killer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़, मैनेजर के हत्यारे सहित लश्कर -ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि शोपियां के कांजीुलर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक जन मोहम्मद लोन राजस्थान के रहने वाले बैंक प्रबंधक की दो जून को की गई हत्या में शामिल था। एलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार की कुलगाम के आरेह में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, ''मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। वह अन्य आतंकवादी अपराधों के अलावा, हाल ही में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या में शामिल था।''
वहीं एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।  जिसके के बाद शुरु हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।''

उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले 30 घंटे में यह तीसरी मुठभेड़ है। अमरनाथ यात्रा पर कथित तौर पर हमले की योजना बना रहे लश्कर का एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित दो आतंकवादी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात श्रीनगर में मारे गए।

PUBG ने बनाया हत्यारा: ऑनलाइन शोक के लिए पहले चोरी, फिर पिता की पिस्तल से मां की हत्या
लखनऊ। पबजी किसी की जान भी ले सकता है, यह हम यूं ही नहीं कह रहे है, दरअसल इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। हम आपको लखनऊ के एक ऐसे मामले से रूबरू कराएंगे जिसके बाद शायद आप आपके बच्चों को पबजी की लत ना पड़ने दें। लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के यमुना नगर इलाके में पबजी वीडियो गेम की लत से एक नाबालिग बच्चे के हत्यारा बनने का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने से रोकने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि 5 जून को 16 वर्षीय बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। चौंकाने वाली बात यह रही कि नाबालिग आरोपी अपनी मां के शव के साथ 3 दिन कमरे में ही रहा। नाबालिग आरोपी के पिता सेना में जेसीओ पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात है। पूर्वी लखनऊ (Lucknow Police) के एडीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि किशोर पबजी गेम खेलने का आदी था। जब उसकी मां ने उसे पबजी खेलने रोका तो उसने मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

पिता की पिस्तौल से मारी गोली

लखनऊ पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह पबजी खेलने का आदी था और उसकी मां उसे खेलने से रोकती थी। इस कारण उसने अपने पिता की पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया। लड़के ने किसी इलेक्ट्रीशियन के बारे में एक नकली कहानी सुनाकर जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। एडीसीपी कासिम आबिदी ने कहा कि हमने लड़के को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

हत्या के बाद पार्टी

नाबालिग आरोपी ने मां की हत्या के एक दिन बाद दोस्तों के साथ अपने ही घर पर पार्टी बनाई। इस दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ गेम भी खेले। दोस्तों के द्वारा उसकी मां के लिए पुछे जाने पर चाचा के घर जाने की बात उसके द्वारा दोस्तों को बताई गई। इतना ही नहीं आरोपी ने यह बात किसी से नहीं बताने को लेकर अपनी बहन को भी धमकाया गया। आरोपी ने शातिराना अंदाज में जिस कमरे में मां की डेड बॉडी को जिस कमरे में बंद किया गया था, वहां बदबू बाहर ना आए इसके लिए उसने रूम स्प्रे का छिड़काव किया गया। हालांकि 2 दिन बित जाने के बाद बदबू इस कदर फैल गई कि रूम स्प्रे से रोक पाना संभव ना हो सका। ऐसे में नाबालिग आरोपी ने अपने पिता को वीडियो कॉल पर झूठी कहानी सुनाई।

पबजी की लत में चोरी

नाबालिग आरोपी ने मां की हत्या के 2 दिन पहले ही 10 हजार रुपए चुराए थे, जिसके बाद उसे उसकी मां ने डाटा और पिटाई कर दी थी। उसने ये पैसा ऑनलाइन पबजी पर खर्च कर दिए थे। नाबालिग पबजी खेलने का आदी हो गया था।

पबजी खेलने के दौरान दुश्मनी ने बनाया हत्यारा

उल्लेखनिया है कि इसी तरह की एक घटना मुंबई के ठाणे में भी हुई थी। मार्च में यहां के निवासी को तीन दोस्तों ने कथित तौर पर पबजी गेम खेलने के दौरान दुश्मनी को लेकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के साथ दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया था। ठाणे शहर के वर्तक नगर निवासी मृतक साहिल जाधव को उसके दोस्तों प्रणव माली और दो अन्य किशोरों ने पबजी खेलने के दौरान लड़ाई के बाद चाकू मार दिया था।

