india-pakistan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर पाकिस्तान को महत्व देना भारत की कूटनीतिक विफलता: जयराम रमेश ने खड़े किए भारत की विदेश नीति पर गंभीर सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया में शांति बहाली के वास्ते मध्यस्थ के रूप में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान का नाम सामने आना भारत की कूटनीतिक विफलता है और अब विदेश मंत्री एस जयशंकर इस विफलता पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान जैसे देश को मध्यस्थ के रूप में स्वीकार किया जाना बेहद आपत्तिजनक है। उनका कहना था कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देने, ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों को पनाह देने, परमाणु अप्रसार नियमों के उल्लंघन और ए. क्यू. खान नेटवर्क के जरिए परमाणु प्रसार में शामिल रहा है। उसने अफगानिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमले किए और अपने ही नागरिकों तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई की।

जयराम रमेश ने कहा कि 2008 के मुंबई हमले के बाद डॉ मनमोहन सिंह सरकार ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर दिया था, लेकिन हाल के घटनाक्रमों में ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने आसिम मुनीर के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि इसके बावजूद पाकिस्तान विश्व मंच पर और प्रासंगिक बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया "हमारी सरकार की कूटनीति, वैश्विक संपर्क और नैरेटिव प्रबंधन की कमजोरियों के कारण एक अस्थिर देश को 'ब्रोकर' की भूमिका मिल गई है, जो भारत की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।"

'साढ़े 3 करोड़ लोग मरने वाले थे, मैंने रूकवाया भारत-पाक परमाणु युद्ध': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का फिर वही राग
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में एक बार फिर दोहराया कि उनके हस्तक्षेप के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध टल गया, जिससे करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। ट्रंप ने कांग्रेस (संसद) को संबोधित करते हुए कहा कि आज अमेरिका जितना मजबूत है, उतना पहले कभी नहीं रहा। दूसरे कार्यकाल के पहले 10 महीनों में उन्होंने आठ युद्ध समाप्त रूकवाए हैं। दक्षिण एशिया का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर वह बीच में नहीं आते तो भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ गया होता। ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उनके दखल की वजह से 3.5 करोड़ लोगों को मरने से बचा लिया गया।

संभवतया उनका इशारा, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के समय अपनाए गए कड़े रूख की ओर था। भारत ने लगातार इस बात से इंकार किया है कि इस ऑपरेशन को किसी तीसरी शक्ति के दबाव में रोका गया। ट्रम्प ने अपने संबोधन में उन देशों की लंबी सूची गिनाई, जहां उनके मुताबिक उन्होंने शांति स्थापित की है। उन्होंने  कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान युद्ध का नाम गिनाया।

राष्ट्रपति ने गाजा में जारी संघर्ष पर कहा कि वहां अब स्थिति बहुत निचले स्तर पर आ गई है और युद्ध लगभग समाप्ति की ओर है। इस दौरान उन्होंने अपने विशेष दूतों और करीबियों स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जैरेड कुशनर का नाम लेते हुए इन कूटनीतिक मिशनों में उनकी मदद के लिए सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण का बड़ा हिस्सा आर्थिक उपलब्धियों पर केंद्रित रखा। उन्होंने कहा कि पिछले प्रशासन के समय की रिकॉर्ड महंगाई को घटाकर 1.7 प्रतिशत पर लाया गया है। पेट्रोल की कीमतें, जो 6 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई थीं, अब कई राज्यों में 2.30 डॉलर से नीचे और कुछ स्थानों पर 1.85 डॉलर तक आ गई हैं।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके एक साल में 18 ट्रिलियन डॉलर का वैश्विक निवेश अमेरिका में आया है, जबकि पिछले प्रशासन के चार वर्षों में यह एक ट्रिलियन डॉलर से भी कम था। ट्रम्प ने सीमा नीति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले नौ महीनों में एक भी अवैध विदेशी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है। सीमा पार से होने वाली नशीली दवाओं (फेंटानिल) की तस्करी में 56 प्रतिशत की कमी आई है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कई नयी सरकारी पहलों की घोषणा की और राजनीतिक तंज भी कसे। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में यह भी कहा कि अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ की ओर बढ़ रहा है और यह देश का स्वर्ण युग है।

सैम बहादुर का किरदार निभाकर अपने को भाग्यशाली समझता हूं- विक्की कौशल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' में काम करके खुद को भाग्यशाली मानते हैं। फिल्म सैम बहादुर साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ और फतिमा सना शेख, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। सैम बहादुर की शूटिंग शुरू हो गई है।

विक्की कौशल ने कहा कि मैं एक वास्तविक जीवन नायक और देशभक्त की भूमिका निभाने के लिए भाग्यशाली हूं जिसे आज भी हमारे देश में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है और प्यार किया जाता है।एक अभिनेता के रूप में सीखने और वापस लेने के लिए बहुत कुछ है। मुझे यकीन है कि दर्शक सैम की भारत को आज की तरह बनाने के लिए मंत्रमुग्ध करने वाली यात्रा को देखने के लिए रोमांचित होंगे।

