scorching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव
जयपुर। शहर में हो रही गर्मी से इस समय हर कोई बेहाल है। भीषण गर्मी के कारण पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या बहुत कम दिखाई दे रही है। दूसरी ओर यहां आने वाले पर्यटकों को गर्मी से थोड़ी राहत देने के उद्देश्य से हवामहल स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, जंतर-मंतर स्मारक परिसर में पानी का छिड़काव कराया गया। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी राहत मिले।

हवामहल स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि यहां प्रथम चौक में पानी का छिड़काव कराया गया। साथ ही यहां समय समय पर फव्वारे चलाए जाते हैं। ताकि थोड़ी ठंडक बनी रहे और पर्यटकों को गर्मी से कुछ समय के लिए निजात मिल सके। दूसरी ओर जंतर-मंतर स्मारक की अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि परिसर में विभिन्न जगहों पर पानी का छिड़काव कराया गया है। इसके अतिरिक्त पहाड़ी पर बसे नाहरगढ़ दुर्ग में भी इस समय गर्मी का असर ज्यादा ही दिखाई दे रहा है।

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

तपती धरती पर भूख प्यास से संघर्ष कर रहा है राज्य पशु ऊंट
श्रीडूंगरगढ़। यहां के उपखण्ड कार्यालय परिसर में करीब एक सप्ताह से राजस्थान का राज्य पशु ऊंट भूख प्यास से संघर्ष कर रहा है। तपती धरती व पानी की कमी से यह ऊंट अब उठ नहीं पा रहा है। कस्बे के उपखण्ड कार्यालय में इस ऊंट को अन्यत्र इलाज के लिए भेजने वाला कोई नहीं है। इस ऊंट को इलाज व संरक्षण के लिए आपनो गांवो श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने जिला कलक्टर को पत्र लिखा है। समिति के मदन सोनी ने बताया कि राजस्थान में ऊंटों की घटती आबादी को देखते हुए सरकार ने इसे राज्य पशु का दर्जा दिया है। गहलोत सरकार ने 2022-23 के राज्य बजट में ऊंट संरक्षण और विकास नीति का ऐलान भी किया है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा गया है। परंतु धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन बमुश्किल ही नजर आ रहा है। राज्य पशु की दुर्दशा यहां के उपखंड कार्यालय परिसर में हो रही है। अधिकारियों से भरे इस परिसर में किसी की संवेदना नहीं जागी है। ये यहां कहां से पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिली परन्तु ये उठ नहीं सकता और भूख प्यास से संघर्ष करते हुए एक ही स्थान पर पड़ा है।

भीषण गर्मी में हाथियों को भोजन में तरबूज
जयपुर। गर्मी की अधिकता को देखते हुए हाथीगांव में रहवास कर रहे हाथियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इन्हें गर्मी से बचाने के लिए खाने में तरबूज़ों की मात्रा बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त इन्हें भोजन में गन्ने भी दिए जा रहे हैं। साथ ही ज़रूरी दवाइयां भी दी जा रही है। हाथीगांव इंचार्ज प्रह्लाद जाट का कहना है कि हाथी मालिकों और महावतों को इनकी सेहत पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है। गर्मी को देखते हुए हथिनियों को दिन में तीन से चार बार नहलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते इस समय हाथीगांव में पर्यटकों की कमी देखने को मिल रही है।

आग की भट्टी बनती जा रही धरती: भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही झुलसाने वाली गर्मी
इस्लामाबाद। दक्षिण एशिया में गर्मी का मौसम अपने शुरूआती दिनों में ही लोगों को परेशान करने लगा है। अप्रैल के शुरूआती दिनों में ही भारत और पाकिस्तान में लोग 40-50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानी स्कॉट डंकन ने इसकी चेतावनी दी है। ट्विटर पर शेयर एक थ्रेड में उन्होंने लिखा कि खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ रही है। स्कॉट डंकन ने लिखा कि अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ेगा। उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी, मार्च की शुरूआत से ही। स्कॉट ने मार्च 2022 का एक ग्राफिक्स शेयर किया और कहा कि आप देख सकते हैं कि मार्च के महीने में दुनिया के इस हिस्से में कितनी बेरहमी से गर्मी पड़ रही है।

200 साल में कितना बढ़ा
उन्होंने ब्रेकली पार्थ के डेटा के हवाले से बताया कि कैसे 19वीं शताब्दी के बाद से भारत और पाकिस्तान के तापमान में बदलाव आया है। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है, हीटवेव और ज्यादा ताकतवर हो जाती हैं। गर्मी के खतरनाक स्तर साल के ज्यादातर समय में देखे जा सकते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में घोषणा की थी कि साल 2021 तापमान का रिकार्ड रखे जाने के बाद से ग्रह के सात सबसे गर्म वर्षों में से एक था।

ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने का रास्ता लंबा
औसत वैश्विक तापमान में हर साल लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो रही है। 2020 में महामारी से थोड़ी गिरावट के बाद 2021 में वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रह के और अधिक ताप को कम करने के लिए तेजी से डीकाबोर्नाइजेशन की आवश्यकता है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन प्रभावों से बचने के लिए अभी देर नहीं हुई है।