post office - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
अजमेर।  अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस के साथ ही पोस्ट ऑफिस को भी बम से उड़ाने की शुक्रवार को धमकी मिली है । धमकीभरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों ऑफिस में हड़कंप मच गया।दोनों ऑफिस के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर खाली करवाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में कोई विफोटक सामग्री नहीं मिली है। पोस्ट ऑफिस के सीनियर पोस्टमास्टर के के मीना ने बताया कि लगभग 1.09 बजे सीनियर सुपरिडेंट ऑफिस से ई-मेल प्राप्त हुआ था, जो जयपुर ऑफिस में मिला था। जिसमें पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

जिन्होंने मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल देव मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ऑफिस के परिसर को खाली करवा दिया। मौके पर सीआईडी ने डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक दस्ते ने मेटल डिटेक्टर से पूरे परिसर को चेक किया। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की जांच में जब कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई तो सभी ने राहत की सांस ली।। धमकी वाले ई-मेल में लिखा है कि 'दोपहर 2 बजे इस्लामिक प्रार्थना के दौरान आपके पासपोर्ट/डाकघर में धमाका करने लिए 10 जहरीले बम लगाए हैं। हमने (तमिल मुक्ति संगठन) ने फैसला किया है कि अब हम चुनाव जैसे लोकतांत्रिक तरीकों को छोड़कर गोलियों और बमों के जरिए मां तमिलनाडु' को साफ करेंगे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
कोलकाता। कोलकाता में बम धमकी वाले ईमेल का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शहर के दो पासपोर्ट कार्यालयों और राज्य के कई डाकघरों को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर के आसपास ब्रेबोर्न रोड और आनंदपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालयों को ईमेल मिला, जिसमें परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

इसी दौरान राज्य के कई डाकघरों को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए। हावड़ा मैदान डाकघर को गुरुवार सुबह काम शुरू होने के तुरंत बाद धमकी मिली। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। इसके बाद आसनसोल प्रधान डाकघर और बशीरहाट प्रधान डाकघर से भी समान ईमेल मिलने की सूचना है, जिससे आपात सुरक्षा व्यवस्था लागू करनी पड़ी।

यह घटनाक्रम पिछले दो दिनों से पश्चिम बंगाल की अदालतों को भेजे जा रहे बम धमकी ईमेल की श्रृंखला के बीच सामने आया है। मंगलवार को सबसे पहले सिटी सिविल कोर्ट और पश्चिम बर्दवान जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल भेजे गए थे। इसके अलावा चिनसुरा कोर्ट में भी इसी तरह की धमकी से अफरा-तफरी मच गई थी, हालांकि दिनभर चली तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

बुधवार को आसनसोल के जिला जज को अदालत परिसर में बम लगाए जाने का ईमेल मिला। लगभग उसी समय सूरी जिला न्यायालय को भी आरडीएक्स रखे जाने की धमकी दी गई। विस्तृत जांच के बाद वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया। अब पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों तक धमकी का दायरा बढऩे से जांच एजेंसियां इसे समन्वित साजिश मान रही हैं, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना और सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करना हो सकता है।

पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इन ईमेल का स्रोत अज्ञात है।

शहर की सफाई रैंकिंग सुधरी, हालात नहीं
कोटा। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में भले ही कोटा उत्तर व दक्षिण में पहले की तुलना में सुधार हुआ हो लेकिन हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। अभी भी दिनभर मेन रोड और सरकारी कार्यालयों के मुख्य द्वार पर ही कचरे का अम्बार लगा हुआ है।  शहर में दो नगर निगम उत्तर व दक्षिण कार्यरत हैं। जिनमें बड़ी संख्या में स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। नगर निगम की ओर से वार्डों के अलावा मेन रोड और अब तो रात के समय भी मेन रोड की सफाई करवाई जा रही है। उसके बाद भी सफाई जितनी नजर आनी चाहिए उतनी नहीं दिख रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोटा दक्षिण निगम में नई धानमंडी डाकघर के मुख्य द्वार पर ही कचरे का अम्बार लगा हुआ है। वह भी सुबह के समय नहीं दिन के समय। कचरा भी इतना अधिक है कि वह आधी सड़क तक फेला हुआ है। ऐसे में डाकघर आने वालों को उस कचरे व उससे निकलने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उस कचरे  में पॉलिथीन से लेकर सड़ी हुई सब्जी व अन्य कचरा होने से उसकी दुर्गंध लोगों को बीमार कर रही है। लोगों का कहना है कि एक तो डाकघर के मुख्य द्वार व मेन रोड पर ही कचरा पॉइंट बनाया हुआ है। उसके साथ ही बरसात के समय में कचरा नहीं उठने से उसमें पानी जमा होने पर दुर्गंध अधिक फेल रही है। जिससे वहां से निकलना ही मुश्किल हो रहा है। डाकघर में आने वालों का कहना है कि इन दिनों रक्षा बंधन की डाक के लिए लोग अधिक आ रहे है। ऐसे में उन्हें इस कचरे व गंदगी का अधिक सामना करना पड़ रहा है। इस कचरे को दोपहर बाद तक नहीं उठाने से यहां आवारा मवेशी इसे पूरी सड़क पर फेला रहे है। जिससे यह राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है।

मेन गेट पर ही भरा बरसात का पानी
लोगों ने बताया कि केवल कचरा ही नहीं इन दिनों डाकघर के मुख्य द्वार पर बरसात का पानी भी भरा हुआ है। डाकघर के मेन गेट तो ऊंचा है और सड़क उसकी तुलना में नीची है। जिससे गेट के सामने ही पानी भरा हुआ है। एक तरफ कचरा व दूसरी तरफ बरसाती पानी। इस कारण से डाकघर में जाने के लिए भी पानी से बचकर निकलना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं व बुजुर्गों को तो उस गंदे पानी से होकर ही जाना पड़ रहा है।

यहां भी है कचरे का ढेर
शहर में ऐसी कई अन्य जगह और भी है जहां दिनभर कचरे का अम्बार व ढेर लगा हुआ है। छावनी स्थित एलआईसी बिल्डिंग के सामने कचरा पॉइंट बनाया हुआ है। वहां आस-पास का कचरा डाला जा रहा है। जिससे वहां दिनभर कचरा पात्र के बाहर तक कचरा फेला रहता है। ऐसे में एलआईसी कार्यालय, बैंक व एटीएम आने वालों को उस  गंदगी के ढेर का सामना करना पड़ रहा है।  इसके अलावा गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल के मुख्यद्वार के पास, छावनी बंगाली कॉलोनी समेत कई अन्य जगह पर भी यही हालत है। लोगों का कहना है कि इस कचरे में बरसाती पानी जमा होने से यह अधिक बीमारियों का कारण बन रहा है।  इधर नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों का कहना है कि कचरा पॉइंट से नियमित कचरा उठाया जा रहा है। सफाई होने के बाद यदि कोई कचरा डाल रहा है तो उस कारण से हो सकता है दिन में कचरा पड़ा हो। नई डानमंडी डाकघर के पास तो सब्जीमंडी का कचरा अधिक रहता है।

इनका कहना है
डाकघर के मुख्य द्वार पर ही कचरा पॉइंट बनाया हुआ है। यहां सबसे अधिक कचरा सब्जीमंडी का आता है। यह कचरा दिनभर पड़ा रहता है। जिससे डाकघर आने वालों को परेशानी होती है। इस कचरा पॉइंट को हटाने व इसकी नियमित सफाई करवाने के संबंध में नगर निगम को कई बाव लिखित में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका खामियाजा डाकघर के कर्मचारियों व यहां आने वालों के साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी भुगतना पड़ रहा है।
- मनीष शर्मा, पोस्ट मास्टर, नई धानमंडी डाकघर

डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नहीं है शौचालय, महिला कर्मचारी परेशान
देईखेड़ा। क्षेत्र के लबान कस्बे में स्थित डाकघर कार्यालय भवन में शौचालय नही होने वहां कार्यरत महिला कर्मिकों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां नियुक्ति बीपीएम दिलासा रानी ने बताया कि यहां से माखिदा ढगरिया व देईखेड़ा के पोस्टमैन भी डाक व अन्य पार्सल के लिए आते जाते है और डाकघर को स्थायी भवन नही है। पुराने पंचायत भवन में व्यवस्था कर एक कमरे में संचालित किया जा रहा है। भवन तो काफी पुराना है। साथ ही यहां पर शौचालय नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है और साथ स्थानीय पंचायत को भी कई बार लिखित में शौचालय निर्माण व भवन की मरम्मत के लिऐ मांग कर चुके है।

ग्रामीण रामावतार मीणा ने बताया कि सरकार एक तरफ तो महिला गरिमा की सुरक्षा के लिये पिंक शौचालय के निर्माण की योजना ला रही है वही दूसरी तरफ गांवों में नियुक्त महिला कर्मिकों के लिए शौचालय तक नही है।

इनका कहना है
यहां पर दिन भर सेंटरों के कार्मिक आते जाते है। ऐसे शौचालय नही होने परेशानी आती है। पंचायत ने जल्द शौचालय निर्माण का आश्वासन दिया है।
- दिलासा रानी, बीपीएम डाकघर लबान

इनका कहना है
डाकघर के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव ले रखे है। साथ ही भवन का मरम्मत व शौचालय निर्माण जल्द करवाया जाएगा।
- बुद्धि प्रकाश मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत लबान

डाकघर में महिला कर्मिकों की परेशानी को देखते हुए शौचालय के लिए स्वीकृति जारी की जा चुकी है। एक दो दिन में ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके है ।
- रतन सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी लबान

भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल
जयपुर। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अब डाकघर में गंगा जल मिलेगा। भारतीय डाक विभाग गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल की बिक्री करेगा। इसके अलावा विशेष पूजा व धार्मिक आयोजनों के लिए भी गंगाजल के लिए लोगों को भटकना नही पड़ेगा। पोस्टल डिपार्टमेंट में जयपुर सिटी के सीनियर सुपरिटेंडेंट मोहन सिंह मीणा ने बताया कि जयपुर शहर के सभी डाकघरों में 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतलें आमजन के लिए मौजूद हैं। 30 रूपए देकर आप गंगाजल खरीद सकते हैं। यह गंगोत्री का गंगाजल है जो सभी डाकघरों में आपको मिलेगा। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है इस अवसर पर श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

हिंदू धर्म में गंगाजल का है बड़ा महत्व
धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग होता है। इस कारण हर घर में लोग गंगाजल रखना शुभ मानते हैं। सावन के महीने धार्मिक कार्यक्रम अधिक होने से गंगाजल की मांग भी बढ़ जाती है। गंगा जल को लेने के लिए लोगों को गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस सहित कई शहरों व धार्मिक स्थलों पर जाना पड़ता है। सावन माह में भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है।

भारतीय डाक विभाग अब चिट्ठी, मनीआर्डर, सेविंग अकाउंट, आरडी और एनएससी के साथ और भी क्षेत्र में अग्रसर है। घर बैठे गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल भी आपके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। डिब्बे में पैक करके गंगाजल डाकिए डिमांड पर पहुंचा रहे हैं। डाक विभाग से बिकने वाले गंगोत्री के गंगा जल को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं।

कतार व इतंजार, फिर भी हाथ नहीं आ रहा आधार
कोटा। शहर में डाक घरों में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करने के लिए लंबी कतार लग रही है। तीन दिन तक चक्कर लगाने के बावजूद लोगों का नबर नहीं आ रहा। परेशान लोग भोर होते ही घर से निकल कर कतार लगाने के लिए डाकघर पहुंच जाते हैं। हालांकि शहर में अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड बनाने व अपडेशन सेंटर हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हालात ऐसे हैं कि आधार सेंटरों के बाहर लाइन में बच्चे व बुजुर्ग भी लगे देखे जा सकते हैं। रोजाना डाकघरों के आधार सेंटर पर लोगों को आधार कार्ड बनवाने और अपडेशन के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

