प्रमुख उपकरण
शंघाई। चीन के शंघाई शहर में स्थित स्टार्टअप एनर्जी सिंगुलैरिटी ने घोषणा की है कि उसके एचएच70 उच्च तापमान सुपरकंडक्टिंग (एचटीएस) टोकामक (कृत्रिम सूर्य) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस नाभिकीय संलयन उपकरण ने 1,337 सेकंड तक निरंतर, लंबी अवधि के प्लाज्मा प्रवाह को बनाए रखने में सफलता हासिल की है।

सूर्य की नकल करने वाले परमाणु संलयन यंत्र को हमारी उर्जा जरूरतों को पूरा करने और कार्बन उत्सर्जन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक प्रमुख उपकरण के तौर पर देखा जाता है।

चीन की पहली निजी संलयन ऊर्जा कंपनी के रूप में 2021 में स्थापित एनर्जी सिंगुलैरिटी ने जून 2024 में दुनिया के पहले एचटीएस टोकामक एचएच70 का निर्माण और संचालन पूरा किया था। इस उपकरण ने अब तक 5,755 प्रयोग किए हैं, जिसमें नवीनतम दौर ने हजार-सेकंड से अधिक तक उर्जा के स्थिर प्रवाह को प्राप्त किया है। इस स्तर तक स्थिर प्रवाह को प्राप्त करना एक शानदार उपलब्धि है क्योंकि प्लाज्मा बहुत गर्म होने के साथ ही बहुत अस्थिर होता है।

उल्लेखनीय है कि टोकामक से स्थाई उर्जा या बिजली प्राप्त करना तभी संभव है जब प्लाज्मा का प्रवाह लगातार स्थिर बना रहे। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित प्लाज्मा नियंत्रण प्रणाली के निरंतर अनुकूलन से संभव हुई है।

एनर्जी सिंगुलैरिटी के सह-संस्थापक डोंग गे ने कहा, यह सफलता केवल समय के बारे में नहीं है, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दर्शाती है कि एचटीएस और एआई नियंत्रण प्रौद्योगिकियों का गहरा एकीकरण इंजीनियरिंग स्तर पर व्यवहार्य हो गया है। यह भविष्य के संलयन बिजली संयंत्रों के कम लागत और उच्च दक्षता वाले निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।

डोंग ने कहा कि हमारा लक्ष्य संलयन ऊर्जा से बिजली की लागत को थर्मल पावर (तापीय ऊर्जा) के बराबर या उससे भी कम करना है। वर्तमान में, चीन सक्रिय रूप से खुद को संलयन ऊर्जा के लिए एक वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है और एचटीएस टोकामक एवं लेजर फ्यूजन सहित कई तकनीकों में लगातार प्रयोग कर रहा है।

शंघाई के बाद अब बीजिंग में लग सकता है लॉकडाउन
बीजिंग। शंघाई में कोरोना वायरस के कहर को देखकर बीजिंग के निवासी परेशान हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग प्रशासन ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कारण बीजिंग के निवासियों ने शंघाई स्टाइल में लॉकडाउन की आशंका जताई है। लोगों में डर इतना बढ़ गया कि बीजिंग के दुकानों, शॉपिंग मॉल, स्टोर्स में खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात इतने खराब हैं कि चीन की राजधानी में अधिकतर दुकानों की शेल्फ खाली हो चुकी हैं। लोग दहशत में खरीदारी कर रहे हैं। जिसे जो मिल रहा है, उसे ही लेकर अपने घर के स्टॉक को भरने की कोशिश कर रहा है।

शंघाई के हालात देख डरे हुए हैं बीजिंग के निवासी
दरअसल, शंघाई में चीनी सरकार ने अचानक और अघोषित लॉकडाउन लगा दिया था। कहने को तो इस लॉकडाउन को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन लोग खाने-पीने की कमी के कारण भूखों मरने लगे। कई रिपोर्ट्स तो ऐसी भी थीं कि लोग जानबूझकर घरों से बाहर निकलकर अपनी गिरफ्तारी करवा रहे थे। ताकि जेल में उन्हें भरपेट खाना मिल सके। चीनी प्रशासन ने भी शंघाई में लॉकडाउन का पालन कराने में काफी सख्ती बरती। हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए लोगों की निगरानी की गई। इसी कारण बीजिंग के लोग किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए अपने घरों में खाने-पीने के स्टॉक को पहले ही भर लेना चाहते हैं।

34 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की तैयारी
बीजिंग के सबसे बड़े जिले चाओयांग में अधिकारियों ने रविवार की देर रात निवासियों और वहां काम करने वालों को इस हफ्ते तीन बार कोरोना टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। चाओयांग जिले की आबादी लगभग 34 लाख के आसपास है। अधिकारियों को आशंका है कि बीजिंग में एक हफ्ते पहले ही चुपके से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में अगर थोड़े-बहुत मामले भी सामने आते हैं तो जीरो कोविड पॉलिसी के अनुसार, पूरे शहर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। चीन के बाकी शहरों में पहले लगाए गए लॉकडाउन के प्रभावों को देखते हुए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है।

सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहे लोग
बीजिंग के हैडियन जिले में रहने वाले झांग नाम के एक छात्र ने बताया कि मैं सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहा हूं। मैंने दर्जनों पैकेट स्नेक्स और 5 किलोग्राम सेव पहले से ही खरीद कर रखा है। लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पत्तेदार सब्जियां, ताजा मांस, इंस्टेंट नूडल्स और टॉयलेट पेपर रोल की जबरदस्त खरीदारी की है। हालात यह है कि बीजिंग की अधिकर दुकानें आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी हैं। कई दुकानों में चुनिंदा सामान ही मिल रहे हैं, जिनकी कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।