summer vacation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहली बार डीईओ को घर बैठे मिलेगी तनख्वाह
कोटा। प्रदेश में पहली बार जिला शिक्षा अधिकारी न केवल गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेंगे बल्कि घर बैठे लाखों रुपए की तनख्वाह भी उठाएंगे। यह कारनामा सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी से हो पाएगा। जबकि, जिला शिक्षाधिकारी व समकक्ष सीबीईओ व एडीपीसी (समग्र शिक्षा) का पद  प्रशासनिक होता है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करवाने की होती है, इसलिए उन्हें ग्रीष्मावकाश नहीं मिलता।  लेकिन, प्रमोशन के बाद भी नव पदोन्नत कार्मिकों को जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) के पद पर अब तक पोस्टिंग यानी पदस्थापन नहीं मिला है लेकिन तनख्वाह नए पद डीईओ का मिल रहा है।  ऐसे में पद स्थापन के अभाव में  यह नव पदोन्नत डीईओ ग्रीष्मावकाश की छुट्टियां घरों पर बिताएंगे।

278 प्राचार्यों को प्रमोशन के बाद भी नहीं मिला पदस्थापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है, जो 30 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान शिक्षक और विद्यार्थी अगले डेढ़ माह तक गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाएंगे।  साथ ही पहली बार जिला शिक्षा अधिकारी भी गर्मियों की छुट्टियां मनाएंगे। क्योंकि, राज्य में 278 स्कूल प्राचार्यों की जिला शिक्षा अधिकारी या उनके समकक्ष पद पर पदोन्नति गत फरवरी माह में हो चुकी है। इसके बावजूद  तीन माह से पदस्थापन नहीं हुआ। जिसकी वजह से यह नव पदोन्नत डीईओ अपने स्कूलों का ही कार्यभार प्राचार्य के रूप में संभालने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग ने अब तक इन्हें जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापन नहीं किया है जबकि इन्हें वेतन नए पद का मिल रहा है। इस कारण स्कूलों की छुट्टियों के साथ वे भी अगले डेढ़ माह तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ लेंगे। इससे न केवल सरकारी धन का नुकसान होगा बल्कि शिक्षा विभाग में योजनाओं की क्रियान्वित भी प्रभावित होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य कार्य
जिला शिक्षा अधिकारी जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन्हें शिक्षा से संबंधित सभी प्रशासनिक कार्यों का संचालन करना होता है। जिसमें शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन, स्कूलों का निरीक्षण, बजट का प्रबंधन, शिक्षकों की नियुक्ति, पदोन्नति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है, जो इस प्रकार है।

शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन: जिला शिक्षाधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि जिले में शिक्षा से संबंधित सभी नीतियां और दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन किया जा रहा है।

स्कूलों का निरीक्षण: डीईओ सरकारी और निजी स्कूलों का निरीक्षण करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूल्स निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

बजट और लेखा प्रबंधन: शिक्षा विभाग के बजट का प्रबंधन करते हैं और लेखांकन कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना अहम जिम्मेदारी होती है।

शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति: शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति से संबंधित कार्यों का भी प्रबंधन करना डीईओ का जिम्मा है।  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यह सुनिश्चित करना : जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और पहल लागू करते हैं।  क्वालिटी एजुकेशन शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, समग्र शिक्षा अभियान सहित शैक्षणिक कार्यक्रमों का कार्यान्वयन शामिल होता है।

शिक्षक प्रशिक्षण: शिक्षकों और शैक्षिक कर्मचारियों के पेशेवर विकास का आयोजन करना ताकि उनके कौशल और शिक्षण विधियों में सुधारात्मक विकास हो सके।  विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक कार्य : शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का भी संचालन करते हैं, जिसमें उपस्थिति की निगरानी, स्थानीय प्राधिकरणों और निजी संस्थाओं को शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सलाह देना।

पद रिक्त होने से यह पड़ते नकारात्मक प्रभाव
जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) के पद के रिक्त रहने से शिक्षा क्षेत्र में कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। जिससे जिला स्तर पर शिक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई, शिक्षकों की नियुक्तियां और विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बुरा असर पड़ता है।