कलयुगी बेटा ही निकला मां का हत्यारा
इटावा। आरोपी ने अपने भाई से आए दिन झगड़ा करता था जिससे तंग आकर उसे घर से निकाल दिया था। भाई के निकालने पर लेकर बार-बार मां के ताने सुनने के बाद पुत्र ने आवेश में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के बम्बूलिया खुर्द गांव में पांच दिन पूर्व हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया जिसमें मां की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट देने वाला उसके ही पुत्र ने  मां की हत्या को अंजाम दिया था। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि 26 मई को  मनीष बैरवा ने इटावा थाने  संदिग्ध अवस्था मे अपनी मां संतरा की मौत की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद इटावा पुलिस ने मृतका का इटावा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया था जिसमे उसकी मौत गला दबाने से सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में इस मामले की जांच शुरू की । जिसमे कई पहलुओं पर जांच की लेकिन पूछताछ में आरोपी मनीष ने खुद अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी  मीना ने बताया कि आरोपी मां के तानों से परेशान था। आरोपी मनीष बैरवा निवासी बम्बूलिया 3 भाई व एक बहिन है। बहिन का विवाह हो गया है तथा मनीष का  बड़ा भाई जोधराज दुष्कर्म के मामले में जेल में है।  उससे छोटा बंटी से मनीष आए दिन झगड़ा करता था। उसे निकाल दिया जिस कारण बंटी अपने परिवार के साथ ससुराल में रहने लगा । घर में दोनों मां बेटे रह रहे थे तथा मां बेटे मनीष को बार बार बंटी के घर से भगाने के ताने मारती थी जिसके चलते मनीष ने मां संतरा का 26 मई की रात 2 बजे सोते हुए गला दबा दिया। उसे तड़पती हुई मां की चीखों पर भी दया नहीं आई। हत्या के बाद आरोपी तड़के अंधेरे में दूध की थैली लेने चला गया। वापस लौटकर अपने ताऊ को मां के बीमार होने की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा तो संतरा बाई की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद आरोपी को पश्चाताप होने लगा और इसी के साथ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि इस मामले में पुलिस को शुरू से ही आरोपी पर शक था क्योंकि  दुष्कर्म के मामले में मनीष अपने बड़े भाई बंटी को यह फंसाना चाहता था। जबकि दुष्कर्म के मामले में एक भाई जोधराज पहले से ही जेल में है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पुत्र मनीष बैरवा 21 वर्ष निवासी बम्बूलिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम में इटावा एसएचओ रामबिलास मीना के साथ  हेड कास्ट्रेबल रघुवीर, मलखान,कास्ट्रेबल राकेश, मोहर सिंह  रहे।

पूछताछ में सामने आया कि बम्बूलिया गांव निवासी
आरोपी मनीष उम्र 21 साल के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। मनीष के दो बड़े भाई व एक बहिन है। बहिन की शादी हो चुकी। सबसे बड़ा भाई बंटी घर में लड़ाई झगड़े से तंग आकर अपने ससुराल रहने लगा था। उसका  भाई जोधराज पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल चला गया। घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई रहती थी। बड़े भाई द्वारा ससुराल रहने चले जाने व उससे छोटे भाई के जेल चले जाने को लेकर उसकी मां मनीष को कोसती थी। और उसे ताने मारती थी। मनीष अपनी मां के ताने देने से परेशान था।

मुकेश हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और सास ही निकली हत्यारी
खाटूश्यामजी। थाना अंतर्गत जालूण्ड से खोरा जाने वाले मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले मुकेश रोलानिया की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके सास और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मुकेश रोलानिया मिला था सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। परिवार जनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी व उसकी सास से पूछताछ करने पर विरोधाभास बयान पर पत्नी कविता व मृतक की सास मिंटू देवी व उसके सहयोगी रामदेव रणवां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जांच में सामने आया कि मृतक आदतन शराबी था। शराब पीकर परिवार के साथ में मारपीट करता था उसे तंग आकर पत्नी कविता व उसकी मां मिन्टु देवी ने मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए डेढ़ माह से योजना बनाई जा रही थी। 19 अप्रैल की रात्रि में जब मुकेश शराब पीकर घर आया मारपीट करने लगा तो पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी ने लोहे की मूसली से मुकेश के प्राइवेट पार्ट्स, पीठ व छाती पर वार कर उसे मरा हुआ समझकर रामदेव सिंह रणवा की ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सुनसान जगह पर डाल दिया गया। थाना अधिकारी ने कठोरता से पूछताछ करने पर पत्नी व सास दोनों टूट गई। अपने ही पति की हत्या करना कबूल कर लिया।