denial - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा: ईरान ने किया ख़बरों का खंडन, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा- ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से नहीं हटेगा पीछे
तेहरान। ईरान ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने रविवार को मीडिया की उन ख़बरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि मसूद पेज़ेशकियान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय में संचार मामलों के उप-प्रमुख सैयद मेहदी तबातबाई ने 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रपति पेज़ेशकियान लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक वैसे ही जैसे ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध के मार्ग से पीछे नहीं हटेगा।"

यह टिप्पणी तब आई जब लंदन स्थित मीडिया संस्थान 'ईरान इंटरनेशनल' ने दिन में पहले यह रिपोर्ट दी थी कि पेज़ेशकियान ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के कार्यालय में अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। रिपोर्ट में एक अधिकारी का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि उस पत्र में 'इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) की आलोचना की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार आईआरजीसी ने प्रभावी रूप से सरकार के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है और राष्ट्रपति तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से दरकिनार कर दिया है।

अवैध संबंध से इंकार पर महिला से मारपीट, एसपी से की जांच की मांग
टोंक। एक बेसहारा महिला ने मोबाइल फोन पर बात कर अवैध संबंध पर मजबूर करने की बात नहीं मानने पर दुकान व घर में घुस कर मारपीट करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले की जांच जिले के किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। पीड़िता निवासी खेडूल्या थाना टोडारायसिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि  उसके गांव खेडूल्या में 13 अप्रैल को शाम 7 बजे के करीब मोहन पुत्र अर्जुनलाल बैरवा ग्राम खेडूलया बिना वजह गाली बकते हुए परचूनी दुकान व घर में घुस गया और सरिये से वार कर लहुलुहान कर दिया और पैर पकड़ कर घसीटने लगा। जिस पर बनवारी लाल भागकर आया तो उसकी पीठ पर मार दिया। मारपीट का वजह यह थी कि पीड़िता के औलाद नहीं थी, इसलिए मोहन पीछा करता और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना टोडारायसिंह में दर्ज कराई गई है। 25 अप्रैल को मोहन ने गंदे इशारे करते हुए अवैध संबंध में बनाने की धमकी भी दी और मेरे से अवैध संबंध बनाने के लिए मोबाइल पर बार-बार बात कर दबाव डालता है। पीड़िता ने कहा कि टोडारायसिंह पुलिस से न्याय की उम्मीद नहीं है, मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाएं।