mine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोने का खनन करने वाला राजस्थान चौथा राज्य बना, मेजर मिनरल ब्लॉक्स नीलाम में रहे टॉप पर
जयपुर। राजस्थान में बीते एक साल में राजस्थान खनन में देश ही नहीं विदेश के मानचित्र पर भी छाया रहा। बांसवाड़ा में सोने के तीन ब्लॉक्स तैयार हुए। दो खानों की नीलामी हुई। यहां भुखिया-जगपुरा में सोने के ब्लॉक्स नीलाम हुए। राजस्थान देश का ऐसा चौथा राज्य बना जो सोने का खनन कर रहा है। अब तक कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और झारखंड में ही सोने का खनन हो रहा था। यहां खनन के 940.26 हैक्टेयर क्षेत्र में 113.52 मिलियन टन सोने के अयस्क मिले हैं। कांकरिया गारा में 205 हैक्टेयर में 1.24 मिलियन टन सोने के अयस्क मिले हैं। यहां अन्य धातु के अयस्क भी साथ निकलेंगे। यहीं नहीं प्रदेश ने एक साल में रिकॉर्ड 47 मेजर मिनरल्स के ब्लॉक्स नीलाम किए। जिसके चलते मेजर मिनरल्स ब्लॉक्स नीलामी में देश में टॉपर प्रदेश रहा। इनमें 39 खनन पट्टै और आठ के कम्पोजिट लाइसेंस जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही 504 माइनर मिनरल्स ब्लॉक्स भी नीलाम किए गए। साल के अंत तक 47 मेजर मिनरल्स ब्लॉक्स की नीलामी हो चुकी है।

खानों की क्लियरेंस से खानधारको को निजात मिली
प्रदेश सरकार ने खानों की नीलामी के बाद खानधारकों को पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों से ली जाने वाली एनओसी इत्यादि से भी छुटकारा दिलाया है। अब खान नीलामी से पहले खान विभाग के अधिकारी ही खान की एनओसी सहित अन्य क्लियरेंस लेने के बाद ही खान को नीलाम करेंगे। इससे खान हासिल करने वाले खानधारक तुरंत खनन कार्य शुरू कर सकेंगे।

नीलामी को मेजर मिनरल्स के 100 ब्लॉक्स तैयार हो रहे हैं
प्रदेश में खनिज संपदा का दोहन कर उनसे प्रदेश का राजस्व बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने इस साल सौ मेजर मिनरल्स के खान ब्लॉक्स तैयार करने का काम शुरू किया। अधिकांश ब्लॉक्स चिन्हित कर लिए गए हैं। हालांकि इनकी नीलामी अगले साल 2025 में शुरू होगी।
प्रदेश में खनिज संपदा का दोहन कर उनसे प्रदेश का राजस्व बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने इस साल सौ मेजर मिनरल्स के खान ब्लॉक्स तैयार करने का काम शुरू किया। अधिकांश ब्लॉक्स चिन्हित कर लिए गए हैं। हालांकि इनकी नीलामी अगले साल 2025 में शुरू होगी।

- खान विभाग ने 7589.87 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया।
- लाइमस्टोन के 38, आयरन ओर के 5, गोल्ड के 2 और सिलिसियस अर्थ के 2 ब्लॉक्स नीलाम हुए। नीलाम किए गए खनिज ब्लॉक्स का कुल क्षेत्रफल 5546 हैक्टेयर रहा।
- आमजन को बजरी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 108 प्लाट्स की नीलामी की गई।
- राज्य में रेयर अर्थ एलिमेंटस खनिजों के खोज और अनुसंधान को उदयपुर में और बीकानेर में सिरेमिक क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बीकानेर में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाया गया।
- नीलामी के बाद खान धारको की एनओसी मदद को पोस्ट आॅक्शन फैसिलिटेशन सैल बनाइ गई।
- अवैध खनन को रोकने के लिए सतर्कता शाखा की ओर से सात केन्द्रीयकृत्त दलों का गठन किया गया। वहीं तकनीकी आधारित निगरानी तंत्र विकसित किया गया। इसमें वाहनों की ट्रेकिंग जीपीएस और आरएफआईडी एवं वेब्रिज ऑटोमाइजेशन से करने की तैयारी है।

