silent - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केकड़ी में सैकड़ों मुस्लिमोें ने निकाला मौन जुलूस
केकड़ी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मौन जुलूस निकाला तथा राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया।

मौन जुलूस भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां पर भट्टा कॉलोनी के पेश इमाम मौलाना रुकमूद्दीन ने संबोधित किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की फोटो युक्त तख्तियां जलाई तथा बाद में एसडीएम आॅफिस में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदुस्तान एक शांतिप्रिय देश है और सभी हिंदू मुस्लिम अपनी एकता की मिसाल कायम रखते हुए अपना साधारण जीवन यापन करते आ रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने मोहम्मद साहब की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे मुस्लिम धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ज्ञापन देने के दौरान भट्टा कॉलोनी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रुकनुद्दीन, बस स्टैंड मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सईद रजा,रिसाला मस्जिद के मौलाना अहमद रजा, कटला मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अशरफ अजमेरी,शहर काजी मौलाना निसार अहमद सहित मुस्लिम समाज के मोहम्मद सईद नकवी, जुबीन खान, सरफराज गोरी, इंसाफ अली शोरगर, अब्दुल खलील हमाल, हबीब पठान, अब्दुल जब्बार मंसूरी, अल्ताफ रंगरेज, एडवोकेट मोहम्मद सलीम गोरी, पीर मोहम्मद, वफाती मोहम्मद अली, पार्षद मोहम्मद आसिफ सहित सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

भाजपा राज में भी टूटे मंदिर, तब चुप क्यों रहे-बेनीवाल
उदयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल ने अलवर में गत दिनों हुई मंदिर तोड़ने के मुद्दे पर कहा कि मंदिर टूटने ही नहीं चाहिए, लेकिन वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा के शासन काल में भी कई मंदिर टूटे, तब ये नेता सवाल क्यों नहीं कर रहे थे। मैंने और घनश्याम तिवाड़ी ने ही विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। भाजपा नेताओं को तब भी मंदिर तोड़ने के खिलाफ खड़े होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यूनुस खान ने भी 18 सिविल लाइंस स्थित मकान में शिव मंदिर को तोड़कर दूसरा सिस्टम किया था।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल उदयपुर में उनके प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। दु:खी आदमी पुलिस के बजाय कुछ राशि देकर अपराधियों से सहायता लेने को विवश हो रहे है। महिला अपराध में राजस्थान एक नंबर पर आ गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले 22 साल से  गहलोत-वसुंधरा का गठजोड़ है जिससे पुलिस का मनोबल घटा है। हम चाहते हैं कि पुलिस एक्ट में बदलाव हो और लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़े। इसके लिए हम जल्द ही जोधपुर और फिर मेवाड़ में बड़ी रैली करेंगे।

दम है तो कश्मीर को छुड़ाकर लाएं
बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज धर्म के नाम पर दिल्ली की सत्ता में बैठी है। कांग्रेस का पाला खाली है, इसलिए गोल पर गोल कर रहे हैं। सरकार बेरोजगारी, कोरोना आदि में मामलों में विफल रही है। चीन ने दो बार आंखें दिखाई। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि हिंदुस्तान कश्मीर को छुड़ाने के लिए कब दम दिखाएगा। दम है तो पाक अधिकृत कश्मीर को छुड़ाकर लाएं।

सभी 200 सीटों पर लड़ेंगी आरएलपी
बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, चाहे परिणाम कुछ भी रहे। बेरोजगारी की समस्या पूरे राजस्थान में है। बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर राजसमंद के दरीबा में पार्टी धरना देगी।

प्रो. सिंह को बर्खास्तगी की करेंगे मांग
बेनीवाल ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को भी बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल से बात करने का भरोसा दिया। वार्ता में आरपीएल के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।