tonk news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रात्रि गश्त पर निकले कांस्टेबल का जंगल में मिला लहूलुहान शव, मांगों को लेकर आक्रोशित लोग धरने पर बैठे
उनियारा। टोंक जिले के उनियारा स्थित बनेठा पुलिस थाना की ककोड़ चौकी पर तैनात कांस्टेबल का राष्ट्रीय राजमार्ग-116 के समीप ककोड़ -रूपवास मोड़ के पास रविवार सुबह लहुलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात कांस्टेबल भागचंद सैनी गश्त पर निकले थे। प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि उनकी हत्या अन्यंत्र कर शव यहां डाला गया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपी राजेश मीणा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं एफ एसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों एवं सैनी समाज के लोगोंे में रोष व्याप्त हो गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने समेत अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।

इन मांगों पर बनी सहमति
मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री प्रभू दयाल सैनी, पूर्व विधाकय अजीत सिंह मेहता एवं सैनी समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन के साथ मृतक कांस्टेबल के परिजनों को करीब 1 करोड़ 10 लाख का मुआवजा, साथ ही पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने सहित अन्य मांगों पर सहमति बनने पर  गतिरोध खत्म हुआ एवं परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। अंत में मृतक के शव का सआदत अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मालपुरा सांप्रदायिक दंगा : दोहरे हत्याकांड के 13 आरोपी बरी, प्रकरण में तीन जांच अधिकारी रहे, लेकिन ठीक तरह से जांच नहीं की गई
जयपुर। सांप्रदायिक दंगा मामलों की विशेष अदालत ने 25 साल पहले टोंक के मालपुरा में हुए सांप्रदायिक दंगे के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड के 13 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। पीठासीन अधिकारी श्वेता गुप्ता ने आरोपी रतनलाल, किशनलाल, रामस्वरूप, देवकरण, श्योजीराम, रामकिशोर, सुखलाल, छोटू, बच्छराज, किस्तुर, हीरालाल, सत्यनारायण और किशनलाल को बरी करते हुए कहा कि प्रकरण में तीन जांच अधिकारी रहे, लेकिन फिर भी मामले की ठीक तरह से जांच नहीं की गई।

अभियोजन पक्ष ने यह कहा
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि दस जुलाई, 2000 को मोहम्मद अली और सलीम की हत्या हुई थी। प्रकरण में शहजाद ने मालपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समुदाय विशेष के लोगों ने उसके भाई मोहम्मद सलीम और चाचा मोहम्मद अली की हत्या की है। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने 22 आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया।

बचाव पक्ष की दलील पुलिस ने पर्याप्त जांच नहीं की
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीके बाली और अधिवक्ता सोनल दाधीच ने अदालत को बताया कि मामले में पुलिस ने पर्याप्त जांच नहीं की है। एफआईआर दर्ज कराने वाले ने भी किसी अन्य की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के समय मौके पर धारा 144 लगी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने जिन लोगों को चश्मदीद गवाह बताया है, उनकी मौके पर उपस्थिति संदेहजनक थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद नहीं किया। एक के अलावा अन्य आरोपियों की शिनाख्त परेड भी नहीं कराई गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।

8 आरोपियों को हाईकोर्ट पूर्व में डिस्चार्ज कर चुका
गौरतलब है कि 22 आरोपियों में से 8 आरोपियों को हाईकोर्ट पूर्व में डिस्चार्ज कर चुका है। एक अन्य को नाबालिग मानते हुए उसके प्रकरण को बाल न्यायालय में भेजा गया था। शेष 13 आरोपियों को मंगलवार को अदालत ने बरी कर दिया। दो अन्य लोगों की हत्या के दूसरे मामले में इन्हीं 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। विशेष अदालत उस मामले में 24 अगस्त को फैसला सुनाएगी।