लम्बी सूची बनते ही दूसरे दिन की तारीख
धानमंडी स्थित मुख्य डाकघर परिसर में एक आधार सेंटर संचालित हो रहा है। यहां पर सुबह आठ बजे से ही लोगों की कतार लग जाती है। मंगलवार सुबह यहां मौजूद छावनी निवासी कशिश ने बताया कि डाकघर में दो दिन से आधार बनवाने के लिए आ रहे हैं। सोमवार को पहुंची तो काफी भीड़ लगी हुई थी। उसका नम्बर आने से पहले से समय समाप्त हो गया तो कर्मचारियों ने कहा कि अब कल आना। वहीं सावित्री ने बताया कि इससे पहले बैंक गए थे। वहां पर भी लोगों की भीड़ के चलते नम्बर नहीं आया। सुगना देवी ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह सात बजे ही घर से निकल गई थी। सुहावा आलम ने बताया कि तीन दिन से नबर नहीं आ रहा है।

समय कम और कतार लम्बी
शहर के प्रमुख आठ डाकघरों में आधार सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सेंटरों नया आधार कार्ड बनवाने और या फिर कार्ड में करेक्शन से सम्बंधित कार्य होते हैं। इन सेंटरों पर केवल चार घंटे ही आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य होता है। जिससे अधिकांश लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। पूर्व में आधार सेंटर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलता था। गर्मी के मौसम को देखते हुए इसका समय बदलकर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। यहां केवल चार घंटे ही कार्य होता है। जिससे सभी लोगों का नम्बर नहीं आ पाता है। ऐसे में कई लोग आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य के लिए दूसरे दिन भी यहां का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

इसलिए उमड़ रही लोगों की भीड़
इस समय राशन कार्ड, गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। ई-केवाईसी के दौरान छोटे बच्चों और बुजुर्गो का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है। ऐसे में आधार कार्ड में बायोमेट्रिक करवाने के लिए लोगों को आधार सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा स्कूलों में एडमिशन भी हो रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इस कारण बच्चों के साथ परिजन डाकघरों सहित अन्य आधार सेंटरों के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

गांवों में गिने चुने आधार सेंटर
ग्रामीण क्षेत्रों आधार कार्ड बनवाने के संसाधन सीमित होते  हैं। ऐसे में कई लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए शहरों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस समय राशन कार्ड में ई- केवाईसी के दौरान बच्चों व वृद्ध के बायोमेट्रिक में समस्याएं देखी जा रही है। इसे लेकर बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटरों पर इन दिनों काफी भीड़ हो रही है। सुल्तानपुर क्षेत्र में मात्र चौमा मालियान, खेरुला, सुल्तानपुर उपडाक घर और पंचायत समिति में बायोमेट्रिक अपडेट का काम हो रहा है जहां दिनभर भीड़ लगी रहती है। भीड़ का आलम इतना रहता है कि लोगों को दो दिन में भी नम्बर नहीं आ रहा है।

शहर में करीब आठ डाकघरों में आधार सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सेंटरों पर सुबह 9 बजे से कार्य शुरू कर दिया जाता है। अभी एक बजे तक यह कार्य किया जाता है। क्योंकि डाकघरों में स्टाफ की कमी बनी हुई है। इसलिए चार घंटे का समय निर्धारित कर रखा है। नए स्टाफ की नियुक्ति होने पर ही समय में बढ़ोतरी हो सकती है।
- मनीष चौरसिया, प्रधान डाकपाल, मुख्य डाकघर धानमंडी

