CBSE Board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के मद्देनजर कई पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

बोर्ड ने रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द रहेंगी। नोटिस में कहा गया कि एक मार्च, तीन मार्च, पांच मार्च, सात मार्च और नौ मार्च को पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि इन खाड़ी देशों के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इससे पहले, नौ मार्च को जारी एक आदेश में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मानसिक तनाव और क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए 12 मार्च की परीक्षा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले 14 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को दिए निर्देश : 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन के लिए अभ्यास सत्र पूरा करना अनिवार्य, नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस साल 12वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के अभ्यास सत्र अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द पूरे करने होंगे। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों के प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से ओएसएम डैश मी बोर्ड देखें। जिससे कि ओएसएम अभ्यास सत्र की गतिविधियों पर बारीकी से नजर ने रखी जा सके। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार स्कूल प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा 11वीं र व 12वीं को पढ़ाने वाले सभी शिक्षक ई अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द अभ्यास सत्र पूरा करें, जिससे कि वे ओएसएम न पोर्टल के तहत आगामी मुख्य मूल्यांकन के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।

उल्लेखनीय है कि इस साल से ही 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने ओएसएम पोर्टल लॉंच किया है। पोर्टल पर डेटा सही कराएं शिक्षक को ओएएसआईएस पोर्टल पर लॉग इन भारद्वाज के अनुसार बोर्ड ने सभी शिक्षकों करके अभ्यास सत्र यानि मॉक मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर लॉग इन फ्रेंडेशियल और ओएएसआईएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों को ईमेल मिल चुके हैं। लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्हें ईमेल नहीं मिल पा रहे हैं। क्योंकि ओएएसआईएस में उनकी ईमेल आईडी सही नहीं है। इसीलिए वे ओएसआईएस में अपना डेटा सही कराएं।

सीबीएसई स्कूलों का एकेडमिक परर्फोमेंस रिपोर्ट कार्ड जारी, इस बार स्पोर्ट्स की उपलब्धियों को भी किया शामिल
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संबद्ध स्कूलों का एकेडमिक परर्फोमेंस रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य अपने रिपोर्ट कार्ड सीबीएसई स्कूल लॉगिन पोर्टल से अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का मानना है कि यह रिपोर्ट कार्ड स्कूलों को अपने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को डाटा आधारित तरीके से तैयार करने में मदद करेगा। यह रिपोर्ट न केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित है, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया, छात्र सहभागिता और समग्र विकास से जुड़े संकेतकों को भी समेटे हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।

गुणवत्ता में ला सकते हैं सुधार
अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट से प्राप्त निष्कर्षों को स्कूल अपने वार्षिक शिक्षण योजना में शामिल कर शिक्षण सीखने की गुणवत्ता में सुधार ला सकते हैं। बोर्ड की यह पहल स्कूलों को यह समझने का अवसर देती है कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अन्य बोर्ड स्कूलों की तुलना में कहां खड़े हैं। रिपोर्ट में 10वीं और 12वीं के परिणामों का विस्तृत विश्लेषण शामिल है, जिससे हर स्कूल अपना सुधार कर सकें।

यह भी खास
इस बार बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को भी जोड़ा है। इसमें कलस्टर और जोनल स्तर के खेल प्रदर्शन का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। साथ ही छात्रों और छात्राओं के प्रदर्शन को दर्शाते हुए स्कूलों को जेंडर इक्विटी पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

सीबीएसई ने इस साल भी दी छूट : 11वीं में इस साल फिर विद्यार्थी ले सकेंगे मैथ्स
अजमेर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर उन विद्यार्थियों को राहत दी है, जिन्होंने 10वीं में बेसिक मैथ्स से परीक्षा दी है और अब वे 11वीं कक्षा में मैथ्स पढ़ना चाहते हैं। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को इस साल भी यह छूट दी है। बोर्ड ने साल 2019 में 10वींं के विद्यार्थियों को बेसिक और स्टैण्डर्ड मैथ्स का विकल्प दिया था। जिसके अनुसार जो विद्यार्थी सीनियर सैकण्डरी लेवल पर मैथ्स पढ़ना चाहते हैं, उन्हें 10वीं में स्टैण्डर्ड मैथ्स लेनी होती थी। जबकि ऐसे विद्यार्थी जो आगे की कक्षाओं यानि सीनियर सैकण्डरी लेवल पर मैथ्स नहीं पढ़ना चाहते हैं, उनके पास बेसिक मैथ्स का विकल्प था। कठिनाई के स्तर पर दोनों पेपर अलग-अलग थे।

बेसिक सरल तो स्टैण्डर्ड कठिन था। मंशा यही थी कि जो विद्यार्थी 10वीं व 12वीं में मैथ्स नहीं पढ़ना चाहते हैं, उन्हें गणित का अनावश्यक बोझ नहीं झेलना पड़े। बोर्ड के नियम के अनुसार यदि 10वीं के बाद विद्यार्थी का विचार बदल जाता है और वह 11वीं में मैथ्स लेना चाहता है तो उसे 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा के जरिए स्टैण्डर्ड मैथ्स पेपर पास करना जरूरी था।बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में फिर से विद्यार्थियों को यह छूट जारी रखने का निर्णय किया है। लेकिन ऐसे विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में गणित की अनुमति देने से पहले संस्थान के प्रमुख को यह संतुष्ट करना होगा कि संबंधित विद्यार्थी कक्षा 11वीं में गणित को आगे बढ़ाने की योग्यता और क्षमता रखता है।

12वीं की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कल से, 10वीं के लिए 27 से
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाल ही में घोषित 2024-25 के 10वीं व 12वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के साथ ही अंकों के सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने सोमवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 12वीं के विद्यार्थी अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के लिए 21 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 27 मई होगी। प्रति विषय 7 सौ रुपए शुल्क देय होगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए अधिकृत वेबसाइट पर 27 मई की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह 28 मई से 3 जून के बीच ऐसे विद्यार्थी अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 5 सौ रुपए तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न सौ रूपए का शुल्क देय होगा। थ्योरी पार्ट में ही पुनर्मूल्यांकन की अनुमति होगी।

10वीं के लिए यह है कार्यक्रम
इसी तरह 10वीं के विद्यार्थी अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के लिए 27 मई से आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 2 जून होगी। प्रति उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए 5 सौ रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे विद्यार्थी 3 से 7 जून तक अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय 5 सौ रूपए तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न सौ रूपए का शुल्क देना होगा। थ्योरी पार्ट में ही पुनर्मूल्यांकन की अनुमति होगी। अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कराना होगा।

तो नई मार्कशीट जारी होगी
इस प्रक्रिया का परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यदि किसी प्रकरण में अंकों में बदलाव होता है, तो संबंधित विद्यार्थी को अपनी मार्कशीट सरेंडर करनी होगी और उसे नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि, टाइम टेबल में रिविजन के लिए दिया गैप
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 4 अप्रैल को अंतिम परीक्षा होगी। टाइमटेबल में पेपर के बीच में अच्छा गैप दिया गया है, जिससे छात्रों को रिवीजन करने के लिए बेहतर समय मिल सके, जैसे- दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। पहले दिन इंग्लिश का पेपर कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद मेजर सब्जेक्ट के लिए अगला पेपर 20 फरवरी को साइंस सब्जेक्ट का होगा। इस तरह से इन दोनों परीक्षाओं में 4 दिन का पेपर दिया गया है।स्टूडेंट्स अपनी डेटशीट सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड पिछले चलन का पालन करते हुए बोर्ड टॉपर्स की सूची और छात्रों के डिवीजन की घोषणा भी नहीं करेगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय को व्यक्तिगत रूप से उत्तीर्ण करने के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

उल्लेखनीय है कि बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से मेरिट सूची की घोषणा नहीं कर रहा है। इस फैंसले का उद्देश्य छात्रों के बीच 'अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा' से बचना है। बोर्ड परिणामों के लिए मेरिट सूची जारी नहीं करने का निर्णय पहली बार महामारी प्रेरित लॉकडाउन के दौरान लिया गया था, जब छात्रों के परिणाम ऑनलाइन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों का उपयोग करके तैयार किए गए थे। इस वर्ष बोर्ड छात्रों को कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन भी नहीं देगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रा को मिले 100 प्रतिशत अंक, मां चिंतित
हिसार। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हरियाणा की एक छात्रा को 100 प्रतिशत अंक मिले है। इसके बाद भी छात्रा की मां चिंतित है। उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। अंजली यादव की मां को इस बात की चिंता है कि वह अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्चा कैसे करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्रा को हर महीने 20 हजार रुपए छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। अंजली यादव ने कहा कि वह डॉक्टर बनेगी और चिकित्सा संस्थान एम्स दिल्ली में पढ़ेगी।

सीबीएसई बोर्ड के टॉपर, सान्वी को मिले 95.8 प्रतिशत अंक
जयपुर। एमपीएस स्कूल की 12वीं की होनहार छात्रा सान्वी कोठारी ने सीबीएसई के परिणाम में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार के साथ शहर का नाम रोशन किया है।

आयशा को 91 प्रतिशत अंक

एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा आयशा ने सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

ऋचा को 93 प्रतिशत
केवी नंबर-6 स्कूल की 12वीं की छात्रा ऋचा सक्सेना ने सीबीएसई बोर्ड की वाणिज्य वर्ग परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, 92.7 प्रतिशत छात्र हुए पास
जयपुर। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एक बार फिर बेटियां अव्वल रही। इस बार 92.7 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए है। एक लाख 34 हजार बच्चों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख्पा सकते है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को रिजल्ट के बारे में सूचित किया है। सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि 1.34 लाख बच्चों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए है।

सीबीएसई की ओर से 12 क्लास के परिणामों में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। इस साल लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.29 प्रतिशत ज्यादा रहा है। परीक्षा में 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र पास हुए है। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 प्रतिशत और केन्द्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है।

इस साल दो बार होगी CBSE 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 2021-22 शैक्षणिक सत्र के पाठ्यक्रम में बदलाव
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए वर्ष 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाकर दो सत्रों में विभाजित कर किया जाएगा तथा प्रत्येक सत्र के आखिरी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने जारी बयान में कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम को दो सत्रों में बांटा जाएगा और बोर्ड प्रत्येक सत्र के आखिर में बांटे गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा आयोजित करेगा। सीबीएसई के अनुसार शैक्षणिक सत्र के आखिर में बोर्ड परीक्षा कराए जाने की संभावना को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया हैं। पाठ्यक्रम को भी पिछले शैक्षणिक सत्र की तरह युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

प्रत्येक टर्म में 50 फीसदी सिलेबस को कवर किया जाएगा
सीबीएसई के अनुसार, 2021-22 के एकेडमिक सेशन को दो टर्म में बांटा गया है। प्रत्येक टर्म में 50 फीसदी सिलेबस को कवर किया जाएगा। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर और दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी। ये टर्म एग्जाम 90 मिनट की अवधि के होंगे। इसकी अधिसूचना इसी महीने जारी कर दी जाएगी।

दोनों टर्म के आधार पर तैयार होगी मार्क्सशीट
बोर्ड प्रश्न पत्र तैयार करके इन्हें स्कूलों को भेज देगा। आंसरशीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी बोर्ड ही तय करेगा। ये परीक्षाएं बाहर से भेजे गए सेंटर सुप्रिटेंडेंट और ऑब्जर्वर्स की निगरानी में आयोजित की जाएंगी। बच्चे पहले और दूसरे टर्म में जो नंबर हासिल करेंगे, उनके आधार पर अंतिम मार्क्सशीट तैयार किया जाएगा।

CBSE-ICSE 12वीं बोर्ड एग्जाम पर 2 दिन में फैसला लेगी सरकार, SC ने कहा- बताना होगा मजबूत कारण
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की अवकाशकालीन खंडपीठ ने सोमवार को संक्षिप्त सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल का अनुरोध स्वीकार करते हुए इस पर गुरुवार को विचार करने का निर्णय लिया। वेणुगोपाल ने खंडपीठ से कहा कि सरकार परीक्षा को लेकर अगले दो दिन में फैसला लेगी, इसलिए सुनवाई को तब तक स्थगित कर दिया जाए।

इस पर कोर्ट ने वेणुगोपाल से कहा कि सरकार निर्णय ले सकती है, लेकिन यदि वह पिछले साल की नीति से अलग कोई आदेश पारित करेगी तो उसे मजबूत कारण बताने होंगे। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की आशा है कि पिछले साल अपनाई गई नीति पर अमल इस साल भी किया जाना चाहिए, इसलिए अगर सरकार इससे अलग कर रही है तो उसे अच्छे कारण देने होंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ममता शर्मा की उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने पिछले साल की परीक्षा परिणाम नीति पर अमल करते हुए परीक्षाफल घोषित करने का भी अनुरोध किया है।