पाकिस्तान में धंसी एक कोयला खदान, 2 मजदूरों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कोयला खदान धंसने से 2 मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना कोहाट जिले में हुई, जब मजदूर कोयला खदान के अंदर काम कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बयान में कहा गया कि बचावकर्मियों को मलबे से शव निकालने में कई घंटे लग गए।

पाकिस्तान में इस समय मानसून का मौसम चल रहा है और देश के लगभग सभी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। प्रांत में पिछले तीन दिन के दौरान बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रांत में बारिश के कारण 73 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये और 77 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये।

अफगानिस्तान में एक चिपचिपी खदान में बम विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी काबुल शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। काबुल पुलिस प्रवक्ता खालिद ने यह जानकारी दी। खालिद ने कहा कि पुलिस डिस्ट्रिक्ट-3 के कोट-ए-संगी इलाके में एक चिपचिपी खदान में विस्फोट हुए, जिसकी चपेट में एक कार के आने से उसके चालक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी पीड़ित आम नागरिक थे, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बाड़मेर लिग्नाइट की सीएसआर गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, खान सुरक्षा मानकों की सख्ती से होगी पालना
जयपुर। खान सचिव माइंस व पेट्रोलियम, आनन्दी ने कहा है कि राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम बाड़मेर लिगनाइट सामाजिक दायित्व को निभाते हुए कारपोरेट सोशियल रेस्पोंसबिलिटी के तहत क्षेत्र में सीएसआर गतिविधियों को विस्तारित करें। उन्होंने कपूरदी और जलिपा माइंस में खनन कार्यों में लगे श्रमिकों व कार्मिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खान सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए।

खान सचिव आनन्दी राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम बाड़मेर लिगनाइट माइनिंग कंपनी लि. की 68 वीं संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रही थी। आनन्दी बीएलएमसीएल की चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर लिगनाइट की माइंस से फरवरी माह तक 55 लाख 80 हजार टन लिगनाइट पॉवर प्लांट को उपलब्ध कराया गया है। इसमें 43 लाख 82 हजार टन कपूरदी से और 11 लाख 98 हजार टन जलिपा माइंस से लिगनाइट पॉवर प्लांट को विद्युत उत्पादन के लिए उपलब्ध कराया गया है। बैठक में क्षेत्र से होकर गुजर रहे नेशनल हाई बे के कारण प्रभावित गांवों को संपर्क सड़क को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

आनन्दी ने बीएलएमसीएल की सीएसआर गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि सीएसआर में उपलब्ध एक करोड़ रु. से अधिक राशि से एक और कॉरपोरेट सोशल दायित्व की पूर्ति होगी वहीं जनहित के कार्य संपादित हो सकेंगे। उन्होंने बीएलएमसीएल की गतिविधियों की भी समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बीएलएमसीएल के एमडी ललित कुमार गुप्ता ने विस्तार से विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। संचालक मण्डल की बैठक में  उमेश गुप्ता, एमडी आरएसएमएमएल राजेन्द्र भट्ट, जेएस एनर्जी  गिरधर, शरद महेन्द्र, रुपा देवी सिंह, नरेन्द्र नाथ मिश्रा, राजीव शर्मा, कंपनी सचिव सौरभ शर्मा आदि ने भी उपस्थित रहकर और वर्चुअली हिस्सा लेते हुए सुझाव दिए।

चीन में कोयला खदान में फंसे 7 लोगों की मौत
ताइयुआन। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान के भूमिगत गोदाम में दुर्घटना में फंसे सभी 7 खनिकों की मौत की पुष्टि हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। काउंटी सरकार के अनुसार आखिरी शव 6:23 बजे निकाला गया। जो झोंगयांग काउंटी में ताओयुआन शिनलोंग कोयला औद्योगिक निगम की कोयला खदान में बचाव के कार्यो के अंत का प्रतीक है।

गोदाम में रात 10:45 बजे कोयले का ढेर ढह गया। खदान के प्रमुख गाओ नाइचुन ने कहा कि सोमवार को जब खनिक खराब कोयला फीडर की मरम्मत कर रहे थे, तो सात लोग दब गए। गाओ ने कहा कि ढहे कोयले ने गोदाम के नीचे पानी के पाइप तोड़ दिए और पानी का विस्फोट हुआ, जिससे बचाव प्रयासों में बाधा आई। आगे की जांच चल रही है।