दो संप्रदायों के बीच हुआ था दंगा
साल 2000 में मालपुरा में दो संप्रदायों के बीच दंगा हुआ था। इसमें एक पक्ष से हरिराम और कैलाश माली की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के भी चार लोगों की मौत हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। हरिराम की मौत के मामले में अदालत इस्लाम, मोहम्मद इशाक, अब्दुल रज्जाक, इरशाद, मोहम्मद जफर, साजिद अली, बिलाल अहमद और मोहम्मद हबीब को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। जबकि कैलाश माली की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को अदालत ने बरी किया था।

युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम पुलिस के साथ मारपीट
देवली। देवली उपखंड के राजमहल गांव में बुधवार रात एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलने से मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक व मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव के साथ ही रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाइश करने गए पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों की ने मारपीट की तथा पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। इससे पहले स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने ग्रामीणों से  समझाइश की, लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजन को बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने, सरकारी नौकरी देने और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस प्रशासन परिजनों की ओर से दी जाने वाली हर रिपोर्ट पर कार्रवाई को तैयार है। इसके बावजूद समझौता वार्ता सफल नहीं हुई। इधर सुबह 10 बजे बाद महिलाएं आक्रोशित हो गई, जिन्होंने दूनी थाने के हेडकांस्टेबल समेत पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर डाली।

इसी तरह दूसरी तरफ एक सहायक उप निरीक्षक को भी ग्रामीणों ने बंदी बनाने की कोशिश की। लेकिन देवली प्रधान बनवारी लाल जाट ने इसका विरोध किया और सहायक उप निरीक्षक को सुरक्षित निकाला। गौरतलब है कि बुधवार रात राजमहल निवासी पप्पू गुर्जर उम्र 30 वर्ष पुत्र कजोड़ गुर्जर निवासी राजमहल की वनपाल नाका राजमहल के समीप बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने के बाद मौत हो गई थी। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह बजरी एवं पैसे के आपसी लेनदेन से जुड़ा विषय बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने शव को बर्फ पर रखा हुआ है तथा राजमहल में रास्ता जाम कर धरने पर बैठे हुए ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए एवं आश्रित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ आरोपित चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जानी चाहिए।

घर से 37 लाख रुपए का स्मैक पाउडर बरामद, महिला समेत सहयोगी गिरफ्तार
देवली। देवली पुलिस ने 36 लाख 80 हजार रुपए का स्मेक पाउडर जब्त कर एक महिला समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि दौलता मोड़ स्थित पनवाड़ कॉलोनी में पुलिस जाप्ते को देखकर एक व्यक्ति अचानक भागकर एक घर में घुस गया। संदेह होने पर में जांच की तो वहां एक पुरुष व महिला मिले, जिनके कब्जे से 184 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत 36 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से स्मैक के विक्रय पेटे प्राप्त हुई 4 लाख 10 हजार रुपए की राशि और एक देशी शराब की पेटी जब्त की है। पुलिस ने मामले में लाली पत्नी भगवान सांसी निवासी पोल्याड़ा थाना दूनी हाल निवासी पनवाड़ कॉलोनी देवली तथा जीत सिंह उर्फ आंसू पुत्र रामफू ल सांसी निवासी मंडावर पुलिस थाना बरौनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भासू में पुरातन मंदिर की नींव खुदाई के दौरान निकली भगवान नेमीनाथ की मूर्तियां
टोडारायसिंह। टोंक जिले के टोडाराय सिंह उपखण्ड के गांव भासू में निर्माणाधीन सीताराम मंदिर की खुदाई के दौरान नींव से दो मूर्तियां निकलने के बाद मौके पर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओें की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों मूर्तियों का पंचामृत सक अभिषेक कर बालाजी मंदिर में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव भासू में सैंकड़ों साल पुराने सीताराम जी मंदिर को ध्वस्त कर फिर से निर्माणर कराया जा रहा है। जब श्रमिक नींव की खुदाई कर रहे थे तभी खुदाई के दौरान नींव से दो मूर्तियां निकलीं। इन्हें श्रमिकों ने बिना पहचाने मलवे में रख दिया। इस दौरान गांव के पं. चेतन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और मलवे पर रखी मूर्तियों को हाथ में लेकर देखा तो इनके मूर्ति होने का खुलासा हुआ। पहले लगा जैन धर्म के किसी तीर्थंकर की हैं। एक सवा फीट की दोनों मूर्तियों को पास के चारभुजानाथ मंदिर में रखवाया गया। थोड़ी देर में मूर्तियां निकलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई।