शैक्षणिक कार्यों में रुकावट
डीईओ के अभाव में स्कूल मॉनिटरिंग, शिक्षकों को समय पर वेतन और अन्य शैक्षणिक कार्यों में बाधा आती है।

नियुक्ति व पदोन्नति में देरी
रिक्त पदों के कारण शिक्षकों की नियुक्ति और पदोन्नति में देरी हो सकती है, जिसका प्रभाव स्कूल में शिक्षकों की कमी से शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ता है।

अतिरिक्त कार्यभार
डीईओ नहीं होने से अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिसका असर शैक्षणिक गतिविधियों पर देखने को मिलता है।

शिक्षा की गुणवत्तापर असर
शिक्षकों की कमी और कार्यों में रुकावट के कारण शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

प्रशासनिक कार्य में व्यवधान
डीईओ जिले में शिक्षा विभाग का प्रमुख अधिकारी होता है, इसलिए पद खाली रहने से जिला प्रशासन और विभाग के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कतें आती है।

विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रभाव
सरकार के स्तर पर पदस्थापन प्रक्रियाधीन है। डीपीसी के बाद प्रमोशन भी कर दिया गया है। अब नए दायित्व का पदस्थापन किया जाना है, जो अधिकतम एक सप्ताह में हो जाएगा।
-सतीश कुमार गुप्ता, विशेषाधिकारी शिक्षामंत्री

शिक्षा से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में कठिनाइयां आ सकती हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।
-प्रेमशंकर चरड़ाना, जिलाध्यक्ष बारां, शिक्षक संघ रेस्टा

जल्द हो पदस्थापन
प्रदेशभर में डीईओ व समकक्ष कई महत्वपूर्ण पद जिला शिक्षाधिकारी के पद के खाली रहने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, रिक्त पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
- मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ रेस्टा

ग्रीष्मकालीन अवकाश में सफर होगा आसान, 48 जोड़ी ट्रेनों में लगाए उ.प्र. रेलवे ने अतिरिक्त कोच
जयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री भार एवं आरक्षण की लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 48 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 120 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में ट्रेनों में चलने वाले अतिरिक्त यात्री भार से यात्रियों का राहत प्रदान करने के लिए ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोचों का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर दिल्ली सराय बीकानेर रेलसेवा में 1 मई से 2 जून तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी, दिल्ली सराय उदयपुर सिटी दिल्ली सराय रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 सैकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी, बीकानेर दादर बीकानेर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, उदयपुर सिटी जयपुर उदयपुर सिटी रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 2 द्वितीय कुर्सीयान व 1 साधारण श्रेणी एवं जयपुर जोधपुर जयपुर रेलसेवा में 1 व 2 मई को 1 सैकण्ड एसी व 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। इसी प्रकार जयपुर जोधपुर जयपुर रेलसेवा में 3 से 16 मई तक 1 सैकण्ड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी, अजमेर अमृतसर अजमेर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, अजमेर अमृतसर अजमेर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी, मदार कोलकाता मदार एक्सप्रेस में 5 से 29 मई तक 1 सैकण्ड एसी श्रेणी, अजमेर दिल्ली सराय रोहिल्ला अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 2 से 31 मई तक 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी, जयपुर दिल्ली कैंट जयपुर रेलसेवा में 1 मई से दो जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, दिल्ली कैंट बठिण्डा दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, जोधपुर इंदौर जोधपुर रेलसेवा में 1 मई से 3 जून तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी, इंदौर भगत की कोठी इंदौर रेलसेवा में दो मई से एक जून तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी, जयपुर उदयपुर सिटी जयपुर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 साधारण श्रेणी एवं उदयपुर सिटी असारवा उदयपुर सिटी रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की है।