यह कैसा डाकघर! सुविधाओं का है टोटा
शाहाबाद। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर डाकघर किराए के मकान में संचालित हो रहा है। जिसमें पर्याप्त जगह नहीं है और ना ही डाकघर आने वाले उपभोक्ताओं के लिए वाहनों की पार्किं ग व्यवस्था है। ऐसे डाकघर पर आने वाले उपभोक्ताओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि बरसों से शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर सब डाकघर संचालित हो रहा है। डाकघर भवन निर्माण के लिए वर्षों से जगह भी अलॉटमेंट पड़ी हुई है लेकिन अभी तक यहां डाकघर का निर्माण नहीं हो सका है। डाकघर के निर्माण करने की मांग को लेकर लोगों ने कई बार डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायतें भी की है। डाकघर एक किराए के भवन में संचालित होता है। जिसमें उपभोक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था व  शीतल पेयजल और वाहनों के पार्किंग के लिए व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं के वाहन सड़क मार्ग पर खड़े रहते हैं जिससे आए दिन दिन में कई बार जाम जैसे हालात बनते रहते हैं तथा बाजार से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

खाली भूखंड पर गंदगी के लगे है ढेर
शाहबाद कस्बा निवासी केशव भार्गव, जितेंद्र राठौर, आसिफ मंसूरी मोनू नामदेव, ललित धानुक, अनिल भार्गव, विपिन जैन आदि ने बताया कि राजपुर रोड स्थित डाकघर के लिए जमीन एलॉटमेंट बरसों से पड़ी हुई है। जिसमें अभी तक डाकघर का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में इस खाली भूखंड पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा किराए के मकान में डाकघर संचालित हो रहा है। जिसमें जगह के अभाव में कई सुविधाओं का लाभ डाकघर आने वाले लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है।  डाकघर निर्माण के लिए डाक विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन मामले को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लोगों ने डाकघर निर्माण करने की मांग विभाग अधिकारियों से की है।

शाहाबाद डाकघर में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है पेयजल बैठने की पार्किंग की और बुजुर्ग विकलांग लाभार्थियों के लिए ज्यादा परेशानी होती है। डाकघर की अलॉटमेंट जमीन है। उस पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
- केशव भार्गव, वरिष्ठ नागरिक एवं रिटायर्ड पंचायत प्रसार अधिकारी शाहाबाद।

शाहाबाद डाकघर पर सबसे ज्यादा परेशानी लाभार्थियों के लिए गर्मी और बारिश के समय में झेलनी पड़ती है।  डाकघर की भूमि पर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ रहा है। मामले को लेकर कई बार विभाग की उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
- अरविंद शर्मा, एडवोकेट, शाहाबाद।

सुविधाओं का अभाव, आए दिन जाम
शाहाबाद उपखंड मुख्यालय पर संचालित डाकघर पर सुविधाओं का अभाव है। डाकघर पर पहुंचने वाले लाभार्थियों के वाहन डाकघर के सामने सड़क मार्ग पर खड़े रहते हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और रास्ता संकरा हो जाता है दिन में कई बार जाम जैसे हालात भी बनते हैं। विकलांग और बुजुर्ग लाभार्थियों के डाकघर भवन पर रैंप भी नहीं है और रेलिंग भी नहीं लगी है।  कई विकलांग और बुजुर्ग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उसके बावजूद भी डाक विभाग के उच्च अधिकारी कोई ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं।

शाहाबाद  सब डाकघर पर सुविधाए आधी अधूरी है। डाकघर पहुंचने वाले लाभार्थियों को असुविधो का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर का निर्माण नहीं होने से ऐसी समस्या डाकघर पर बनी हुई है अगर डाकघर का निर्माण कर दिया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी।
- राहुल शर्मा, ग्रामीण।

शाहाबाद पोस्ट आॅफिस किराए के भवन में संचालित होता है। पोस्ट आॅफिस निर्माण के लिए जमीन अलॉटमेंट पड़ी हुई है। पोस्ट आॅफिस निर्माण के लिए जयपुर कोटा सहित विभागीय उच्च अधिकारियों को लेटर भिजवा रखे हैं। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद ही डाकघर का निर्माण होगा।
- राजेश प्रजापति, पोस्ट मास्टर, शाहाबाद।