टोडारायसिंह से नन्दू जैन कालेडा ने मूर्तियों की पहचान करते कहा कि दोनों मूर्तियां भगवान नेमीनाथ और भगवान नेमीनाथ के साथ माता जी की है। मूर्तियों के निकलने वायरल होने के बाद जैन समाज अध्यक्ष संतकुमार जैन, सुरेश छाबड़ा, मनीष कासलीवाल, भागचंद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे। दोनों मूर्तियों का मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया और बाद में पास ही स्थित बालाजी मंदिर में रखा गया। शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए भासू पहुंच रहे हैं।

महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
टोंक। जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार सुबह किरण कंवर (28) ने 6 बजे चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि । वह पिछले 2 वर्षों से बच्चा नहीं होने से परेशान थी उसने कई जगह से इलाज लिया पर सफलता नहीं मिली। 10 महीने पहले किरण ने परामर्श लिया जिससे मरीज को पहली बार में ही 4 अण्डे बने तथा चारों ही फर्टिलाइज हो गए। इसके बाद जब सोनोग्राफी में 4 बच्चों का पता चला तो मरीज को चौथे महीने में सर्वाइकल एनसर्कलेज किया गया, क्योंकि चार बच्चों की प्रेग्नेन्सी में समय से पूर्व डिलीवरी होने का खतरा रहता है। अत: उससे बचने के लिए चौथे महीने में ही उसका बचाव कर लिया गया। मरीज की डिलीवरी को 8 महीने तक बढ़ाया जा सका। रविवार सुबह मरीज ने 6 बजे चार बच्चों (2 लड़के व 2 लड़की) को जन्म दिया। जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं।

उपखंड अधिकारी के प्रयासों से हुआ जमा पानी की समस्या का समाधान
निवाई। उपखंड अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित चौधरी कालोनी व बाईपास पुलिया के समीप भरे रहने वाले बरसाती पानी की निकासी की वर्षो पुरानी समस्या का उपखंड अधिकारी रविकान्त सिंह के नेतृत्व में समाधान किया गया। दीपावली के त्यौहार मिली इस सौगात से कालोनीवासियों व आमजन में खुशी की लहर है। उपखंड अधिकारीरविकांत सिंह नगरपालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं रेल्वे के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से पानी की जेसीबी की सहायता से निकासी करवाई गई।

उपखंड अधिकारी रविकांत ने बताया कि कई वर्षो से पानी की उचित निकासी नहीं हो रही थी जिससे कालोनी में हमेशा पानी भरा रहता था। पानी भरा रहने से गंदगी फैलने के साथ ही बदबू आती रहती थी और कई बीमारियां फैल रही थी। इसी प्रकार उपखंड अधिकारीकार्यालय के समीप झिलाय पुलिया के सडक मार्ग पर भी हमेशा भरा रहता था जिससे आए दिन वाहन  दुर्घटनाएं होती रहती थी। उपखंड अधिकारीरविकांतसिंह की पहल पर समस्या का समाधान किया गया। पानी की निकासी होते ही कालोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कालोनीवासियों आमजन ने समस्या का समाधान करने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है।

