Plane Crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूयॉर्क में भीषण हादसा: ला गार्डिया हवाईअड्डे पर एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया, चार दमकलकर्मियों की हालत गंभीर, बचाव और राहत कार्य जारी
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर रविवार देर रात एयर कनाडा का एक विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई आपातकर्मी घायल हो गए और हवाईअड्डे का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैज़ एविएशन का बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा और आने के बाद गेट की ओर जा रहा था, तभी रनवे-4 पर उसकी टक्कर फायर ट्रक से हो गयी।

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में कम से कम चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार लगभग 100 यात्रियों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद दमकल, एंबुलेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने 'एयरक्राफ्ट इमरजेंसी' का हवाला देते हुए ला गार्डिया आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे का संचालन प्रभावित रहा था।

अजित पवार की मौत की हो सीबीआई जांच, पत्नी सुनेत्रा ने उठाई मांग
मुम्बई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने अजित पवार की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दोनों नेताओं ने इस संबंध में जोर देते हुए कहा कि इस घटना के पीछे की सच्चाई सामने आना जरूरी है। अजित पवार के निधन के बाद उपजे संदेहों को देखते हुए सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की जरूरत जताई है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए तटकरे ने स्पष्ट किया कि पार्टी और परिवार इस मामले में पारदर्शिता चाहते हैं। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र से अपील की है कि इस उच्च स्तरीय जांच को तुरंत मंजूरी दी जाए, जिससे किसी भी तरह की साजिश की संभावना की पुष्टि हो सके।

फिलहाल, राज्य के राजनीतिक गलियारों में इस मांग के बाद गहमागहमी तेज हो गई है। अजित पवार से जुड़े हादसे की सीबीआई जांच के लिए मंगलवार को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के जरिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने एक प्रेजेंटेशन दिखाया गया। इस मौके पर नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट एमपी प्रफुल्ल पटेल, डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार, स्टेट प्रेसिडेंट एमपी सुनील तटकरे, मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर हसन मुश्रीफ और यूथ लीडर पार्थ पवार मौजूद थे।

रोहित ने जताया था साजिश का शक

इससे पहले, एनसीपी एमएलए रोहित पवार ने भी आरोप लगाया कि पिछले महीने हुए दुखद प्लेन क्रैश में तोड़फोड़ का शक है, जिसमें उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की मौत हो गई थी। उन्होंने कई एक्सपर्ट एजेंसियों से पूरी जांच की मांग की है।

हादसे के बाद उठे कई सवाल

महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार को ले जा रहे एयरक्राफ्ट के बारामती में क्रैश होने के बाद, इस बात पर सवाल उठे कि इस भयानक हादसे की वजह क्या हो सकती है। 2025 में एयर इंडिया की दुखद घटना के बाद भारत में एविएशन सेफ्टी पर फिर से जांच शुरू हो गई।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अमेरिका में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के इडाहो राज्य में एमेट के पूर्व में ब्लैक कैन्यन इलाके में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेम काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि विमान सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान एक बिजली की लाइन से टकरा गया और फिर नदी के बर्फीले हिस्से में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी, काउंटी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के कारण पूर्वी जेम काउंटी में बिजली भी गुल हो गई।

मेन के बांगोर हवाई अड्डे पर निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग गंभीर
वॉशिंगटन। अमेरिका में मेन के बांगोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम उड़ान भरते समय आठ लोगों को ले जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