वेनेजुएला में एक खदान ढहने से 15 लोगों की मौत, अन्य घायल
कराकस। वेनेजुएला के दक्षिणपूर्वी बोलिवर राज्य के अंगोस्टुरा शहर के ला परागुआ में एक खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने दी। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद फंसे खनिकों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव दल को इलाके में तैनात किया जा रहा है।

मादुरो ने राज्य टेलीविजन पर कहा कि हमने बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो के साथ मिलकर सभी नागरिक सुरक्षा टीमों को तुरंत भेज दिया है और हम खोज एवं बचाव को मजबूत करेंगे। मादुरो ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्रिलिंग के कारण खदान ढहा है और 30 मीटर की गहराई तक ढह गया।

चीन के कोयला खदान में हादसा, 12 लोगों की मौत
बीजिंग। चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग में एक कोयला खदान में हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में 13 अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट में यह जानाकरी दी। यह दुर्घटना जिक्सी शहर में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:50 बजे (07:50 जीएमटी) हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घाना में खदान धसने से 7 लोगों की मौत
अकरा। घाना के पूर्वी क्षेत्र में खदान का एक हिस्स धसने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (एनएडीएमओ) के क्षेत्रीय संचालन निदेशक अल्फ्रेड अग्येमंग ने बताया कि यह घटना बिरिम उत्तरी जिले में हुई। बचावकर्मी तीन लोगों को बचाने में सफल रहे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपदा स्थल पर एनएडीएमओ के अधिकारियों की एक टीम का नेतृत्व कर रहे अग्येमांग ने कहा कि बचे हुए लोगों ने बताया कि यहां लगभग 10 लोग काम कर रहे थे। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।

चीन में खदान धंसने के बाद मलबे से 6 लोगों को निकाला सुरक्षित
होहोट। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में खदान धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है, जबकि 47 अन्य अब भी लापता हैं। बचाव मुख्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यालय ने बताया कि अलक्सा लेफ्ट बैनर में खदान ढहने के बाद से हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गयी है। बचावकर्मियों ने मलबे से 6 लोगों को सुरक्षित भी निकाला है।

खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान(10) व आरिफ खान(7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोपहर में अवकाश के बाद वे सीधे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतर जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन स्कूल की तरफ तलाशने गए।

खदान के पास मिले कपड़े व बैग

बताया गया है कि खदान के समीप दोनों बच्चों के कपड़े तथा स्कूल बैग एवं जूते पडेÞ नजर आए। जिसके बाद खदान में तलाशी ली गई तो दोनों के शव मिले। घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया तथा देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए।

परिवार सदमे में, हर कोई स्तब्ध

हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं जिसे भी हादसे का पता चला, वह स्तब्ध हो गया। बताया जाता है कि मुस्ताक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल(14) है। जबकि हादसे का शिकार होने वाला अरबाज दूसरे नंबर तथा आरिफ तीसरे नंबर का पुत्र था। अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 4 का छात्र था जबकि आरिफ कक्षा 2 में पढ़ रहा था। घटना पर विद्यालय परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

मिट्टी की खदान ढहने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
चित्तौड़गढ़/बस्सी। पारसोली थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मिट्टी की खदान में दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार लाली पत्नी गणेश गुर्जर व बदाम पत्नी मांगी लाल गुर्जर सुबह घर के  नजदीक स्थित मिट्टी की खदान में मिट्टी लेने पहुंची जहां खुदाई करते वक्त खदान ढहने दोनों दब गई।    इस हादसे में लाली पत्नी गणेश गुर्जर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से दोनों को पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर बादाम गुर्जर को जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया है। बता दें कि भुमाफियाओं द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे खदानें गहरी हो गई है। बता दें कि महिलाएं खदान से मिट्टी खोद रही थी। 10 फीट गहरी खदान में खोदते समय अचानक मिट्टी ढह गई। जिससे दोनों महिलाएं नीचे दब गई। सूचना मिलने के बाद लोगों ने महिलाओं को खदान से बाहर निकाला। वहीं लाली गुर्जर की हालत ज्यादा गंभीर होने से चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेफर किया गया।