शशि किरण ने बताया कि जोधपुर वाराणसी सिटी जोधपुर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी श्रेणी, अजमेर आगराफोर्ट अजमेर रेलसेवा में 1 से 31 मई तक 2 साधारण श्रेणी, जोधपुर दादर जोधपुर रेलसेवा में 2 से 31 तक मई तक 2 थर्ड एसी, 2 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी, भगत की कोठी दादर भगत की कोठी रेलसेवा में 1 से 30 मई तक 2 थर्ड एसी, 2 द्वितीय शयनयान, 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी, जोधपुर साबरमती जोधपुर रेलसेवा में 1 मई से 2 जून तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी, साबरमती जैसलमेर साबरमती रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी, बीकानेर हरिद्वार बीकानेर रेलसेवा में 2 से 31 मई तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, अजमेर सियालदाह अजमेर रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी, अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर स्पेशल रेलसेवा में 4 से 26 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर स्पेशल में 3 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं अजमेर सोलापुर अजमेर स्पेशल में 7 से 29 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं श्रीगंगानगर अम्बाला श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा, श्रीगंगानगर जयपुर श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा, श्रीगंगानगर बठिण्डा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा, बठिण्डा धुरी बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा, मदार रेवाड़ी मदार रेलसेवा, रेवाड़ी फुलेरा रेवाड़ी रेलसेवा, फुलेरा जयपुर फुलेरा रेलसेवा एवं श्रीगंगानगर बठिण्डा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 से 31 मई तक पांच-पांच साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढोतरी की गई है। इसी प्रकार बीकानेर पुणे बीकानेर रेलसेवा में 5 से 27 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, बीकानेर साईनगर शिर्डी बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में 3 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, बीकानेर बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में 7 से 29 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, श्रीगंगानगर तिरूच्चिराप्पल्लि श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा 5 से 30 मई तक 1 थर्ड एसी श्रेणी, भगत की कोठी तिरूच्चिराप्पल्लि भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा में 7 से 30 मई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, जयपुर दिल्ली सराय जयपुर 1 से 31 मई तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी, श्रीगंगानगर दिल्ली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, दिल्ली बठिण्डा दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढोतरी की है।

आज से प्रदेशभर में खुलें प्राइवेट और सरकारी स्कूल
जयपुर। राज्य भर में आज सोमवार से प्राइवेट और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। प्रदेश के स्कूल सुबह 7:30 बजे खुलें और 12:30 तक चलेंगे। यह स्कूलों का समय एक पारी वाले विद्यालयों का है। जबकि दो पारी वाले स्कूल का समय 7 से 12 और 12 से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा। यह स्कूल डेट माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब शुरू हुए हैं। इतने दिनों के बाद शुरू हुई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन कमी रही। लेकिन जैसे ही विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थी अपने दोस्तों से मिलते हुए हंसी मजाक भी करते हुए स्कूल में दिखाई दिए।

राज्य के सरकारी स्कूलों में अभी प्रवेश उत्सव का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें नए विद्यार्थियों का स्कूल में स्वागत भी किया जा रहा है। मानसरोवर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहले प्रार्थना सभा हुई और उसके बाद विद्यार्थियों की नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हुई

Summer vaction में एसी ट्रेन और बसों पर बढ़ा यात्रीभार
जयपुर। गर्मी की तल्खी से लोगों के सफर पर जाने का मानस भी अब पसीजने लगा है। लंबी दूरी के सफर सहित छोटे सफर में भी अधिकांश यात्री एसी वाली रेल और बसों को तवज्जो दे रहे हैं। अकेले, समूह या  परिवार सहित जाने वाले सभी यात्रियों की इन दिनों सफर के दौरान  एसी पसंद बनी हुई है। यही कारण है कि लोग सफर का साधन चुनने से पहले उसमें एसी सुविधा को अहमियत दे रहे हैं।

पिछले साल से 32 हजार यात्रियों की संख्या बढ़ी
गर्मियों के सीजन में राजस्थान रोडवेज की एसी बसों और एसी ट्रेनों में यात्रीभार अधिक देखा जा रहा है। डीलक्स डिपो की बसों में 2022 की तुलना में इस वर्ष माह में करीब 32 हजार यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आंकड़ों को देखें तो ऐसा नहीं है कि इस साल ही लोग गर्मी के दिनों में सफर के दौरान एसी सुविधा को तवज्जो दे रहे हैं। पिछले तीन साल के यात्री भार आंकड़ों को देखें तो हर बार गर्मी में लोगों की पसंद एसी बनी हुई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में साधारण डिब्बों वाली ट्रेन की जगह एसी डिब्बों में लोग ज्यादा टिकट बुक कराने पहुंच रहे हैं। रोडवेज और प्राइवेट बसों में भी लोग सफर के लिए टिकट खरीदने से पहले एसी होने की सूचना पूछ रहे हैं, ताकि इतनी भीषण गर्मी में उनका सफर आसान हो जाए। हाल ही में रोडवेज के जारी आंकड़ों से एसी बसों में यात्रीभार अधिक होने की पुष्टि हुई।

