temperature record - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी चरम पर रही, जहां बाड़मेर में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पिछले 12 वर्षों में यह तीसरी बार है जब यहां तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचा है। वहीं कोटा और जोधपुर में भी तापमान पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ा।

शाम के समय मौसम ने कुछ राहत दी और अजमेर व जोधपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के 5 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर सहित कई जिलों में दिन और रात दोनों समय हीटवेव का असर रहने की संभावना है। हालांकि 28 से 30 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

बाड़मेर में तापमान 45.1 डिग्री
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। इससे अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं बाड़मेर में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यहां प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 45.1 डिग्री रहा। जैसलमेर में 44.4, बीकानेर में 44.1, करौली 44.6 और बांसवाड़ा में 44.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां लू और गर्मी के बीच दिन का तापमान 41.4 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों में राज्य में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी अगले तीन-चार दिन जोधपुर, बीकानेर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।

अब आगे क्या
मौसम विभाग जयपुर की माने तो बीकानेर, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में शुष्क, गर्म सतही हवाएं, धूलभरी तेज हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक की चलने की संभावनाएं हैं।

कहां कितना रहा तापमान
अजमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, कोटा 42.6, डबोक 40.4, जोधपुर 43.2, चूरू 43.8 और गंगानगर में 43.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।