सीएनएन के अनुसार, विमान में सवार लोगों के घायल होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। विपणन बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट था। बांगोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बताया कि आपातकालीन दल पूर्वी समयानुसार शाम 7:45 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल को संभालने तक हवाई अड्डा बंद कर दिया है।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह विमान दुर्घटना अमेरिका में चल रहे भीषण शीतकालीन तूफान के बीच हुई है, जिससे अब तक कम से कम तीन लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग बिजली के बिना रह रहे हैं। मेन में तापमान शून्य से काफी नीचे है और हल्की बर्फबारी के कारण क्षेत्र में दृश्यता कम हो रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह में सेना की स्वदेशी तोपों से दी गई राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, देश की रक्षा निर्माण क्षमता को किया प्रदर्शित
नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सेना की 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) ने राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की पारंपरिक सलामी दी। इसकी एक विशेषता यह रही कि आर्टिलरी बैटरी ने देश में ही बनी 105 मिमी लाइट फील्ड तोपों से फायरिंग कर सलामी दी।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी देना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परंपरा है। यह कर्तव्य पथ के लॉन से राष्ट्रीय ध्वज को दिया जाने वाला सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। इन तोपों से फायरिंग एक साथ होने वाली तीन गतिविधियों का तालमेल होती है जिसमें प्रोटोकॉल अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराना, सेना बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाना और राष्ट्रपति बॉडीगार्ड द्वारा राष्ट्रीय सलामी देना शामिल है।

यह सेरेमोनियल बैटरी दिल्ली में तैनात है और इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महत्व के अलग-अलग अवसरों पर पारंपरिक फायरिंग कर सलामी देना है। यह बैटरी 1721 फील्ड रेजिमेंट का हिस्सा है जो मुख्यालय 36 आर्टिलरी ब्रिगेड के तहत आती है। सेरेमोनियल बैटरी ने 21 तोपों की सलामी देने के लिए 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया जो स्वदेशी तोप प्रणाली है। पहले यह फायरिंग ब्रिटिश काल की 25 पाउंडर तोप से की जाती थी।

यह तोप प्रणाली आत्मनिर्भर भारत में देश की रक्षा निर्माण क्षमता को प्रदर्शित करती है। पहले 21 तोपों की सलामी के लिए ब्रिटिश काल की 25 पाउंडर तोपों का इस्तेमाल किया जाता था। 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) सेना की एक विशेष इकाई है जो गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में 21 तोपों की पारंपरिक सलामी देती है। सलामी में ध्वनि और धुएं के लिए विशेष सेरेमोनियल कारतूसों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे किसी को नुकसान नहीं होता।

ब्राजील में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना समुद्री तट के पास शनिवार को एक छोटे विमान के समुद्र में दुर्घटनाग्रत हो जाने से उसके पायलट की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन विभाग के अनुसार यह छोटा विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। पायलट, जिसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है, बाद में पानी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है और संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

भीषण विमान दुर्घटना में लीबियाई सेना प्रमुख अहमद अल-हदाद का निधन, जांच शुरू
त्रिपोली। लीबिया की सेना के प्रमुख, मोहम्मद अली अहमद अल-हदाद की मंगलवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपने हवाई जहाज से तुर्की की राजधानी अंकारा की आधिकारिक यात्रा के बाद वापस आ रहे थे। लीबिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के प्रधानमंत्री ने अब्दुल हामिद दबीबा ने इसे दुखद दुर्घटना बताते हुए कहा, यह अपूरणीय क्षति राष्ट्र, सैन्य संस्थान और समस्त जनता के लिए एक बड़ी हानि है। उन्होंने बताया कि विमान में हदाद के अलावा लीबिया की थल सेना के कमांडर, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक, कर्मचारी प्रमुख के एक सलाहकार और उनके कार्यालय का एक फोटोग्राफर भी सवार थे।

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार 17:10 बजे अंकारा के एसेनबोगा हवाई अड्डे से त्रिपोली के लिए उड़ान भरी और उसका 17:52 बजे रेडियो संपर्क टूट गया। अधिकारियों को बाद में अंकारा के हायमाना जिले के केसिक्कवाक गांव के पास विमान का मलबा मिला। उन्होंने बताया कि डसॉल्ट फाल्कन 50 प्रकार के इस जेट विमान ने हायमाना के ऊपर से गुजरते समय आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने मलबे का पता लगा लिया है और घटनाक्रम से जनता को अवगत कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