अब डाकघर से बैंक में ट्रांसफर हो सकेगा ब्याज
कोटा। डाक विभाग की ओर से जिले में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनइएफटी)  की सेवा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से  डाकघर की योजनाओं का ब्याज बैंक खातों में प्राप्त किया जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पूरे देश भर में डेढ़ लाख से ज्यादा डाकघर और करीब 50 करोड़ से ज्यादा बचत खाताधारक हैं। डाक विभाग ने बचत खाताधारकों के लिए एनइएफटी जैसी सुविधा शुरू करने का निर्णय किया है। हाल ही में डिपार्टमेंट आॅफ पोस्ट ने एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। इस सुविधा के माध्यम से बचत खाता धारकों को काफी फायदा होगा। वह आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार ब्याज की रकम को स्वयं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।

ऐसे लाभ उठा सकेंगे
एनइएफटी से राशि ट्रांसफर करने के लिए पोस्ट आॅफिस में संपर्क करना होगा। वहां अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट करवानी होगी। इसके बाद नेट बैंकिंग का लोगइन आईडी-पासवर्ड मिलेगा। इससे नेट बैंकिंग के साथ ही मोबाइल एप से भी राशि बैंक के खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी। पोस्ट आॅफिस की इस सुविधा का लाभ ग्राहक पूरे साल सुविधा ले सकेंगे। सुविधा मिलने से पोस्ट आॅफिस में भी बैंकों की तरह ही सुविधाएं विकसित हो रही है।

क्या होता है एनइएफटी
एनइएफटी यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर पेमेंट करने का एक और इलेक्ट्रॉनिक मोड है। यह सेवा साल के 365 दिन और 24 घंटे उपलब्ध है। इस सुविधा के माध्यम से डाकघर के उपभोक्ता आसानी से अपने पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि पोस्ट आॅफिस की ब्रांच से एनइएफटी करने के लिए ग्राहक के पास एक्टिव पोस्ट आॅफिस सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। पोस्ट आॅफिस सेविंग बैंक के ग्राहकों के लिए एक ही आईएफएससी कोड होगा, जो सभी ब्रांच और पोस्ट आॅफिस के लिए लागू होगा। पोस्ट आॅफिस को सभी सेविंग, पीपीएफ और एसएसए पासबुक के पहले पेज पर आईएफएससी कोड प्रिंट करना होगा।

अब डाकघर की योजनाओं का ब्याज बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए आईएफएससी कोड भी जारी किया जाएगा। जिले के ग्राहक इस नई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
- रामस्वरूप मीणा, डाकपाल, डाक विभाग

अब घर बैठे आ रही हमारी गंगा मैया
कोटा। हिंदू मान्यताओं में गंगाजल को पवित्र माना गया है। धार्मिक अनुष्ठान और मांगलिक कार्यों में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। कोरोना काल में जहां सब कुछ थम सा गया था, तब डाक विभाग ने गंगाजल की बिक्री शुरू की थी। इसका असर यह हुआ कि लोग अब डाकघर से ही गंगाजल खरीदने लगे हैं। कोटा के डाकघरों में भी गंगाजल की मांग लगातार बढ़ी है। स्थिति यह है कि इस साल शुरुआत में जहां महज पांच बोतल गंगाजल की बिक्री हुई। अब लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोटा जिले में तीन माह में गंगाजल की 300 बोतलें बिक जाती हैं। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि धीरे-धीरे लोग डाकघर के गंगाजल पर विश्वास करने लगे हैं।

जरूरत पड़े तब ले आओ
दरअसल हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश आदि तीर्थ स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालु डिब्बों या बोतलों में गंगाजल भरकर साथ लाते हैं। इसे संभाल कर घर में रखा जाता है ताकि मांगलिक कार्य के समय इसे काम में लिया जा सके। लेकिन अब जब जरूरत पड़ती है, तब ही डाकघर जाकर गंगाजल की बोतल ले आते हैं। सावन के महीने में गंगाजल की बिक्री अधिक होती है।