Summer vacation में बच्चों को नहीं पेरेंट्स को होमवर्क
उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी ऊंदरी, गिर्वा ने बच्चों को ग्रीष्मावकाश में गृहकार्य देने की बजाय अभिभावकों को ही टास्क सौंप दिया है। किसी भी सरकारी स्कूल ने पहली बार इस तरह का अनूठा नवाचार किया है। अभिभावकों को पत्र लिखकर कहा है कि अगले दो महीने आप उनके साथ छुट्टियां बिताएंगे। आप अपने बच्चों की खुशी को परीक्षा में लाए गए नंबरों से मत जोड़िए। उसकी किसी से तुलना मत करिए। उसे असफलताओं को स्वीकार करने के लिए मानसिक रूप से तैयार करें।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से रखें दूर
अपने बच्चों को टीवी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रखें। उन्हें जंक फूड, चॉकलेट्स, केक, चिप्स गैस वाले पर पदार्थ बेकरी प्रोडक्ट्स समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ या पैकेज्ड फूड देने से बचें।

ताकि बच्चे जाने कैसे होता है कार्य
बच्चों को अपने कार्य स्थल पर भी ले जाएं, जिससे उन्हें परिवार के प्रति आपकी मेहनत और त्याग का पता चले। उन्हें कृषि के महत्व और खाना झूठा न डालने के लिए प्रेरित करें। दादा दादी /नाना नानी बड़े बुजुर्गों के घर जाएं और उन्हें बच्चों के साथ घूमने मिलने दें। उनके साथ तस्वीर लें। लोकगीत, लोक नृत्य सीखने स्थानीय त्यौहार, स्थानीय बाजार स्थानीय सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल करें।

शौर्य गाथाएं सुनाएं
कहा गया है कि मेवाड़ महाराणा के राजतिलक में बड़ी ऊंदरी के सरदार की भूमिका से अवगत कराएं। शहीद रतनलाल मीणा की शौर्य गाथा सुनाएं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों, खेल प्रतिभाओं इत्यादि से परिचय कराएं, अपने बच्चों को मार्गदर्शन दिलाएं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगी तस्वीरों वाली कहानियों की कुछ किताबें लाएं, नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

स्कूलों में ग्रीष्मावकाश अब 11 से
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में 11 मई से सत्रांत तक अवकाश घोषित किया है। निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा जारी निर्देश के तहत शिक्षकों द्वारा इस अवधि में परीक्षा परिणाम तैयार करने और आगामी सत्र के लिए आवश्यक तैयारी संबंधी कार्य किया जाएगा। उक्त अवधि में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का संचालन यथावत रहेगा और शेष गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित होंगी। मालूम हो कि पूर्व में ग्रीष्मावकाश 16 मई से प्रस्तावित था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

गर्मी की छुट्टियां: 1 मई से 30 जून तक कॉलेज बंद
जयपुर। प्रदेश में पचण्ड गर्मी के बीच राजस्थान के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।  1 मई 2022 से 30 जून 2022 तक गर्मी के कारण कॉलेजों में अवकाश रहेगा।  इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान कॉलेजों में किसी भी तरह का शैक्षणिक कार्य नहीं होगा।

राजस्थान के कॉलेजों में आखिरकर ग्रीष्मावकाश के आदेश गुरुवार को जारी हो गए। कॉलेज आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक (अकादमिक) डॉ. सौमित्र नाथ झा की ओर से यह जानकारी दी गई। डा. सौमित्र नाथ झा की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश के लिए सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। डॉ. झा के अनुसार विगत अकादमिक सत्रों की भांति सत्र 2021-22 के लिए प्रदेश के सभी राजकीय और निजी महाविद्यालयों में 1 मई से 30 जून 2022 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यानी दो माह कॉलेज बंद रहेंगे।

उल्लेखनिय है कि पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से राजस्थान के सभी कॉलेजों और स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित किया गया। लेकिन इस बार अब तक कोरोना का कोई खास खतरा नहीं है।