प्रशासन गांव के संग फॉलो कैम्प में श्रमिक कार्ड नहीं बनने पर हंगामा
डिग्गी। डिग्गी उप तहसील मुख्यालय पर संचालित ग्राम पंचायत परिसर में बना राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रशासन गांव के संग फॉलो कैंप का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता डिग्गी सरपंच हलीमा बानो ने की। शिविर प्रभारी तहसीलदार ने जी आर बैरवा ने बताया कि शिविर में कलमंडा वार्ड पंच सीता देवी के नेतृत्व ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन देकर डीपी के तारबंदी करवाने, डीपी दूसरी लगाने की मांग की जिस पर शिविर प्रभारी ने सहायक अभियंता को निर्देश देते हुए शीघ्र ही डीपी बदलने एवं डीपी के तारबंदी करने के निर्देश दिए। शिविर में श्रमिक कार्ड से नाम काटने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी तहसीलदार जीआर बेरवा को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने अपने खास लोगो के नाम भौतिक सत्यापन में जोड़कर श्रमिक कार्ड तो बना दिए एवं कहीं गरीब लोगों के नाम काट दिए गए हैं जिससे सरकार द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं से गरीब लोग  वंचित हो रहे हैं। श्रमिक कार्ड में नाम जुड़वाने को लेकर वंचित लोक प्रशासन के बार बार इधर उधर चक्कर काट रहे हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने श्रमिक कार्ड में नाम जोड़ने कि मांग पर शिविर प्रभारी तहसीलदार जीआर बैरवा ने कहा कि यह हमारे विभाग का मामला नहीं है आप श्रमिक विभाग में बात करें तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इतने में ही नाराज ग्रामीण उग्र हो गए और प्रशासन को खरी खोटी सुनाने लगे। प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए ग्रामीणों ने सरकार द्वारा लगाए गए कैंप को प्रशासन द्वारा लीपापोती का करार देते हुए प्रशासन को कोसते नजर आए।

इसी बीच उपप्रधान मूल शंकर शर्मा एवं ग्राम पंचायत सरपंच हलीमा बानो, उपसरपंच विजय नारायण शर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत करवाया। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि भौतिक सत्यापन की जांच करवा कर आप के नाम जुड़वा दिए जाएंगे। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी सुधा शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 28 मरीजों को दवाई वितरित की। शिविर में महिला बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर  माया शर्मा,सहित राजस्व विभाग, जलदाय विभाग, बिजली विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

आरक्षण की मांग, माली समाज के सैकड़ों लोगों ने SDM को दिया ज्ञापन
टोडारायसिंह। आगरा-बीकानेर हाईवे पर भरतपुर के गांव अरौंदा में माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, शिव, बोई तथा मौर्य जैसे दबे कुचले समाज को ओबीसी में से 12 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर टोडारायसिंह कस्बे के तहसील माली सैनी समाज के सैकड़ों बुजुर्ग सहित युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में दबे कुचले समाज माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य सहित अन्य समाज वर्षों से पिछडा समाज रहा है। ये समाज मेहनत, मजदूरी तथा कृिष आधारित कार्य कर अपना जीवन यापन करते है, इसलिए इन समाज के बच्चें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी सरकारी नौकरियों में नहीं पहुंच पाते है। अब तक की सरकारों ने इस समाज की अनदेखी कर वाजिब समस्याओं पर ध्यान केंद्रित नहीं किया, जिससे लगातार पिछडते जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि ये समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगरा-बीकानेर हाईवे पर भरतपुर के गांव अरौंदा में आंदोलन कर रहे है। समाज को राजनैतिक क्षेत्र में काफी पिछडा होने से उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। साथ ही उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में समाज का प्रतिनिधित्व नगण्य है। ऐसे में इन समाज को ओबीसी में से 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जाने की मांग है।

इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माली समाज के लोग एकत्र होकर मालीयािन धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई, जिसमें माली समाज भरतपुर में हो रहे आंदोलन का पूरजोर से समर्थन करते हुए आंदोलन में भागीदारी के लिए संकल्प लिया। बैठक में माली समाज जिला अध्यक्ष कैलाशचंद, मास्टर परशुराम माली, अशोक सैनी पूर्व सीआर, मिट्टूलाल सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थल पर टोडारायसिंह तहसील क्षेत्र से भी सैकड़ो समाज के युवा व बुजुर्ग पहुंचेंगे। बैठक का संचालन अरविंद सिंगोदिया ने किया। ज्ञापन देने वालों में माली समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, अखिल भारतीय माली, कुशवाहा, मौर्य महासभा जिला अध्यक्ष पप्पूलाल सिंगोदिया, महात्मा फूले समता परिषद जिला अध्यक्ष एडवोकेट लाभचंद अजमेरा, सुरेश सेनी पार्षद, मोतीलाल हलसोरा, चतरा पटेल सत्यनारायण सैनी, सजंय सैनी, भागचंद सैनी, मुकेश सैनी, अशोक सैनी, रामलाल दग्धी, राजेंद्र कूकरा, दौलत सेनी, राजेंद्र सैनी, हंसराज सैनी, दिनेश सैनी, राजेश सैनी, अशोक माली, श्यामसुंदर सैनी पार्षद, भागचंद माली, हेमराज सैनी, चेतन सैनी, बन्नालाल सैनी, मनोज सैनी, शंकरलाल माली, नोरतमल माली, धर्मराज सैनी सहित बडी संख्या में माली समाज के युवा व बुजुर्ग मौजूद रहे।

