cocaine - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।

कोकीन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयपुर पूर्व की स्पेशल टीम ने प्रताप नगर थाना इलाके में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 116 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकीन, बिक्री राशि 45 हजार रुपए, 11 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल अविनाश और रामनिवास की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपित इमेनुअल चुकूडी बुबे (30) नाइजीरिया और माइकल (29) महल योजना जगतपुरा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रताप नगर इलाके के श्रीराम विहार इलाके में दबिश देकर दो विदेशियों को गिरफ्तार लिया। आरोपी करीब आठ माह से जयपुर शहर में किराए से रहकर कोकीन की सप्लाई कर रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट व आस-पास होटलों में फोन आने पर सप्लााई करने जाते हैं। आरोपी मिशेल का वीजा का टाइम भी खत्म हो चुका है।

दोनों विदेशियों ने कबूल किया कि कोकीन समेत अन्य मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना दिल्ली में बैठा है। यहां के लोग दिल्ली में बैठे तस्करों से कोकीन के लिए सम्पर्क करते हैं। इसके लिए जयपुर में उन्हें भी टारगेट दिया जाता है। जब इनका ग्राहक से सम्पर्क होता था तो ये उसे शहर के पॉश इलाके सी-स्कीम, सिविल लाइन समेत अन्य जगहों पर बुलाकर मादक पदार्थ की सप्लाई देते थे।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में 800 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त, तीन गिरफ्तार
सिडनी। आस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने 800 किलोग्राम से अधिक कोकीन की तस्करी करने के प्रयास में एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 24 मई को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) पुलिस बल और वॉलंटियर मरीन रेस्क्यू डब्ल्यूए ने फ्रेमेंटल के तट से लगभग 22 किमी दूर रोटेनेस्ट द्वीप के पास फंसे 10 मीटर के केबिन क्रूजर के चालक दल की सहायता की। क्रूजर पर सवार पर तीन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंजन में परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें नाव चलाने का सीमित अनुभव था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को पानी से भरे बैलस्ट टैंक में डूबे हुए 29 संदिग्ध पैकेज मिले जिसमें से प्रत्येक में  कोकीन पाया गया।

दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और पर्थ में हिरासत में ले लिया गया, जबकि तीसरे को सिडनी में गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह देश से बाहर भागने की तैयारी  में था। तीनों अपराधियों पर सीमा-नियंत्रित नशीले पदार्थ  की व्यावसायिक मात्रा आयात करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोषी पाए जाने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

ड्रग एडिक्ट हैं इमरान, कोकीन के बिना नहीं रह सकते: अताउल्लाह
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री  इमरान खान देश भर में घूम रहे और पार्टियां कर रहे हैं। उनकी सभाओं में भीड़ भी खूब जुटती है और वे शहबाज शरीफ  सरकार पर अटैक भी खूब कर रहे हैं और उन्हें चुनाव में उतरने की चुनौती दे रहे हैं। लेकिन इस बीच पंजाब सूबे के होम मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।  जिस पर चर्चाएं तेज हैं। तरार ने कहा कि इमरान खान शुरू से ही ड्रग ऐडिक्ट रहे हैं। सरकार जानती है कि उनके आलीशान घर बनीगाला तक ड्रग्स कौन पहुंचाता है। चरस और कोकीन के बिना तो इमरान 2 घंटे भी नहीं रह सकते।

किसी भी वक्त कर सकते हैं अरेस्ट
लाहौर में मीडिया से बात करते हुए तरार ने कहा कि हम ड्रग्स लेने के आरोप में इमरान खान को किसी भी वक्त अरेस्ट कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करना नहीं चाहते। वह जेल में बिना नशे के कैसे रह पाएंगे। हमें पता है कि सैकड़ों एकड़ में फैले उनके आलीशान घर बनीगाला तक ड्रग्स कौन पहुंचाता है। हम उनकी लत के बारे में बात क्यों नहीं करते। चरस तब से इस्तेमाल कर रहे हैं, जब वह क्रिकेटर थे। यही नहीं इमरान खान को जेल भेजने की धमकी देते हुए मंत्री ने कहा कि इमरान जेल इसलिए नहीं जाना चाहते, क्योंकि वह जानते हैं कि हम उन्हें जेल में कोकीन नहीं देंगे। फिलहाल तो हम उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं।

पत्नी बुशरा बीबी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप
इस दौरान कानून मंत्री मलिक मोहम्मद खान भी मौजूद थे। उन्होंने तो इमरान खान की मौजूदा पत्नी बुशरा बीबी पर भी भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया। मलिक ने कहा कि बुशरा बीबी और उनकी फरार हो चुकी दोस्त फराह खान ने अरबों रुपये का खेल किया था। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ रुपए की जमीन 8 करोड़ में खरीद ली गई, वह भी उस इलाके में जहां जमीन खरीदी ही नहीं जा सकती। हम इसकी जांच कर रहे हैं। बता दें कि इमरान खान पर ड्रग्स लेने के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। उन पर 2020 में भी ऐसे ही आरोप लगे थे। तब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने खुलेआम टीवी पर कहा था कि इमरान खान को ड्रग्स लेने की लत है। यही नहीं नवाज के आरोपों के बाद इमरान खान की दूसरी तलाकशुदा पत्नी रेहम खान ने भी यही बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इमरान खान नशे के आदी हैं और उसके बिना नहीं रह सकते।

एलन मस्क कर रहे कोका कोला में कोकीन मिलाने की तैयारी... जाने क्या है सच्चाई
वाशिंगटन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने एक चौंकाने वाला ट्वीट करके संकेत दिया है कि उनकी नजर अब कोका कोला को खरीदने पर है ताकि वह इसमें एक बार फिर कोकीन मिला सकें।

हालांकि यह तो सिर्फ मस्क ही जानते हैं कि उन्होंने  यह ट्वीट मजाक में किया है या नहीं। टेस्ला के संस्थापक  हालांकि अपने ट्विटर पर कभी-कभी हल्के-फुल्के मजाक करने के लिए जाने जाते  हैं और फ्री स्पीच जैसे कई मुद्दों पर उनके ट्वीट अक्सर विभिन्न मुद्दों पर बहस छेड़ते रहते हैं।

मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया कि वह बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी को खरीदेंगे और उसमें फिर से कोकीन मिलाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''इसके बाद, मैं कोका-कोला खरीद रहा हूं, ताकि उसमें कोकीन मिला सकूं।''

उल्लेखनीय है कि कोका कोला एक कार्बोनेटेड शीतल पेय है। इसका मुख्यालय अटलांटा  द कोका-कोला कंपनी नाम से है।