पाकिस्तान: 9 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे इमरान खान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नौ संसदीय सीटों पर होने वाला उपचुनाव लडऩे के फैसले के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय राजकोष पर करोड़ों रूपये का भार पडऩे का अंदेशा जताया गया है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने पीटीआई के कुछ सांसदों का इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने के बाद ये सीटें रिक्त हैं। अगर इमरान खान इन सभी सीटों पर चुनाव जीतते हैँ तो उन्हें एक को छोड़कर शेष सीटों से इस्तीफा देना पड़ेगा और वहां फिर से उपचुनाव कराने होंगे।

अनुमान के मुताबिक एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव में होने वाला न्यूनतम खर्च करीब पांच से नौ करोड़ रूपये व्यय होना संभावित है। वहीं संवेदनशील और दूर-दराज के क्षेत्रों में यह लागत लगभग 10 करोड़ रुपये होगा। इमरान खान पहले से ही राष्ट्रीय संसद के सदस्य हैं। साल 2018 में उन्होंने पांच निर्वाचन क्षेत्रों इस्लामाबाद, बन्नू, कराची, मियांवाली और लाहौर से चुनाव लड़ा और इन सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने मियांवाली सीट अपने पास रखा और शेष चार सीटों से इस्तीफा दे दिया था।

पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान बातचीत शुरू कश्मीर पर शहबाज
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान संबंधों में गतिरोध को दूर करने के लिए पर्दे के पीछे से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी शहबाज सरकार को कश्मीर पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संबंध वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं और अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। इसके बाद परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों देश के संबंध और खराब हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, तब से, राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया गया है और कोई सीधी वार्ता नहीं हुई है। वैसे, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के कार्यभार संभालने से पहले ही, दोनों देश एक-दूसरे से बिना किसी शोरगुल के बात कर रहे हैं। इन्हीं संपर्कों के कारण फरवरी 2021 में युद्धविराम समझौते का नवीनीकरण हुआ और तब से संघर्ष विराम जारी है और इसके उल्लंघन की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन इस प्रक्रिया से दोनों देशों के बीच वार्ता की बहाली के मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

दोनों देशों के समकक्ष लोग एक-दूसरे के संपर्क में
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्र के हवाले से कहा गया है, इसे बैक चैनल कहें, ट्रैक-2 या पर्दे के पीछे की बातचीत, मैं केवल इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि दोनों देशों के समकक्ष लोग एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, सूत्र ने कहा कि उनके पास उन संपर्कों का सटीक विवरण नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक कुछ ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक चचार्ओं को बनाए रखना ह्यबैक चैनलों का उद्देश्य है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता और दोनों पक्षों की ओर से बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए कड़ी शर्तों को देखते हुए तत्काल सफलता की संभावना कम है। हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर पर पहले बात करनी होगी।

कश्मीर के मुद्दे पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं पीएम मोदी
शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत को कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के अपने फैसले को पलटना होगा ताकि दोनों ही देश बातचीत को फिर से शुरू कर सकें। पाकिस्तानी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत बातचीत को फिर से शुरू करने का इच्छुक तो है लेकिन शहबाज शरीफ को कश्मीर के मुद्दे पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। खबर में दावा किया गया है कि पश्चिमी देश जैसे अमेरिका और ब्रिटेन तनाव को कम करने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

आग की भट्टी बनती जा रही धरती: भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही झुलसाने वाली गर्मी
इस्लामाबाद। दक्षिण एशिया में गर्मी का मौसम अपने शुरूआती दिनों में ही लोगों को परेशान करने लगा है। अप्रैल के शुरूआती दिनों में ही भारत और पाकिस्तान में लोग 40-50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानी स्कॉट डंकन ने इसकी चेतावनी दी है। ट्विटर पर शेयर एक थ्रेड में उन्होंने लिखा कि खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ रही है। स्कॉट डंकन ने लिखा कि अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ेगा। उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी, मार्च की शुरूआत से ही। स्कॉट ने मार्च 2022 का एक ग्राफिक्स शेयर किया और कहा कि आप देख सकते हैं कि मार्च के महीने में दुनिया के इस हिस्से में कितनी बेरहमी से गर्मी पड़ रही है।

200 साल में कितना बढ़ा
उन्होंने ब्रेकली पार्थ के डेटा के हवाले से बताया कि कैसे 19वीं शताब्दी के बाद से भारत और पाकिस्तान के तापमान में बदलाव आया है। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है, हीटवेव और ज्यादा ताकतवर हो जाती हैं। गर्मी के खतरनाक स्तर साल के ज्यादातर समय में देखे जा सकते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में घोषणा की थी कि साल 2021 तापमान का रिकार्ड रखे जाने के बाद से ग्रह के सात सबसे गर्म वर्षों में से एक था।

ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने का रास्ता लंबा
औसत वैश्विक तापमान में हर साल लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो रही है। 2020 में महामारी से थोड़ी गिरावट के बाद 2021 में वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रह के और अधिक ताप को कम करने के लिए तेजी से डीकाबोर्नाइजेशन की आवश्यकता है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन प्रभावों से बचने के लिए अभी देर नहीं हुई है।