30 रुपए में 250 एमएल की बोतल
डाकघरों में गंगाजल की 250 एमएल की बोतल उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि अभी एक ही साइज की बोतल डाकघरों में है। यह बोतल 30 रुपए में डाकघर में मिल रही है। कोरोना के दौरान हरिद्वार के लिए आवागमन बंद हो गया था। इस कारण डाक विभाग ने योजना को चालू किया गया था। अब इसकी खरीदारी बढ़ने लगी है। जिले में तीन माह में 300 बोतल की बिक्री हो जाती है।

प्रचार-प्रसार हो तो बढ़े मांग
डाक विभाग में मिल रहे गंगाजल का अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कम प्रचार-प्रसार है। इस कारण ग्रामीण मंदिरों या फिर परिचित से हरिद्वार से ही गंगाजल मंगवा रहे हैं। डाक विभाग की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तो इसकी मांग और बढ़ सकती है।

इस तरह से मिलता है महंगा
वाहनों के माध्यम से गंगाजल मंगवाना काफी महंगा पड़ता था। वहीं परिचितों से मंगवाने पर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता था। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीणों को आती थी। गांवों में गंगाजल सहज उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहनों के माध्यम से ज्यादा रुपए देकर गंगाजल मंगवाते थे।

कोरोना के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए डाक विभाग ने गंगाजल उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी। धीरे-धीरे इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। गंगाजल गंगोत्री से मंगवाया जाता है। जिले के सभी डाकघरों में यह गंगाजल उपलब्ध करवाया जाता है।
- प्रशांत शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक कोटा

डाकघर में भी मिलेगी एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी
गंगापुर सिटी । डाक विभाग समय के साथ चलने के लिए किसी भी दौड़ में पीछे नहीं रहा है। उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और फिर एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। अब डाक विभाग बीमा पॉलिसी की ओर भी अग्रसर हो रहा है। विभाग ने ग्राहकों के लिए ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पॉलिसी भी शुरू कर दी है। इसमें डाकघर ने ग्राहकों के लिए 299 और 399 दो प्रकार का वार्षिक प्रीमियम शुरू किया है। 299 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटनावश मृत्यु, दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता, अंग-वि छेद, पैरालाइसिस होने पर 10 लाख रुपए का बीमा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होने वाली शारीरिक-आर्थिक बाधाओं को लेकर 60 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय आईपीडी और 30 हजार रुपए तक की चिकित्सा व्यय ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं, प्रीमियम का लाभ लेने वाले अगर अपने बच्चों को भी बीमा कवर का लाभ दिलवाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 399 रुपए का बीमा प्रीमियम लेना होगा। इसमें प्रीमियम लेने वाला लाभार्थी अधिकतम 2 बच्चों को शिक्षा के लिए 10 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा। साथ ही अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान हर रोज 1 हजार रुपए प्रतिदिन व अधिकतम 10 हजार रुपए मरीज को मिलेगा। इसमें परिवहन संबंधी और अंतिम संस्कार संबंधी लाभ भी कवर होगा। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को पहले शून्य बैलेंस पर डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा।

पोस्ट ऑफिस कार्मिक से मारपीट कर लूटे 20 लाख
सवाई माधोपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है। बाइक सवार तीन बदमाश पोस्ट ऑफिस के कार्मिक के साथ मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। अम्बेडकर सर्किल स्थित पोस्ट ऑफिस का कैशियर ब्रजबहादुर शर्मा 20 लाख रुपये लेकर बैंक में रुपये जमा कराने के लिए बाईक से बैंक जा रहा था।

इस दौरान यूपीएचसी बजरिया परिसर में यूपीएचसी के गेट के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने कैशियर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कैशियर गिर गया, तभी बाईक सवार बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट शुरू कर दी और 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश और पुलिस उपाधिक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।