buffaloes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली के लोहे के पोल में दौड़ा करंट, दो भैंसों की मौत
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित वार्ड नंबर 24 में गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के लोहे के पोल में करंट आ गया। जिसके कारण दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनको लेकर जा रहे दंपति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोबी घाट निवासी बजरंग लाल अपनी पत्नी के साथ अपनी दो भैंसों को लेकर पशुओं के बाड़े से खेत में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़े बिजली के लोहे के पोल के संपर्क में आने से दोनों भैंसो को करंट ने चपेट में ले लिया। इस दौरान जब उन्होंने भैंसों को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए लेकिन गनीमत रही कि मौके पर उनके बेटे हरमेंद्र कुमार ने पहुंचकर उनको बचा लिया। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

हरमेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास लगा बिजली का लोहे का पोल खेतड़ी ठिकाने के समय का होने की वजह से जर्जर अवस्था में हो गया हैए जिसको बदलने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, करीब दो साल पूर्व भी बकरियों को लेकर जा रही उसकी बहन भी करंट की चपेट में आ गई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के जेईएन व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने में घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, पार्षद मोहन राजोरिया, महावीर प्रसाद, ताराचंद, लक्ष्मण राम, किशन, सुनील सैनी, राजेश, नागर गुर्जर, कैलाश चंद, बनवारी लाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

कैटल फ्री बनने जा रहे शहर में हर तरफ भैंसों का रैला
कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से एक तरफ तो शिक्षा नगरी को कैटल फ्री बनाने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शहर में कैटल ही कैटल नजर आए। दिनभर शहर से भैसों का रैला निकलता रहा। जिससे ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। न्यास की ओर से बंधा धर्मपुरा में पशु पालकों के लिए देव नारायण आवासीय योजना विकसित की गई है। जिसमें शहर के पशु पालकों व पशुओं को शिफ्ट किया जाना है। जिससे शहर को कैटल  फ्री बनाया जा सके। न्यास ने योजना में पशुओं व पशु पालकों को शिफ्ट भी करना शुरू कर दिया है। लेकिन उसके बाद भी उस योजना का असर नजर नहीं आ रहा है।

सोमवार को नांता क्षेत्र से सीएडी की तरफ बड़ी संख्या में भैसों के रेले आते-जाते रहे। एक साथ 50 से अधिक भैसें जब सड़कों पर निकली तो उनके पीछे ट्रैफिक जाम होता गया। नांता की तरफ से भैसों का रैला बांयी मुख्य नहर के सहारे  थर्मल चौराहा होते हुए बैराज के समानांतर पुल से होकर गढ़ पैलेस के सामने से सीएडी चौराहे की तरफ पहुंचा। इस दौरान थर्मल चौराहे से लेकर सीएडी तक ट्रैफिक जाम होता रहा वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी बैराज के समानांतर पुल पर झेलनी पड़ी। वहां सुबह एक तरफ तो सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को दफ्तर जाने की जल्दी थी। वहीं दूसरी तरफ भैसों के रैले और रिवर फ्रंट पर चल रहे काम के लिए निकलने वाले बजरी के डम्परों के कारण जाम लगने से वाहन रैंग-रैंग कर निकल रहे थे। जिससे जरा सा पुल पार करने में लोगों को काफी समय लगा। इतना ही नहीं दिन के समय शहर से नांता की तरफ भी बड़ी संख्या में भैसें व गायों के झुंड के झुंड निकले। जिससे दिनभर चौराहों व मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से एक साथ इतने अधिक मवेशियों के झुंड के झुंड निकले लेकिन उस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए कोई पुलिस का अधिकारी व जवान तैनात नहीं था।

करंट से दो भैंसों की मौत, फिर 52 एनएच रोड पर जाम
कोटा । शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को करंट से  दो भैंसों की मौत हो गई ।  आक्रोशित लोगों ने 52 एनएच रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपसी समझाइश कर मामला शांत कराया और रास्ता खुलवाया । केईडीएल के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया ।

जानकारी के अनुसार अनंतपुरा थाना क्षेत्र में नालंदा स्कूल के पास विद्युत पोल में करंट फेलने से दो भैंसों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 52 पर रोड जाम का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की।  मौके पर केईडीएल के अधिकारियों को बुलाया और आपस में मुआवजे सहमति बनने के बाद थाने पर लिखित में आश्वासन दिया गया।

पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि छोटू नामक व्यक्ति की दो भैंसों की नालंदा स्कूल के पास विद्युत पोल की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी । इसके बाद स्थानीय लोग एकत्रित हुए और विरोध जताया  । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची  और लोगों से समझाइश की , मौके पर ही केईडीएल  के अधिकारियों को भी बुलाया गया । आपस में मुआवजे पर सहमति बनी है फिलहाल दोनों पक्षों से लिखित में समझौता लिया जा रहा है। फिलहाल मौके पर चिकित्सकों को बुलाकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की जा रही है ।