turned out - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र के नाम से वायरल पोस्ट निकली किसी की शरारत
अजमेर। उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के नाम से वायरल हो रही पोस्ट का मामला फिलहाल पुलिस जांच में किसी की शरारत होना पाया गया है। छात्र ने उक्त स्टेटस मैसेज के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। उसने मामले में कुलगांव (जम्मू-कश्मीर) में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी है।

आदर्शनगर थाना सीआई सुगन सिंह ने बताया कि छात्र तुलीनोपुरा कुलगांव जम्मू एण्ड कश्मीर निवासी वाहिद मुश्ताक पुत्र मुश्ताक अहमद नाईकु है, जो अजमेर में बडलिया चौराहा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाए जाने के संबंध में मैसेज वायरल हो रहा था। इस संबंध में आदर्शनगर थाना पुलिस को भी सूचना मिली। एसपी चूनाराम जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी विकास सांगवान व सीओ साउथ सुनील सिहाग के निर्देशन में सीआई सुगन सिंह को जांच करने के निर्देश दिए।

मैसेज बदनाम करने की साजिश

सीआई सिंह ने जांच की तो छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज का सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष का नियमित छात्र होना सामने आया। उसके संबंध में कॉलेज प्रशासन के डॉ. गणपत सिंह, महेश सिंह व स्वाति के बयान लिए। जिन्होंने छात्र वाहिद मुश्ताक को 20 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद 45 दिन की इंटरशिप में अभी अपने पैतृक निवास गांव कुलगांव जम्मू-कश्मीर जाना बताया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी मिलने पर उससे फोन पर सम्पर्क किया था। वाहिद ने उसे बदनाम करने के लिए इसे किसी की साजिश बताया है। जिसने उसके नाम से उक्त पोस्ट को वायरल किया है। मामले में जब पुलिस ने वाहिद से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने गांव कुलगांव जम्मू कश्मीर में है। उसने बताया कि इस तरह की गलत पोस्ट उसने नहीं डाली है। उसने बताया कि उसके पास भी सोमवार से ही इस संबंध में परिचित लोगों के फोन आ रहे हैं।

पिता भी पुलिसकर्मी

छात्र ने बताया कि उसके पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात हैं। उसने पुलिस से बातचीत में कहा है कि वह उदयपुर में हुई घटना की निन्दा करता है। ऐसा अपराध करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले में जांच जारी

सीआई सुगन सिंह ने बताया कि स्टाफ व छात्रों से सम्पर्क करने पर फिलहाल छात्र वाहिद का आचरण व चरित्र भी अच्छा होना सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में मैसेज इंजीनियरिंग कॉलेज से वायरल नहीं होना सामने आया है। मामले में निगरानी रख जांच जारी है।

मुकेश हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और सास ही निकली हत्यारी
खाटूश्यामजी। थाना अंतर्गत जालूण्ड से खोरा जाने वाले मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले मुकेश रोलानिया की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके सास और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मुकेश रोलानिया मिला था सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। परिवार जनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी व उसकी सास से पूछताछ करने पर विरोधाभास बयान पर पत्नी कविता व मृतक की सास मिंटू देवी व उसके सहयोगी रामदेव रणवां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जांच में सामने आया कि मृतक आदतन शराबी था। शराब पीकर परिवार के साथ में मारपीट करता था उसे तंग आकर पत्नी कविता व उसकी मां मिन्टु देवी ने मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए डेढ़ माह से योजना बनाई जा रही थी। 19 अप्रैल की रात्रि में जब मुकेश शराब पीकर घर आया मारपीट करने लगा तो पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी ने लोहे की मूसली से मुकेश के प्राइवेट पार्ट्स, पीठ व छाती पर वार कर उसे मरा हुआ समझकर रामदेव सिंह रणवा की ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सुनसान जगह पर डाल दिया गया। थाना अधिकारी ने कठोरता से पूछताछ करने पर पत्नी व सास दोनों टूट गई। अपने ही पति की हत्या करना कबूल कर लिया।