लीबिया सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को कार्यवाही की निगरानी के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अंकारा भेजने का निर्देश दिया है और देश भर में तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

मैक्सिको में भीषण हादसा, लैंडिंग के दौरान नेवी का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत
मैक्सिको। मैक्सिकों से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लैंडिंग के दौरान सैन्य मेडिकल विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास हुआ।

फिलहाल, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू जारी है और जांच एजेंसियां विमान हादसे के कारण की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दक्षिण कोरिया में संसदीय समिति ने शुरू की जेजू एयरलाइन विमान हादसे की जांच, कई अहम दस्तावेज जब्त
सोल। दक्षिण कोरियाई संसदीय समिति ने पिछले वर्ष दिसंबर में हुए एक यात्री विमान हादसा मामले की सोमवार को जांच शुरू कर दी। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली की विशेष जांच समिति ने जेजू एयर के यात्री विमान हादसा  मामले में अपनी जांच शुरू करने के लिए अपनी पहली बैठक की। यह विमान पिछले 29 दिसंबर को राजधानी सोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर क्रैश हो गया था। जांच लगभग 40 दिनों में पूरी किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस हादसे में विमान में सवार चार क्रू मेंबर और 175 यात्रियों की मौत हो गयी थी, जबकि दो क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच समिति में 18 सांसद शामिल हैं, जिनमें सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नौ सदस्य और मुख्य विपक्षी पीपल्स पावर पार्टी के सात सदस्य शामिल हैं। जांच की समय सीमा तय को जरूरत पडऩे पर बढ़ाया जा सकता है। समिति इस आपदा के वास्तविक कारणों की जांच करेगी और यह भी जांच करेगी कि क्या जांच प्रक्रिया के दौरान सरकारी एजेंसियों ने दुर्घटना को कम आंकने या छिपाने की कोशिश की थी।

खेल जगत में शोक की लहर, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में विमान हादसे में मशहूर रेसर स्टेट्सविले समेत पूरे परिवार की मौत
अमेरिका। अमेरिका से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है नॉर्थ कैरोलिना में एक विमान हादसे में NASCAR कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले और उनके परिवारवालों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ और ये दुर्घटना होने वाला विमान खुद रेसलर का ही बताया जा रहा है। स्थानिय ​मीडिया के अनुसार अब तक इस हादसे में करीब 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में कार रेसिंग के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग बिफल स्टेट्सविले उनकी पतनी क्रिस्टीना, बेटी एम्मा और बेटा राइडर शामिल है। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही समय पहले विमान एयरपोर्ट पर लौट आया था, जिससे इस बात का पता चलता है कि उडान के दौरान भी विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी। फिलहाल हादसे की जगह पर एफएए की टीम मौजूद है और दुर्घटना के संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

सिवनी जिले में ट्रेनी विमान हादसे का शिकार, पायलट समेत दो लोग घायल
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक निजी ऐविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया, जिससे पायलट समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर सिवनी-नागपुर मार्ग स्थित सुकतरा हवाई पट्टी से लगभग 2 किमी दूर आमगांव के पास कल देर शाम रेडवर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी लाइन से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया।

घटना में पायलट अजीत चावड़ा व एक अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायल सुरक्षित बताए गए हैं, जिनका उपचार बारापत्थर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हवाई पट्टी पर उतरने के दौरान ट्रेनी विमान का निचला हिस्सा बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी बिजली लाइनों से टकरा गया। गनीमत की बात रही बिजली तार टूटने के साथ ही ट्रेनी विमान जमीन पर गिर गया।

इस दौरान बिजली लाइन ट्रिप होने से तारों में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध हो गया, जिससे बड़ी दुघर्टना टल गई। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी का लाइन स्टाफ व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रेनी विमान में सवार घायलों को अस्पताल रवाना किया। सूचना मिलते ही कुरई पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गई। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने ट्रेनी विमान के दुघर्टनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया। दुघर्टना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।