गहलोद घाट पर बनास में सैकड़ों मछलियों की मौत
टोंक। बनास नदी के गहलोद घाट पर पानी में सैकड़ों की तादाद में मरी हुई मछलियां मृत पाई गई हैं, आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पानी होने मछलियां मरी हैं, जिससे प्रशासन में हड़कम्प मचने के साथ आने जाने वाले लोगों की भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना मिलते ही मत्स्य विभाग के अधिकारी राकेश देव एवं तहसीलदार सहदेव मंडा मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बनास नदी के गहलोद घाट पर लोगों ने पानी का रंग बदला हुआ नजर आ रहा है एवं वहां बहुत सारी मरी हुई मछलियां देखकर लोगों ने कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद जिला मत्स्य अधिकारी राकेश देव मोके पर पहुंचे और मौका निरीक्षण किया।

मत्स्य अधिकारी राकेश देव ने बताया कि मौसम और तापमान में अचानक आने वाले बदलावों के कारण कम गहराई वाले पानी में गैसेस खत्म होकर ऊपरी सतह पर आने लगती है,जिसके चलते ऑक्सीजन की कमी के चलते कई बार मछलियों की मौत हो जाती है।मत्स्य विभाग की टीम ने मौके से मरी हुई मछलियों के एंव जलदाय विभाग ने पानी के सेम्पल एकत्रित किए है, जिनकी जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि मौके पर पानी के जिस हिस्से में मछलियां मरी हुई मिली हैं, वहां के पानी का रंग भी पूरी तरह से बदला हुआ है जो जांच का विषय बन रहा है।

एक जुलाई से प्रतिबंध होगा, सिंगल यूज प्लास्टिक
टोंक। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन वस्तुओं पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,टोंक के महाप्रबंधक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के तहत प्लेटे, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, जैसे कटलरी, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने, पैक करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकिट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक, पीवीसी बैनर के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि सभी ईकाइयां एवं उपभोक्ता सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, उपयोग, क्रय-विक्रय तुरंत प्रभाव से त्यागने, पर्यावरण को साफ-सुथरा, हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं।

जलदाय विभाग की लापरवाही से नगर पालिका क्षेत्र के हाई जोन में मटमेले पानी की आपूर्ति
टोडारायसिंह। जलदाय विभाग की लापरवाही से नगर पालिका क्षेत्र के हाई जोन में पेयजल संकट मंडरा रहा है। यहां तक कि कस्बे के वार्ड नं. 16 सहित अन्य आस पास के इलाके में जलदाय विभाग की अनदेखी से मटमेला पानी की जलापूर्ति की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष लवकुश वर्मा ने बताया कि वार्ड नं. 16 व आस पास के हाई जोन में गत काफी दिनों से पेयजल संकट खडा हो रहा हे, जलापूर्ति कम दबाव से आ रहा हेै। इस सम्बंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को कई बार अवगत कराया दिया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद ने बताया कि गत दिनों जलदाय विभाग की ओर से की जा रही जलापूर्ति में भी मटमेला और गंदा पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। इस की शिकायत जलदाय विभाग में करने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। कस्बे के वार्ड नं. 16 सहित आस पास के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर स्वच्छ पानी दिलाने की मांग की है।